Blog

  • Punjab News: Marriage Palace से गहनों का पर्स चोरी कर युवक हुए रफुचक्कर, देखें CCTV

    Punjab News: Marriage Palace से गहनों का पर्स चोरी कर युवक हुए रफुचक्कर, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मैरिज पैलेसे की वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो अज्ञात युवक वेटर के भेस में समारोह में शामिल हुए और मौका देखते ही शगुन से भरा बैग उठा कर फरार हो गए। खुलासा तब हुआ जब मैरिज पैसे में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए।

    थाना फोकल पुआइंट की पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस ने टीमें भी बना दी है। इस तरह से शादी समारोह में चोरियां होने मैरिज पैलेस प्रबंधों द्वारा सुरक्षा के इंतजामों पर भी सवाल खड़े करती देती है।

    पीड़ित नवदीप सिंह निवासी गांव शामड़ा समराला ने बताया कि 19 अक्तूबर को उसके बड़े भाई गुरइकबाल सिंह की शादी थी। बारात लेकर वह सनराईज फार्म पैलेस नजदीक चंडीगढ़ रोड जंडियाली पहुंचे। सब कुछ ठीक ही चल रहा था।

    अचानक उसके परिजनों ने देखा शगुन वाला पर्स खो गया। आखिरकार जब मैरिज पैलेस के सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो वेटर के भेस में आए 2 युवक पर्स लेकर जाते हुए दिखे। दोनों बदमाशों ने वेटर के कपड़े पहने हुए थे। पर्स में सोने का एक नेकलेस सेट, 2 अंगुठियां और करीब 60 हजार नकदी थी। पीडित नवदीप ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। ASI बलबीर सिंह मामले की जांच कर रहे है। पुलिस मुताबिक आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा।

  • Punjab News: करवा चौथ की मेहंदी लगा रही महिला को ट्रैक्टर चालक ने रैंदा

    Punjab News: करवा चौथ की मेहंदी लगा रही महिला को ट्रैक्टर चालक ने रैंदा

    पटियाला: जिले के त्रिपड़ी इलाके में नशे में धुत तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने मेहंदी लगा रही महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नशे में धुत एक ट्रैक्टर ड्राइवर की लोगों ने जमकर छित्तर परेड़ की। यह सारी पिटाई पुलिस की निगरानी में हो रही थी।

    मामला यह है कि एक ट्रैक्टर चालक अपने साथी के साथ नशे की हालत में था और तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर बाजार में भगा रहा था। इसी दौरान उसने चौक पर मेहंदी लगा रही एक महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

    जिसके बाद घायल महिला के पति ने ट्रैक्टर के ऊपर चढ़कर पुलिस के सामने ही ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। फिलहाल, त्रिपड़ी थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल कराया गया।

  • Choreographer और Director Remo D’Souza, उनकी पत्नी सहित 5 लोगों पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

    Choreographer और Director Remo D’Souza, उनकी पत्नी सहित 5 लोगों पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

    मुंबईः बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा और 5 अन्य लोगों के खिलाफ एक डांस ग्रुप के साथ चीटिंग करने का मामला दर्ज किया गया है। मुंबई की ठाणे पुलिस ने बताया कि शनिवार को ये शिकायत दर्ज करवाई गई थी। रेमो और उनकी पत्नी समेत अन्य सभी पर 11.96 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।

    एक अधिकारी ने बताया कि एक 26 साल के डांसर ने रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल और 5 अन्य लोगों पर ये आरोप लगाया है। पीड़ित डांसर ने 16 अक्टूबर को मुंबई के मीरा रोड पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रेमो डिसूजा और अन्य 6 लोगों के खिलाफ धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) और भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराओं तले इस मामले को दर्ज कर लिया है।

    शिकायत के मुताबिक, डांसर और उसके ग्रुप के साथ साल 2018 से जुलाई 2024 तक के बीच धोखाधड़ी की गई है। इस ग्रुप ने टीवी के एक शो में परफॉर्म कर जीत हासिल की थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि रेमो और अन्य आरोपियों ने ऐसे दिखाए जैसे वो ग्रुप उनका है और उनकी जीती 11.96 करोड़ रुपए की इनामी धनराशि को हड़प लिया। रेमो डिसूजा और लिजेल डिसूजा के अलावा इस मामले में ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राऊत, एक पुलिसवाले और रमेश गुप्ता नाम के शख्स का आरोपियों के रूप में शामिल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

    कोरियोग्राफर और डायरेक्टर होने के साथ-साथ रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो के जज भी रह चुके हैं। उन्होंने साल 2009 में रियलिटी शो जज करना शुरू किए थे। इसमें ‘डांस इंडिया डांस’, ‘झलक दिखला जा’, ‘डांस प्लस’, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’, ‘डीआईडी लिटल मास्टर’ और ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ शामिल है।

