Punjab News: करवा चौथ की मेहंदी लगा रही महिला को ट्रैक्टर चालक ने रैंदा

पटियाला: जिले के त्रिपड़ी इलाके में नशे में धुत तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने मेहंदी लगा रही महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नशे में धुत एक ट्रैक्टर ड्राइवर की लोगों ने जमकर छित्तर परेड़ की। यह सारी पिटाई पुलिस की निगरानी में हो रही थी।

मामला यह है कि एक ट्रैक्टर चालक अपने साथी के साथ नशे की हालत में था और तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर बाजार में भगा रहा था। इसी दौरान उसने चौक पर मेहंदी लगा रही एक महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

जिसके बाद घायल महिला के पति ने ट्रैक्टर के ऊपर चढ़कर पुलिस के सामने ही ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। फिलहाल, त्रिपड़ी थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल कराया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *