Blog

  • पंचकुलाः सेक्टर 16 के पास पार्क में मिला बम्ब शैल, देखें वीडियो

    पंचकुलाः सेक्टर 16 के पास पार्क में मिला बम्ब शैल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकुला शहर से बम्ब का शैल मिलने की खबर सामने आई है।  पंचकूला के सेक्टर 16 के बुदनपुर के पास इंदिरा कॉलोनी के पार्क में मिला बम शैल मिला है।  इसकी जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर सेक्टर 16 के इंचार्ज सेक्टर 14 के एसएचओ योगविंदर सिंह, क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज कर्मवीर सिंह, सेक्टर 26 के सीआईए इंचार्ज महेंद्र सिंह और पंचकूला के एसीपी सुरेंद्र यादव, और एसीपी राजकुमार रंगा और पूरी फोर्स माजूद रही। पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह भी मौके पर पहुँचे।

    बम्ब को डिफुस करने के लिए आर्मी की कई टीमें पहुँची। मौके पर कर्नल जसदीप सिंह संधू आर्मी एडवाइजर और वेस्टर्न कमांड हेड क्वार्टर की आर्मी भी मौके पर पहुँची। आर्मी के साथ डॉग सकोड भी मौके पर आया। 

    सेक्टर 14 के एसएचओ योगविंदर सिंह ने बताया कि जब हम की सूचना सुबह ही हमको मिली थी और हम मौके पर सभी अधिकारी पहुंचे और आर्मी को बुलाकर हमने बम की शेल आर्मी को सौंप दी है।

  • राउत का दावा: शिंदे सरकार के खिलाफ डेथ वारंट जारी, 15-20 दिन में गिर जाएगी गवर्नमेंट

    राउत का दावा: शिंदे सरकार के खिलाफ डेथ वारंट जारी, 15-20 दिन में गिर जाएगी गवर्नमेंट

    जलगांव: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार का ‘डेथ वारंट’ जारी हो गया है। यह सरकार अगले पंद्रह-बीस दिन में गिर जाएगी। शिवसेना के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले धड़े के प्रमुख नेता राउत ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही है और उम्मीद कर रही है कि न्याय किया जाएगा। राज्यसभा सदस्य उच्चतम न्यायालय में लंबित उन याचिकाओं का जिक्र कर रहे थे जिनमें से एक में शिवसेना (शिंदे धड़े) के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया गया है जिन्होंने ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी।

    राउत ने दावा किया, ‘मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके 40 विधायकों की सरकार 15-20 दिन में गिर जाएगी। इस सरकार का डेथ वारंट जारी हो गया है। अब यह तय होना है कि कौन इस पर हस्ताक्षर करेगा।’ शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने पूर्व में भी दावा किया था कि शिंदे सरकार फरवरी में गिर जाएगी।

    एमवीए सरकार के समय भी होती थी भविष्यवाणी

    महाराष्ट्र की सियासत में मौजूदा सरकार के गिरने की भविष्यवाणी का यह सिलसिला कोई आज का नहीं है। बल्कि महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने के संबंध में तब विपक्ष में बैठे बीजेपी नेताओं कई बार भविष्यवाणी की थी। नारायण राणे से लेकर महाराष्ट्र बीजेपी के आला नेताओं ने भी यह भविष्यवाणी की थी। इन सबके बीच महाविकास अघाड़ी की सरकार ने ढाई साल का कार्यकाल पूरा किया था। हालांकि, बाद में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद राज्य में शिंदे- फडणवीस सरकार की स्थापना हुई थी।

    अजित पवार में सीएम बनने की काबिलियत

    संजय राउत ने शनिवार को कहा कि एनसीपी नेता अजित पवार में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने का सामर्थ्य है क्योंकि उनके पास काफी प्रशासनिक अनुभव है। राउत ने पत्रकारों से कहा, कौन मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहेगा? और अजित पवार मुख्यमंत्री बनने के लिए सक्षम हैं। वह कई वर्षों से राजनीति में हैं और कई बार मंत्री रहे हैं। उनके पास सबसे ज्यादा बार उपमुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड है। हर कोई सोचता है कि उसे मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

  • पंजाबः बर्खास्त हुए 32 कर्मचारियों ने रखा अपना पक्ष, प्रशासन पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः बर्खास्त हुए 32 कर्मचारियों ने रखा अपना पक्ष, प्रशासन पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः बैराज डैम में नोकरी करने वाले 32 लोगों को प्रशासन के द्वारा नोकरी से निकाल दिये जाने के बाद अब नौकरी से निकाले गए कर्मचारीयों ने भी अपना पक्ष रखा है। बैराज डैम में गलत डाक्यूमैंट के आधार पर नौकरी पाने वाले 32 लोगों को प्रशासन ने लंबी जांच के बाद नोकरी से निकाल दिया , इसी के चलते आज बर्खास्त हुए कर्मचारियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके साथ सरा सर धक्का किया जा रहा है। 

    जब उन्हें यह नोकरी मिली थी, तब उन्होंने सरकार की ओर से रखे सभी मापदंडों को पूरा करके ही यह नोकरी प्राप्त की थी। अब उनकी 10 साल से अधिक की नोकरी भी हो चुकी है, लगभग सभी कर्मचारियों की शादी भी हो चुकी है, इस समय उन्हे नोकरी से निकाल दिया है, अब वह किस तरफ जाए।

    उन्होंने आरोप लगाते हुए हुए कहा कि प्रशासन की ओर से उन्हें किसी भी प्रकार का शो-काज नोटिस नही दिया गया। इस जांच प्रकिरिया में उन्हें सही ढंग से शामिल ही नही किया गया। सिर्फ खाना पूर्ति की गई है। उन्होंने कहा कि यह सारा काम डैम प्रशासन ने किसी के दबाव में आकर किया है, अगर उनके बरखास्तगी के आदेश बापिस नही लिए जाते तो उन्हें भी मजबूर होकर संघर्ष का राह अपनाना पड़ेगा। 

  • शादी में जा रहे दोस्तों पर हुई फायरिंग, एक की मौत एक की हालत गंभीर

    शादी में जा रहे दोस्तों पर हुई फायरिंग, एक की मौत एक की हालत गंभीर

    गोहाना :  हरियाणा के सोनीपत के गोहाना के गांव लाठ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर शादी में जा रहे दो दोस्तों पर अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक की मौत और जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसके चलते गांव के छह युवकों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों की मानें तो मरने वाले युवक सूरज को आठ से ज्यादा गोलिया लगी हैं।

    परिजनों और दोस्तों ने बताया कि सूरज और जितेंद्र गांव में एक शादी में घर से पैदल जाने के लिए निकले थे। तभी दो बाइकों पर छह लोग आए और सूरज और जितेंद्र पर फायरिंग कर दी। घायल हालात में दोनों को खानपुर हॉस्पिटल लाया गया, जिसमे सूरज को करीब आठ से ज्यादा गोलिया मारी गई हैं और उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र को पेट में गोली लगी है और उसकी भी हालत गंभीर है।

    एसीपी सतीश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि गांव लाठ में दो युवकों पर फायरिंग हुई है, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल है। परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के कुछ युवकों पर लगाया है। पुलिस को मौके से आठ गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं औऱ जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • आईडल मेन कंपनी ने  जीता उद्घाटन मैच

    आईडल मेन कंपनी ने  जीता उद्घाटन मैच

    भाजयुमो के प्रदेश सदस्य निशांत ठाकुर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

    बरोटीवाला /सचिन बैंसल : युवक मंडल सूरजपुर की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता  के उद्घाटन मैच पर आईडल मेन कंपनी के टीम ने जीत दर्ज की।  सूरजपुर के खेल मैदान में खेली गई प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आईडल मेन कंपनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 93  रन बनाए। जवाब में दामूवाला की टीम निर्धारित ओवर में 35 रन ही जुटा पाई। आईडल मैन कंनपी की टीम ने 58 रन से पहले मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।   प्रतियोगिता में 24टीमें भाग ले रही है। 

    इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निशांत ठाकुर ने खिलाडिय़ों को परिचय करने के बाद खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने युवक मंडल के अपनी ओर से 51 सौ रुपये का आर्थिक सहयोग किया। इस मौके पर विरेंद्र सिंह, नागेंद्र ठाकुर, बलदेव ठाकुर, खुशी राम, श्याम लाल ठाकुर, हेमराज मेहता, बृज लाल ठाकु, युवक मंडल  के प्रधान उमेश  कुमार, अभिषेक, रणजीत सिंह, प्रिंस, गुरमुख, राहुल, प्रेरित, सूर्या और रणजीत मेहता ने भाग लिया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਮਾਰਟ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਬਣੇ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਦੌਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਮਾਰਟ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਬਣੇ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਦੌਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫੰਗਤੋਲੀ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਸਿਖਿਆ ਦਾ ਮਿਆਰ ਉਚਾ ਚੁੱਕਣ ਦੇ ਦਾਅਵੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਰ ਤਰਾਂ ਦੀ ਸੁਵਿਧਾ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਦਿਤੀ ਜਾ  ਰਹੀ ਹੈ ਕਹਿ ਸਕਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਧ ਦੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਦੇਣ ਦੇ ਦਾਵੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਸਮਾਰਟ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

     ਇਮਾਰਤਾਂ ਨੂੰ ਨਵਾਂ ਰੁੱਖ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਚਾਹੇ ਉ ਸਕੂਲਾਂ ਦੀਆਂ ਹੋਣ ਜਾ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਦੀ ਜਿਥੇ ਕਿ ਛੋਟੇ-ਛੋਟੇ ਬਚੇ ਘਰ ਤੋਂ ਆ ਕੇ ਖ਼ਲੋਨਾ ਅਤੇ ਬੈਠਣਾ ਸਿੱਖਦੇ ਹਨ ਤੇ ਆਪਣਾ ਸਮੇਂ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਬਿਤਾਉਂਦੇ ਹਨ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਸਾਡੀ ਚੈਨਲ ਦੀ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਨੀਮ ਪਹਾੜੀ ਏਰੀਆ ਧਾਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਫੰਗਤੋਲੀ ਦੇ ਸਮਾਰਟ ਸਕੂਲ ਦਾ  ਦੌਰਾ  ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਵੇਖਿਆ ਕਿ ਸਕੂਲ ਤਾਂ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਸਮਾਰਟ ਲਗ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਮਗਰ ਸਕੂਲ ਦੇ  ਵਿੱਚ ਬਣਿਆ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰ ਜਿਥੇ ਛੋਟੇ ਛੋਟੇ ਬੱਚੇ ਰੋਜਾਨਾ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਵੀ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਭਰੋਸੇ ਆਪਣੇ ਬੱਚੇ ਆਂਗਨਵਾੜਿਆਂ ਵਿੱਚ ਛੱਡ ਜਾਂਦੇ ਹਨ, ਉਸ ਦੀ ਹਾਲਤ ਕਾਫੀ ਖਸਤਾ ਸੀ । 

    ਜਦ ਸਾਡੀ ਗੱਲਬਾਤ ਪਿੰਡ ਦੇ ਮੋਹਤਬਰਾਂ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਨਾਲ ਹੋਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦਾਅਵੇ ਕਰਦਿਆਂ ਹਨ ਕਿ ਸਕੂਲਾਂ ਦੀਆਂ ਇਮਾਰਤਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਵਧੀਆ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤਾਂਕਿ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਚੰਗੀ ਤਰਾਂ ਪੜਾਅ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਭਵਿੱਖ ਉੱਜਵਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ, ਮਗਰ ਇਸ ਪਿੰਡ ਫੰਗਤੋਲੀ ਵਿੱਚ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਜਿਥੇ ਕਿ ਦੂਰ ਦੂਰ ਤੋਂ ਛੋਟੇ-ਛੋਟੇ ਬੱਚੇ ਪੜਨ ਲਈ ਆਉਂਦੇ ਹਨ, ਮਗਰ ਇਸ ਦੀ ਇਮਾਰਤ ਦੀ ਹਾਲਤ ਖੰਡਰ ਬਣ ਚੁਕੀ ਹੈ। ਕਈ ਸਾਲ ਬੀਤ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਦ ਵੀ ਇਸ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਦਾਖਿਲ ਕਰਵਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਓਥੇ ਹੀ ਦਸ ਦੇਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਇਤਰਾਜ ਜਤਾਇਆ ਕਿ ਇਸ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਦੋ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰ ਹਨ ਬਚੇ ਕਾਫੀ ਦੂਰ ਦੂਰ ਤੋਂ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਦੇ ਚਲਦੇ ਇਕ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰ ਜਿਹੜੇ ਬੱਚੇ ਦੂਰ ਤੋਂ ਮਜਬੂਰੀ ਦੇ ਚਲਦੇ ਇਸ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰ ਵਿੱਚ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਉਨਾਂ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਇਕ ਸੈਂਟਰ ਖੋਲੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂਕਿ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਜੋ ਦੂਰ ਦਰਾਜ ਨ ਆਉਣਾ ਜਾਉਣਾ ਪਵੇ।

