Blog

  • Punjab News : एक्टिव से ढाई लाख रुपये चोरी करने का मामला सुलझा, देखें वीडियो

    Punjab News : एक्टिव से ढाई लाख रुपये चोरी करने का मामला सुलझा, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले के अकालगढ़ मार्केट के पास एक्टिव से ढाई लाख रुपये की चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। दुकान पर काम करने वाले युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एसीपी सेंट्रल अनिल भनोट ने बताया कि एक युवक किसी काम से अपनी एक्टिवा लुधियाना के कोतवाली थाने के अंतर्गत अकालगढ़ बाजार में खड़ी की थी, जब 10 मिनट बाद आकर देखा तो एक्टिवा से ढाई लाख रुपये चोरी हो चुके थे।

    इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें बताया गया कि दीपक नाम का युवक फैक्ट्री का माल दुकानों पर पहुंचाता था और पेमेंट लेने भी आता था। दिन में ढाई लाख रुपये नकद मिले। इसके बाद वह अकालगढ़ बाजार में गया और वहां अपनी एक्टिवा खड़ी कर दी और किसी काम के लिए मार्केट के ऊपर वाली मंजिल पर चला गया। जिसके बाद एक्टिवा से ​​ढाई लाख रुपये चोरी हो गये।

    इसके तुरंत बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि शिकायतकर्ता दीपक ने अपने साथी के साथ मिलकर ढाई लाख रुपये चुराए थे। उचित कार्रवाई कर दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी।

  • वाईएफसी पंजावर ने सलोह को 2-0 से दी मात

    वाईएफसी पंजावर ने सलोह को 2-0 से दी मात

     
    ऊना/सुशील पंडित: नगर परिषद संतोषगढ़ के वीरेंद्र गौतम मेमोरियल स्कूल के खेल मैदान में तीन दिवसीय छठा अंगदानी संजय महे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। इसमें मुख्यतिथि के रूप में समाजसेवी आशु पुरी ने शिरकत की। फाइनल मैच में पंजावर और सलोह की टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजावर की तीन विजयी रही। पंजावर ने 2-0 से विजय परचम लहराया। मुख्यातिथि आशु पुरी ने अंगदानी संजय महे को याद किया। उनके माता-पिता बलराम महे और माता निर्मला देवी की सराहना कि बेटे के अंगदान कर कई जिंदगियों को जीवन दान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल में विजय आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है और पराजय एक अनुभव सीख देकर जाती है। आयोजकों में जसवीर सिंह व परमजीत सिंह कसाना ने बताया कि फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम दिन चार मैच खेले गए। इसमें पहला सेमीफाइनल मैच संतोखगढ़ व सलोह की टीमों के बीच खेला गया। मैच में सलोह की टीम 1 गोल से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल वाईएफसी पंडोगा व वाई एफसी पंजावर की टीमों के बीच हुआ। पंजावर की टीम ने 2 गोल से मैच को अपने कब्जे में कर लिया। जबकि खिताब के लिए फाइनल मैच में पंजावर और वाईएफसी सलोह के बीच जोरदार मैच हुआ। इसमें वाईएफसी सलोह को पछाड़कर बाई एफसी पंजावर ने 2-0 गोल से मैच जीत कर ट्रॉफी हासिल की। प्रथम स्थान पर आए पंजावर की टीम को 11000 रुपए व ट्राफी एबं द्वितीय स्थान पर आए सलोह की टीम को 7100 व ट्राफी देकर नवाजा गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवानिवृत डीपीआई भगत राम ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बर्धन किया। समाजसेवी मुकेश पूरी, रवि बस्सी, नवीन महें, ठेकेदार बंटी सैनी, योगेश पुरी, संजू पूरी, शिव सैनी, दलीप डोजी, कैलाश, आरके रिंकू, रवि सिंह, विशाल त्रैहण, अजय, परमजीत, रोबिन, राहुल, शेंकू, ऋषभ, कुलदीप, अनिल धीमान, आदर्श ठाकुर, अभिषेक आदि कई दिलीप डोजी, अवनीत सैनी आदि कई मौजूद रहे।
  • Suhana Khan ने अपने नए लुक से स्क्रीन पर मचाया धमाल, Shahrukh के साथ जल्द आएंगी नजर

    Suhana Khan ने अपने नए लुक से स्क्रीन पर मचाया धमाल, Shahrukh के साथ जल्द आएंगी नजर

    मुंबई। सुहाना खान का लेटेस्ट ऐड इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। अपने ग्रेस और खूबसूरती के लिए पहचानी जाने वाली सुहाना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह अपनी पीढ़ी के सबसे होनहार चेहरों में से एक हैं। इस नए ऐड में, वह एक शानदार वन-लाइनर देती नजर आ रही हैं और फिर म्यूजिक वीडियो में अपने कमाल के डांस मूव्स और बेजोड़ एनर्जी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। पिछले एक साल में सुहाना कई बड़े ऐड्स में नज़र आ चुकी हैं, लेकिन इस नए ऐड को उनका सबसे स्टाइलिश ऐड कहा जा रहा है। बेहतरीन विजुअल्स और शानदार अहसास के लिए उनकी खूब सराहना हो रही है।

    सोशल मीडिया पर हर जगह लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। ऐड के आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर सुहाना की तारीफ़ करनी शुरू कर दी है। सुहाना खान के ऐड कैंपेन्स अभी भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं वह फिल्मों में अपने मच अवेटेड डेब्यू की तैयारी भी कर रही हैं।

    वह जल्द ही अपने सुपरस्टार पिता शाहरुख खान के साथ नेक्स्ट फिल्म किंग में स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। एडवरटाइजिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी बढ़ती मौजूदगी के साथ सुहाना तेजी से एक जाना-माना नाम बनती जा रही हैं।

  • पुलिस ने काटे 427 वाहनों के चालान, करीब डेढ़ लाख जुर्माना वसूला

    पुलिस ने काटे 427 वाहनों के चालान, करीब डेढ़ लाख जुर्माना वसूला

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 427 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में कुल 1,44,000/- रूपये वसूल किए गए। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 13 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 1700/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना अम्ब व मैहतपुर के पुलिस मुलाजिमों द्वारा 03 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 50115/- रुपये वसूल किए गए।
  • राज्यपाल ने Hemant Soren को सरकार बनाने के लिए किया आमंत्रित, जानिए किस दिन लेंगे शपथ

    राज्यपाल ने Hemant Soren को सरकार बनाने के लिए किया आमंत्रित, जानिए किस दिन लेंगे शपथ

    रांची। झामुमो नेता हेमंत सोरेन को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले दिन में राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने सर्वसम्मति से सोरेन को विधायक दल का नेता चुना। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने बताया कि सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 28 नवंबर को शपथ ग्रहण होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करेंगे।

    गंगवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सोरेन ने कहा, ‘‘मैंने सरकार बनाने का दावा पेश किया है और राज्यपाल को गठबंधन सहयोगियों का समर्थन पत्र सौंप दिया है। उन्होंने हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होगा।’’ अपनी कार से राजभवन पहुंचे सोरेन ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को कहा है। सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था। वह चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

    इससे पहले दिन में, गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने यहां हेमंत सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान उन्हें सर्वसम्मति से गठबंधन का नेता चुना। बैठक में गठबंधन के घटक दलों के विधायकों के अलावा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी एवं पार्टी महासचिव गुलाम अहमद मीर और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर भी शामिल हुए। हेमंत सोरेन की झामुमो नीत गठबंधन ने शनिवार को झारखंड में शानदार जीत हासिल करते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की।

    ‘इंडिया’ गठबंधन ने ​​81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट जीती हैं। हालांकि, भाजपा नीत राजग को भारी महज 24 सीट मिलीं। राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीट की जरूरत है। सोरेन ने भाजपा के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों से हराकर बरहैट सीट बरकरार रखी। सोरेन को 95,612 मत मिले, जबकि हेम्ब्रम को 55,821 मत मिले।

  • Punjab News : बाइक पर सवार होकर जा रहे पिता-पुत्र की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : बाइक पर सवार होकर जा रहे पिता-पुत्र की मौत, देखें वीडियो

    मोगा। जिले के धर्मकोट कोटिसेखान रोड पर मोटर साइकिल पर जा रहे एक परिवार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई और इस टक्कर में परिवार संग जा रहे पिता-पुत्र की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। जहां उनका कल पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह परिवार अपने गांव मौजगढ़ से कोट इसेखा गांव में जा रहा था इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके पर ही पिता और पुत्र की मौत हो गई।

    वहीं, मृतक के भाई मेजर सिंह ने बताया कि मरने वाला मानक सिंह मेरा बड़ा भाई था यह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जिसमें बच्चे की उमर पांच महीने की है। गांव से मोटरसाइकिल पर जा रहा था कि इसी दौरान किसी गाड़ी के साथ एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें मेरे भाई और उनके बच्चे की मौत हो गई है। भाई की पत्नी की हालात ठीक है। मुझे घटना बारे फोन आया। जिसके बाद मौके पर पहुंचा। फिलहाल पुलिस में शिकायत दे दी गई है।

  • रोड पार कर रही महिला को कार व बाइक सवार ने टक्कर मारी, घायल

    रोड पार कर रही महिला को कार व बाइक सवार ने टक्कर मारी, घायल

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव धंधडी में सड़क पार कर रही महिला को पहले कार व पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई।

    पुलिस को दी शिकायत में कैलाश देवी पत्नी आज्ञा राम निवासी धंधड़ी डाकखाना चरुड़ू त0 अम्ब ने अपनी शिकायत में बताया कि 23 नवंबर 24 को करीब 6.15 शाम अम्ब की तरफ से एक कार ने लगभग रोड पार कर चुकी इसकी जेठानी को टक्कर मार दी, कार चालक मौके पर नहीं रुका और अपनी कार को ऊना की तरफ भगा कर ले गया, इतने में ही अम्ब की तरफ से एक बाइक चालक तेज रफ्तार से आया तथा सड़क पर गिरी हुई इसकी जेठानी के ऊपर से निकलकर आगे सड़क पर मोटरसाईकल सहित गिर गया

