जालंधर, ENS: अटारी बाजार में दिन दहाड़ें चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां चोर शटर उखाड़कर दुकान से महंगी वस्तुए और नगदी लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि चोर सीसीटीवी कैमरों को घुमा गया। पीड़ित ने बताया कि उसे सुबह 8 बजे के करीब फोन आया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है।
जिसके बाद वह मौके पर आए तो देखा दुकान में सामान बिखरा हुआ था और सीसीटीवी कैमरों को चोर घुमा गया। चोर गणपति ज्वैलर दुकान से नगदी व महंगा सामान लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस खानापूर्ति करके चली गई।
Blog
-

Jalandhar: दिन दहाड़े Ganpati Jeweler की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें Live
-

दर्दनाक हादसा, विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 62 की मौत, देखें वीडियो
नई दिल्ली : ब्राजील के साओ पाउलो इलाके के विन्हेडो में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 62 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अग्निशमन दल ने विमान विन्हेडो शहर में गिरने और विमान के अगले हिस्से से धुआं निकलने की पुष्टि की।
Tragic accident, plane crashes, 62 killed#Tragic #accident #plane #crashes #62killed #encounterindia #encounternews pic.twitter.com/jmfqG8YJY4
— Encounter India (@Encounter_India) August 10, 2024सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साओ पाउलो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस के लिए रवाना हुआ प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 58 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। अभी तक हादसे के कारणों का नही पता लगा है। जानकारी के अनुसार विमान क्रैश होने के कारण कई घरों को नुकसान हुआ है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने हादसे पर दुख जताया है।
-

Punjab : अज्ञात वाहन ने 2 युवकों को मारी टक्कर, गंभीर घायल, देखें वीडियो
लुधियाना : शिव पुरी और जोधेवाल बस्ती चौक के पास हाईवे पर बीती रात अज्ञात वाहन चालक ने दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों युवक सड़क पार कर रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवक करीब 10 फीट दूर जा गिरे। घायलों की पहचान बलबीर निवासी पीरू बंदा मोहल्ला सलेम टाबरी और उपिंदर के तौर पर हुई है। युवक करीब आधे घंटे तक सड़क पर दर्द से तड़पते रहे।
राहगीर उनकी मदद करने की बजाय वीडियो बनाते रहे। एक युवक का सिर डिवाइडर से टकराया जबकि दूसरे युवक का सिर जमीन से टकराया। नगर निगम जोन-बी में कार्यरत अनिल शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक समारोह से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने दो युवकों को खून से लथपथ देखा। उन्होंने राहगीर की मदद से दोनों घायलों को संभाला। जिसके बाद एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस चालक ने व्यस्त होने की बात कही। अनिल ने बताया कि वह खुद ही सामान लादने वाले ऑटो में लादकर घायलों को अस्पताल लेकर आए। अनिल ने बताया कि हादसे में बलवीर के माथे की हड्डी बाहर आ गई है। डॉक्टरों के अनुसार बलवीर की हालत बेहद गंभीर है। उसे पीजीआई रेफर किया जा रहा है। उपिंदर के सिर पर चोट लगी है। वह अभी सिविल अस्पताल में भर्ती है। अभी वह अपने परिजनों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जाएगी।Punjab: Unknown vehicle hits 2 youths, seriously injured, watch video#Punjab #Unknown #vehicle #hits2 #youths #seriously #injured #watch #video #encounternews #encounterindia pic.twitter.com/0pcBe3Ke08
— Encounter India (@Encounter_India) August 10, 2024 -

अधिकारी के घर Raid के दौरान 6.07 करोड़ हुआ बरामद
नई दिल्ली : सरकारी अफसरों के घरों पर हुई छापेमारी में इतना कैश मिलता है कि छापा मारने वाले भी हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला तेलंगाना में सामने आया है। जहां एक अफसर के घर से इतना कैश बरामद हुआ कि अधिकारियों को नोट गिनने में भी अच्छा-खासा वक्त लग गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना के निजामाबाद में एसीबी यानी कि एंटी करप्शन ब्यूरो ने निजामाबाद में नगर निगम अधीक्षक के घर पर हुई छापेमारी में 6.07 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति बरामद हुई।
जानकारी के अनुसार निजामाबाद नगर निगम के राजस्व विभाग के अधीक्षक नरेंद्र के पास अवैध संपत्ति होने की सूचना पर निजामाबाद रेंज के ACB अधिकारियों को मिली थी। जिसके बाद उनके घर की तलाशी ली थी। इस के दौरान एसीबी ने नरेंद्र की कुल मिलाकर 6.07 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति की पहचान की है। ACB की छापेमारी में नोटों के बंडल मिले जिन्हें मशीनों से गिनने में भी अच्छा-खासा वक्त लग गया।
नरेंद्र के पास से आधा किलो से अधिक सोने के आभूषण जब्त किए गए। ACB टीम ने आधिकारिक तौर पर बताया कि 1.98 करोड़ रुपये की 17 अचल संपत्तियों की पहचान की गई है। छापेमारी के बाद नरेंद्र को हिरासत में ले लिया। नरेंद्र की पत्नी के बैंक खाते में 1.10 करोड़ रुपये नकद होने का भी जानकारी अधिकारियों को मिली है।
-

आज का राशिफल, 10 अगस्त 2024
आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 49 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि: छात्रों के करियर में आज कुछ नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आज आपका अपने प्रियजनों के साथ बहुत ही बेहतरीन समय बीतेगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। कारोबार में कुछ लोग आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे, आपको किसी दूसरी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। घरेलू कामों में रुचि बनी रहेगी और रिलैक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनएं भी बन सकती हैं।
वृष राशि:आज आप अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करन उचित रहेगा। आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपका स्वास्थ्य ठीक रखेगा। और आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। व्यवसायिक उथल-पुथल और आर्थिक स्थिति की वजह से परिवार के सदस्यों के खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है।
मिथुन राशि:आज किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे, आपके कामों में आपकी मदद भी करेंगे। ऑफिस में आपको कुछ नए कामों की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको आप सफलतापूर्वक पूरा भी कर लेंगे। आज आपके स्वभाव में वहम और गुस्से की स्थिति देखने को मिल सकती है जिसकी वजह से परिवार के लोग भी परेशान रहेंगे। आज आपको घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
कर्क राशि:आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज कुछ समय घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी जरूर बिताएंगे। उनके अनुभवों को आत्मसात करन आपको जीवन के कुछ सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराएगा। आज मीडिया और कम्युनिकेशन से संबंधित व्यवसाय में उपलब्धियों के योग बन रहे हैं। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंध मधुर बनने का प्रयास करेंगे। आज पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। इससे घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बन रहेगा।
सिंह राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। आज बच्चों के साथ उनके क्रियाकलापों में रुचि लेन और सहयोग करन उनके आत्मविश्वास को और अधिक बनएगा। कई तरह के विचारों का आदान- प्रदान रहेगा। आज घर में काफी समय बाद निकट संबंधियों का आगमन होगा और आपसी विचारों को साझा करने से घर के वातावरण को खुशनुमा बनकर रखेगा।
कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज घर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। बेहतर होगा कि वरिष्ठ सदस्य की सलाह और मार्गदर्शन करते हुए ध्यान दें। आज सिर्फ अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनने में ध्यान देंगे। सावधानी रखने से बिन रुकावट काम पूरे होगे। आप तनव मुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित भी कोई काम हो सकता है। आज बिजनेस में आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं।
तुला राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। इस समय बढ़ते खर्चों में कटौती संभव नहीं है। धैर्य और संयम रखें और गुस्से के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालेंगे। फालतू बातों में ध्यान न दे, और अपने काम में ही व्यस्त रहें। आज आप व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। साथ ही अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से कोई मुकाम भी हासिल कर लेंगे। आज दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। आज समय का उचित सदुपयोग करेंगे तो आपको लाभ मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज काफी हद तक तनवमुक्त महसूस करेंगे।आज बहुत व्यवस्थित रहने का समय है। आज आप ध्यान रखेंगे कि आपकी बात से किसी को आघात न पहुंचे। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद करेंगे। आज व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु कर्मचारियों का सहयोग आपको तनव मुक्त भी रखेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, किसी मंदिर में अपन थोड़ा समय बिताएंगे।
धनु राशि: अपने कार्यक्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसके भी भविष्य में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है। प्रमोशन की भी संभावनएं बन रही है।आज आपकी आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान न करें। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति सम्मानजनक भावनएं रहेंगी और घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा। भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है आज किसी पर भी ज्यादा विश्वास रखन उचित नहीं है। आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है।
मकर राशि:आज आपका दिन कॉन्फिडेंससे भरा रहेगा। आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी होंगे। परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचन चाहिए। प्रोपर्टी लेने के योग बन रहे है। आज अपने पर्सनल कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल न करें। आपको थोड़ी थकान महसूस होगी, अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें। आज राजनैतिक और अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। आर्थिक स्थिति आज सामान्य बनी रहेगी।
कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें।आज कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचन मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में ज्यादा हस्तक्षेप करन उचित नहीं है, इससे सहयोगी और कर्मचारियों की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। आज अचानक ही आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह भी हासिल होगी।
मीन राशि: आज योजनबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें, इससे आपके कार्य सफल होंगे। नजदीकी संबंधी से चल रहे मन-मुटाव दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। व्यवसाय में बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। इस समय विस्तार संबंधी योजनओं पर पुनर्विचार अवश्य करें। कोई भी छोटा-बड़ा निर्णय लेते समय किसी का मार्गदर्शन और सलाह लेन जरूरी है।जीवनसाथी के साथ उचित सामंजस्य बनकर रखें। आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।
-

