Blog

  • Punjab: बस कंडक्टर से महिला ने की गाली-गलौच, देखें वीडियो

    Punjab: बस कंडक्टर से महिला ने की गाली-गलौच, देखें वीडियो

    धमकी देने पर महिला के पुलिस कर्मचारी बेटे पर भी केस

    अमृतसरः सिरसा जा रही पंजाब रोडवेज की बस के कंडक्टर को धमकी देने वाली औरत और उसके पुलिस कर्मचारी बेटे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गोनियाना मंडी से एक महिला जब बस चढ़ने लगी तो ड्राइवर ने अचानक बस चला ली। जिससे महिला नाराज हो गई और गाली गलौच करने लगी। 

    शिकायत में पंजाब रोडवेज के कंडक्टर गुरजंट सिंह ने बताया कि वह अमृतसर से बस लेकर हरियाणा के सिरसा जा रहा था। जब बस गोनियाना मंडी पहुंची तो वह टिकट काट रहा था, इतने में शिंदरपाल कौर ने उसके साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया और धमकी दी कि उसका लड़का पंजाब पुलिस में है और उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवा सकती है। बस में सवार अन्य सवारियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया।

    इसके बाद बस चालक बस को लेकर थाने पहुंच गया, जहां कंडक्टर गुरजंट सिंह की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिया सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां शिंदरपाल कौर के पुलिस कर्मचारी बेटे गुरसेहज सिंह ने कंडक्टर गुरजंट सिंह को धमकियां दी। पुलिस ने गुरजंट की शिकायत पर शिंदरपाल कौर और उसके बेटे गुरसेहज सिंह के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

    वहीं दूसरी ओर जब पुलिस अधिकारी मामले की जांच करने पहुंचे तो पुलिस कर्मचारी गुरसहज सिंह और उसकी माता शिंदरपाल कौर ने एएसआई जगरूप सिंह से बदतमीजी की।

  • Punjab : DC दफ्तर के बाहर लोगों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : DC दफ्तर के बाहर लोगों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा : डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर मनरेगा मजदूरों ने धरना दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस धरने में विशेष तौर पर बीजेपी पंजाब सैक्टरी डा. हरजोत कमल भी हुए शामिल। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र दिया गया। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा के गांव में पंचायत के पद रद्द किए जा चुके है। परंतु कुछ लोग अपने आप को नेता समझते है और गरीब नरेगा मजदूरों की रोजी रोटी को बंद करवाने को तुले हुए है। 

    उन्होंने गलत तरीके से मजदूरों की आईडी बंद करवा दी और काम छीन लिया। आरोप लगाते हुए कहा कि वह सब आम आदमी पार्टी के नेताओं की और से किया जा रहा है। जिसके चलते मजदूरों के साथ धक्का किया जा रहा है, जिसको हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। अपनी मांगो को लेकर डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर धरना दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी जो आईडी गलत तरीके से बंद की है उसे चालू करवाया जाए।

     जिसे लेकर डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र भी दिया है, अगर हमारी मांगे न मानी गई तो आगे संघर्ष तेज किया जाएगा। बीजेपी पंजाब सैक्टरी डा. हरजोत कमल ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई गांव में आम आदमी पार्टी को कम वोट मिले, जिसे लेकर उन गांव के मजदूरों को परेशान करने के लिए इनका काम बंद करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इनके साथ धक्का नही होने देंगे अगर इनकी आईडी न शुरू की गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा।

  • Axis Bank ने लोगों को किया अलर्ट, जाने मामला 

    Axis Bank ने लोगों को किया अलर्ट, जाने मामला 

    नई दिल्लीः एक्सिस बैंक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एक्सीस बैंक का एक्स अकाउंट हो गया है। इस दौरान एक्सिस बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल से लोगों को अलर्ट किया है। एक्सिस बैंक ने पोस्ट में लिखा है कि लोग किसी भी तरह के लिंक पर क्लिक ना करें। क्योंकि उनका पेज हैक हो गया है, और जो हैक हुआ है वो एक्सिस बैंक का स्पोर्ट पेज यानी की कस्टमर केयर अकाउंट है। AxisBank ने अपने ट्वीटर पेज से ट्वीट कर लिखा, “हम वर्तमान में अपने “स्पोर्ट पेज” की संभावित हैक की जांच कर रहे हैं @AxisBankSupport…. हम इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए कदम उठा रहे हैं।’ कृपया निम्नलिखित पोस्ट पर ध्यान न दें और किसी भी असत्यापित लिंक पर क्लिक न करें।”

  • Punjab: कई दिनों तक रह सकता है संकट, Free बिजली को लेकर Power Engineers फेडरेशन ने CM को लिखा पत्र

    पटियालाः ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्ज फेडरेशन ने राज्य में गंभीर हो रही बिजली की उपलब्धता व आपूर्ति की स्थिति पर चिंता जताई है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिख निःशुल्क बिजली की तत्काल समीक्षा करने को कहा है। फेडरेशन ने राज्य में बिजली चोरी पर चिंता जता सरकार को सुझाव दिया है कि बिजली चोरों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत केस दर्ज करें। फेडरेशन ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बिजली की मांग नियंत्रित करने के लिए कोई कदम न उठाने पर भी चिंता जताई है। 

    पत्र में लिखा है कि यदि स्थिति ऐसी ही रही तो ग्रिड में गड़बड़ी की पूरी संभावना है और लोगों को बिजली से कई दिन वांछित भी रहना पड़ सकता है। फेडरेशन के प्रधान शैलेंद्र दूबे ने बताया कि पंजाब में एक से 15 जून के बीच बिजली की खपत 2023 की इसी अवधि की तुलना में 43 प्रतिशत बढ़ गई है। 2023 में अधिकतम मांग 11,309 मेगावाट थी। अब वह 15,775 मेगावाट है। धान की रोपाई शुरू होने से बिजली की मांग और बढ़ेगी। ऐसे हालात में बिजली आपूर्ति करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। राज्य में बिजली की मांग बढ़ने से कट भी लग रहे हैं।

    8 घंटे तक के कट भी लगाए जा रहे हैं। लुधियाना में बिजली की अंडर ग्राउंड तार में फॉल्ट आने से लोगों को 36 घंटे से अधिक समय बिजली नहीं मिली थी। बिजली कट से जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। पावरकॉम के अधिकारी बिजली कट को सिरे से खारिज कर रहे हैं। वे पावरकॉम लाइन में फाल्ट या ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण बिजली बंद करने की बात करते हैं, लेकिन सच्चाई यही है कि मांग बढ़ने के कारण मजबूरन पावरकॉम को बिजली कट लगाने पड़ रहे हैं।

  • Bollywood Industry में शाहरुख खान हैं सबसे महंगे Superstar

    Bollywood Industry में शाहरुख खान हैं सबसे महंगे Superstar

    फीस के मामले में साउथ के बड़े सितारों को दी मात

    नई दिल्लीः बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुपरस्टार शाहरुख खान का सिक्का चलता है। पिछले साल ही उनकी बैक-टू-बैक ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी 3 सफल फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल हुईं। अब किंग खान ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। वह साल 2024 के हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं।

    उन्होंने फीस लेने के मामले में आमिर खान, सलमान खान और रजनीकांत समेत साउथ सिनेमा के तमाम बड़े सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, टॉप 10 हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम शामिल नहीं है। IMDb के डेटा के आधार पर फोर्ब्स ने हाईएस्ट पेड स्टार्स की लिस्ट तैयार की है, जिसमें टॉप पर शाहरुख खान हैं। किंग खान एक फिल्म के लिए 150 करोड़ से लेकर 250 करोड़ तक की फीस चार्ज करते हैं।

    शाहरुख के बाद दूसरे नंबर पर सुपरस्टार रजनीकांत हैं। वह 150-210 करोड़ रुपए के बीच फीस लेते हैं। इस लिस्ट में थलापति विजय तीसरे स्थान पर हैं। बताया जाता है कि उनकी एक फिल्म में काम करने की फीस 130 करोड़ से लेकर 200 करोड़ रुपये तक हैं।

  • Jalandhar: कांग्रेस में शामिल होने को लेकर Mohinder KP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: कांग्रेस में शामिल होने को लेकर Mohinder KP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव को लेकर आप पार्टी और भाजपा ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस में उम्मीदवार का आज ऐलान हो सकता है। इस दौरान मोहिंदर केपी के कांग्रेस में वापसी करने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई है। कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा को लेकर मोहिंदर केपी का बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का खंडन किया है। केपी ने कहा कि उन्होंने भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं सुनी है, जिसको लेकर उन्होंने किसी से मेरे कांग्रेस में शामिल होने को लेकर फोन पर बात की, लेकिन उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसे दिल्ली हाईकमान से किसी ने सूचना दी है। 

