Blog

  • पंजाबः घर के बाहर से बुलेट लेकर चोर हुआ फरार

    पंजाबः घर के बाहर से बुलेट लेकर चोर हुआ फरार

    अबोहरः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों के मामलों में लगातार बढौतरी हो रही है। वहीं गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब के निकट गली नं 2 से दिन-दहाड़े बुलेट चोरी होने का मामला सामने आया है। दरअसल, रिटायर्ड बीडीओ (डी) के घर के बाहर से अज्ञात चोर बुलेट बाइक लेकर फरार हो गया। घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

    जानकारी के अनुसार जोगिंदर सिंह पुत्र जीवन सिंह रिटायर्ड बीडीओ (डी) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस उसने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल नंबर PB 15U 0413 घर के बाहर खड़ी कर खाना खाने के लिए गया था, लेकिन जब कुछ समय बाद बाहर आया तो घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी। उसने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें एक युवक बेखौफ बुलेट चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद पीड़ित द्वारा थाना सिटी वन पुलिस को शिकायत देते हुए चोर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

  • बे-मौसमी बारिश के कारण रबी फसल को हुए नुक्सान की रिपोर्ट शीघ्र भेंजे अधिकारी – उपायुक्त 

    बे-मौसमी बारिश के कारण रबी फसल को हुए नुक्सान की रिपोर्ट शीघ्र भेंजे अधिकारी – उपायुक्त 

    ऊना/ सुशील पंडित :  सूखे और बे-मौसमी बारिश के चलते जिला के विभिन्न क्षेत्रों में रबी की फसल को हुए नुक्सान के दृष्टिगत उपायुक्त राघव शर्मा ने कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारियों से फसलों को हुए नुक्सान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पटवारियों को भी निर्देश दिए की वे कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारिेयांे को साथ लेकर फील्ड में जाए और फसलों को हुए नुक्सान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र भेजे ताकि प्रभावित हुए किसानों/बागवानों को फसल बीमा योजना के आधार पर मुआवज़ा प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला में 15,804 किसानों ने रबी की फसल का बीमा करवाया है। उन्होंने कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर वस्तुतः स्थिति बारे अवगत करवाएं।

    उपायुक्त ने बताया कि सुखे और बे-मौसमी बारिश के चलते कृषि क्षेत्र में 26.59 करोड़ रूपये की फसलों के नुक्सान का आंकलन किया गया है। उन्हांेने बताया कि जिला में लगभग 35 हज़ार हैक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल रोपित की गई थी जिसमें से लगभग 10 हज़ार हैक्टेयर क्षेत्र बारिश से प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि प्रभावित हुए क्षेत्र में कुल 11 मिट्रिक टन गेहूं उत्पादन का नुक्सान हुआ है। 

    राघव शर्मा ने बताया कि बागवानी क्षेत्र में फलदार पेड़-पौधों को  18.25 लाख रूपये का नुक्सान हुआ जिसमें 2,250 किसान प्रभावित हुए हैं। इस मौके पर डीआरओ जोगिंद्र पटियाल, कृषि उपनिदेशक कुलभूषण धीमान, बागवानी उप निदेशक संतोष कुमार बक्शी, राजस्व विभाग के पटवारी, समस्त विषयवाद विशेषज्ञ, एपीएमसी सचिव भूपिंद्र सिंह, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ, 2 ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਸਮੇਤ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ, 2 ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਸਮੇਤ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਐਸ.ਪੀ. ਜਗਜੀਤ ਸਰੋਆ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿਖੇ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਬੱਬਰੀ ਬਾਈਪਾਸ ਤੇ ਫੋਰਡ ਫਿਗੋ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸ ਵਿਚ ਸਵਾਰ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਕੋਲੋ 1 ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ ਅਤੇ ਇਕ 32 ਬੋਰ ਦਾ ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ, 11 ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ, 102 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ 25550 ਰੁਪਏ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਰਾਜੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਜ਼ੋਰਾਵਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਤੋਰ ਤੇ ਹੋਈ ਹੈ ਦੋਨਾਂ ਤੇ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ 

