Blog

  • एयरपोर्ट पर इंडिगो के कर्मचारियों ने यात्री को पीटा, वीडियो वायरल

    एयरपोर्ट पर इंडिगो के कर्मचारियों ने यात्री को पीटा, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः इंडिगो के कर्मचारियों द्वारा एक यात्री के साथ बदतमीजी करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद एयरलाइन ने इस घटना के लिए माफी मांगी और कहा कि दोषी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। वीडियो में एक यात्री को पहले एक कोच में घुसने से रोका जाता है, फिर ग्राउंड स्टाफ द्वारा वापस खींच लिया जाता है। एयरलाइन का एक अन्य कर्मचारी यात्री को रोकता हुआ नजर आ रहा है। जैसे ही यात्री ने विरोध किया, वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना कब हुई इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। इंडिगो के अध्यक्ष और निदेशक आदित्य घोष ने इस घटना के लिए माफी मांगी और कहा कि यात्री के साथ बदतमीजी करने के लिए एयरलाइन के एक कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

    यात्री ने बताया कि “मैं एक विमान की छाया में खड़ा था जब एक ग्राउंड स्टाफ ने मुझ पर बहुत अशिष्ट तरीके से चिल्लाना शुरू कर दिया। मैंने उनसे पूछा कि आप तीसरी बस की व्यवस्था क्यों नहीं करते जिसका हम इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, जब बस आई तो दो लोगों ने कहा कि चलो उसे सबक सिखाते हैं और उनमें से एक ने मुझे बस से बाहर खींच लिया। यात्री का नाम राजीव कटियाल बताया जा रहा है।

    वहीं इंडिगो के एक बयान में घोष के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने यात्री से माफी मांगी थी। इंडिगो के एक बयान के हवाले से कहा गया है, “मैं स्वीकार करता हूं कि दिल्ली हवाई अड्डे पर हमारे कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान हमारे यात्री को खराब अनुभव हुआ। मैं व्यक्तिगत रूप से माफी मांगता हूं क्योंकि यह हमारी संस्कृति को नहीं दर्शाता है। मैंने व्यक्तिगत रूप से यात्री से बात की थी और माफी मांगी थी।

  • जालंधरः इस मेन चौक के पास चलती गाड़ी को लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जालंधरः इस मेन चौक के पास चलती गाड़ी को लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  गर्मी बढ़ते के कारण वाहनों में आग लगने के मामलों में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। वही ताजा मामला नकोदर चौक के  पास से सामने आया है। जहां चलती कार में आग लग गई। आग लगने से वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार रविदास चौक से नकोदर चौक की तरफ आ रही टाटा इंडिगो की गाड़ी से अचानक धुंआ निकलने लग पड़ा।

    ड्राइवर ने बाहर आकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां पर मौजूद ट्रैफिक कर्मियों की मुस्तैदी से दिखाई। कर्मचारियों ने वहां आस-पास मौजूद दुकानों से बाल्टियां लेकर मिट्टी भरी और कार के बोनट में डाली। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि किसी तरह के जानी नुक्सान से बचाव रहा। वहीं आग पर काबू पाने के बाद चालक ने राहत की सांस ली

  • जालंधर: नगर निगम ने इस कॉलोनी पर चलाया पीला पंजा

    जालंधर: नगर निगम ने इस कॉलोनी पर चलाया पीला पंजा

    जालंधर, ENS: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच द्वारा अवैध निर्माण पर शक्ति से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज निगम अधिकारियों ने देहात हलके में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की है। जहां एटीपी ढींगरा के नेतृत्व में पुड्डा ने कार्रवाई तड़के सुबह पतारा के समीप गांव जैतेवाली में बन रही अवैध कॉलोनी पर डिच चलवा दी।

    उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी के खिलाफ सरकार के आदेश अनुसार कार्रवाई की गई है। इससे पहले इस निर्माण को लेकर नोटिस भी दिए जा चुके थे। जिसके बाद जवाब ना मिलने के कारण यह कार्रवाई की गई है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਆਏ ਸਰਧਾਲੂਆ ਦੀ ਗੱਡੀ ਹੋਈ ਚੋਰੀ