  • बददी में कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे श्रोतागण, देखें वीडियो

    बददी में कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे श्रोतागण, देखें वीडियो

    बद्दी के दशहरा मैदान में मनाया दूसरा श्री श्याम महोत्सव

    बद्दी/सचिन बैंसल : बद्दी में द्वितीय श्री श्याम महोत्सव में विश्व विख्यात भजन गायक कन्हैया मितल ने  एक से बढ़ कर एक भजन  सुना कर उपस्थित जनता को झूमने पर विवश किया। इस भजन संध्या में खाटू श्याम के पुजारी हर्षवर्धन चौहान ने भी भजन संध्या में शिरकत की। दून के विधायक चौधरी राम कुमार, उनकी धर्म पत्नी निधि  चौधरी, पार्षद सुरजीत चौधरी, धर्मपाल चौहान, पार्षद राहुल अग्रवाल विशेष रुप से उपस्थित रहे। 

    बद्दी के दशहरा मैदान इस कार्यक्रम के लिए छोटा पड़ गया था। करीब पांच हजार  की क्षमता का इस मैदान में बीस हजार दर्शक पहुंच गए। लोगों ने कन्हैया मितल का इतना खुमार चढ़ा था कि उनके हर भजनों के साथ लोग थिरक और गा रहे थे। कार्यक्रम की शुरूआत झारखंड के रामगढ़ की गायिका श्वेता अग्रवाल ने की। उन्होंने अपने मधुर आवाज से दर्शकों को बांधे रखा। देर सांय दस बजे कन्हैया मितल जैसे ही स्टेज पर पहुंचे तो भीड़ को रोक पान में पुलिस प्रशासन भी बौना दिख रहा था। बद्दी के तायल परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भजन संध्या के साथ साथ भंडारे का भी आयोजन था। जिससे यह मैदान कार्यक्रम के छोटा पड़ा। 

    कन्हैया मित्तल ने जो राम को लाए है, राधे राधे, खाटू वाले लेने आए रिंगल के उस मोड़, घोटा घोटा बाली जी का घोटा, मेरे श्याम, राम सीता राम समेत दर्जनों भजन सुनाए जिससे लोग झूम उठे। दर्शकों को रोकने के लिए आयोजकों की ओर से सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए है। पूरे कार्यक्रम में सुरक्षा कर्मी की दर्शकों को खूब करसत कराई। मध्य रात्रि के बाद कोलकता के श्री राज पारीक ने भी मंच संभाला और अपने सुंदर भजनों से दशकों को देर रात तक बांधे रखा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरियाणा के पिंजौर निवासी अमित और नीलम अग्रवाल को भी सहयोग रहा। 

    कुछ लोगो को जागरण में जाना पड़ा महँगा दर्जनों मोबाइल हुए चोरी

    बद्दी के दशहरा मैदान में श्याम महोत्सव के दौरान चोर गिरोह सक्रिय  रहा। एक अनुमान के अनुसार सौ से अधिक लोगों को मोबाइल इस भंयकर भीड़ में चुराए गए। खाने के पंडाल में सबसे अधिक फोन चोरी हुए। हैरानी की बात है कि पचास से अधिक बाऊंसर और इतने भी पुलिस कर्मी थे लेकिन चोर गिरोह ने कानों खबर नहीं आने दी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लोगों को अपने फोन चोरी होने के अहसास हुआ। सुबह बद्दी थाने में दर्जनों लोग अपने फोन गुम होने की शिकायत लिखाने में व्यस्त रहे। जिससे उन्हें नया सिम मिल जाए। साथ ही  बैंक में अपने खाते को स्टाप करने के लिए भी भाग रहे।

  • अनुराग ठाकुर ने साधा कांग्रेस पर निशाना, एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे मैडी

    अनुराग ठाकुर ने साधा कांग्रेस पर निशाना, एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे मैडी