  • कपूरथलाः जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, माहौल तनावपूर्ण

    कपूरथलाः जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, माहौल तनावपूर्ण

    कपूरथला: जिले के वाटांवाली गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक जमीन के छोटे से टुकड़े को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद हिंसक झड़प हो गई और झड़प की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। आरोप लगाए जा रहे है कि एक पक्ष द्वारा जमीन पर अपना पुराना कब्जा बताकर दीवार बनाई जा रही थी, जबकि दूसरे पक्ष ने यह कहकर काम रोकने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार यह जमीन ग्राम पंचायत की साझी जमीन है, उस पर कोई निर्माण संभव नहीं है। गांव के लोगों ने काम रोकने की कोशिश की तो माहौल तनावपूर्ण और हिंसक हो गया। इस बीच कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

  • एचसीएल कंपनी प्रतिभाशाली बच्चों के लिए करेगी टेस्ट आयोजित 

    एचसीएल कंपनी प्रतिभाशाली बच्चों के लिए करेगी टेस्ट आयोजित 

    ब्लॉक स्तर पर आयोजित होगी गणित की आॅनलाईन परीक्षा 

    ऊना/ सुशील पंडित : एचसीएल टैक बी कार्यक्रम के तहत ंइस वर्ष जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है उनके लिए कम्पनी द्वारा गणित की आॅनलाईन परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक उच्चतर शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने तथा उनकी स्क्रीनिंग के लिए ऊना जिला में ब्लॉक स्तर पर गणित की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने जा रही है। ‘एचसीएल टेक बी’ प्रोग्राम के तहत आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक रहेगा।

    उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक ने बताया कि एचसीएल के कार्यक्रम के अनुसार 11 मई को ऊना ब्लॉक की ऑनलाईन परीक्षा ऊना(बाल), 12 मई को गगरेट ब्लाॅक प् और प्प् के लिए रावमापा अंबोटा में, 15 मई को बंगाणा और जोल ब्लाॅक के लिए रावमापा समूरकलां, 16 मई को अंब ब्लाॅक के लिए रावमापा अंब तथा 17 मई को हरोली ब्लाॅक के लिए रावमापा हरोली में आयोजित की जाएगी।

    एचसीएल टेक बी’ प्रोग्राम के क्लस्टर प्रमुख देवाशीष शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को एचसीएल कंपनी एक साल का प्रशिक्षण देती है, जिसमें छह महीने ऑनलाईन कक्षाएं चलती हैं। इन कक्षाओं के लिए कंपनी लैपटॉप और हर महीने के इंटरनेट शुल्क के रूप में 650 रुपये दिए जाते हैं। इसके बाद अगले छह महीने ऑन जॉब ट्रेनिंग के दौरान बच्चों को 10 हजार रुपये का स्कॉलरशिप दिया जाता है। एक साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को एचसीएल में ही 2.2 लाख सालाना पैकेज पर नियमित नौकरी दी जाती है।

    देवाशीष शर्मा ने बताया कि इसके साथ-साथ बच्चों को बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी (बिट्स) पिलानी, आईआईएम नागपुर और एमिटी यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई एवं स्नातक की डिग्री भी करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि आईटी के क्षेत्र में भविष्य देख रहे छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7018257223 और 9816351236 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • बद्दी में जिस्मफिरोशी का धंधा करवाते दो युवक गिरफ्तार

    बद्दी में जिस्मफिरोशी का धंधा करवाते दो युवक गिरफ्तार

    बाहर से लड़कियों को मंगा कर किया जा रहा था जिस्मफरोशी का गोरख धंधा

    पुलिस को आरोपियों को साथ मौके पर मिली एक लड़की

    बददी/सचिन बैंसल : बद्दी पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी के फेस तीन की एक बिल्डिंग में देह व्यापार करने वालों का पर्दापाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी भी गिरफ्तार किए है। पुलिस को सूचना मिली कि फेस तीन की एक बिल्डिंग में बिलासपुर जिले के फरोह गावं का अनित कुमार और भोटा तहसील के झरातड़ी गांव का ओशांत कुमार बाहर से लड़कियों को बद्दी लाकर देह व्यापार का धंधा करा रहे है। जिस पर थाना प्रभारी राकेश राय ने टीम के साथ उक्त बिल्डिंग में दबिश दी। पुलिस ने यहां पर ग्राहक बन कर छापेमारी।