Jalandhar: देहात पुलिस ने 3 वांटेड अपराधियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर (ENS):एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख के दिशा निर्देशों पर देहात पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में छिपे एक अपराधी सहित तीन घोषित अपराधियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है।
एसएसपी खख ने बताया कि आदमपुर के डीएसपी सुमित सूद की देखरेख में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपी दीपक उर्फ शमी वासी आदमपुर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 2022 से पुलिस से बच रहा था। पुलिस ने दीपक के हिमाचल प्रदेश से ठिकाने का पता लगा कर उसे क़ाबू कर लिया।
इसी तरह आरोपी उकार सिंह उर्फ कारा को भी 2016 में हत्या और शस्त्र अधिनियम उल्लंघन से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई को इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह ने अंजाम दिया। पुलिस ने भगौड़ा घोषित उकार सिंह को 8 अगस्त को रहीमपुर गांव से काबू किया।
पुलिस ने तीसरे आरोपी साहिल पुत्र जगतार लाल को एनडीपीएस और आबकारी अधिनियमों के मामलों में गिरफ्तार किया। इस गिरफ़्तारी को अंजाम देने वाले इंस्पेक्टर रविंदर पाल सिंह और उनकी टीम ने साहिल को सिकंदरपुर से काबू किया। एसएसपी खख ने कहा कि देहात के एरिया मे वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।
-

Jalandhar: हेरोइन और नशीली गोलियों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार
जालंधर (ENS): एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख के दिशा निर्देशों पर देहात पुलिस ने 2 तस्करो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप उर्फ रिक्की पुत्र गुरदेव निवासी काला बकरा भोगपुर और जतिंदर पुत्र सरदारी लाल निवासी मोहल्ला बागवाला शाहकोट जालंधर के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए एसएसपी खख ने बताया कि 7 अगस्त को इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह विरक भोगपुर के नेतृत्व में एक टीम ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ कुलदीप उर्फ रिक्की को रोका, जिसने पुलिस नाके पर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। तलाशी के दौरान उससे 4.28 ग्राम हेरोइन और 100 नशीली गोलियां बरामद हुई। रिक्की पर पुलिस स्टेशन भोगपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसी तरह एक अन्य ऑपरेशन में शाहकोट पुलिस स्टेशन के एसएचओ अमन सैनी ने पुलिस टीम ने मोहल्ला बागवाला में एक नियमित जांच के दौरान जतिंदर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जतिंदर के पास से 105 नशीली गोलियां, 140 प्रीगैबलिन कैप्सूल और एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पीबी-67-डी-8877 बरामद की गई। शाहकोट की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

