Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Nooran Sisters के पिता को अस्पताल से मिली छुट्टी

Jalandhar News: Nooran Sisters के पिता को अस्पताल से मिली छुट्टी

0
Jalandhar News: Nooran Sisters के पिता को अस्पताल से मिली छुट्टी

जालंधर (Ens): पंजाब के जालंधर की सूफी सिंगर नूरां सिसटर्स के पिता गुलशन मीर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बेटे साहिल मीर ने बताया कि उनके पिता को डॉक्टरों ने 3 दिन की छुट्टी देकर घर भेजा है। अभी पिता की सेहत में सुधार है, लेकिन डायलसिस चल रहे हैं। साहिल ने बताया कि 3 दिन बाद फिर से पिता का अस्पताल में चेकअप करवाया जाएगा और जैसा डॉक्टर कहेंगे उसके अनुसार ट्रीटमेंट दिलाएंगे। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कहा है।

बता दें कि गुलशन मीर को किडनी प्रॉब्लम के चलते पिछले कुछ समय में 2 बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है। इलाज को लेकर परिवार में कंट्रोवर्सी भी हो गई थी। गुलशन मीर की ही छोटी बेटी ऋतु ने इलाज के लिए मदद के लिए क्यूआर कोड जारी कर सोशल मीडिया पर डाल दिया था क्यू आर कोड नहीं हटाने पर और अस्पताल में लगातार इंटरव्यू में ज्योति और सुलताना नूरां के बारे पूछे जाने पर ज्योति नूरां ने गालियां निकाल दी थीं और कहा था कि इस मामले में किसी की जान चली जाएगी।

इसकी एक आडियो क्लिप भी वायरल हुई थी जिसमें ज्योति गाली देती भी सुनाई देती हैं। इस विवाद में कूदते हुए रविवार को ऋतु के पति ने भी एक वीडियो जारी किया और ऋतु पर कई आरोप लगाए। उसने कहा कि जब 6 महीने का बच्चा था तो ऋतु उसे छोड़कर पिता के पास चली गई। अब किसी अन्य लड़के के साथ परिवार को बदनाम करने वाली हरकतें कर रही है।

उसने ज्योति नूरां का पक्ष लेते हुए कहा कि ज्योति भी इसलिए नहीं जा रही क्योंकि अस्पताल में कई लोग अपनी तरह से मामले को मैनेज कर रहे हैं। उसने कहा था कि ऋतु के पास लाखों की प्रापर्टी है, महंगी गाड़ियां हैं। अगर उसके पास पैसे की कमी थी तो मांग लेती। पैसे पर छिड़ी कंट्रोवर्सी मामले में ऋतु अपनी मां के साथ थाने में भी जा चुकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here