Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित सामान लेकर हुए फरार, देखें Live

Jalandhar: दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित सामान लेकर हुए फरार, देखें Live

0
Jalandhar: दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित सामान लेकर हुए फरार, देखें Live

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाट के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला गढ़ा रोड़ से सामने आया है। जहां देर रात चोरों ने खोखे को निशाना बनाया है। पीड़ित ने बताया कि चोर खोखे से बीड़ी सिगरेट सहित सारा सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित गुड़ियां के अनुसार खोखे से उनका 40 का नुकसान हुआ है। जिसमें 25 से 30 हजार का सामान और 8 हजार की नगदी पड़ी हुई थी जो चोर ले गए।


पीड़िता ने बताया कि जब उसने मोबाइल में कैमरा देखा तो खोखे में 2 चोर आते हुए दिखाई दिए। इस दौरान चोर खोखे में तोड़फोड़ करके सामान सहित नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि इससे पहले 4 से 5 बार चोरी की वारदातें हो चुकी है। पीड़ित ने कहा कि पहले भी पुलिस चोर को नहीं पकड़ पाई। पीड़ित ने कहा कि उस समय तो तस्वीर उनके पास नहीं थी, लेकिन अब तो सीसीटीवी कैमरे में तस्वीरें सामने आ गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस को घटना की सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। वहीं पीड़ित ने पति ने बताया कि शिव सेना नेता के पंजाब प्रधान है। शिव सेना नेता ने आरोप लगाए है कि अगर पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही तो आम जनता का क्या हाल होगा। शिव सेना नेता ने कहा कि उसका इस खोखे को लेकर केस भी कोर्ट में चल रहा है।

पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाए है कि पुलिस देर रात हूटर मारकर चली जाती है, लेकिन चोरों को काबू नहीं कर पाती। शिवसेना नेता ने बताया कि वह माता चिंतपूर्णी पर माथा टेकने के लिए गया हुआ था। जैसे ही सुबह उसकी पत्नी ने फोन पर सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसे चोरी का पता चला। जिसके बाद पत्नी ने उसे फोन कर घटना के बारे में बताया तो वह तुरंत बाइक पर मौके पर पहुंचा। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here