Punjab : दिनदहाड़े श्री गणेश ऑप्टिकल की दुकान से 35 हजार की नगदी लेकर चोर फरार
बठिंडा। शहर की मौड़ मंडी में दिनदहाड़े 2 बाइक सवार चोरों ने ऑप्टिकल की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से दो 35 हजार की नगदी और दो ऐनक लेकर फरार हो गए। श्री गणेश ऑप्टिकल के मालिक राकेश कुमार ने बताया कि वह करीब 2 बजे दुकान में लगा शीशे का गेट बंद करके अपने घर खाना खाने के लिए गया था। जब वह वापस लौटा तो देखा कि दुकान का शीशे का गेट खुला था और दुकान के गले से 35 हजार रुपए और दो चश्मे गायब थे। जब उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि दो युवक उसकी गैर हाजिरी में दुकान में आए थे।
एक युवक दुकान के बाहर खड़ा रहा और दूसरे ने दुकान के शीशे के गेट का लॉक तोड़ कर गले से 35 हजार रुपए और डिस्प्ले पर रखे दो चश्मे चुरा लिए। दिन में हुई इस घटना से बाजार में दहशत का माहौल है और व्यापारी दिन में भी अपनी दुकानें खाली नहीं छोड़ सकते। उन्होंने पुलिस विभाग शिकायत देकर चोरों को पकड़ने की अपील की है।
पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है, वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना मोर मंडी में तैनात एएसआई लछमन सिंह ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम के द्वारा दोनों चोरों की तलाश की जा रही है।
-

Jalandhar : Dera Baba Murad Shah से लकड़ लेने आए बुजुर्ग से हुई लूट, देखें वीडियो
जालंधर (ENS): महानगर में चोरी और लूट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बस्ती गुजा के भरे बाजार से सामने आया है। जहा सरेराह लुटेरों द्वारा बुजुर्ग को तेजधार हथियार दिखा कर लूट लिया गया। पीड़ित बुजुर्ग गुरचरण ने बताया कि वह नकोदर में डेरा बाबा मुराद शाह में लकड़ का काम करता है और लकड़ लेने के लिए जालंधर आया था।
जब वह बस्ती गुजा के बाजार में पहुंचा तो उसके हाथ मे फोन देखकर एक युवक ने उसे दातर दिखा अपने 2 साथियो को बुला लिया। जिसके बाद लुटेरों बुजुर्ग पर हमला कर उससे 40 हजार रूपये की नकदी और मोबाइल छीन लिया। बाजार से गुजर रही एक महिला के शोर मचाने पर लुटेरे मौके से फरार हो गए। घटना की सुचना पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।
-

