Punjab News: उप-चुनावों को लेकर AAP Party ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

Written by

in

चंडीगढ़: पंजाब में 4 सीटों पर होने वाले उप-चुनावों की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने चारों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आप द्वारा ज़ारी की गई लिस्ट के अनुसार डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, चब्बेवाल से ईशान चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और बरनाला से हरिंदर सिंह धालीवाल को टिकट दी गई है। वहीं बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, इसका रिजल्ट 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

बरनाला विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता हरिंदर सिंह धालीवाल को टिकट दिया है। संगरूर से सांसद और बरनाला से पूर्व आप विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर के करीबी हैं। हरिंदर सिंह धालीवाल बरनाला जिले के गांव छीनीवाल से हैं। उनका परिवार किसान परिवार है और उनके पिता पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। मीत हेयर और हरिंदर सिंह स्कूल के समय से दोस्त हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *