Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Mayor Vaneet Dhir के पिता हुए पंचतत्व में विलीन

Jalandhar News: Mayor Vaneet Dhir के पिता हुए पंचतत्व में विलीन

0
Jalandhar News: Mayor Vaneet Dhir के पिता हुए पंचतत्व में विलीन

जालंधर, ENS: शहर के मेयर वनीत धीर के पिता विनोद धीर का निधन हो गया है। जिसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मेयर वनीत धीर ने अंतिम रस्में अदा कर पिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर राजनीतिक, समाजिक और शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने हरनामदास पुरा में पहुंचकर स्वर्गीय विनोद धीर को श्रद्धांजलि दी।

राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने दी श्रद्धांजलि
इस दुखद मौके पर शहर के कई राजनीतिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य हरनामदासपुरा पहुंचे। सभी ने स्वर्गीय विनोद धीर को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
स्वर्गीय विनोद धीर की तबीयत आज सुबह अचानक खराब हो गई थी। जिन्हें इलाज के लिये कपूरथला चौक के पास स्थित टैगोर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने विनोद धीर का इलाज शुरू किया। इस दौरान पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here