    वहीं शिकायत के आधार पर नामालूम कार चालक व बाइक चालक इरफान पुत्र सदीक मुहम्मद निवासी संघनेई त0 घनारी जिला ऊना के विरुद्ध धारा 281, 125(a) भा0न0स0 व 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है ।

  • Punjab News: वाहनों पर फर्जी स्टीकर लगाने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने चलाया अभियान, देखें वीडियो

    Punjab News: वाहनों पर फर्जी स्टीकर लगाने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने चलाया अभियान, देखें वीडियो

    लुधियाना। अब जो लोग भी अपनी गाड़ियों पर वीआईपी स्टीकर और पुलिस स्टीकर लगाकर घूमेंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फर्जी पास या स्टीकर लगाएंगे उनलोगों को का चालान काटा जाएगा। लुधियाना के पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में फरमान जारी कर दिया है। उन्होंने आम लोगों को साफ हिदायत दी है कि कोई भी अपने वाहन पर फर्जी पास या स्टीकर न लगाएं, अन्यथा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा सकता है।

    वहीं, शहर के जालंधर बाईपास के पास पुलिस ने गाड़ियों को रोक लिया जिस पर पुलिस का स्टीकर लगा था। फर्जी वीआईपी स्टीकर लगे वाहनों पर कार्रवाई की गई और उनके चालान काटे गए। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि लुधियाना पुलिस लगातार वाहनों पर लगे फर्जी वीआईपी स्टीकर और काली जाली लगाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी के साथ लुधियाना पुलिस ने सार्वजनिक वीआईपी संस्कृति को खत्म करने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

  • Punjab News : व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर। ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जंडियाला गुरु में व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी मुख्तियार सिंह ने पुलिस टीम ने जंडियाला में व्यापारियों और दुकानदारों से रंगदारी मांगने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस टीम ने बताया कि ये हैप्पी जाट गिरोह के लड़के हैं, जो व्यापारियों और दुकानदारों से रिश्वत मांग रहे थे। हमारी तकनीकी पुलिस टीम उनके मोबाइल फोन की जांच कर रही है कि उन्हें जो कॉल आ रही है वह विदेश से आ रही है या फर्जी नंबर से कॉल आ रही है। आगे की जानकारी मिलने के बाद ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। जिनके द्वारा व्यापारियों व दुकानदारों को धमकियां दी जा रही थी।

    जांच में पता चला कि ये हैप्पी जाट गिरोह के लड़के हैं, जिनके पास विदेश से फोन आते थे और वे दुकानों और व्यापारियों के पास जाकर रेकी करते थे और उसके बाद फोन पर धमकी देकर पैसे की मांग करते थे। फिलहाल हमारे पुलिस विभाग ने इन विदेशी गैंगस्टरों के खिलाफ लुक-ऑफ नोटिस जारी किया है, हमने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और इनसे पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • खनन की शिकायत की तो दो पक्षों में हुई मारपीट, क्रास पर्चा

    खनन की शिकायत की तो दो पक्षों में हुई मारपीट, क्रास पर्चा

    ऊना/सुशील पंडित: खनन की शिकायत पुलिस में की तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रास पर्चा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुषमा कुमारी पत्नी सुरिन्दर कुमार वासी दलोह ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि 23 नवंबर 24 को करीब 3.15 बजे इन्होने मुहम्मद अशरफ को इनकी मलकीयती खड्ड से अवैध खनन करते देखा तो इसके पति ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम ऊना को दी जब यह वापिस घर आ रहे थे तो सामने से एक गाड़ी आई और इनका रास्ता रोक लिया । उसमें से लियाकत अली, मोहम्मद अशरफ, रियाज, नसीब मोहम्मद व गोहलां बीबी उतरे । जब तक यह कुछ समझ पाते लियाकत अली ने इसे बाजु से पकड़ कर गाड़ी से घसीटकर बाहर जमीन पर फैंक दिया व इसके साथ लियाकत अली, रियाज व मुहम्मद अशरफ ने छेड़छाड़ तथा अश्लील हरकतें की जब इसके पति ने इसे बचाने की कोशिश की तो इन सभी ने इसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया । जिससे इन्हें काफी चोटें आई हैं I वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 126(2), 74, 191(2), 190, 352, 351 (2), 115(2) भा0न0स0 के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से गोला बीबी पत्नी गुलजार मो0 गांव छतबड़ी डा.सपौरी तह अम्ब की शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि सुरेन्द्र शर्मा व इसकी पत्नी ने इसका व इसके पति का रास्ता रोककर इनके उपर डण्डों से हमला कर दिया। जिससे इन्हें काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुषमा शर्मा पत्नी सुरेन्द्र शर्मा निवासी छतबड़ी व सुरेन्द्र शर्मा के विरुद्ध धारा 126(2), 115(2), 3(5) भा0न0स0 के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।