पंजाबः बर्खास्त हुए 32 कर्मचारियों ने रखा अपना पक्ष, प्रशासन पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

पंजाबः बैराज डैम में नोकरी करने वाले 32 लोगों को प्रशासन के द्वारा नोकरी से निकाल दिये जाने के बाद अब नौकरी से निकाले गए कर्मचारीयों ने भी अपना पक्ष रखा है। बैराज डैम में गलत डाक्यूमैंट के आधार पर नौकरी पाने वाले 32 लोगों को प्रशासन ने लंबी जांच के बाद नोकरी से निकाल दिया , इसी के चलते आज बर्खास्त हुए कर्मचारियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके साथ सरा सर धक्का किया जा रहा है। 

जब उन्हें यह नोकरी मिली थी, तब उन्होंने सरकार की ओर से रखे सभी मापदंडों को पूरा करके ही यह नोकरी प्राप्त की थी। अब उनकी 10 साल से अधिक की नोकरी भी हो चुकी है, लगभग सभी कर्मचारियों की शादी भी हो चुकी है, इस समय उन्हे नोकरी से निकाल दिया है, अब वह किस तरफ जाए।

उन्होंने आरोप लगाते हुए हुए कहा कि प्रशासन की ओर से उन्हें किसी भी प्रकार का शो-काज नोटिस नही दिया गया। इस जांच प्रकिरिया में उन्हें सही ढंग से शामिल ही नही किया गया। सिर्फ खाना पूर्ति की गई है। उन्होंने कहा कि यह सारा काम डैम प्रशासन ने किसी के दबाव में आकर किया है, अगर उनके बरखास्तगी के आदेश बापिस नही लिए जाते तो उन्हें भी मजबूर होकर संघर्ष का राह अपनाना पड़ेगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *