Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: बिजली के खंभे को तोड़ता हुआ Truck दुकानों में घुसा

Jalandhar: बिजली के खंभे को तोड़ता हुआ Truck दुकानों में घुसा

0
Jalandhar: बिजली के खंभे को तोड़ता हुआ Truck दुकानों में घुसा

आदमपुर : गाजीपुर मोहल्ला में देर रात्रि एक ट्रक बिजली के खंभे को तोड़ता हुआ दुकानों में जा घुसा। घटनास्थल पर मौजूद पर लोगों ने बताया कि रात 11 बजे इलाके की बिजली बंद हो गई। जब आसपास के लोगों ने घरों के बाहर आ आकर देखा तो एक ट्रक दुकानों में जा घुसा था।

रात का समय होने के कारण कोई जान-माल का नुकसान होने से बचाव हो गया। इस हादसे में बिजली के खंभे व साथ लगे बिजली के मीटरों को नुकसान पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ है। इलाकानिवासियों ने बताया कि अगर दिन का समय होता तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

घटना की सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली की सप्लाई को शुरु करवाया। जिसके बाद ट्रक को क्रेन की सहायता के साथ साइड पर करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here