Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: Sufi गायक की कोठी के पास श्री रविदास भवन को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

Jalandhar: Sufi गायक की कोठी के पास श्री रविदास भवन को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

0
Jalandhar: Sufi गायक की कोठी के पास श्री रविदास भवन को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

लगातार श्री रविदास भवन में हो चुकी है चौथी वारदात, संगत ने दी चेतावनी

जालंधर, ENS: सूफी गायक हंसराज हंस की कोठी के पास स्थित श्री रविदास भवन को चोरों ने निशाना बनाया है। मामले की जानकारी देते हुए वरिंदर ने बताया कि शहर में लगातार वारदातें हो रही है। इसी के चलते लिंक रोड पर स्थित श्री रविदास भवन में देर रात 2 बजे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि श्री रविदास भवन में यह चौथी वारदात है। वरिंदर ने बताया कि वह इस मामले को लेकर सीपी साहिब से बात कर चुके, लेकिन कोई हल नहीं निकला। वरिंदर ने बताया कि दिन दहाड़े 3 से 4 दिन पहले बाइक चोर ले गया। उसके बाद साईकिल और सिलेंडर चोर लेकर फरार हो गए। वरिंदर ने बताया कि देर रात चोर लेटकर गुरुद्वारा में घुसे। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों पर लिफाफे चढ़ा दिए। जिसके बाद वह गोलक से 40 से 50 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। वरिंदर ने बताया कि कैमरे में एक ही व्यक्ति दिखाई दिया है। उन्होंने कहा कि हो सकता हैकि उसने अन्य साथी बाहर उसका इंतजार कर रहे हो। घटना की सूचना थाना 6 की पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस वारदात को ट्रेस नहीं करती तो वह जल्द संगत के साथ मिलकर थाने का घेराव करेंगे। वहीं गुरुद्वारा के संत जगतार सिंह ने बताया कि श्री रविदास भवन में अब तक चार चोरियां हो चुकी है। लेकिन अभी तक पुलिस ने एक भी वारदात को ट्रेस नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह देर रात सो रहे थे। इस दौरान श्री रविदास भवन में रखा हुआ कुत्ता भौंकने लगा। जिसके बाद जब वह उठे और देखा चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।जाम देकर फरार हो चुके थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here