Blog
-

Delhi Airport समेत स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, E-mail के जरिए दी चेतावनी
नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस ने एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी है। एयरपोर्ट के अलावा दिल्ली के कई स्कूलों और संस्थानों को भी ऐसी ही धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं। ऐसे में पुलिस ने सभी जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को टेरराइज 111 नाम के आतंकी संगठन का हिस्सा बताया है। उसने दावा किया है कि अलग-अलग जगहों पर बम लगाए हैं। इन जगहों पर अगले 24 घंटे के अंदर विस्फोट हो सकता है। 100 से 150 संगठनों के पते पर भेजा गया ईमेल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेली की सामग्री प्राथमिक तौर पर मजाक जैसी ही लग रही है परंतु उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह धमकी वाला ईमेल करीबन 100 से 150 संगठनों के पते पर भेजा गया था। इसी बीच दिल्ली के दो स्कूलों द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल और कुतुब मीनार के पास सरवोदय विद्यालय में भी बम की धमकी वाला ईमेल पहुंचा है। दिल्ली फायर सर्विसेज के मुताबिक दोनों स्कूलों में बम डिस्पोजल स्कवॉड और पुलिस टीम ने गहराई से जांच की परंतु उन्हें वहां कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने यह साफ किया है कि यह धमकी झूठी ही साबित हुई है। पुलिस के अनुसार, टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसरों की सर्चिंग की। फायर ब्रिगेड़ और बम डिस्पोजल यूनिट भी इस दौरान तैनात रही हालांकि तलाशी के बाद कुछ भी असामान्य नहीं मिला। -

Singer Rajvir Jawanda के Accident की फुटेज आई सामने
चंडीगढ़: पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायक राजवीर जावंदा इस समय मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। सिंगर इस समय जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब सामने आई जानकारी के अनुसार, गायक राजवीर जावंदा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें फोर्टिस अस्पताल मोहाली में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। फोर्टिस अस्पताल मोहाली के न्यूरोसर्जरी और क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट्स की एक स्पेशल टीम उनकी निगरानी और ध्यान रख रही है। सिंगर के एक्सीडेंट की एक फुटेज भी सामने आई है जिसमें उनकी बाइक सड़क पर गिरी हुई दिख रही है।Singer Rajwir Jawanda के एक्सी डेंट की फुटेज आई सामनेhttps://t.co/iDsb17iLtr#बेजोड़योगी #Release_ALP_2024_Final_Result #WeStandWithVIJAY pic.twitter.com/q5pUbYH8E2
— Encounter India (@Encounter_India) September 28, 2025सिंगर का हाल जानने पहुंचे CM MANN
राजवीर जावंदा का हाल जानने के लिए पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान भी फोर्टिस अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने इस दौरान सिंगर के परिवार वालों के साथ भी बात की और डॉक्टरों से भी बात की। डॉक्टरों ने कहा था कि बीती रात हादसे के बाद उन्हें जिस हालत में अस्पताल लाया गया था उनकी स्थिति वैसे ही है। उनका ब्लड प्रेशर ठीक है। 24 घंटे बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हादसे की जानकारी मिलते ही उनका हाल जानने के लिए राजनीतिक पार्टियों के नेता, गायक और फिल्मी कलाकार अस्पताल पहुंचे। इनमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जवंदा के लिए दुआ की हैं।बीते दिन हुआ था एक्सीडेंट
बता दें कि राजवीर जावंदा शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर तौर पर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि राजवीर मोटरसाइकिल से शिमला जा रहे थे। बद्दी इलाके में उन्होंने मोटरसाइकिल से कंट्रोल खो दिया और हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई। दुर्घटना के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा। जिसके बाद उन्हें शुरुआथी जांच के लिए तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल मं भर्ती करवाया गया। सिंगर के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। -

Punjab News: तेज रफ्तार कार ने मारी कई वाहनों को टक्कर, देखें वडियो
लुधियाना: बीती रात ऋषि नगर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान कार बेकाबू हो गई। बेकाबू कार को सड़क पर दौड़ते हुए देख कुछ बाइक पर सवार युवकों ने उसकी वीडियो बना ली। लोगों ने कार ड्राइवर का पीछा किया और उसको पेट्रोल पंप के पास रोक लिया।
इस दौरान ड्राइवर की लोगों के साथ कहासुनी भी हुई। गुस्से में आए लोगों ने ड्राइवर को काबू किया और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। फिलहाल अभी इस मामले में पुलिस के पास कोई भी शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा है। मामले की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी अमन ने बताया कि वह सड़क के पास खड़ा था। इसी दौरान उसने देखा कि तेज-रफ्तार एक कार सड़क पर आ रही थी। कार ड्राइवर का संतुलन अचानक से बिगड़ गया जिसके कारण कार ने कई बाइक सवारों को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऋषि नगर इलाके में ड्रंक एंड ड्राइव के नाके लगाए जाए। रात के समय लोग शराब पीकर गाड़ियां चलाते है जिसकी वजह से रोज ऐसे हादसे होते रहते हैं। थाना पीएयू के एसएचओ हर्षवीर सिहं ने कहा कि मामला हमारे ध्यान में है परंतु अभी तक इस मामले में कोई भी शिकायत नहीं मिली है। वीडियो सामने आई है। कार के ड्राइवर की पहचान कर ली है, जैसे ही इस मामले में कोई शिकायतकर्ता आएगा तो तुरंत एक्शन ले लिया जाएगा।तेज रफ्तार कार ने मारी कई वाहनों को ट क्करhttps://t.co/NrDPfGQ7zu#बेजोड़योगी #Release_ALP_2024_Final_Result #WeStandWithVIJAY pic.twitter.com/HZ9BYHLChF
— Encounter India (@Encounter_India) September 28, 2025 -

World Rabies Day 2025: रेबीज का कारण बन सकते हैं ये जानवर, जरुर बरतें सावधानी
नई दिल्ली: हर साल 28 सितंबर को वर्ल्ड रेबीज डे मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को रेबीज जैसी खतरनाक बीमारी के प्रति जागरुक करना और इसे रोकने के तरीके समझाना है। रेबीज एक इस तरह का वायरस है जो इंसानों और जानवरों के दिमाग और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। यदि इसका इलाज समय पर न करवाया जाए तो यह मौत का कारण भी बन सकता है। ज्यादातर लोगों की सोच है कि रेबीज सिर्फ कुत्तों के काटने से फैलता है परंतु कई रिसर्च और डॉक्टरों की मानें तो कुछ और जानवर भी इस बीमारी के फैलने का कारण बन सकते हैं।इसलिए खतरनाक होता है रेबीज
यह एक वायरल बीमारी होती है जो कि लाइसावायरस के कारण होती है। यह वायरस ज्यादातर संक्रमित जानवरों की लार के जरिए ही इंसानों में फैलता है। यह वायरस सीधा नर्वस सिस्टम पर हमला करता है और दिमाग में सूजन पैदा कर देता है। इससे मरीज कोमा में भी जा सकते हैं। इसके अलावा उसकी मौत भी हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनियाभर में हर साल रेबीज के कारण करीबन 59,000 लोगों की मौत जो जाती है। इसके ज्यादातर मामले एशिया और अफ्रीका में होते हैं।सही समय पर इलाज करवाना जरुरी
भारत में रेबीज के 95% मामले कुत्तों के काटने के कारण ही होते हैं परंतु यह सिर्फ कुत्तों तक सीमित नहीं है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, रेबीज एक इस तरह की बीमारी है जिसका कोई भी स्थायी तौर पर इलाज नहीं होता। यदि इसके लक्षण शुरु हो जाएं तो मरीज का बचना मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय पर वैक्सीन लगाना और सही इलाज बहुत जरुरी माना जाता है।इन जानवरों के कारण भी फैल सकता है रेबीज
. गाय, भैंस और बाकी खेत के जानवर यदि रेबीज से संक्रमति हो तो उनके काटने के कारण भी यह बीमारी फैल सकती है। . चमगादड़ के काटने से भी रेबीज का खतरा काफी होता है क्योंकि उनके काटने का पता नहीं चलता। अमेरिका में चमगादड़ रेबीज का मुख्य स्त्रोत मानी जाती है। . कुत्ते रेबीज के सबसे बड़े वाहक माने जाते हैं। खासतौर पर आवारा कुत्ते। भारत में रेबीज के 99% मामले कुत्तों के काटने से ही होते हैं। . लोमड़ी, रैकून और सियार जैसे जंगली जानवर भी रेबीज को फैलान का मुख्य कारण माने जाते हैं। . पालतु या आवारा बिल्लियां भी रेबीज फैला सकते हैं। यदि उनको वैक्सीन न लगी हो तो वह इस इंफेक्शन का कारण बन सकती है। . यदि बंदर काटे या खरोच जाए तो भी रेबीज हो सकता है। खासतौर पर ऐसे इलाकों में जहां बंदर ज्यादा होते हैं वहां इसका खतरा रहता है। -

