Blog

  • जालंधर: धरना लगाने से पहले पढ़ें ये खबर, DC ने जारी किए आदेश

    जालंधर: धरना लगाने से पहले पढ़ें ये खबर, DC ने जारी किए आदेश

    जालंधर,ENS: ज़िला मैजिस्ट्रेट- कम- डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने ज़िले में  शांतमयी धरनों के लिए अलग- अलग स्थान निर्धारित किए है जिसके लिए धरना प्रदर्शन करने के लिए पुलिस कमिशनर और सबंधित एस. डी. एम से पहले मंज़ूरी लेनी होगी। 

    ज़िला मैजिस्ट्रेट की तरफ से जारी आदेशों अनुसार इन धरनों दौरान कोई भी हथियार जिनमें चाकू, लाठियाँ आदि ले कर जाने की आज्ञा नहीं होगी। धरना करने वालो की तरफ से यह लिखित तौर पर दिया जाएगा कि रोष मार्च/ धरने को शांतमयी रखा जायेगा। जारी हुक्मों अनुसार पुलिस कमिशनर और एस. डी. एम. जलंधर के अधिकार क्षेत्र में पुड्डा ग्राउंड सामने तहसील कंपलैक्स, देश भक्त यादगार हाल, बरलटन पार्क और दुशहरा ग्राउंड, जालंधर छावनी शांतमयी धरनों के लिए निर्धारित किए गए है। इसी तरह करतारपुर में इम्परूवमैंट ट्रस्ट ग्राउंड, भोगपुर में दाना मंडी भोगपुर, नकोदर में कपूरथला रोड के पश्चिम तरफ़,फिल्लौर में दाना मंडी, शैफाबाद और शाहकोट में नगर पंचायत कंपलैक्स को शांतमयी धरने/ प्रदर्शन के लिए जगह के तौर पर निर्धारित किया गया है। ज़िक्रयोग्य है कि यदि किसे धरने/ प्रदर्शन दौरान मानवीय जान या संपत्ति का नुक्सान होता है तो इसके लिए धरना/ प्रदर्शन करने वाले प्रबंधक ज़िम्मेदार होंगे।

  • पंजाब : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, CA को किया गिरफ्तार 

    पंजाब : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, CA को किया गिरफ्तार 

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की विशेष जांच टीम ने आज पर्लज़ ऐगरोटैक कार्पोरेशन लिम. (पी.ए.सी.एल.) घोटाले के सम्बन्ध में जाली दस्तावेज़ तस्दीक करने के दोष में चार्टर्ड अकाऊंटैंट जसविन्दर डांग निवासी लुधियाना को गिरफ़्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारी आई.पी.सी. की धारा 406, 420, 465, 467, 468, 471, 384, 120-बी अधीन की गई है। उन्होंने बताया कि पी.ए.सी.एल. की एक्स्ट्रा औरडनरी जनरल मीटिंग (ई.ओ.जी.एम.) जयपुर (राजस्थान) में इसके रजिस्टर्ड दफ़्तर में हुई दिखाई गई थी, जबकि यह दफ़्तर 7-8 सालों से बंद पड़ा था और फर्जी दस्तावेज़ों का प्रयोग करके पी.ए.सी.एल. के तीन नए डायरैक्टरों की नियुक्ति भी की गई थी। चार्टर्ड अकाऊंटैंट जसविन्दर सिंह डांग ने सह मुलजिमों के साथ साजिश रचकर फ़र्ज़ी दस्तावेज़ तस्दीक किए और तीन नए डायरैक्टरों हिरदेपाल सिंह ढिल्लों, सन्दीप सिंह माहल और धरमिन्दर सिंह संधू की नियुक्ति सम्बन्धी दस्तावेज़ कॉर्पोरेट मामलों बारे मंत्रालय की वैबसाईट पर अपलोड किए। हालांकि सच्चाई यह है कि उसको पता था कि यह मीटिंग वास्तव में हुई ही नहीं थी। प्रवक्ता ने बताया कि वह इस बात से भी भली-भाँति अवगत था कि लगभग 5 करोड़ गरीब और भोले-भाले निवेशकों ने पी.ए.सी.एल. में लगभग 50,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है। ज़िक्रयोग्य है कि पी.ए.सी.एल. लिम. की जायदादों को बेचने और बिक्री से होने वाली कमाई पी.ए.सी.एल. लिम. में निवेश करने वाले निवेशकों को वापस करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के हुक्मों पर सेबी की तरफ से जस्टिस (सेवामुक्त) आर. एम. लोढा की अध्यक्षता अधीन एक कमेटी गठित की गई है।

