Blog

  • मानसून में इस बार नहीं होगी जलभराव, सभी चिन्हित स्थानों पर कराए गए जल निकासी के सुधारात्मक कार्य : राव नरबीर सिंह

    मानसून में इस बार नहीं होगी जलभराव, सभी चिन्हित स्थानों पर कराए गए जल निकासी के सुधारात्मक कार्य : राव नरबीर सिंह

    चंडीगढ़- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सरकार के पास जनहित के कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। आमजन केवल नियमों और मानकों के अनुरूप अपने प्रस्ताव लेकर आएं, सरकार उनकी समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के क्रियान्वयन में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। राव नरबीर कल देर सांय गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र के गांव मैदावास तथा धूमसपुर में 16 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास उपरांत आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की नीति और नियत दोनों ही स्पष्ट हैं। सरकार का उद्देश्य विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम तेजी से विकसित हो रहा शहर है और यहां की आधारभूत संरचना को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बरसात के दौरान जलभराव की समस्या वाले 158 स्थानों की पहचान की गई थी। इन सभी स्थानों पर संबंधित विभागों द्वारा विशेष अभियान चलाकर जल निकासी के आवश्यक सुधारात्मक कार्य किए गए हैं। ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करने, नालों की सफाई तथा अन्य आवश्यक कार्यों के कारण इस वर्ष शहरवासियों को जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

    राव नरबीर सिंह ने कहा कि विकास केवल सड़कों, भवनों और अन्य परियोजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मानसून का मौसम शुरू होने वाला है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति प्रतिदिन जितनी कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित करता है, उसे अवशोषित करने के लिए लगभग 14 पेड़ों की आवश्यकता होती है। ऐसे में यदि हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर नहीं होंगे तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

    उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने घरों, खेतों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों को साथ लेकर चलना ही समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

     
  • Punjab News: रजबाहा टूटने से सैकड़ों एकड़ जमीन जलमग्न, पानी की आपूर्ति बंद, किसान चितिंत

    Punjab News: रजबाहा टूटने से सैकड़ों एकड़ जमीन जलमग्न, पानी की आपूर्ति बंद, किसान चितिंत

    गुरदासपुरः कलानौर के अप्परबारी दोआब नहर से निकलने वाला रानिया रजबाहा विर्क गांव के निकट टूट गया। रजबाहा टूटने के कारण आसपास के सैकड़ों एकड़ कृषि क्षेत्र में पानी फैल गया। घटना के बाद किसानों जल्द मरम्मत कार्य शुरू किए जाने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार वीरवार रात को विर्क और अठवाल गांवों के बीच रजबाहा अचानक टूट गया। बताया जा रहा है कि टूटने वाले स्थान पर करीब 25 फुट चौड़ी दरार बन गई, जिससे तेज बहाव के साथ पानी आसपास के खेतों में फैलने लगा। देखते ही देखते बड़ी मात्रा में पानी कृषि भूमि में जमा हो गया और कई खेत जलमग्न हो गए।

    इस घटना से माइनर नंबर एक, दो और तीन के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों में नहरी पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। स्थानीय किसानों ने बताया कि रजबाहा टूटने से सिंचाई व्यवस्था पर सीधा असर पड़ा है। माइनर नंबर एक, दो और तीन के अधीन आने वाले अनेक गांवों तक नहरी पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। इससे धान समेत अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो खेती कार्य प्रभावित हो सकता है। घटना की सूचना मिलने के बाद किसानों ने नहर विभाग को जानकारी दी।

    क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नहर तंत्र में आई इस खराबी को जल्द दूर किया जाना चाहिए ताकि खेतों में फैले पानी को नियंत्रित किया जा सके और प्रभावित गांवों को फिर से पानी उपलब्ध कराया जा सके। इस संबंध में नहर विभाग के उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें रजबाहा टूटने की सूचना मिल चुकी है। विभागीय टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद टूटे हुए हिस्से को भरने और मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कर नहरी पानी की आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं किसान उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर नुकसान को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा। फिलहाल विभागीय टीम मौके पर पहुंचने की तैयारी में जुटी हुई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार, दादी की हत्या कर दोषी हुआ फरार

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार, दादी की हत्या कर दोषी हुआ फरार

    बठिंडाः जिले के नंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जंगीराणा में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पोते पर 85 वर्षीय दादी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक छा गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