Jalandhar News: जुए के अड्डे में लाखों की लूट, आरोपी फरार, देखें CCTV
जालंधर: दीवाली का त्यौहार नज़दीक आते ही जुआरिए सक्रिय हो गए हैं। मिली जानकारी अनुसार देर रात काजी मंडी एरिया में धार्मिक स्थल के निकट रेज़ीडेंस जगह पर जुए का अड्डा चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा इस जगह पर जालंधर, लुधियाना के कुछ पेशेवर जुआरी दांव लगा रहे थे। जुए के अड्डे पर हाथ आजमाने के लिए जालंधर और लुधियाना के कई पंटर मौजूद थे। इसी बीच देर रात लगभग 2 बजे जुए के अड्डे पर कुछ नामी गैंग से जुड़े गुर्गों ने अचानक जुए के अड्डे पर धावा बोल दिया।
सूत्रों ने बताया कि बदमाशों के पास वेपन भी था। पिस्तौल के बल पर मौके से जुए के लगभग 15 लाख रूपए कैश लूट लिए और लुधियाना के एक जुआरी से बदमाश उसका लाईसेंसी वेपन भी छीन ले गए। जुए के अड्डे पर लूट की ये खबर शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस कारोबार से जुड़े कुछ पुलिस वालों के पास इसकी सूचना है, लेकिन अधिकारिक तौर पर शिकायत न होने के कारण इस बड़ी वारदात को लेकर सभी चुप्पी साधे हुए हैं।
-

Tanya Mittal का मजाक उड़ाते दिखे Salman Khan, हंस-हंसकर लौट पोट हुए घरवाले
मनोरंजन: बिग बॉस 19 में वीकेंड के वॉर का फैंस हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। बीते दिन शो के होस्ट सलमान खान ने अमाल मलिक और बसीर को शो में गालियां देने और बदतमीजी करने के लिए खूब डांटा। इसके अलावा गौहर खान अपने जेठ आवेज दरबार को आईना दिखाने पहुंची। अब रविवार के एपिसोड में भी फैंस को काफी एंटरटेनमेट मिलने वाला है।तान्या की इस बात पर हंसे घरवाले
शो के आज वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि रविवार वाले एपिसोड में कई सितारे बतौर गेस्ट घर में पहुंचने वाले हैं। वीकेंड के वार में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को प्रमोट करते दिखेंगे। दोनों फिल्म की पूरी कास्ट के साथ शो में पहुंचेंगे। इस दौरान सभी सलमान खान के साथ मस्ती मजाक करते भी दिखे।
इसी बीच एक्टर मनीष पॉल ने बिग बॉस 19 की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस तान्या मितल का मजाक उड़ाया। उन्होंने तान्या से इस दौरान सवाल किया कि – जब आपको कोई फिल्म देखनी हो तो आप क्या पूरा थिएटर बुक करवाती हैं या फिर अकेले चली जाती हैं। इस सवाल पर एक्टर रोहित सराफ ने बीच में ही बोल दिया कि तान्या थिएटर ही खरीद लेती है। यह सुनकर तान्या ने कहा कि बिग बॉस के बाद उनका यही प्लान होगा।View this post on Instagramसलमान की बात सुनकर तान्या हुई चुप
इसके बाद सलमान खान ने तान्या से मस्ती में पूछा कि – ‘क्या उसमें सिर्फ मेरी पिक्चर्स लगेंगी’? इस पर तान्या चुप हो गई हालांकि तान्या के साथ हुई इस मस्ती को सभी घरवाले और घर में पहुंचे एक्टर भी एंजॉय करते दिखे। शो में इस हफ्ते बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान और स्टैंडअप कॉमेडियन व एक्टर हर्ष गुजराल भी पहुंचेंगे। हर्ष और अभिषेक भी साथ मिलकर तान्या की अमीरी का मजाक उड़ाते दिखेंगे। हर्ष गुजराल ने तो यह भी कह दिया कि – ‘मैं कितना भी फेंक लू लेकिन तान्या से ज्यादा नहीं फेंक सकता’। रविवार के एपिसोड में सबसे ज्यादा सुर्खियों में तान्या मित्तल ही रहेंगी। प्रोमो वीडियो में भी उनकी ही ज्यादा चर्चा होती दिख रही है। प्रोमो काफी दिलचस्प भी लग रहा है। अब देखना यह है कि फैंस को यह प्रोमो पसंद आता है कि नहीं। -

