Blog

  • पंजाब: बीमारी के चलते Amritpal Singh की हुई मौ+त

    अमृतसरः बीमारी के कारण कस्बा चमायारी के युवक अमृतपाल सिंह की इंग्लैंड में मौत की दुखद खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक अमृतपाल सिंह के पिता अंग्रेज सिंह ने रोते हुए बताया कि 8 महीने पहले ही उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद से जमीन गहने रखकर अपने बेटे को इंग्लैंड पढ़ने के लिए भेजा था।

    उन्होंने बताया कि एक हफ्ते पहले उनकी अपने बेटे से एक सप्ताह पहले देर रात हुई थी और उसने कहा था कि वह थोड़ी देर बाद बात करेगा, इसके बाद उसने मैसेज भेजा कि वह सुबह बात करेगा जिसके बाद उन्हें परेशानी हो गई और उसके मकान मालिक का फोन आया कि अमृतपाल की तबीयत ठीक नहीं है, मैं उसे अस्पताल ले जा रहा हूं और आज एक हफ्ते बाद उसकी मौत का संदेश आया है।

    अब पीड़ित परिवार पंजाब सरकार से मांग कर रहा है कि बच्चे के शव को भारत लाया जाए। पंजाब सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवा ने अपनी जमीन गहने पर रखकर बच्चे को 20 लाख रुपए लगाकर इंग्लैंड पढ़ने के लिए भेजा था। जिसके चलते अब घर के हालात काफी ज्यादा खराब हो गए है। परिवार ने पंजाब से आर्थिक मदद करने की मांग भी की है। मृतक लड़के अमृत पाल की मां ने भी रोते हुए कहा कि एक हफ्ते पहले उनकी अपने बेटे से बात हुई थी और उसके बाद कोई बातचीत नहीं हुई और फोन आया है कि उसकी मौत हो गई है कि उनके बेटे का शव जल्द से जल्द उनके पास लाया जाए, ताकि वे उसका अंतिम संस्कार पूरा कर सकें।

  • इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी बारिश

    इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी बारिश

    नई दिल्लीः भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर सामने आई है। देश के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप है तो वहीं देश के कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावनाएं बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 7 मई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और विदर्भ के कुछ हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने की आशंका है। 

    वहीं राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हीटवेव का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली में आज 42 डिग्री के टॉर्चर के बीच आंधी या धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, 11 और 12 मई को दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

  • ट्रैफिक नियमों में हुआ बदलाव, नियम तोड़ने पर होगी अनोखी कार्रवाई

    ट्रैफिक नियमों में हुआ बदलाव, नियम तोड़ने पर होगी अनोखी कार्रवाई

    चंडीगढ़ः सिटी ब्यूटीफुल में अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एक नया फॉर्मूला जारी किया है। अब अगर किसी को बिना हेलमेट या ओवर स्पीड या खतरनाक ड्राइविंग या मोबाइल सुनने पर चालान मिलता है और उसका लाइसेंस सस्पेंड हो जाता है तो उसे क्लास के बाद टेस्ट देना होगा। यह पेपर 30 अंकों का होगा और इसमें 24 अंक लाना जरूरी है। ये कक्षाएं सेक्टर 23 के ट्रैफिक पार्क में होनी हैं। इसी तरह, अब उल्लंघन करने वाले का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा, उसे 30 अंकों की परीक्षा पास करनी होगी और उसके बाद उसे एक प्रमाणपत्र मिलेगा। इसके बाद ही उनका लाइसेंस जारी किया जाएगा।

    मीडिया की टीम चंडीगढ़ में उस क्लास में पहुंची, जहां लोग 30 नंबर का पेपर दे रहे थे, जिसमें आपको 4 विकल्प मिलेंगे, जिनमें से आपको सही जवाब देना होगा। यदि आप फेल हो गए तो दोबारा क्लास होगी और दोबारा परीक्षा होगी तभी आपको लाइसेंस मिलेगा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर आपका लाइसेंस सस्पेंड हो गया है और आप फिर भी गाड़ी चला रहे हैं तो आपको भारी जुर्माना और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

    भूपिंदर सिंह ने आगे कहा कि ज्यादातर ऑनलाइन चालान काटने वालों ने कक्षाएं शुरू कर दी हैं, पहले वे कक्षाएं लेंगे, फिर परीक्षा होगी, उसके बाद उन्हें एक प्रमाण पत्र मिलेगा और उसके बाद ही उनका लाइसेंस उन्हें सौंपा जाएगा। मकसद यह है कि वे दोबारा ऐसी गलती न करें क्योंकि उनकी कक्षाएं सुबह से शाम तक चलती हैं। कभी-कभी लोग कहते हैं कि उन्हें केवल पैसे देने होंगे लेकिन उन्हें यह भी एहसास करना होगा कि नियमों का उल्लंघन करने से कितना नुकसान होगा।