  • PM Modi पहुंचे वाराणसी, 6100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, देखें LIVE

    PM Modi पहुंचे वाराणसी, 6100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, देखें LIVE

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान, वे 6100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

    पीएम मोदी दोपहर करीब 2 बजे आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे, जो क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा। इसके बाद, शाम 4:15 बजे, वह वाराणसी में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

    इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें क्षेत्र के विकास और आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। हरियाणा विधानसभा चुनावों में हाल की जीत के बाद, वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करने की तैयारी की गई है।

    प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा वाराणसी के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

  • Superstar के घर छाया मातम, सदमें में परिवार

    Superstar के घर छाया मातम, सदमें में परिवार

    नई दिल्लीः कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां Saroja Sanjeev का बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि किच्चा सुदीप की मां बीमार थीं, उनका इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान आज (20 अक्टूबर) को उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। मां के निधन से एक्टर गहरे सदमे में हैं।

    जानकारी के अनुसार किच्चा सुदीप की मां 83 साल की थीं। बढ़ती उम्र के चलते वो कुछ समय से हेल्थ इश्यूज से जूझ रही थीं। बताया जा रहा है कि एक्टर की मां को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अच्छी मेडिकल केयर मिलने के बाद भी उनका निधन हो गया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की मां का पार्थिव शरीर उनके जेपी नगर स्थित घर में आज अस्पताल से लाया जाएगा। मां की अंतिम विदाई के लिए एक्टर के घर पर इंतजाम पूरे हो चुके हैं। यहीं, परिवार और करीबी लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद एक्टर की मां का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे विल्सन गार्डन श्मशान घाट पर किया जाएगा।

  • करवा चौथ पर सोना महंगा हुआ यां सस्ता? जानें दाम

    करवा चौथ पर सोना महंगा हुआ यां सस्ता? जानें दाम

    नई दिल्लीः करवा चौथ के त्योहार के मोके पर कई लोग सोना खरीदने के बारे में सोच रहै हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, आज सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,930 रुपये है जो कि पिछले दिन कीमत 72,550 थी। यानी आज रेट बढ़ गए हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत आज 79,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है जिसमें कोई गिरावट या उछाल नहीं आया है।

    अगर चांदी की बात करें तो आज लखनऊ में चांदी की कीमतों में बदलाव आया है। आज एक किलो चांदी की कीमत 99,500 रुपये है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से जाँच करें।

  • रिटायर वैज्ञानिक को धक्का दे घर में घुसे लुटेरे, करोड़ो की नगदी ले फरार

    रिटायर वैज्ञानिक को धक्का दे घर में घुसे लुटेरे, करोड़ो की नगदी ले फरार

    नई दिल्लीः दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार से दिनदहाड़े लूट की खबर सामने आई। बता दें कि यह लूट किसी आम नागरिक से नहीं बल्कि रिटायर वैज्ञानिक और उनकी पत्नी के साथ हुई है। दोपहर करीब 12 बजे 5 लोग दंपत्ति के घर कूरियर एजेंट बनकर आए और बंदूक की नोक पर बंधक बना, करीब 4 करोड़ रुपए की नकदी और सोने के आभूषण लेकर लूटेरे फरार हो गए।

    दरअसल, शुक्रवार को 81 साल के बुजर्ग रिटायर्ड वैज्ञानिक अपने घर पर पत्नी संग थे। उनको गेट पर किसी प्रकार की हरकत दिखी, जब वहां पहुंचे तो गेट पर 5 लोग खड़े थे। उन्होंने खुद को कुरियर एजेंट बताया। बोले कि आपका कुरियर आया है। जैसे ही उन्होंने गेट खोला तो लूटेरे धक्का देकर जबरन उनके घर में घुस गए। उनमें से एक ने बुजुर्ग के मुंह पर कथित तौर पर उन्हें पिस्तौल दिखाई। मदद के लिए चिल्लाने पर उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। वहीं, तीसरे ने पत्नी को भी बंधक बना लिया और दोनों के मुंह में कपड़े ठूंस दिए।

    सबसे पहले लूटेरों ने दंपत्ति से पूछा कि बेटे का पैसा कहां रखा है? दंपत्ति ने बताया कि चोरों ने 4 करोड़ रुपए की नगदी और सोने के गहने चुरा लिए। लूटेरों ने उनके बेटे के नगदी भी चुरा ली। वह कुछ दिनों के लिए उनके यहां रह रहा था।

