Blog

  • BCCI के 36वें अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की ली जगह

    BCCI के 36वें अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की ली जगह

    मुंबईः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी को मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का 36वां अध्यक्ष बनाया गया। मुंबई में बीसीसीआई एजीएम में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। बिन्नी ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली है। 67 वर्षीय बिन्नी बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। पदाधिकारियों के अगले समूह का चुनाव केवल एक औपचारिकता थी, क्योंकि सभी का निर्विरोध चुना जाना तय था। बिन्नी अपने हालिया कार्यकाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे और अब राज्य निकाय में अपना पद छोड़ देंगे।

    मध्यम तेज गेंदबाज 1983 में भारत की ऐतिहासिक विश्व कप जीत के हीरो हैं। मध्यम गति के गेंदबाज रहे बिन्नी ने 1983 के विश्व कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने तब आठ मैचों में 18 विकेट लिए थे जो उस टूर्नामेंट का रिकॉर्ड था। बेंगलुरु के रहने वाले 67 वर्षीय बिन्नी पद के लिए नामांकन भरने वाले अब तक एकमात्र उम्मीदवार थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए बीसीसीआई सचिव बने।शाह के इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बोर्ड में भी गांगुली की जगह भारतीय प्रतिनिधि बनने की उम्मीद है।

    बिन्नी अतीत में संदीप पाटिल की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति के सदस्य रह चुके हैं। जब भी भारतीय टीम में चयन के लिए उनके बेटे स्टुअर्ट बिन्नी के नाम पर चर्चा होती थी तो वह खुद को इससे अलग कर लेते थे। बीसीसीआई के कहा,‘‘ रोजर एक अच्छे इंसान हैं जिन्होंने भारत की तरफ से खेलते हुए देश का मान बढ़ाया। वह विश्व कप के नायक हैं और उनकी छवि साफ-सुथरी है। लोढा समिति ने जब हितों के टकराव की बात कही थी तो उन्होंने चयन समिति से इस्तीफा दे दिया था।’’ 

  • पंजाबः ट्रक और स्कूटरी की टक्कर, हादसे में स्कूल जा रहे 4 साल के मासूम की मौत

    पंजाबः ट्रक और स्कूटरी की टक्कर, हादसे में स्कूल जा रहे 4 साल के मासूम की मौत

    श्री मुक्तसर साहिब: श्री मुक्तसर साहिब रोड स्थित रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। फाटक बंद करने पर ट्रैफिक और आसपास के ट्रक के कारण पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी हैं। वहीं आज इसी फाटक पर हुए हादसे में माता-पिता के इकलौते 4 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार श्री मुक्तसर साहिब के लिटल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल के नर्सरी कक्षा के छात्र अवलदीप सिंह को उनके दादा शीतल सिंह उसे अपनी स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रहे थे।

    फाटक खुलने उपरांत बाद जब उन्होंने फाटक पार किया तो सामने से आ रहे ट्रक नंबर पीबी 04ए डी 0112 की चपेट में आ गए। इस दौरान अवलदीप स्कूटी से नीचे गिर गया और उसका सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर के इकलौते बेटे की मौत की खबर सुन मां का रो-रो कर बुरा हाल है और मां का विलाप सुना नहीं जा रहा है, वहीं पोते के पार्थिव शरीर को गोद में लिए दादी भी भगवान को कोस रही थी। 

  • जालंधरः अब सड़क पर थूकने पर भी लगेगा जुर्माना, निगम कमिश्नर ने जारी किए आदेश

    जालंधरः अब सड़क पर थूकने पर भी लगेगा जुर्माना, निगम कमिश्नर ने जारी किए आदेश

    जालंधर/वरुण : महानगर में नगर निगम कमिश्नर ने शहर में कूड़े फेंकने से सड़क पर थूकने तक के आदेश जारी कर दिए है। पंजाब सरकार के आदेश पर लुधियाना निगम में कूड़े के चालान को लेकर जारी आदेश को अब जालंधर निगम दायरे में भी लागू करने का आदेश जारी कर दिया है। निगम के हैल्थ ब्रांच की रिव्यू मीटिंग में कमिश्नर ने कहा कि कूड़ा फेंकने वाले और प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों का चालान किया जाए।

    निगम स्टोर के सुपरिटेंडेंट को आदेश दिया गया कि वो इसके लिए स्पैशल चालान बुक जारी करें। इतना ही नहीं हैल्थ ब्रांच से कहा गया कि वो शहर के बल्क वेस्ट जनरेटर की कमिश्नर से मीटिंग करायें। इसके साथ ही कमिश्नर ने जोन दफ्तर में सफ़ाई सेवक के लिए अच्छी व्यवस्था और एमआरएफ सेंटर पर सभी सुविधा मुहैया कराने का आदेश दिया।

