मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस के मजाकिया लहजे से नाराज होकर गायक नछतर गिल ने कहा कि मैं इस वीडियो पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। मेरे फैंस ने इसका जवाब दे दिया है। तीनों कलाकारों ने जो हरकत की है, उसका लोगों ने क्या जवाब दिया है, ये अपने कमेंट बॉक्स में जाकर जरूर पढ़ लेना। कमेंट बॉक्स में जाकर देख लें कि आपकी इस कलाकारी पर लोगों ने कितनी तारीफ की है। वहीं कई फैंस ने लिखा है कि तीनों की गायकी अच्छी है। नछतर गिल भी अपने दौर सहित अब के दौर के उम्दा सिंगर हैं। मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस को इस तरह किसी साथी कलाकार का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए था। नछतर गिल ने अपने फेमस गीत साडी जान के बणी के तेरा हास्सा हो गया का मजाक उड़ाए जाने पर कहा कि तीनों कलाकारों की मैं दिल से इज्जत करता हूं। लोग भी इनकी बहुत इज्जत करते हैं और तीनों ही पंजाब की गायकी में बड़ा नाम हैं। इसके साथ ही तीनों सुरीला गाते हैं, ये बात दुनिया भी मानती है और मैं भी मानता हूं। मैं तो मानता हूं कि आप बहुत सुरीला गाते हैं, मैं आपके सामने कुछ भी नहीं हूं। नछतर गिल ने कहा कि वीडियो अपलोड कर आपने अपने बुजुर्ग गायकों का भी अपमान किया है। तीनों ने अपना जनाजा तो निकाला ही है, अपने उस्तादों की भी इज्जत नहीं रखी। मास्टर सलीम खुद उस्ताद पूरण शाह कोटी के बेटे और हंसराज हंस के शागिर्द हैं। युवराज हंस हंसराज हंस के बेटे हैं। इसी तरह से रोशन प्रिंस भी सुरीले गायक हैं। मैं इनके उस्तादों को जानता हूं और उनका आदर करता हूं। मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस की तरफ से नछतर गिल के गीत पर मजाक करने का जवाब फैंस ने दिया है। गिल की इस पोस्ट के नीचे हजारों प्रशंसकों ने कमेंट कर समर्थन किया और मास्टर सलीम की इस हरकत की आलोचना की। फैंस ने लिखा कि साडी जान के बणी ए जैसे क्लासिक गाने का मजाक उड़ाना पूरी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए शर्मनाक है। एक फैंस ने तीनों कलाकारों के लिए लिखा कि इतना घमंड अच्छा नहीं होता।View this post on Instagram