    पुलिस के सामने लुटेरों की चालाकी भी सामने आई। दंपत्ति ने पुलिस को बताया कि घर से भागने से पहले लुटेरे ने उनके फोन को घर में कहीं छुपा दिया और अंदर से बंद कर दिया। उनके भागने के बाद पत्नी ने किसी तरह अपने हाथ खोले और फिर अपने पति को भी खोला। उन्होंने तुरंत बेटे को फोन करके बुलाया इसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल किया।

    पुलिस ने बताया कि हर एंगल से जांच कि जाएगी। सभी जानने वाले से पूछताछ हो रही है। पुलिस ने बताया कि घरेलू सहायक जब दोपहर काम करके निकला तो मेन गेट खुला रह गया था। कहीं उसका हाथ तो नहीं है, ये भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस लूट में किसी अंदर के व्यक्ति का हाथ हो सकता है। हाल फिलहाल में उनके घर में आए सभी गेस्ट और परिचित से पूछताछ की जा रही है। दंपति ने बताया कि यह पैसे उन्होंने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बचाए थे।

  • Punjab News: उप-चुनावों को लेकर AAP Party ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    Punjab News: उप-चुनावों को लेकर AAP Party ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब में 4 सीटों पर होने वाले उप-चुनावों की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने चारों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आप द्वारा ज़ारी की गई लिस्ट के अनुसार डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, चब्बेवाल से ईशान चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और बरनाला से हरिंदर सिंह धालीवाल को टिकट दी गई है। वहीं बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, इसका रिजल्ट 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

    बरनाला विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता हरिंदर सिंह धालीवाल को टिकट दिया है। संगरूर से सांसद और बरनाला से पूर्व आप विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर के करीबी हैं। हरिंदर सिंह धालीवाल बरनाला जिले के गांव छीनीवाल से हैं। उनका परिवार किसान परिवार है और उनके पिता पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। मीत हेयर और हरिंदर सिंह स्कूल के समय से दोस्त हैं।

  • Punjab News: बाज़ार में खरीदारी करने आई महिला से हुई चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: बाज़ार में खरीदारी करने आई महिला से हुई चोरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः त्योहारों के सीज़न के चलते बाज़ारों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है, जिसका फायदा उठाकर चोर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहै हैं। ताज़ा मामला लुधियाना के चौड़ा बाजार से सामने आया है जहां महिला गैंग द्वारा सरकारी टीचर के लिफाफे को ब्लेज मार कर उसमें से नकदी ओर जरूरी दस्तावेज़ चोरी कर लिए गए।

    जानकारी देते हुए सरकारी टीचर गीता रानी ने बताया कि वह जालंधर की रहने वाली हैं और अपने मायके परिवार के पास आई थी। अपनी भाबी के साथ आज चौड़ा बाजार में शापिंग कर रही थी तभी एक दुकान पर गई जहां अचानक से कुछ महिलाओं का झूंड आ गया। उक्त महिलाओं के झूंड ने उसे घेर लिया। उसने बताया कि उसे पता ही नहीं चला कि कब उन महिलाओं ने उसके हाथ में पकड़े सूट वाले लिफाफे को ब्लेड से काट दिया।

    गीता ने जानकार देते हुए बताया कि जब वह किसी दूसरी दुकान पर सामान खरीदने के बाद पैस देने के लिए लिफाफे से पर्स निकालने लगी तब उसे इस चोरी के बारे में पता चला। उन्होंने कहा पर्स में 5 हजार से अधिक रुपए थे। वहीं उसका शिक्षा विभाग का आई कार्ड भी पर्स में ही था। इस मामले संबंधी पीडिता ने थाना कोतवाली की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस दूकान के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर मामले की जांच कर रही है।

  • Rishabh Pant ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी के रिकॉर्ड

    Rishabh Pant ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी के रिकॉर्ड

    बेंगलुरु: भारत ओर न्यूजीलैंड में चल रहै टैस्ट मैंच के दौरान ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। ऋषभ पंत सबसे तेज 2500 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए। पंत ने महज 62 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, वहीं पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 69 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। भारतीय क्रिकेट के एक अन्य दिग्गज फारुख इंजीनियर ने इससे पहले 82 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था।

    पंत ने न्यूज़ीलेंड के खिलाफ महज 56 गेंदों पर 53 रनों की आक्रामक पारी खेलते हुए भारत की मैच में वापसी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मैच में युवा प्लेयर सरफराज खान ने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया है। भारत ने चौथे दिन 231/3 से आगे खेलना शुरू किया और पंत और सरफराज को भारत को लक्ष्य के करीब ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। तीसरे दिन कीपिंग करते समय घुटने में चोट लगने के बावजूद, पंत ने असहजता के कोई लक्षण नहीं दिखाए और अपनी खास आक्रामक शैली के साथ कमान संभाली। भारतीय टीम में जगह मिलने के बाद युवा प्लेयर सरफराज ने शानदार शतक जड़कर सुर्खियां बटोरीं है।