    किस गलती पर कितना लगेगा जुर्माना

    -घरों में गीले-सूखे कूड़े अलग-अलग न करना पर 250 रुपए।
    -विवाह समारोह, त्यौहार, पार्टी, मेला, धरनों में कूड़े को अलग न करने पर 5 हजार रुपए।
    -क्लब, सिनेमा हॉल, कम्युनिटी हॉल, मल्टीप्लैक्स में कूड़ा अलग-अलग न करने पर 5 हजार रुपए।
    -अन्य सभी रिहायशी संस्थानों में गीला और सूखा कूड़ा-अलग न करने पर 1 हजार रुपए।
    -सड़क, गलियों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर 1हजार रुपए। 
    -किसी भी खुले स्थान पर कूड़ा इकट्ठा करना या खाली प्लाटों में फेंकने पर 1 हजार रुपए।
    -होटल, रैस्टोरैंट, ढाबा मालिकों को सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर 2 हजार रुपए।
    -औद्योगिक संस्थानों का खतरनाक कूड़ा खुले में फेंकने पर 5 हजार रुपए।
    -शिक्षण संस्थाओं का खुले में कूड़ा फेंकने पर 2 हजार रुपए।
    -स्वास्थ्य संस्थाओं का खुले में कूड़ा गिराने पर 5 हजार रुपए।
    -स्वीट शॉप्स का कूड़ा खुले में गिराने पर 2 हजार रुपए।
    -चाट, फास्ट फूड, आइसक्रीम, गन्ने का रस, जूस, सब्जी-फल विक्रेताओं का खुले में कूड़ा फेंकने पर 1 हजार रुपए।
    -गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए डस्टबिन न रखने पर 500 रुपए।
    -वाहनों में से सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकना या थूकने पर 250 रुपए।
    -सार्वजनिक स्थल पर गोबर इकट्ठा करने पर 5 हजार रुपए।
    -सार्वजनिक स्थलों, सड़कों के किनारे, गलियों में मलबा इकट्ठा करके रखने पर 2 हजार रुपए।
    -कूड़े को नहर, नालों, दरिया और पानी जमा करने की जगह पर फैंकने पर 5 हजार रुपए।
    -मृत पशुओं, पंछियों के खून, हड्डियां, पंख, चमड़ी, अंडे के छिलके सार्वजनिक स्थल पर फेंकने पर 2 हजार रुपए। 
    -पालतू पशु जैसे गाय, भैंस, कुत्ता, सूअर का मल सार्वजनिक स्थान कर फेंकना : 1 हजार रुपए।
    -रेहड़ी फड़ी और फेरी लगाने वाले के पास डस्टबिन न होने पर 750 रुपए
    -फल-सब्जियों को सार्वजनिक स्थानों पर फैंकने पर 1500 रुपए।
    -सैलून, पार्लर का कूड़ा खुले में फेंकने पर 1 हजार रुपए।
    -अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, मैडिकल स्टोर, लैबोरेट्री का कूड़ा खुले में फैंकना 2 हजार रुपए।
    – खुले में शौच करने पर 500 रुपए।

    पॉलिथीन और प्लास्टिक वेस्ट बरामदगी पर

    -100 ग्राम तक 2 हजार रुपए।
    -101 ग्राम से 500 ग्राम 3 हजार रुपए।
    -101 ग्राम से 500 ग्राम 3 हजार रुपए।
    -501 ग्राम से 1 किलोग्राम 5 हजार रुपए।
    – 561 ग्राम से 1 किलोग्राम 5 हजार रुपए।
    -1 किलोग्राम से 5 किलोग्राम 10 हजार रुपए।
    -5 किलोग्राम से अधिक 20 हजार रुपए।
    -कूड़े को आग लगाना 5 हजार रुपए।

  • केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पायलट समेत 6 की मौत

    केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पायलट समेत 6 की मौत

    केदारनाथः उत्तराखंड में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में हुआ। खराब मौसम को हेलिकॉप्टर क्रैश की एक वजह माना जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। ये हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का था। हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। केदारघाटी की तरफ जब ये हेलिकॉप्टर आगे बढ़ा, तब गरुड़चट्टी में ये क्रैश हो गया है। जमीन पर गिरने के साथ ही हेलिकॉप्टर आग की चपेट में आ गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई।