    ਪੰਜਾਬ : ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਆਏ ਸਰਧਾਲੂਆ ਦੀ ਗੱਡੀ ਹੋਈ ਚੋਰੀ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ:  ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਜਿਥੇ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ-ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਤੋਂ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਲਈ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ ਤੇ ਪੁੱਜਦੀਆਂ ਹਨ ਤੇ ਆਪਣੇ ਨਿਜੀ ਵਾਹਨ ਲੈ ਕੇ ਆਉਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਕਈ ਕਾਰਾਂ ਦੇ ਸ਼ੀਸ਼ੇ ਤੋੜ ਕੇ ਕਈ ਵਾਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸਾਮਾਨ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਂਦੀਆਂ ਹੀ ਰਹਿੰਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਵਾਰ ਤਾਂ ਯਾਤਰੀ ਨਿਵਾਸ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਰਹੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਗੱਡੀ ਯਾਤ੍ਰੀ-ਨਿਵਾਸ ਦੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਜੂਦ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਚੋਰ ਚੁੱਕ ਕੇ ਲੈ ਗਏ।

    ਹੈਰਾਨੀਜਨਕ ਗੱਲ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਬਣੀ ਭਾਈ ਬਚਿੱਤਰ ਸਿੰਘ ਸਰਾਂ ਵਿਚ ਅਤਿ ਆਧੁਨਿਕਤਾ ਕਮਰੇ ਬਣਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਪਰ ਪਾਰਕਿੰਗ ਵੱਲ ਨੂੰ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਆਧੁਨਿਕ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉੱਥੇ ਖੜ੍ਹੀ ਗੱਡੀ ਕੌਣ ਲੈ ਗਿਆ। ਇਸ ਗੱਲ ਦਾ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਸਕਿਆ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਦੋ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਲਈ ਜਗਰਾਉਂ ਤੋਂ ਇਕ ਪਰਿਵਾਰ ਆਪਣੀ ਗੱਡੀ ਲੈ ਕੇ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਆਇਆ ਸੀ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਬਲੈਰੋ ਕੈਪਰ ਸਿਲਵਰ ਰੰਗ ਦੀ ਗੱਡੀ ਭਾਈ ਬਚਿੱਤਰ ਸਿੰਘ ਯਾਤਰੀ ਨਿਵਾਸ ਦੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਵਿੱਚੋਂ ਚੋਰੀ ਹੋ ਗਈ ਹੈ।

    ਇਸ ਦੀ ਸਾਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਥਾਨਕ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਫ਼ਿਰ ਵੀ ਇਹ ਅਜੇ ਤੱਕ ਗੱਡੀ ਦੀ ਭਾਲ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੀ ਗੱਡੀ ਚੋਰੀ ਹੋ ਗਈ। ਅਸੀਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇਹ ਤਾਂ ਬਹੁਤ ਸੁਣਿਆ ਸੀ ਕਿ ਗੱਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸਾਮਾਨ ਚੋਰੀ ਹੁੰਦਾ ਹੈ, ਸ਼ੀਸ਼ੇ ਤੋੜ ਕੇ ਸਮਾਂ ਕੱਢ ਲਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਪਰ ਸਾਡੀ ਤਾਂ ਸਾਰੇ ਗੱਡੀ ਹੀ ਗਾਇਬ ਹੋ ਗਈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਹੀਜੇ ਗੱਡੀ ਚੋਰੀ ਹੋ ਗਈ ਤਾਂ ਰਾਤ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਕਿਸ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ।

  • पंजाब : विजिलेंस के एक्शन से पहले गैर हाजिर हुए तहसीलदार

    पंजाब : विजिलेंस के एक्शन से पहले गैर हाजिर हुए तहसीलदार

    चंडीगढ़ : आप सरकार ने 48 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के खिलाफ रिश्वत लेने के मामले में जांच शुरू करने के लिए विजिलेंस ब्यूरो को आदेश जारी किए हैं। मुख्यसचिव की और से विजिलेंस ब्यूरो को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शिकायत मिली है। कि कई जिलों के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने रिश्वत लेने के लिए निजी कर्मचारियों को काम पर रखा है। जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने मामले की जांच शुरू की थी।

    वहीं दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के एक्शन से पहले ही राज्य के तहसीलदार, नायब-तहसीलदार और सब-रजिस्ट्रार अंदरखाते सामूहिक छुट्टी पर चले गए हैं। हालांकि आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया। मगर उक्त सभी पदाधिकारी आज दफ्तर नहीं पहुंचे। बता दें कि पंजाब सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो को जमीनी स्तर पर सारी जानकारी इक्कठी करके रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। विजिलेंस ब्यूरो डाटा तैयार कर राज्य के मुख्य सचिव को भेजेगा।

    इस रिपोर्ट के अनुसार जिला पटियाला, बरनाला, संगरूर, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का, मोहाली, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, बठिंडा, श्री मुक्तसर के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यालय साहिब, लुधियाना में वसीका में नवीस और निजी कर्मचारी रिश्वत लेते हैं। फील्ड में जांच के बाद यह बात सामने आई है कि रिश्वत लेकर संपत्ति के कागजों पर कोड लिखा जाता है।

    इस कोड को देख कर तहसीलदार या नायब तहसीलदार समझ जाते है कि किस वसीका नवीस ने जमीन के कागजात तैयार किए हैं। और शाम को पंजीकरण के बाद तहसीलदार या नायब तहसीलदार पैसे लेने के लिए अपने निजी व्यक्ति को भेजता है।

  • जालंधरः आप नेता हरचंद सिंह बरसट को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    जालंधरः आप नेता हरचंद सिंह बरसट को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    जालंधर, ENS: नेशनल काउंसलिंग ऑफ स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की आज  गोवा में नेशनल कांफ्रेंस हुई। जहां जनरल बॉडी की मीटिंग में पंजाब बोर्ड मंडी के चेयरमैन व आप नेता हरचंद सिंह बरसट को COSAMB का राष्ट्रीय चेयरमैन चुना गया। बता दें कि CM पंजाब भगवंत मान ने बीते कुछ माह पहले मार्केट कमेटी के 13 चेयरमैन की सूची जारी की थी।

    इसी लिस्ट में प्रदेश जनरल सेक्रेटरी हरचंद सिंह बरसट को पंजाब मंडी बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने के आदेश थे। बरसट लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। इससे पहले सितंबर 2020 में आप द्वारा उन्हें प्रदेश जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया था।

    गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले और बाद में भी हरचंद सिंह बरसट कई नेता और कार्यकर्ताओं को AAP पार्टी में शामिल कराते रहे हैं। उन्हें अकसर विभिन्न विषयों पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी बोलते सुना गया है। चंडीगढ़ स्थित AAP पार्टी मुख्यालय में भी उन्हें अलग से रूम दिए रखा गया। वह लंबे समय से सक्रिय रहे हैं।

  • भारत और पाकिस्तान के बीच आज होगी कांटे की टक्कर

    भारत और पाकिस्तान के बीच आज होगी कांटे की टक्कर

    नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर एशिया कप में भिड़ते दिखाई देंगे, जो अभी कुछ दूर है। लेकिन खेल के मैदान पर अगर दोनों देशों की प्रतिद्वंद्विता का लुत्फ लेना है तो आज ये दोनों देश फुटबॉल के मैदान पर भिड़ते दिखाई देंगे। भारत में आज से सैफ कप (साउथ एशिया फुटबॉल फेडरेशन कप 2023) की शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच में 8 बार के चैम्पियन भारत का मुकाबला पाकिस्तान से बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में होगा। फीफा रैंकिंग में भारत 98वें पायदान पर है, जबकि पाकिस्तान इस रैंकिंग में उससे कोसो दूर 195वीं रैंकिंग पर है।

    लेकिन जानकारों का मानना है कि खराब रैंकिंग के बावजूद पाकिस्तान उलटफेर करने में माहिर है ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होगा। हालांकि पाकिस्तान ने कभी भी सैफ कप का खिताब अपने नाम नहीं किया है। फुटबॉल के खेल में दोनों देश पहली साल 1959 में भिड़े थे. इसके बाद से दोनों देश यहां भी पूरे जुनून के साथ एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई देते हैं। पिछले कुछ सालों में भारत का पाकिस्तान पर दबदबा रहा है। पिछले 5 मैचों में से भारत ने 4 में जीत दर्ज की है।