    केपी ने कहा कि यह उसकी सूचना है, लेकिन उनका अकाली दल छोड़ कर कांग्रेस में वापसी करने का कोई विचार नहीं है। केपी ने कहा कि अगर बात हुई होगी तो उक्त व्यक्ति की हुई होगी, लेकिन उनकी किसी से पार्टी छोड़कर जाने की बात नहीं हुई है। केपी ने कहा कि कल उनकी दिलबाग नगर में मीटिंग चल रही थी। केपी ने कहा कि वह अकाली में काम कर रहे है और पश्चिमी हलके में उम्मीदवारों को लेकर शार्ट लिस्ट कर रहे है। जिसके बाद 3 उम्मीदवारों के नाम उन्होंने भेज दिए है। केपी ने कहा कि अब कांग्रेस में उनका कोई दोस्त ही नहीं रहा, केपी ने कहा कि अब कांग्रेस में सभी उनको अपना दुश्मन मान रहे है। केपी ने कहा कि आज अकाली दल के उम्मीदवार का ऐलान होना संभव है।

    वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केपी ने कहा कि हाल ही में लोकसभा चुनाव में 1 लाख 75 हजार वोटों से जीत हासिल की है, लेकिन अभी तक उम्मीदवार का कांग्रेस ऐलान नहीं कर पाई है। केपी ने कहाकि चुनाव बे मौसम में करवाए जा रहे है। वहीं वेस्ट हलके में पानी की समस्या को लेकर लोग काफी परेशान है। केपी ने कहा कि उप चुनाव से पंजाब सरकार को कोई असर नहीं दिखाई देगा। वहीं वेस्ट हलके में लोगों द्वारा वोटों का बॉयकॉट करने के ऐलान पर केपी ने कहा कि वह लोगों के साथ खड़े है। अगर लोग उन्हें वोटों का बॉयकॉट करने का कहेंगे तो उन्हें मंजूर है। वहीं केपी ने कहा कि इस समय नगर निगम के चुनाव होने चाहिए थे लेकिन वह अभी तक करवाए नहीं जा रहे है। जालंधर में सीएम भगवंत द्वारा घर लिए जाने को लेकर केपी ने कहा कि अब वह लोगों के मन से उतर चुके है। 

  • Punjab : भारी मात्रा हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : भारी मात्रा हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लो के दिशा-निर्देशों और बुरे तत्वों व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और कासो ऑपरेशन के तहत थाना रणजीत एवेन्यू पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 3 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से करीब 300 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। 

    पुलिस अधिकारी एसीपी वरिंदर खोसा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इन तीनों के खिलाफ पुलिस को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि ये ड्रग्स बेचते हैं और नशे का कारोबार करते है। जिसके चलते हमारी पुलिस टीम ने अलग-अलग टीमें बनाकर इन तीनों युवकों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे ड्रग्स लेने में भी शामिल है। 

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि वे कहां से ड्रग्स लाते थे और कहां सप्लाई करते थे। आरोपियों के पाकिस्तान के साथ लिंक है या नहीं इस बात की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड के दौरान ओर भी खुलासे होने की संभावना है।

  • Bank में नौकरी पाने का बढ़िया मौका, 10वीं पास करें अप्लाई

    Bank में नौकरी पाने का बढ़िया मौका, 10वीं पास करें अप्लाई

    बिजनेसः सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का बढ़िया मौका है। 400 से ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। ये पद सफाई कर्मचारी या सब स्टाफ के हैं। वे कैंडिडेट जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे रजिस्ट्रेशन लिंक ओपेन होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in. पर जाना होगा।

    बता दें की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ये भर्तियां काफी समय पहले निकली थे और इनके लिए आवेदन होकर बंद भी हो गए थे। अब एक बार फिर से दोबारा इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक खोला जाएगा। अब की बार आवेदन 21 जून से शुरू होंगे और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 27 जून है।

  • अचानक थाने में चैकिंग करने पहुंचे DIG Jalandhar Range हरमनबीर गिल, देखें वीडियो

    अचानक थाने में चैकिंग करने पहुंचे DIG Jalandhar Range हरमनबीर गिल, देखें वीडियो

    गैर हाजिर मिले DSP और SHO पर हुआ एक्शन, किया निलंबित 

    होशियारपुरः जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा थानों में अचानक चैकिंग की गई, वहीं अब जालंधर रेंज के डीआईजी हरमबीर सिंह गिल द्वारा होशियारपुर के थाना टांडा में अचानक चैकिंग करने पहुंचे। इस अचानक दौरे का मुख्य उद्देश्य पंजाब पुलिस द्वारा ड्यूटी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। दौरे के दौरान नोट किया गया कि थाने में केवल सहायक मुंशी ही बिना हथियार के मौजूद थे। दूसरे, सुबह 08:00 बजे के लिए निर्धारित रोल कॉल को पुलिस स्टेशन द्वारा लागू नहीं किया गया, जो सीधे तौर पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का उल्लंघन है।

    एसएचओ थाना टांडा व डीएसपी टांडा भी अपने घरों में सो रहे थे। डीआइजी ने बताया कि जबकि अन्य पुलिस बल सुबह 09:00 से 09:15 बजे के बीच थाने पहुंचा। उन्होंने कहा कि विजिट के बाद 1 घंटा 45 मिनट का समय बीत गया, जो कि पुलिस स्टेशन में सुरक्षा की कमी और संभावित खतरे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि डयूटी के दौरान कर्तव्य में लापरवाही एवं पर्यवेक्षण की कमी के कारण एसएचओ टांडा, एसआई रमन कुमार को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

    डीआईजी ने नाराजगी दिखाते हुए SHO टांडा सब इंस्पेक्टर रमन कुमार को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने DSP के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने होशियारपुर के SSP से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं थाना टांडा में पहुंचे जालंधर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने पहले मुंशी के कमरे में पहुंचकर वायरलेस सेट पर कंट्रोल रूम में बातचीत की। जिसके बाद डीआईजी गिल ने कंट्रोल रूम में बताया कि तीनों जिलों (जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर) के SSP को नोट करवाओ कि मैं आज थाना टांडा में चेकिंग के लिए पहुंचा हूं।

    सुबह करीब साढ़े 7.30 बजे थाने में सिर्फ सहायक मुंशी बैठा था। उन्होंने कहा कि सुबह 8 बजे वाली रोल कॉल मीसिंग थी। गिल ने कहा कि मेरे रेंज के हर थाने में ऐसे चेकिंग होती रहेगी और जहां कमी पाई गई, वहां पर कार्रवाई होगी। जो भी अधिकारी रेंज ऑफिस (डीजीपी ऑफिस) से आए एजेंडे को नहीं मानेगा, उस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar: KP Bakery में चोरी करते 2 युवक काबू, देखें CCTV

    Jalandhar: KP Bakery में चोरी करते 2 युवक काबू, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं मशहूर KP Bakery में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है, जहां बेकरी मालिक ने दोनों चोरों को मौके पर काबू कर लिया है। घटना की जानकारी बेकरी मालिक ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें बेकरी से चोरी की वारदात को लेकर फोन आया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उक्त चोरों ने दुकान से चॉकलेट का डिब्बा चोरी किया था, जिन्हें रंगे हाथों काबूू कर लिया गया है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो चोर बेकरी में पहले सामान देखते है।

    इस दौरान वह एक युवक वहां से डिब्बा उठाकर खड़ा रहता है। कुछ देर बाद वह डिब्बा रख देता है। जिसके बाद छुपाकर भागने लगता है, लेकिन मौके पर दुकान मालिक कुणाल ने दोनों को काबू कर लिया। कुणाल ने बताया कि दोनों जैसे ही दुकान से बाहर जाने लगे तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में देखकर दोनों को काबू कर लिया। दुकान मालिक ने कहाकि कुछ दिन पहले भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी। जिसके बाद आज वह दोबारा आए और 850 का डिब्बा लेकर फरार होने लगे थे। चोर ने बताया कि किसी का बर्थडे था और उन्होंने गिफ्ट किसी को देना था। हालांकि चोरों ने बाद में चोरी की वारदात कबूल ली है। लेकिन पुलिस दोनों को काबू करके थाने ले गई।