    गांधी परिवार के लिए अलग से नहीं बनेगा कोई कानून

    ऊना/सुशील पंडित : केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैड़ी पहुंचे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान पूर्व विधायक बलबीर चौधरी और पूर्व विधायक राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे।

    स्थानीय संस्थाओं ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पुष्प गुच्छ, शॉल, टोपी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने गांधी परिवार को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में जिस तरह का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है उन्हें समझ लेना चाहिए कि गांधी परिवार के लिए देश में कोई अलग तरह का कानून बनने वाला नहीं है।जो कानून देश के हर नागरिक के लिए हैं वही कानून राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए भी सामान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को तुरंत अपने व्यवहार और अपनी भाषा के लिए माफी मांगनी चाहिए। लेकिन उल्टा राहुल गांधी कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं को देश के संविधान और कानून के उल्लंघन का पाठ पढ़ा कर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था इस वक्त विश्व में पांचवें पायदान पर पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार देश तरक्की कर रहा है आने वाले दिनों में देश की अर्थव्यवस्था टॉप थ्री में भी जल्द पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में कांग्रेस ने बदहाल अर्थव्यवस्था में देश भाजपा के हाथों में सौंपा था। लेकिन आज देश की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल चुके हैं।

    सत्यपाल मलिक के बयान से किनारा करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनके बयान केवल मात्र हास्यास्पद हैं। उन्होंने कहा कि सत्यपाल मलिक को यह भी बताना चाहिए कि कुर्सी से उतरने के बाद ही उन्हें इस तरह के बयानों की याद क्यों आई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केवल मात्र समाचारों की सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी कोई नई बात नहीं है। इस मौके भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • पंजाबः पुलिस ने बार्डर एरीया पर नाकेबंदी करके वाहनों की कर रही चैकिंग, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस ने बार्डर एरीया पर नाकेबंदी करके वाहनों की कर रही चैकिंग, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः जिला पठानकोट एक बार्डर एरिया होने की वजह से पठानकोट ओर सुजानपुर रोड पर पुलिस की तरफ से नाका लगाया गया था। एक तरफ पंजाब और दूसरी ओर जम्मू बार्डर की हद पड़ती है। पुलिस की ओर से जो गाड़िया सुजानपुर से पटनकोट को एंटर होती है उनको पुलिस की ओर से चेक किया गया और बुलेट मोटर साइकल जो पटके मरते है उनके सिलंसर चेक किए गए और पुलिस की तरफ से चालान भी काटे गए। कुछ लोगो को ट्रैफिक नियमो की पालना करने को भी कहा गया ताकि कोई घटना ना हो सके।

  • सेफ्टी आईटीआई अवाहड़ बंगाणा वनी जिला बॉलीबॉल की बिजेता टीम, 18 टीमें ले रही थी भाग

    सेफ्टी आईटीआई अवाहड़ बंगाणा वनी जिला बॉलीबॉल की बिजेता टीम, 18 टीमें ले रही थी भाग

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगता में उपमण्डल बंगाणा से सेफ्टी आईटीआई के छात्रों ने बाजी मारकर जिला स्तरीय ट्रॉफी पर कब्जा किया है। सेफ्टी आईटीआई के सीएमडी संजीव कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल को शुरू हुई चार दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगता में आईटीआई जिला ऊना में बॉलीबॉल प्रतियोगता का आयोजन किया गया।

    जिसमें सरकारी व निजी आईटीआई की करीब 18 टीमों ने भाग लिया। सेफ्टी आईटीआई अवाहड़ बंगाणा की टीम ने जिला स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगता में विजेता बनकर खिताब को अपने नाम किया है। आईटीआई बंगाणा अवाहड़ पहुंचने पर विजेता टीम के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। संजीव कुमार ने कहा कि सेफ्टी आईटीआई अवाहड़ बंगाणा में 24 अप्रैल को देश की सबसे बड़ी कम्पनी सुजुकी जो कि गुजरात के सबसे बड़ी कम्पनी है के प्रतिनिधि इंटरव्यू लेने आ रहे हैं। जिस भी छात्र ने आईटीआई या डिप्लोमा किया हो अपने पूरे दस्तावेज लेकर 24 अप्रैल को सुबह दस बजे सेफ्टी आईटीआई अवाहड़ बंगाणा में पहुंच जाएं।