    साल 2018 सैफ कप में जब दोनों देश आपस में भिड़े थे। तब भारत ने उसे 3-1 से धोया था। आज एक बार फिर सुनील छेत्री के नेतृत्व वाली भारतीय टीम से हसन बशीर के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम के खिलाफ ऐसे ही दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। भारत और पाकिस्तान के बीच SAFF चैंपियनशिप का मैच बुधवार शाम 7:30 (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा।

  • पंजाब : ट्रेन में कई लड़कियां हुई बेहोश, स्टेशन पर मचा हड़कंप

    पंजाब : ट्रेन में कई लड़कियां हुई बेहोश, स्टेशन पर मचा हड़कंप

    लुधियाना: जिले के रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां छत्तीसगढ़ से आ रही ट्रेन में एक-एक करके 15 लड़कियां बेहोश हो गई। इस घटना के बाद लड़कियों को तुरंत लुधियाना के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। इस घटना के दौरान स्टेशन पर हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार 120 लड़कियों का ग्रुप छत्तीसगढ़ से दादर एक्सप्रेस ट्रेन से अमृतसर जा रहा था।

    जैसे ही ट्रेन लुधियाना स्टेशन पर पहुंची तो 15 लड़कियां एक-एक करके बेहोश हो गई। उक्त लड़कियां स्पोर्ट्स गर्ल्स है, जो अमृतसर अपने घर जा रही थी। शुरूआती जांच में यह पता चला है कि लड़कियों ने कुछ ऐसा खा लिया, जिससे वे बेहोश हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिनके द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब : रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों काबू

    पंजाब : रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों काबू

    लुधियाना: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो की टीम नेएएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना मेहरबान में तैनात एएसआई अरुण कुमार किसी केस को हल करवाने के लिए व्यक्ति से रिश्वत की मांग कर रहा था। उक्त व्यक्ति ने पहले एएसआई को गूगल पे और पे टीएम से पैसे भी दिए।

    इसके बाद उसने और पैसों की मांग की तो उक्त व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस को की। विजिलेंस ने ट्रैप लगा कर एएसआई को उस समय रंगे हाथों काबू कर लिया, जब वह कोर्ट परिसर के पास रिश्वत ले रहा था।

  • पंजाब से बड़ी खबर: बहबल कलां गोलीकांड  मामले में आप विधायक कुंवर विजय प्रताप पर लगे गंभीर आरोप

    पंजाब से बड़ी खबर: बहबल कलां गोलीकांड मामले में आप विधायक कुंवर विजय प्रताप पर लगे गंभीर आरोप

    फरीदकोट: बहबल कलां गोलीकांड मामले में आप विधायक कुंवर विजय प्रताप की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल,  7 गवाहों ने पिछली एसआईटी के सदस्य तत्कालीन आईजी कुंवर विजय प्रताप पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्होंने सिर्फ दो गवाहों को आरोपी बनाया था। इन गवाहों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि बहबल कलां गोलीकांड की जांच करने वाले पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने उनके बयानों से छेड़छाड़ की और उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया।

    बहबल कलां गोलीकांड के चश्मदीद प्रभदीप सिंह, सरबजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, अमनदीप सिंह, करमजीत सिंह, सुखराज सिंह व महेंदर ने कोर्ट में दायर अर्जी में कहा कि सिटी कोटकपुरा थाना के एसएचओ गुरदीप पंढेर और सुहैल सिंह बराड़ इस घटना के गवाह थे, लेकिन आईजी कुंवर विजय प्रताप ने दोनों को रंजिश के तहत आरोपी बनाकर नामजद कर दिया। उन्होंने कुंवर विजय प्रताप पर अदालत में झूठी गवाही देने का भी आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा कि कुंवर विजय प्रताप सिंह ने गुरसेवक सिंह भाना, सुखदेव सिंह लबवाली और निर्मल सिंह को चश्मदीद गवाह के तौर पर पेश किया। जबकि तीनों मौके पर मौजूद नहीं थे। इस मामले में कोर्ट ने एसएचओ बजाखाना को तीन जुलाई तक अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। गवाहों ने मांग की है कि धारा 161 सीआरपीसी के तहत उनके बयान फिर से दर्ज किए जाएं।