    पुलिस को दी शिकायत में गांव जंगीराणा निवासी सुखराज सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई महिकदीप सिंह अपनी दादी बसंत कौर के साथ मारपीट कर रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार जैसे ही उसे घटना की जानकारी मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचा। हालात गंभीर देखकर उसने चिकित्सक को बुलाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बसंत कौर ने दम तोड़ दिया था। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

    थाना नंदगढ़ के सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर (पोते) आरोपी महिकदीप सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था और किस परिस्थिति में यह विवाद इतना बढ़ गया कि बुजुर्ग महिला की जान चली गई।

     

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में पकड़े गए युवक की वीडियो आई सामने, कहा- मुझे मरने से कोई डर नहीं, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में पकड़े गए युवक की वीडियो आई सामने, कहा- मुझे मरने से कोई डर नहीं, देखें वीडियो

    अमृतसरः सच्चखंड श्री हरिमंदर साहिब के अंदर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा गुरबख्श सिंह में एक युवक द्वारा अपमान करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के तुरंत बाद वहां तैनात शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) के कर्मचारियों और सेवाओं ने तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को मौके पर ही काबू कर लिया। इसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें SGPC कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के दौरान जब उससे पूछा गया कि उसे किसने भेजा है, तो उसने दावा किया कि वह अंबाला कैंट से आया है और वहां उसकी गाड़ी का चालान काटा गया था, जिसके बाद वह बस से जालंधर और फिर अमृतसर पहुंचा।

    जब कर्मचारियों ने उस पर किसी की ओर से भेजे जाने या साजिश का शक जताया, तो युवक ने बेबाकी से कहा, मैं अपनी मर्जी से आया हूँ, मैं किसी भी बात पर झूठ नहीं बोल रहा। मुझे मरने से बिल्कुल डर नहीं लगता, अगर मेरी गलती है तो मुझे सजा देदो। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की असल सच्चाई और किसी संभावित साजिश का पता लगाया जा सके।

  • Punjab News: श्री दरबार साहिब में गुरु के शस्त्रों से बेअदबी की कोशिश नाकाम; संगत ने व्यक्ति को पकड़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री दरबार साहिब में गुरु के शस्त्रों से बेअदबी की कोशिश नाकाम; संगत ने व्यक्ति को पकड़ा, देखें वीडियो

    अमृतसरः सचखंड श्री हरमंदिर साहिब परिसर में स्थित श्री अकाल तख्त साहिब के पास गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह में एक व्यक्ति द्वारा बेअदबी की कोशिश का मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद संगत और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सेवादारों ने तुरंत कार्रवाई करते व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

    इस घटना के बाद SGPC के अध्यक्ष और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने इसकी कड़ी निंदा की। इस संबंध में दरबार साहिब के मुख्य प्रबंधक मेजर सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह में मत्था टेकने और परिक्रमा करने के बाद व्यक्ति वहां सजाए गए गुरु साहिब के शस्त्रों की ओर गया और उन्हें छूने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वहां तैनात सेवादारों ने तुरंत सतर्कता दिखाई और उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस को तुरंत सूचित किया। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया।

    मेजर सिंह ने कहा कि SGPC ने प्रशासन से मामले की गहन जांच करने और यह पता लगाने का अनुरोध किया है कि वह व्यक्ति कहां से आया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार व्यक्ति उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है, लेकिन इसके बारे में अंतिम जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बहुत चिंताजनक हैं क्योंकि गुरु घरों को निशाना बनाने की कोशिशें लगातार सामने आ रही हैं।

    SGPC सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर रही है और सेवादारों की तैनाती भी मजबूत की गई है। मेजर सिंह ने पंजाब सरकार और प्रशासन से मांग की कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि गुरु घरों की पवित्रता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

     

  • Jalandhar News: व्यस्त बाजार में लगी आग, तारों में हुए धमाके, देखें वीडियो

    Jalandhar News: व्यस्त बाजार में लगी आग, तारों में हुए धमाके, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के सबसे व्यस्त बर्तन बाजार (भांडे बाजार) में तारों को आग लग गई। देर रात तारों को आग लगने से लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना बिजली विभाग को सप्लाई बंद करने के लिए दी, वहीं दमकल विभाग को भी सूचित किया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि तारों में आग लगने से धमाके हो रहे है। इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा, लेकिन माली नुकसान काफी हुआ है।

    मामले की जानकारी देते हुए देवकी नंदर के राजिंदर सिंह ने बताया कि तारों में अचानक आग लग गई। इस दौरान उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को सप्लाई बंद करने के लिए सूचित किया। लेकिन किसी अधिकारी ने सप्लाई नहीं बंद की। जिसके बाद दमकल विभाग को भी सूचित किया गया, लेकिन कोई भी तुरंत घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। इस घटना में उनका काफी नुकसान हो गया है। तारें जलकर राख हो गया। घटना में जानी नुकसान होने से बच गया। पीड़ित के अनुसार उनके नुकसान की भरपाई कौन करेंगा। जिंदर ने कहा कि गली में तारों के गुच्छों को हटाने के लिए कई बार प्रशासन से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पार्षद जतिन गुलाटी से भी कई बार तारों को हटाने के लिए निवेदन कर चुके है, लेकिन वह टाल-मटौल करके चले जाते है। राजिंदर के अनुसार तारे काफी नीचे को हुई पड़ी है। पीड़ित ने कहा कि अगर समय पर सप्लाई बंद नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    वहीं दमकल विभाग के अजय कुमार ने कहाकि उन्हें बर्तन बाजार में आग लगने की सूचना मिली थी। पता चला कि तारों को आग लगी थी। इस दौरान वह काफी समय तक बिजली की सप्लाई ना बंद होने को लेकर इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दुकानों को नुकसान ना पहुंचने को लेकर वह चिंतित थे। अजय कुमार ने कहा कि वह घटना स्थल पर आधा घंटे तक बिजली विभाग का इंतजार करते रहे। घटना के दौरान तारों में काफी आग लगी हुई थी और धमाके हो रहे थे। अजय के अनुसार तंग गलियों के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

  • Punjab News: आज से 3 दिन के दौरे पर आएंगे Arvind Kejriwal, CM Mann के साथ करेंगे मेगा रोड शो

    Punjab News: आज से 3 दिन के दौरे पर आएंगे Arvind Kejriwal, CM Mann के साथ करेंगे मेगा रोड शो

    चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक पार्टियां में हलचल शुरू हो गई है। सभी पार्टियों के नजरें आगामी चुनावों में जीत हासिल करके सत्ता में आने पर टिकी हुई है। जहां हाल ही में भाजपा की ओर से चुनावों से पहले पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों को नियुक्त किया गया, वहीं कांग्रेस की ओर से भी चुनावों को लेकर लगातार मीटिंग जारी है।

    दूसरी ओर आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 3 दिवसीय पंजाब के दौरे पर आ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार आज पंजाब दौरे के दौरान वह बठिंडा में सीएम मान के साथ मेगा रोड शो करेंगे। इसी के साथ ही आम लोगों को संबोधित करने के कार्यक्रम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब के आप नेताओं के साथ मंथन भी होगा।

     

  • Punjab News: कूड़ा फैंकने निकली महिला को झपटमारों ने बनाया निशाना, छीने झुमके, देखें वीडियो

    Punjab News: कूड़ा फैंकने निकली महिला को झपटमारों ने बनाया निशाना, छीने झुमके, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः फगवाड़ा में लूट और चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी लगातार हो रही है। जिससे इलाके के लोग दहशत में जीने को मजबूर है। ऐसा ही एक मामला बाबा गढ़िया में सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला के कान से सोने के झुमके छीन कर फरार हो गए।

    पीड़िता बलवीर कौर ने बताया कि वह बाबा गढ़िया के पास पानी की टंकी के नजदीक रहती हैं। सुबह जब वह घर के बाहर कूड़ा फेंकने निकलीं तो मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरों ने जो पहले से ही वहां खड़े थे, उनके झुमके छीन लिए और भाग गए। महिला ने बताया है कि आरोपी पहले से ही वहां पर मौजूद थे। एक बाइक पर बैठा हुआ था। दूसरा साथ ही खड़ा हुआ था, आरोपी ने पीछे से आकर बालियां झपट ली। बालियां 5 से 6 ग्राम की थी, जिसकी कीमत लगभग 50-60 हजार बताई जा रही है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरजीत पाल वालिया ने कहा कि इलाके में इस तरह की बढ़ती घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और पुलिस प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं पीड़ित महिला ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करें।

    एएसआई जतिंदरपाल ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे, जिन्होंने महिला की बालियां झपट ली है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जा सके।

     

  • अमेरिका सेना के मिसाइल हमले के बाद ऑडियो क्लिप वायरल, जहाज में आग लग गई, प्लीज मदद करो…

    अमेरिका सेना के मिसाइल हमले के बाद ऑडियो क्लिप वायरल, जहाज में आग लग गई, प्लीज मदद करो…