  • सुल्तानपुर लोधी:  10 वर्षीय बच्चे का हुआ कत्ल, देखें वीडियो 

    सुल्तानपुर लोधी:  10 वर्षीय बच्चे का हुआ कत्ल, देखें वीडियो 

    सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। सुल्तानपुर लोधी में रंजिशन 10 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार की दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब बच्चा गुरुद्वारा साहिब में सेवा करते हुए एकदम लापता हो गया था। जिसका शव गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के करीब एक किलोमीटर दूर बेईं से उस समय मिला, जब पुलिस गुम हुए आढ़ती का शव तलाश रही थी। सीसीटीवी में बच्चा एक महिला के साथ जाता दिखाई दे रहा है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक बच्चे की पहचान 10 वर्षीय करणबीर सिंह निवासी गांव सरुपवाल हाल निवासी ज्वाला सिंह नगर के तौर पर हुई है।

    मृतक के रिश्तेदार गुरशरण सिंह ने बताया कि उसके फूफा अंग्रेज सिंह व बुआ चरणजीत कौर अपने 10 वर्षीय बेटे करणबीर सिंह के साथ सोमवार को गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के लंगर हाल में सेवा करने के लिए आए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे उसकी बुआ ने करणबीर सिंह को घर जाने के लिए कहा तो वह कहने लगा कि वह अभी घर नहीं जाएगा और वह बाजार से खाने की चीज लेने जा रहा है। उसके बाद करणबीर चीज लेने चला गया और उसकी मां गुरुद्वारा साहिब में सेवा करती रही। जिस समय करणबीर चीज लेने गया उस समय साढ़े 12 बजे थे, लेकिन उसके बाद से करणबीर सिंह लापता हो गया। न तो वह घर पहुंचा और न ही गुरुद्वारा साहिब आया। फिर तो पूरा परिवार उसे ढूंढने में जुट गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

    सुल्तानपुर लोधी:  10 वर्षीय बच्चे का हुआ कत्ल, देखें वीडियो डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को गुरुद्वारा साहिब के सीसीटीवी में बच्चा बाहर जाता दिखाई दिया, लेकिन रात होने की वजह से बाजार के सीसीटीवी चैक नहीं कर पाए। मंगलवार सुबह जब दुकानों के सीसीटीवी चेक किए तो दोपहर करीब 12:40 के पास बच्चा एक महिला के साथ जाता दिखाई दिया। महिला की तलाश शुरू की तो उसकी शिनाख्त राजवीर कौर निवासी ज्वाला सिंह नगर के तौर पर हुई। पुलिस ने उसे काबू करके पूछताछ की तो उसने कबूला की कि वह ही करणबीर सिंह को जामुन खिलाने के बहाने बेईं की तरफ ले गई और उसके बेईं में धकेल दिया। उसने बताया कि उसके करणबीर सिंह के चाचा से अवैध संबंध हैं। जबकि करणबीर के पिता अंग्रेज सिंह व माता चरणजीत कौर रोकते थे। वह चाहती थी कि यह परिवार शहर से वापस गांव चला जाए। इसी रंजिश में करणबीर सिंह के चाचा व उसने बच्चे का कत्ल कर दिया। डीएसपी के अनुसार दोनों को हिरासत में ले लिया है। थाना सुल्तानपुर लोधी में दोनों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया गया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

  • जालंधरः 22 तक स्कूल रहेंगे बंद, डीसी ने जारी किए आदेश

    जालंधरः 22 तक स्कूल रहेंगे बंद, डीसी ने जारी किए आदेश

    जालंधर, ENS: बाढ़ के कारण अस्त-व्यस्त हुए जालंधर के कई इलाकों के लोग अभी भी सामान्य जीवन में नहीं लौटे हैं। कई इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है और जिन गांवों में पानी भरा है, वहां के लोगों को सरकारी स्कूलों में पनाह दी गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जालंधर के सब डिवीजन शाहकोट के तहत पड़ते लोहियां ब्लाक के 3 सरकारी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