    बिल्डिंग के एक कमरे में अनित कुमार और ओशांत एक लड़की के साथ मिले। इसके अलावा एक अन्य कमरे में एक लड़के के साथ लड़की मिली। यह धंधा पिछले कई दिनों से चल रहा था। डीएसपी प्रिंयक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने  प्रिवेंशन ऑफ इ मोरल ट्रैफिकिंग अधिनियम की धारा 3,4 के अधीन अभियोग पंजीकृत  कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रह है।

  • जालंधरः घर में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

    जालंधरः घर में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

    जालंधर/वरुणः देहात में सीआईए स्टाफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर में रेड की। इस दौरान पुलिस ने बेड और सोफे के बक्से में से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी देहात मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ चुनाव के सिलसिले में गांव तोंहिग थाना फिल्लौर में पेट्रोलिंग कर रहे थे कि उन्हें एक मुखबिर ने गुप्त सूचना दी कि मनदीप सिंह उर्फ ​​मणि निवासी गांव तोहिंग जो कि घर में अवैध शराब का कारोबार करता है, उसने घर में अवैध शराब स्टोर करके रखी हुई है।

    जिसके बाद  पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मनदीप सिंह के घर पर रेड की और अवैध शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया घर की तालाशी दौरान बेड बॉक्स और सोफा बॉक्स से 30 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने एक एसयूवी गाड़ी भी बरामद की है, जिसमें तस्कर शराब की ढुलाई करता था।

    एसएसपी भुल्लर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ फिल्लौर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच के दौरान आरोपी ने बताया कि यह शराब अंकुश निवासी ओंकार नगर, फगवाड़ा से लेकर वह सप्लाई करता है, जो अपनी फार्च्यूनर कार में चंडीगढ़ से यह शराब लाकर उसे देता है। एसएसपी भुल्लर ने बताया कि अकुंश पहले भी एक मामले में भगौड़ा चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि मनदीप के खिलाफ भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    दुशांबेः ताजिकिस्तान में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि ताजिकिस्तान में आज शाम 4.01 बजे भूकंप के झटके लगे। उन्होंने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    दुशांबेः ताजिकिस्तान में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि ताजिकिस्तान में आज शाम 4.01 बजे भूकंप के झटके लगे। उन्होंने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

  • सरेआम बस में आरोपी ने महिला को चाकू दिखा दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

    सरेआम बस में आरोपी ने महिला को चाकू दिखा दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

    राजिमः नवापारा पुलिस ने महिला को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजिम से रायपुर जाने के लिए बस में बैठी महिला को चाकू दिखाकर धमकी दे रहा था, जिसकी शिकायत महिला ने नवापारा थाने में की। नवापारा पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाने में आकर एक लिखित शिकायत दी कि पीड़िता राजिम से रायपुर जाने के लिए बस में बैठी थी कि नयापारा बस स्टैंड के पास बस पहुंचने पर आरोपी बस में चढ़ा और पीड़िता के बगल की सीट में जाकर बैठ गया।

    पुरानी बात को लेकर पीड़िता का हाथ पकड़कर बस से नीचे उतरने के लिए बोलने लगा और अपने पास रखें चाकू को दिखाकर डरा रहा था। आरोपी पुराने प्रकरण को वापस ले लो कहकर महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले के बाद पीड़िता के लिखित शिकायत पर थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, व आरोपी श्याम कुमार उर्फ श्यामू साहू का पता तलाश उसके निवास शीतला पारा से गिरफ्तार किया गया।