  • अस्पताल से 70 यूनिट प्लाज्मा चोरी होने पर मचा हड़कंप, FIR दर्ज, जांच कमेटी गठित

    अस्पताल से 70 यूनिट प्लाज्मा चोरी होने पर मचा हड़कंप, FIR दर्ज, जांच कमेटी गठित

    जयपुरः राजधानी जयपुर में स्थित जेके लॉन अस्पताल से 70 यूनिट प्लाज्मा चोरी हो गया। प्लाजमा चोरी होने की वारदात सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन में इस संबंध में एमएमएस पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं मामले की जांच के लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है। इसके अलावा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सतेंद्र सिंह का तबादला कर दिया गया है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से अटैच जेके लॉन अस्पताल के ब्लड बैंक से 70 यूनिट प्लाज्मा चोरी हो गया। रात को इस घटना का पता चला। प्लाज्मा चोरी की घटना सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    मामले की अस्पताल प्रशासन के स्तर पर ही जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस मामले में ब्लड बैंक के एक टेक्नीशियन किशन सहाय पर प्लाज्मा चोरी का आरोप लगा है। पुलिस केस की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रशासन की ओर से प्लाज्मा को टेंडर करके फेक्सीनेशन यूनिट को बेचा जाता है। फेक्सीनेशन यूनिट प्लाज्मा से प्रोटीन निकालती है। हर साल एसएसएस मेडिकल कॉलेज से करीब चार करोड़ रुपये का प्लाज्मा बेचा जाता है। एक लीटर प्लाज्मा की कीमत करीब 3900 रुपये होती है। प्लाज्मा चोरी के मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में उच्च स्तर पर अवगत कराया गया।

    उसके बाद इस संबंध में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के एसीएस के निर्देश पर इंटरनल जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। डॉ. सुशील परमार, डॉ. केसरी सिंह शेखावत, वित्तीय सलाहकार सुरेश जैन और ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है। मामले की जांच पूरी होने तक ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सतेन्द्र सिंह का तबादला कर दिया गया है। आरोपी टेक्नीशियन किशन सहाय को सस्पेंड किया गया है।

  • पंजाब : 15-20 हमलावरों ने घर में घुसकर की गुंडागर्दी, दखें वीडियो

    पंजाब : 15-20 हमलावरों ने घर में घुसकर की गुंडागर्दी, दखें वीडियो

     पिस्टल, दातर और ईंट-पत्थर से किया हमला

    लुधियाना : राम नगर में गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने हथियारों सहित घर पर हमला किया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि 15-20 हमलावरों ने पिस्टल और हथियारों सहित गुंडागर्दी की।

    आरोपियों की पहचान साहिल, गुरदीप, सुलेमान, अंकित, अंकुश, साहिल टुन्ना सहित अन्य शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी टुन्ना सहित अन्य आरोपी घर में घुस तोड़फोड़ करने लगे। बाकि अन्य आरोपी घर के बाहर से ईंटो और हथियारों से हमला कर रहे थे।

    आरोपियों ने गाड़ी की तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने ईंटों और दातर से हमला किया। पीड़ित परिवार ने बताया कि हमलावरों ने घर के अंदर रखे सामान की तोड़फोड़ की।

  • तीसरे चरण में 10 सीटों पर वोटिंग जारी, इस बूथ पर 2 घंटे में पड़ा स‍िर्फ एक वोट

    तीसरे चरण में 10 सीटों पर वोटिंग जारी, इस बूथ पर 2 घंटे में पड़ा स‍िर्फ एक वोट

    आगराः लोकतंत्र के महापर्व का आज तीसरा चरण है। देश के 12 राज्यों में 93 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। तीसरे चरण में सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में भी 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। मगर इसी बीच फतेहपुर सीकरी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक पोलिंग बूथ पर सुबह से कोई वोट नहीं पड़ा है। हम बात कर रहे हैं फतेहपुर सीकरी लोकसभा के बूथ संख्या 95 की, जहां ग्रामीणों ने मतदान का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया है। इस पोलिंग बूथ पर सुबह से सन्नाटा पसरा है और किसी ने वोट नहीं डाला है। पिछले दो घंटे में इस बूथ पर सिर्फ एक वोट डाला गया है और वो भी शख्स ने गलती से वोट डाल दिया था।

    अब सवाल ये है कि आखिर फतेहपुर सीकरी के इस पोलिंग बूथ पर ग्रामीणों ने वोटिंग का बहिष्कार क्यों किया है? दरअसल इसकी वजह गांव में ना होने वाला विकास है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पिछले कई सालों से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों ने विकास नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया है। पुलिस ने ग्रामीणों से वोट देने की अपील की है। मगर कोई भी ग्रामीण वोट देने नहीं गया है। पुलिस गांव में घूमकर लोगों से मतदान करने की गुजारिश कर रही है। हालांकि गांव वाले अपनी बात पर अड़े हैं और सुबह से बूथ पर सिर्फ एक ही वोट डाला गया है। यूपी की 80 सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान होने हैं। पहले दो चरण में 8-8 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है और तीसरे चरण में 10 सीटों पर मतदान करवाए जा रहे हैं। इस लिस्ट में आगरा, संभल, हाथरस, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, ऐटा, बदायूं, बरेली और आंवला सीट का नाम शामिल है।

    बदायूं शहर के नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में सुबह 10:30 बजे तक मात्र 15 प्रतिशत वोट पड़े। यहां मौजूद पोलिंग एजेंट मोहम्मद फिरोज अंसारी का कहना है कि दोपहर 2:00 बजे के बाद रफ्तार बढ़ेगी। अभी ऐसा लगता है कि लोगों की दिलचस्पी कम है। पोलिंग एजेंट मोहम्मद अफसर कुरैशी का कहना है कि महिलाएं अभी घरेलू काम में लगी हुई है इसलिए मतदान की रफ्तार कम है। दोपहर बाद रफ्तार बढ़ाने के आसार हैं।
  • इस मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, पहनना होगा धोती-गमछा

    इस मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, पहनना होगा धोती-गमछा

    प्रयागराज: अगर आप प्रयागराज में के समीप बंधवा बड़े हनुमान मंदिर की आरती में शामिल होना चाहता हैं, तो आपको धोती पहनकर ही आना होगा।अब मंदिर प्रशासन की ओर से सुबह की आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर देने से ये मंदिर चर्चा में आ गया है।

    अगर आप इस मंदिर में सुबह की आरती में शामिल होना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि यहां पर नया ड्रेस कोड लागू हो गया है। अब आप मॉडर्न ड्रेस पहन कर बड़े हनुमान मंदिर में सुबह की आरती में शामिल नहीं हो सकेंगे।

    इसमें जींस-शर्ट और ऐसा ड्रेस जिससे अंग प्रदर्शित हो रहा हो तो ऐसे कपड़ों में आपको एंट्री नहीं मिलेगी। आपको सुबह की आरती में शामिल होने से रोक दिया जाएगा। मंदिर में आरती विशेष परिधान को धारण करके ही होगी.

    वहीं मंदिर के मुख्य पुजारी का कहना है कि सनातन धर्म में पूजा पाठ के विधि विधान को मानना चाहिए। इससे भक्ति भाव में मन बना रहता है। उन्होंने कहा कि सुबह से लेकर शाम तक ड्रेस कोड को तो लागू नहीं किया जा सकता। लेकिन आरती में ये नियम लागू रहेगा।

  • भाजपा को बड़ा झटकाः पूर्व मंंत्री आप पार्टी में हुए शामिल

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के पूर्व मंत्री नरेन्द्र शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। भारतीय किसान यूनियन  संयुक्त मोर्चा (टिकैत ग्रुप) के प्रदेश महासचिव भूरा राम ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। संजय सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी सुशील कुमार गुप्ता के  के समर्थन में इरिगेशन और इलेक्शन मिनिस्टर, हैफेड चेयरमैन व पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा, कैथल से वाइस चेयरपर्सन सीमा वाल्मीकि और मौजूदा MC संदीप ने बीजेपी छोड़ आप का दामन थामा है। वहीं, प्रेस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा, “बहुत खुशी की बात है कि हरियाणा के पूर्व मंत्री जिनके पास सिंचाई जैसा महत्वपूर्ण विभाग रहा नरेंद्र शर्मा आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हो रहे हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं। आम आदमी पार्टी परिवार में उनके आने से सुशील गुप्ता के चुनाव में बहुत बल मिलेगा। इंडिया गठबंधन की जीत का रास्ता और मजबूत होगा।”

