Home Punjab>Jalandhar NIA ने Jalandhar सहित इन राज्यों में दी दबिश

NIA ने Jalandhar सहित इन राज्यों में दी दबिश

0
NIA ने Jalandhar सहित इन राज्यों में दी दबिश

जालंधर, ENS: देश में हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी की साजिश की जांच के तहत आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाब सहित कई राज्यों के 9 स्थानों पर दबिश दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एनआईए टीमों ने हरियाणा के पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों, पंजाब के जालंधर जिले और उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में “आतंकवादी-गैंगस्टर सिंडिकेट मामले” में संदिग्धों के परिसरों की तलाशी ली।

जांच एजेंसी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि तलाशी के दौरान मोबाइल/डिजिटल डिवाइस, बैंकिंग लेनदेन और संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि “आतंकवादी-गैंगस्टर सांठगांठ मामले में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए, एनआईए ने बुधवार को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्यों में 9 स्थानों पर दविंदर बंबीहा सिंडिकेट के सहयोगियों से जुड़े परिसरों की व्यापक तलाशी ली।” अधिकारियों ने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर बंबीहा 2016 में एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here