Kapurthala: टारगेट किलिंग मामले में चार गिरफ्तार, देखें वीडियो
SP Sarbjit Rai ने प्रेसवार्ता कर किये अहम खुलासे।
कपूरथला: टारगेट किलिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 29 जून रात आठ बजे नडाला-ढिलवां रोड पर आढ़ती पर चली गोली का है जिसमें पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सरबजीत राय ने बतााय कि 29 जून की रात आठ बजे रोजाना की तरह नडाला मंडी से आढ़त की दुकान बंद करके बाइक पर सवार होकर गांव मिर्जापुर आ रहे आढ़ती लखविंदर सिंह मल्ली पर नडाला-ढिलवां रोड पर दलजीत सिंह के फार्म से थोड़ा पीछे एक बार पर सवार होकर आए चार अज्ञात लोगों ने गोली मारकर गंभीर जख्मी कर दिया था।
थाना सुभानपुर की पुलिस ने पीड़ित के बेटे जसपिंदरजीत सिंह निवासी गांव मिर्जापुर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ 307, असला एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। इस मामले को सुलझाने के लिए डीएसपी भुलत्थ सुरिंदरपाल धोगड़ी व थाना सुभानपुर के एसएचओ एसआई कंवरजीत सिंह पर आधारित विभिन्न टीमें गठित की गई। इन टीमों ने विभिन्न एंगल से जांच करते हुए गुप्त सोर्स व तकनीकी आधार पर गांव संगोजला के अड्डे से 24 वर्षीय शरणदीप सिंह उर्फ शरण, 25 वर्षीय हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, 27 वर्षीय प्रभजोत सिंह उर्फ प्रभ और 24 वर्षीय मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना सभी निवासी गांव संगोजला को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ दौरान शरण ने बताया कि उसकी बुआ के बेटे अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत निवासी गांव बामूवाल जिला कपूरथला ने उनकी बात मनरूप सिंह निवासी अमेरिका से वाट्सएप्प के जरिये करवाई थी। जिसने उन्हें कहा कि लखविंदर सिंह उर्फ मल्ली का कत्ल करना है। इसके बदले 1.5 लाख रुपये व हथियार वह देगा। कुछ दिन बाद मनरूप सिंह अमृतपाल सिंह के हाथा शरण व उसके साथियों को देने के लिए 15 हजार रुपये एडवांस भेजे, जो इन लोगों ने आपस में बांट लिए। जिसके बाद मनरूप सिंह के साथ अमृतपाल सिंह वाट्सएप्प कॉल जरिये बताया कि गांव कूका तलवंडी गुरुद्वारा व शमशान घाट के समीप बांध पर एक बोरे में लिपटा पिस्तौल पड़ा है, उसे ले लें। इस पर अमृतपाल सिंह ने अपने मामले के बेटे शरण व प्रभजीत सिंह ने बताई गई जगह से पिस्तौल ले लिया और शरण उसे अपने घर ले गया। उसके बाद इन लोगों ने आढ़ती लखविंदर की रेकी करनी शुरू कर दी।
29 जून की रात सवा आठ बजे को उक्त चारों ने आढ़ती की दुकान से पीछा करते हुए आढ़ती के बाइक के बाइक के बराबर बाइक ले जाकर गोली मार दी, जोकि उसके पेट में लगी। आढ़ती ने शोर मचा दिया और चारों वहां से भाग खड़े हुए। वाट्सएप्प कॉल पर मनरूप को आढ़ती को गोली मारने के बारे में सूचना दे दी। इसके बाद मनरूप ने शरण को वेस्टर्न यूनियन के जरिये 40 हजार रुपये भेजे, जो उसने अमृतसर से निकलवाए। उसके बाद अलग-अलग तारीखों पर मनरूप ने इन्हें 74 हजार रुपये और भेजे।
एसपी राय ने बताया कि शरण की बुआ का बेटा अमृतपाल सिंह मुख्य सरगना है, जिसे दसूहा पुलिस ने चार दिन पहले पकड़ा है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ पर लाया जायेगा। वहीं अमेरिका निवासी मनरूप को भी मामले में नामजद कर लिया गया है। मनरूप के रिश्तेदार का आढ़ती लखविंदर सिंह मल्ली के साथ कोई जमीनी विवाद है। जिसके चलते उसने सुपारी देकर टारगेट किलिंग की वारदात को अंजमा दिया। गिरफ्तार आरोपियों में से मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पर थाना ढिलवां में पहले से केस दर्ज है। चारों आरोपी नशे के आदी हैं। एसपी राय ने बताया कि आढ़ती लखविंदर सिंह मल्ली जालंधर में उपचाराधीन है। इस मौके पर डीएसपी भुलत्थ सुरिंदरपाल सिंह धोगड़ी, थाना सुभानपुर के एसएचओ एसआई कंवरजीत सिंह व अन्य मौजूद थे।