    यह आदेश 22 तारीख तक के लिए लागू रहेंगे। सूची में सीनियर प्राइमरी स्कूल मुंडी चोहलियां, सीनियर प्राइमरी स्कूल मुंडी शहरियां तथा सरकारी स्कूल धक्का बस्ती शामिल हैं। इन तीन स्कूलों में 22 तारीख तक जिला डी.सी. विशेष सारंगल की तरफ से छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं।

  • माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला 17 से 25 अगस्त तक – एडीसी 

    माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला 17 से 25 अगस्त तक – एडीसी 

    ऊना/सुशील पंडित: प्रसिद्ध शक्तिपीठ मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन इस वर्ष 17 से 25 अगस्त तक किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में चिंतपूर्णी में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 17 से 25 अगस्त तक चलने वाले माता श्री चिंतपूर्णी आश्रवण आष्टमी मेले में एडीसी मेला अधिकारी, एसडीएम अंब सहायक मेला अधिकारी जबकि एएसपी पुलिस मेला अधिकारी तथा डीएसपी अंब को सहायक पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है।एडीसी ने कहा कि मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी का मंदिर चैबीसों घंटे खुला रहेगा और साफ-सफाई के लिए रात्रि 11-12 बजे तक मंदिर को एक घंटे के लिए बंद किया जाएगा। जबकि दोपहर 12 से 12.30 बजे तक मां के श्रृंगार व भोग इत्यादि के लिए भी मंदिर बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ढोल नगाड़े, लाउडस्पीकर व चिमटा इत्यादि बजाने के अतिरिक्त प्लास्टिक व थर्मोकोल के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा मालवाहक वाहनों के माध्यम से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर आने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि नियमों की उल्लंघना करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को दस सैक्टरों में बांटा जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस व होमगार्ड के जवानों सहित त्वरित कार्यबल की टीमें तैनात रहेगी तथा कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस का एक कमांडो दस्ता आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए गठित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान डॉग स्क्वायड का प्रबंध भी किया जाएगा। सभी सैक्टरों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। एडीसी ने बताया कि मेले के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह अस्थाई शौचालय बनाए जाएंगे तथा ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए रिकवरी वैन तैनात की जाएगी। भिक्षावृत्ति पर भी पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी की टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए विभिन्न स्थानों पर एलोपैथिक तथा आयुर्वैदिक कैंप स्थापित किए जाएंगे। किसी भी आपदा अथवा आग इत्यादि की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगें। 
    एडीसी ने कहा कि निजी सरायों में उनके प्रबंधक अग्निशमन उपकरण लगाना सुनिश्चित करें और प्रशासन इनकी जांच भी करवाएगा। उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की उचित सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मेला शुरू होने से पूर्व सड़कों की व्यवस्था को भी दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले में आने वालों श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने विद्युत विभाग को मेलावधिक दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए विद्युत लाईनों का आवश्यक रख-रखाव करना सुनिश्चित करें ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा मेले के दौरान अस्थाई रूप से अतिरिक्त स्ट्रीट लाईटें भी लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान पीने के पानी के छः स्थानों पर स्टोल लगाए जाएंगे। उन्होंने जल शक्ति विभाग का निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल भंडारण टैंकों का क्लोरिनेशन करना भी सुनिश्चित करें।
    लंगर लगाने की लेने होगी अनुमति
    एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि श्रावण आष्टमी मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके लिए लंगर के आयोजक को 10 हजार रुपए सिक्योरिटी देनी होगी। आयोजक को लंगर की समाप्ति के बाद साफ-सफाई भी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने बताया कि मेलावधि के दौरान डीएफएससी ऊना नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे।उन्होंने बैठक के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों से मेले के सफल आयोजन के लिए अपना हरसंभव सहयोग प्रदान करने की अपील भी की। बैठक में एसडीएम अंब विवेक महाजन, मंदिर अधिकारी अजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व संबंधित पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे।
  • सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव बने हिमाचल प्रदेश चैंबर आफ कामर्स के सलाहकार

    सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव बने हिमाचल प्रदेश चैंबर आफ कामर्स के सलाहकार