    बता दें कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आप के सुशील कुमार गुप्ता इंडिया गठबंधन की तरफ से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं। संजय सिंह ने कहा, “कुरुक्षेत्र अधर्म के खिलाफ धर्म के जीत की नगरी है। भगवान श्री कृष्ण ने पवित्र गीता का उपदेश यहां दिया. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस देश में कौरवों का राज चल रहा है, उसका नाश करने की शुरुआत कुरुक्षेत्र और हरियाणा के लोग कर चुके हैं।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जो भाषा बोल रहे हैं वो उनकी हार का प्रतीक है। जिस प्रकार के बौखलाहट की भाषा वो बोल रहे हैं वो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री की भाषा नहीं हो सकती। हर चुनाव में कुछ न कुछ बोलते हैं। अभी महाराष्ट्र गए थे, शरद पवार को कहने लगे कि ये भटकती आत्मा हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना को कह रहे हैं कि नकली शिवसेना है। बंगाल में दीदी ओ दीदी कहने लगे।”

  • पंजाबः ईंटों और तेज़धार हथियारों से घर पर किया हमला, देखें वीडियो

    पंजाबः ईंटों और तेज़धार हथियारों से घर पर किया हमला, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः  बटाला के कोटली सूरत मल्ली के अंतर्गत आते  गांव रायमल में कुछ बदमाशों द्वारा एक घर पर ईंटों और तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव से सटे राउवल गांव के कुछ गुंडा तत्वों से उनके बच्चे की किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया।

    उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना कोटली पुलिस सूरत मल्ली को सूचित करने गए थे तभी इन बदमाशों ने अपने साथियों के साथ उनके घर पर ईंटों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और घर की खिड़कियां और दो मोटरसाइकिलें तोड़ दिए। इस मौके पर पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। उधर, पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ली के अधिकारियों ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • T20 World Cup से पहले मिली आतंकी हमले की धमकी, हरकत में आया ICC, सुरक्षा को लेकर कही ये बात

    T20 World Cup से पहले मिली आतंकी हमले की धमकी, हरकत में आया ICC, सुरक्षा को लेकर कही ये बात

    नई दिल्लीः टी20 विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और अब इस टूर्नामेंट को शुरू होने में एक महीने से भी कम का समय रह गया है। इस बीच, टूर्नामेंट पर आतंकी हमले का साया छा गया है। कैरेबियाई मीडिया ने त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री कीथ रोव्ले के हवाले से कहा कि इस खतरे से निपटने के लिए मेजबान सुरक्षा उपायों को लेकर अतिरिक्त प्रयास करेगा। अब इस मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भी हरकत में आया है और उसने कहा कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए मजबूत सुरक्षा योजना बनाई गई है। अगले महीने से शुरू होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही है जिसमें भारत भी शामिल है। इस टूर्नामेंट का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है, लेकिन कैरेबिया में अधिकांश मुकाबले खेले जाने हैं।

    वेस्टइंडीज में ग्रुप चरण के कुछ मैचों के अलावा सुपर आठ चरण के सभी मैच, सेमीफाइनल और फाइनल का आयोजन होना है। आतंकी हमले की धमकी मिलने के बाद आईसीसी भी हरकत में आया और उसने तैयारियों को लेकर आश्वासन दिया है। आईसीसी के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, टूर्नामेंट में शामिल होने वाले सभी लोगों की सुरक्षा और सिक्योरिटी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे पास सुरक्षा स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त प्लान है। हम मेजबान देश और अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। किसी भी तरह के जोखिम से निपटने के लिये सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किए जा रहे हैं। 

    प्रधानमंत्री रोव्ले ने कहा कि वेस्टइंडीज में भी छह आयोजन स्थलों की पूरे टूर्नामेंट के दौरान कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि सुरक्षा में कोई सेंध नहीं मार सके। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्य की बात है कि 21वीं सदी में भी दुनिया में आतंकवाद का खतरा अलग अलग रूपों में बना हुआ है। किसी भी जोखिम से निपटने के लिए स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर हम मुस्तैद हैं। हम स्थानीय और क्षेत्रीय स्तरों पर कई खतरों के प्रति सतर्क रहे हैं और अकेले या साथ में हमारी खुफिया और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे टूर्नामेंट के दौरान देशों और स्थानों पर आबादी की सुरक्षा के लिए काम कर रही हैं। वेस्टइंडीज में विश्व कप मैच बारबाडोस, गुयाना, एंटीगा और बारबुडा, सेंट विंसेंट, सैंट लुसिया, ग्रेनाडिंस, त्रिनिनादो और टोबागो में खेले जाएंगे। अमेरिका में मैच फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और टैक्सास में होंगे।