    ओमानः ओमान के तट पर अमेरिका सेना द्वारा तेल टैंकर पर मिसाइल हमले के बाद ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें क्रू मेंबर मिसाइल हमले की जानकारी दे रहे है और मदद की भी गुहार लगा रहे है। जानकारी के अनुसार जहाज में 24 भारतीय क्रू मेंबर मौजूद थे। यह घटना ईरान पर लगे अमेरिकी ब्लॉकैड को तोड़ने के कथित प्रयास के बाद हुई है। एमटी मारिवेक्स (MT Marivex) नामक इस जहाज पर आग लगने, पानी भरने और उसके डूबने की आशंका के बीच एक नाविक ने तत्काल मदद की गुहार लगाई।

    क्रू मेंबर ने SOS संदेश में कहा कि सर, यह मोटर टैंकर मारिवेक्स है… जहाज पर आग लग गई है और यह डूब रहा है। अमेरिकी नौसेना का हमला, हमारे इंजन रूम पर मिसाइल लगी है। नीचे एक छेद हो गया है। जहाज पर आग लगी है, कृपया मदद करें। प्लीज हेल्प, प्लीज हेल्प। क्रू मेंबर ने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि जहाज पर मौजूद सभी 24 नाविक भारतीय नागरिक हैं।

    भारतीय समुद्री संघों को सोमवार को हुए इस हमले के तुरंत बाद यह कॉल मिली थी। इसके बाद भारतीय अधिकारियों को अलर्ट किया और जहाज से उठते धुएं का वीडियो साझा किया गया। ये हमला मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव और इस साल की शुरुआत में ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद किए जाने के बाद, ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की सैन्य नाकेबंदी का हिस्सा है। यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने पुष्टि की कि अमेरिकी बलों ने पलाउ (Palau) के झंडे वाले इस टैंकर को तब निष्क्रिय कर दिया, जब वह एक ईरानी बंदरगाह की ओर जाने की कोशिश कर रहा था।

    यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, यूएसएस अब्राहम लिंकन से उड़ान भरने वाले एक F/A-18 सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट ने जहाज के इंजीनियरिंग और स्टीयरिंग हिस्सों पर ‘प्रिसिजन म्यूनिशन’ दागा। अमेरिकी सेना का दावा है कि जहाज ने नाकेबंदी तोड़ने की चार बार कोशिश की थी और अमेरिकी नौसेना की चेतावनियों के बाद तीन बार वापस मुड़ गया था। हालांकि, हमले के वक्त जहाज पर कोई कार्गो नहीं था।

    SOS कॉल मिलने के बाद, मुंबई में भारत के समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (MRCC) ने ओमान के समुद्री बचाव अधिकारियों के साथ मिलकर तत्काल ऑपरेशन शुरू किया। ओमान की रॉयल एयर फोर्स ने मसिरा द्वीप से एक हेलीकॉप्टर भेजा और सभी 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। भारतीय अधिकारियों ने बताया कि सभी नाविकों को मसिरा द्वीप पर सुरक्षित लाया गया है। रक्षा मंत्रालय ने इसे समुद्री आपात स्थिति में अंतरराष्ट्रीय सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण बताया है।

     

  • Punjab News: छोटे भाई की मौत की खबर सुनते ही बड़े भाई ने तोड़ा दम

    Punjab News: छोटे भाई की मौत की खबर सुनते ही बड़े भाई ने तोड़ा दम

    लुधियानाः समराला से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव भंगला में छोटे भाई की मौत का सदमा सह ना पाने पर बड़े भाई की भी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक छोटा भाई गुरजीत गिल पिछले छह महीनों से कैंसर के कारण पीजीआई में इलाज़रत था, लेकिन हालत नाज़ुक होते देख डॉक्टरों ने सुझाव दिया कि उसे घर पर ही देखभाल में रखा जाए।

    परिवार उसे घर ले आया जहाँ कल शाम उसे जिंदगी की जंग हारनी पड़ी और वहीँ उसकी मौत हो गई। खेत में फसल झोनने के लिये ट्रैक्टर से कद्दू काट रहे उसके बड़े भाई गुरदीप गिल को छोटे भाई की मौत की خبر मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचा और चिल्ला-चिल्लाकर रो पड़ा।

    परिजन उसे सांत्वना देकर सुला गए, पर जब तड़के 2 बजे बड़े भाई गुरदीप गिल को जगाने की कोशिश की गई तो वह नहीं उठा। डॉक्टर को बुलाया गया तो पता चला कि उसकी भी मौत हो चुकी थी। एक ही घर से उठती हुई दोनों भाइयों की दो अर्थियों को देखकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस घटना के कारण पूरे इलाके में गमगीन माहौल है और गांव में शोक पसरा हुआ है।