Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: इस इलाके में सांसद चन्नी ने बनाया नया घर, पाठ के बाद करेंगे गृह प्रवेश, देखें वीडियो

Jalandhar News: इस इलाके में सांसद चन्नी ने बनाया नया घर, पाठ के बाद करेंगे गृह प्रवेश, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: इस इलाके में सांसद चन्नी ने बनाया नया घर, पाठ के बाद करेंगे गृह प्रवेश, देखें वीडियो

जालंधरः सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर के गांव खजूरला में अपना घर बना लिया है। चन्नी ने घर में पाठ रखा है और वह पाठ के भोग के साथ ही घर में गृह प्रवेश होंगे।

चन्नी ने लोगों के साथ किया अपना वादा पूरा किया है। चुनाव के दौरान उन्होंने वादा किया था कि वह सिर्फ वोट लेने नहीं आए, बल्कि जालंधर के पक्के निवासी बनकर यहां के लोगों की सेवा करेंगे। इसी वादे को निभाते हुए उन्होंने जालंधर में अपना नया घर तैयार कर लिया है। जहां अब वह पक्के तौर पर रहेंगे। इस नए घर की निचली मंजिल पर एक बड़ा ऑफिस बनाया गया है ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को मिलने में कोई दिक्कत न आए। ऊपरी मंजिल पर उनका बेडरूम है। चन्नी पहले किराए के फ्लैट में रह रहे थे, जहां आम लोगों का आना-जाना थोड़ा मुश्किल था, पर अब जीटी रोड के नजदीक इस घर में कोई भी आसानी से पहुंच सकता है, क्योंकि खजूरला को साथ लगते नकोदर, फिल्लौर और गोराया जैसे इलाकों के लोगों के लिए भी यह घर नजदीक होगा और अब वह संसद के सेशन के दिनों को छोड़कर अपना ज्यादातर समय चन्नी परिवार के साथ यहां ही बिताएंगे।

चन्नी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी जालंधर के गांव खजूरला का चुनाव किया गया है। ये गांव रोड कनेक्टेड होने के साथ कैंटोनमेंट के पास है। हाईवे से कनेक्ट भी है जिसके चलते उन्होंने यह इलाका चुना है। वहीं इससे अब जालंधर विधानसभा चुनाव का कैंप बनना शुरू हो गया है। इससे पहले सीएम भगवंत मान ने भी ओल्ड बारादरी में अपना घर लिया है। भाजपा के बड़े नेताओं के पहले से ही जालंधर में घर हैं। इस लिहाज से अब जालंधर को ओर अहमियत से देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here