Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: घर से 95 हजार की नगदी और 15 तोले गहने लेकर चोर फरार

Jalandhar: घर से 95 हजार की नगदी और 15 तोले गहने लेकर चोर फरार

0
Jalandhar: घर से 95 हजार की नगदी और 15 तोले गहने लेकर चोर फरार

जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन हो रही वारदातों से लोगों में रोष पाया जाने लगा है। रोजाना बेखौफ लुटेरे व चोर वारदातों को अंजाम देने में सफल हो रहे है। वहीं पुलिस लगातार हो रही वारदातों के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाती हुई नहीं दिखाई दे रही है। भले ही पुलिस द्वारा शहर के चौंको पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। लेकिन कुछ ही वारदातों को पुलिस सुलझा पा रही है।

वहीं ताजा मामला बस्ती शेख के पास स्थित मनजीत नगर से सामने आया है। जहां घर के ताले तोड़कर चोर घर से सोने के गहने व कैश चोरी करके फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अक्षय कुमार ने बताया कि वह रात को कहीं गए हुए थे। जब सुबह घर वापस आए तो देखा कि उनके घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। पीड़ित ने बताया कि जब उसने घर के अंदर जाकर देखा तो स्टोर में पड़ी अलमारी से 15 तोले सोने के गहने व 95 हजार रुपए गायब थे।

पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को ट्रेस करने के लिए इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना-5 के एसएचओ भूषण कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here