    खराब मौसम हो सकता है हादसे की वजह

    केदारनाथ से एक चश्मदीद ने बताया कि यहां बारिश बहुत तेज हो रही थी। मौसम सिर्फ 15 मिनट में अचानक से खराब हो गया। इसके बाद हमारी उड़ान भी रोक दी गई। हमसे कहा गया है कि एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। अभी उड़ान रोक दी गई है। उन्होंने बताया कि इस हेलिकॉप्टर में भी यात्री ही सवार थे। ये हादसा ऐसे वक्त पर हुआ, जब 21-22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ और बद्रीनाथ का दौरा करेंगे। पीएम मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ का दौरा करेंगे। वे केदारनाथ पहुंचकर वहां चल रही विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे। बाबा केदार के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी बद्रीनाथ का भी दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ दर्शन करने के बाद रात वहीं रुकेंगे। इसके बाद अगले दिन यानी 22 अक्टूबर को वो बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे।

  • दर्दनाक घटनाः  कुत्तों के हमले में 7 माह के मासूम की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    दर्दनाक घटनाः कुत्तों के हमले में 7 माह के मासूम की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक बार फिर से आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। नोएडा सेक्टर 100 में 7 महीने के मासूम पर स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया, जिससे उस बच्चे की मौत हो गई। यह घटना नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी की बताई जा रही है, जहां कुत्तों के हमले से घायल सात महीने के बच्चे की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में आक्रोश है और ये लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

    नोएडा सेक्टर 100 स्थित हाउसिंग सोसाइटी के लोग इस घटना से काफी आक्रोशित हैं और अब सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया है और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आवार कुत्तों के आतंक से बचाने के लिए एक परमानेंट समाधान किया जाए। इस दौरान पुलिस की भारी संख्या में मौजूदगी है। इसकी वजह से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि यूपी के अलग-अलग इलाकों में कुत्ते के हमले की की खबरें आ चुके हैं।

    वहीं, सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि सेक्टर-100 स्थित ‘लोटस बुलेवर्ड’ सोसाइटी में सोमवार को सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। मजदूर राजेश कुमार उनकी पत्नी सपना अपने 7 महीने के बच्चे अरविंद को लेकर वहां पर काम करने आए थे। उन्होंने बताया, ‘सोमवार की शाम को दोनों काम करते समय अपने बच्चे को छोड़कर कुछ आगे बढ़ गए। इसी बीच, सोसाइटी के 3 लावारिस कुत्तों ने मासूम के ऊपर हमला बोल दिया। उन्होंने उसके शरीर को पूरी तरह से नोच दिया। इस हमले में बच्चे के पेट की आंत बाहर आ गई।’

  • राशिफल (मंगलवार 18 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (मंगलवार 18 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: कम प्रयास से काम बनेंगे। धनार्जन होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। रुके धन की प्राप्ति में अड़चनें आएंगी।

    वृष: मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है।

    मिथुनः लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। संत-समागम होगा।

    कर्कः चोट व रोग से हानि संभव है। कुसंगति से हानि होगी। विवाद न करें। फालतू खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा रहेगा।

    सिंहः शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। सुख के साधन जुटेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।

    कन्याः दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय बढ़ेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्थायी संपत्ति के मामले उलझेंगे। कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा।

    तुलाः कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।

    वृश्चिकः चोरी, चोट व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। भागदौड़, बाधाओं व सतर्कता के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं। अधिक व्यय न करें। खर्चों में कमी करें।

    धनुः पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। दांपत्य जीवन में गलतफहमी आ सकती है।

    मकरः घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं।

    कुंभः शत्रु परास्त होंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे।

    मीनः घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें। अचानक यात्रा के भी अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं।

  • नकोदरः दिल दहलाने वाली घटना, घरेलू क्लेश के चलते परिवारिक सदस्य ने लगाई घर को आग, 3 की मौत

    नकोदरः दिल दहलाने वाली घटना, घरेलू क्लेश के चलते परिवारिक सदस्य ने लगाई घर को आग, 3 की मौत

