Home Punjab>Jalandhar बंगाल चुनाव को लेकर बोले-Kanhiya Mittal, मिट्टी में मिल गए बाबरी मस्जिद बनाने के सपने, देखें वीडियो

बंगाल चुनाव को लेकर बोले-Kanhiya Mittal, मिट्टी में मिल गए बाबरी मस्जिद बनाने के सपने, देखें वीडियो

0
बंगाल चुनाव को लेकर बोले-Kanhiya Mittal, मिट्टी में मिल गए बाबरी मस्जिद बनाने के सपने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि असम और पुडुचेरी में भी पार्टी सरकार बना रही है। वहीं भाजपा द्वारा अभी से जीत का जश्न मनाया जा रहा है। अब तक 292 सीटों के रुझान जारी कर दिए गए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी 192 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे आगे चल रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस अब तक 100 सीटों का भी आंकड़ा नहीं छू सकी है। वहीं, कांग्रेस के एकमात्र उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। इसी के बीच भजन गायक कन्हैया मित्तल का वीडियो सामने आया है। जिसमें गायक कन्हैया मित्तल अलग अंदाज में जीत का जश्न मना रहे है।

कह रहे है कि जो राम को लाये है, हम उनको लाएंगे। बंगाल में फिर से हम भगवा लहराएंगे। दरअसल कन्हैया मित्तल गाना गाते हुए झालमुड़ी खाते हुए जश्न मना रहे है। कन्हैया मित्तल ने कहा कि जो लोग बंगाल मे बाबरी मस्जिद बनाने के सपने देख रहे थे, उनके सपने मिट्टी मे मिल गए। ऐसे में वह सभी सनातनियों को बधाई दे रहे है। कन्हैया मित्तल ने कहा कि भगवा लहर गया। इसी खुशी में झालमुड़ी तो बनती है। ऐसे में वह लोगों से अपील कर रहे है कि वह सब भी झालमुड़ी सब में बांटे और खुशी मनाए। कन्हैया मित्तल ने कहा कि वह लोग जीते है जो बहुत त्रस्त थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here