जालंधरः बिजली और पानी न मिलने से परेशान लोगों ने शनिवार देर रात भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर रोड जाम प्रदर्शन किया। जिसके बाद लोगों ने मौके पर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। देर रात रोड जाम होने से ट्रकों का काम बाधित रहा। लोगों ने बताया कि मामले की कई बार शिकायत की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जिसके कारण लोगों ने यह कदम उठाया। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर-4 के एसएचओ हरदेव सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को मौके पर समझाकर धरना खत्म करवा दिया। लोगों ने बताया कि 24 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है, सरकार मुफ्त बिजली दे रही है, लेकिन निर्विघ्न बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही। वहीं पूर्व पार्षद शेरी चड्ढा भी मौके पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।