    जालंधर/हर्षः नकोदर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां घरेलू क्लेश के चलते क्रूर पति ने कमरे में सो रहे परिवार को आग लगा दी। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात एक क्रूर पति सिंधवां गांव स्थित अपने ससुराल गया तो एक कमरे में सो रही उसकी पत्नी परमजीत कौर (28), पुत्र गुरमोहल (5), पुत्री अर्शदीप कौर (7), सास जोगिंदरो बाई और उसके ससुर सुरजन सिंह (58) ने उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गए। वहीं, इनमें से गंभीर रूप से झुलसने से 3 की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल नकोदर भेज दिया है। अन्य दो झुलसे हुए सदस्यों का निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रमुख बलराज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तालाश की जा रही है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरजन सिंह एक बहुत ही गरीब व्यक्ति था। वह दिहाड़ी मजदूरी कर दो वक्त की रोटी कमाता था। सुरजन सिंह ने 8 साल पहले अपनी बेटी परमजीत कौर से शादी की थी। कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद परमजीत कौर अपने दो बच्चों गुलमोहर और अर्शदीप के साथ मायके आ गई। सुरजन सिंह ने मेहनत करके अपनी बेटी और उसके दो बच्चों की परवरिश शुरू की। करीब एक साल पहले उसने अपनी बेटी की दोबारा शादी गांव खुरसैदपुर के कालू नाम के शख्स से कर दी। परमजीत कौर बच्चों के साथ सास-ससुर के घर गई थी। शादी के कुछ समय बाद ही कालू ने अपनी पत्नी और बच्चों को नशे की वजह से पीटना शुरू कर दिया।

    कालू बच्चों को अपना नहीं रहा था। वह अपनी पत्नी पर बच्चों को साथ न रखने का दबाव बना रहा था, लेकिन मां अपने बच्चों को छोड़ने को तैयार नहीं थी, इसलिए दोनों के बीच झगड़ा हो गया। नशे की लत के कारण कालू अपनी पत्नी और बच्चों को बहुत बेरहमी से पीटने लगा। परमजीत अपने दो बच्चों के साथ अपने माता-पिता के घर आई थी। बीती रात कालू शराब पीकर सास-ससुर के घर आया और उसका पूरा परिवार सो रहा था। कालू ने पेट्रोल छिड़क  कर घर में आग लगा दी। जिससे सुरजन सिंह, उसकी पत्नी, बेटी, दोहता और दोहती झुलस गए। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। आरोपी ने आग लगा कर अपनी पत्नी से कहकर गया कि उसने उसे आग लगा दी और वहां से फरार हो गया है।

  • जालंधरः एक्टिवा और ऑटो की भयानक टक्कर, 2 घायल

    जालंधरः एक्टिवा और ऑटो की भयानक टक्कर, 2 घायल

    जालंधर/हर्षः महानगर में बीती देर रात बस्ती अड्डा में एक एक्टिवा और ऑटो में  जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक्टिवा सवार चालक दूर जा गिरे जिससे एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई। बता दे एक्टिवा पर दो नौजवान सवार थे, गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन घटना में युवक बहुत बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक की पहचान राजनगर निवासी लकी के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में पीड़ित लक्की से बात की तो उसने बताया उसे हादसे की के बारे में याद नहीं है कि हादसा कैसे हुआ। उसे तो इतना भी याद नहीं कि उसे हॉस्पताल कौन लेकर आया है।

  • गैंगस्टरों पर NIA की कार्रवाई: पंजाब समेत 5 राज्यों के 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

    गैंगस्टरों पर NIA की कार्रवाई: पंजाब समेत 5 राज्यों के 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

    चंडीगढ़: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने मंगलवार को कई राज्यों में कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के बीच के गठजोड़ को खत्म करने के लिए की गई। NIA ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है।

    वहीं पंजाब की बात करें तो बठिंडा जिले में तीन जगह पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की है। लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना समेत कई गैंग से जुड़े लोगों के ठिकानों पर यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले 12 सितंबर को NIA ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर में 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी।

    इस साल 26 अगस्त को दिल्ली पुलिस ने दो मामले दर्ज किए थे। भारत और विदेशों में स्थित कुछ गैंगस्टर देश में आतंकी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे गैंगस्टर्स की पहचान कर मामला दर्ज किया गया है।

  • जालंधर: पुलिस ने हुक्का पीते 22 युवकों को लिया हिरासत में, Rocky रेस्टोरेंट के मालिक मौके से फरार

    जालंधर: पुलिस ने हुक्का पीते 22 युवकों को लिया हिरासत में, Rocky रेस्टोरेंट के मालिक मौके से फरार

    जालंधर/वरुण: नशे के खिलाफ डीजीपी गौरव यादव द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत जालंधर पुलिस ने अर्बन एस्टेट फेस-2 पर कार्रवाई करते हुए Rocky फूड कॉर्नर पर रेड की है। पुलिस ने इस बार से हुक्का पीते 22 युवकों के क़ाबू किया है। इसी के साथ ही इस बार से भारी मात्रा में हुक्का बरामद किया है। काबू किए गए 22 युवकों के ख़िलाफ़ पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हुक्का बार का मालिक दिलरूप और गगन है। पुलिस की रेड की भनक पड़ते ही बार मालिक दिलरूप और गगन मौके से फरार हो गए है। 22 युवकों के साथ-साथ हुक्का बार के मालिक के ख़िलाफ़ पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।