    उद्योगपतियों व कामगार नेताओं ने जताई खुशी

    बददी/सचिन बैंसल:   ईएसआईसी से सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव  को हिमाचल प्रदेश चैंबर आफ कामर्स ने सहालाकार नियुक्त किया है। चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि देवव्रत यादव अपनी नौकरी के दौरान और सेवानिवृत होने के बाद कामगार एवं लोक हित में अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे है। इन्होंने  मजदूरों व उनके आश्रितों को ईएसआईसी से जोड़ कर चिकित्सा सुविधा का लाभ पहुंचाया है।  यही नहीं कुछ गंभीर रोगियों को जहां ईएसआई के चिकित्सकों ने उपचार करने से इंकार कर दिया। ऐसे  कैंसर, किडऩी और हार्ट के  रोगियों को नियम कानून  के तहत निगम के अस्पताल से निशुल्क इलाज कराया।  यही नहीं गरीब कैंसर पीडि़तों को निजी कंपनियों के सहयोग से  मुफ्त दवाई दिलाने का भी कार्य किया है। विशेष तौर पर जब किसी कामगार की चोट के कारण  मृत्यु हुई है। उन्हें एक ही दिन में उनके परिजनों को पेंशन लागू कराई। अस्पतालो में रक्त की कमी न हो इसके लिए उन्होंने कोरोना काल में दर्जन रक्तदान शिविर भी लगाए।  पूरे प्रदेश में उद्योगों में जाकर सुविधा समागम लगाए और कामगार उनके हित लाभों के बारे में जानकारी दी। वहीं उद्योगपतियों को अनुपालना से संबंधित समय समय पर दिशा निर्देश दिए। 
    देवव्रत यादव की इन सभी खूबियों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश चैंबर आफ कामर्स ने उन्हें सलाहाकार नियुक्ति किया है। उनके मनोनयन से  वर्धमान ग्रुप के निदेशक आईएम जेेएस सिद्धू, बिरला के वाईस प्रेजिडेंट आरके शर्मा, विनसम के महाप्रबंधक रविंद्र रोहिला, बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, एचडीए्मए के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भारत उद्योग संघ के हिमाचल चैप्टर के प्रधान चिरेंजीव ठाकुर, लघ ुउद्योग भारती के बीबीएन के अध्यक्ष अशोक राणा, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल, एटक का जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, इंटक का अध्यक्ष श्याम ठाकुर, राष्ट्रीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार चौधरी ने देवव्रत यादव के सहालकार चुने जाने पर खुशी जाहिर की है। नव नियुक्ति सहालकार देवव्रत यादव ने सलाहाकार बनने पर हिमाचल प्रदेश चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल विशेष रुप से अभार जताया। 
  • जालंधरः बालाजी की शोभायात्रा दौरान युवकों ने परिवार पर किया हमला, देखें Live

    जालंधरः बालाजी की शोभायात्रा दौरान युवकों ने परिवार पर किया हमला, देखें Live

    जालंधर, ENS: संतोषी नगर बालाजी की चौकी के दौरान विवाद होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि जय बालाजी की चौकी की शोभा यात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान इलाके के दो भाइयों ने कुछ युवकों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।  पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त दो भाइयों ने बाहर से कुछ युवकों को बुलाकर बाप बेटे पर हमला किया। इस दौरान घर की महिलाओं के साथ भी हाथापाई की जिसमें उनके कपड़े फाड़ दिए गए। घटना में घायल हुआ परिवार सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आया है।

  • पंजाब: शादीशुदा महिला से तंग आकर युवक ने निगला जहर, देखें वीडियो

    पंजाब: शादीशुदा महिला से तंग आकर युवक ने निगला जहर, देखें वीडियो

    पठानकोटः समाज में किसी लड़के द्वारा किसी लड़की को तंग परेशान करने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है। जिस में ये घटनाएं भयंकर रूप धारण कर लेती है। लेकिन बहुत कम घटनाएं ऐसी देखने को मिलती है जिस में लड़की द्वारा लड़के को प्रताड़ित किया जा रहा हो। ऐसा ही एक मामला जिला पठानकोट के गांव सुजानपुर देहाती से देखने को मिला है। जहां एक युवक को शादीशुदा महिला द्वारा इतना प्रताड़ित किया गया कि अंत में युवक ने जहर निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, मृतक युवक का एक वीडियो भी सामने आ रहा है, जिसमें यह साबित होता है कि आखिर किस कदर उस लड़की द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया होगा जिस वजह से उसे ये कदम उठाना पड़ा। 

    इस सबंधी जानकारी देते हुए मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनके बेटे ने किसी लड़की के दबाव में आ जहर निगल लिया। जिस वजह से उसकी जान चली गई। पुलिस द्वारा कोई भी कारवाई नही की जा रही। जिस वजह मृतक के परिवारिक सदस्य थाने के बाहर धरने पर बैठे हुए है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस अब भी कोई कारवाई नही करेगी तो उनके द्वारा अपने प्रदर्शन को ओर उग्र किया जाएगा।

    दूसरी तरफ जब इस सबंधी सबंधित पुलिस थाने के मुखी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिस दिन उक्त शख्स की मौत हुई थी। उस वक्त धारा 174 के तहत कारवाई की गई थी, और आज ये कुछ वीडियो एविडेन्स के साथ आये है। जिस की जांच की जाएगी और जांच के बाद जो भी बनती कारवाई होगी उसे अमल में लाया जाएगा।

  • पंजाब: The White Medical College के  खिलाफ स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाब: The White Medical College के खिलाफ स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट के “दी वाइट मैडिकल कॉलेज” में एम.बी.बी.एस कर रहें विद्यार्थियों ने कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर व जरूरत मन्द चीजों की कमी के कारण कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन कर रहें विद्यार्थियों ने बताया कि बरसात व उमस के मौसम में कॉलेज व होस्टल में बिजली की कम वोल्टेज के कारण पंखे भी सुचारू ढ़ंग से नही चलते। उन्होंने बताया कि लेक्चर हाल में ए.सी काम नही कर रहें, लाइब्रेरी में किताबे उपलब्ध नही हैं, कॉलेज में स्टाफ व अध्यापकों की भारी कमी हैं, प्रैक्टिकल के लिए किसी भी प्रकार का उपकरण उन्हें उपलब्ध नहीं करवाए जाते। जिसके कारण वह लोग व्यवहारिक अभ्यास  करने में असमर्थ हैं, इंटरनेट की सुविधा बन्द पड़ी रहती हैं। जिस कारण कारण उनकी पढ़ाई को नुकसान हो रहा हैं। उन्होंने बताया कि बरसात के कारण पूरे हस्पताल कॉलेज व होस्टल की ईमारत में जगह-जगह पानी का रिसाव हो रहा हैं जिस कारण दिन-रात ईमारत में उमस बनी रहती हैं। 

    विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने अपनी समस्याओं सम्बंधी कॉलेज प्रबन्धन को एक हफ्ता पहले लिख कर दिया था। परन्तु कॉलेज प्रबंधन ने उनकी समस्याओं का हल नहीं करवाया। जिस कारण आज उन्हें मजबूरन प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करना पड़ा।  अगर उनकी समस्याओं का हल जल्द नहीं किया गया। तो वह कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ उग्र रोष प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।

  • मक्की की फ़सल को बर्बाद कर रहे कीट से बचाने हेतु किसानों को जागरूक किया

    मक्की की फ़सल को बर्बाद कर रहे कीट से बचाने हेतु किसानों को जागरूक किया

    कृषि विभाग के अधिकारियों ने भारी वारिश से हुए नुक्सान का निरीक्षण किया  

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की हटली ,जसाणा,करमाली,अरलू,टीहरा बुढवार सहित अन्य पंचायतों में कृषि विभाग बंगाणा के कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ सतपाल धीमान की अध्यक्षता में टीम सदस्यों ने क्षेत्र का दौरा किया तथा प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार किसानों की फसलों को भारी वारिश में हुए नुक्सान का जायजा लिया।बहीं पर विभिन्न पंचायतों में आज-कल मक्की की फ़सल को सुंडी रोग  फाल आर्मी वर्म नामक कीट जो कि मक्की की फ़सल को दिन प्रतिदिन बर्बाद करता चला जा रहा है। उससे फ़सल को बचाने हेतु जागरूक भी किया गया।
    बहीं पर दुसरी ओर कृषि विभाग बंगाणा के कृषि विशेषज्ञ डॉ सतपाल धीमान का कहना है कि उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के कृषि विभाग के कार्यालय में उचित दाम पर किसानों के लिए मक्की की फ़सल को फाल आर्मी वर्म नामक कीट से बचाने के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है। किसान कार्यालय में उचित दाम पर यह दवाई ले सकते हैं।बहीं पर डॉ सतपाल धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दवाई का स्प्रे हर 15 दिन बाद करें तथा लगातार तीन बार इस दवाई का स्प्रे करें तथा हर पंप में इसकी 6एम मात्रा रखें और स्प्रे करें।