साइबर ठगों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, अवैध हथियारों के साथ की फायरिंग, 3 कर्मी घायल
नूहः पंजाब, आंध्र प्रदेश व अन्य कई जगह से वाहन चोरी व साइबर ठगी के आरोपियों को पकड़ने इंदाना गांव गई सीआईए टीम पर आरोपियों के परिजनों ने पथराव कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों को जान से मारने की नियत से अवैध हथियार व राइफल से फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस कर्मचारियों को भी फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पथराव के दौरान 3 पुलिस कर्मचारियों को मामूली चोटें आई। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। बिछोर पुलिस ने मामले में 4 दर्जन से अधिक लोगों पर केस दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह इंदाना गांव में सीआईए तावडू की टीम आरोपी आजाद पुत्र सुबे खा उर्फ सुब्बा, साहिद पुत्र खुर्शीद, शाहरूख पुत्र याकूब व अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव इंदाना पहुंची थी। आरोपियों पर पंजाब, आंध्र प्रदेश व अन्य जगहों पर मुकदमे दर्ज हैं। जैसे ही पुलिस ने आजाद के घर पर दबिश दी, आरोपी आजाद ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर सीधा फायर कर दिया जिसमें सिपाही समीर बाल-बाल बच गया।
पुलिस के अनुसार, फायरिंग के बाद आजाद मौके से भागने लगा। इस दौरान उसकी पिस्टल गिर गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आजाद ने जोर-जोर से शोर मचाकर आसपास के लोगों को उकसाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान अरसद पुत्र सुबेदार ने जेसीबी मशीन को रास्ते में खड़ा कर पुलिस का रास्ता रोक दिया। इस दौरान खालिद ने राइफल से फायरिंग की जबकि वसीम अकरम ने कट्टे से पुलिस टीम पर सीधा फायर किया।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने 50 से 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 13 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

सुरक्षाबलों ने किया 2 आतंकियों को ढेर, घुसपैठ की कोशिश की नाकाम
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है। केरन सेक्टर में रविवार को कुछ आतंकियों द्वारा घुसपैठ करने की कोशिश की गई परंतु सुरक्षाबलो ने फायरिंग की जिसमें दोनों मारे गए। इस बारे में जानकारी देते हुए सीनियर अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों का एक समूह नियंत्रण रेखा को पार करने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा बलों ने इस दौरान तुरंत कार्रवाई की और गोलीबारी के दौरान 2 आतंकी ढेर हो गए। मारे गए आतंकवादियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि शुरुआती जांच से यह पता चला है कि ये आतंकी पाकिस्तान से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। उनकी पहचान और संगठन का अभी पता नहीं चल पाया है और तलाशी अभियान चल रहा है।सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
सुरक्षाबलों के द्वारा पूरे इलाके की घेराबंद कर दी गई है। हैदर चौकी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है ताकि और कितने आतंकी मौजूद है इस बात की पुष्टि हो पाए। स्थानीय सूत्रों की मानें तो मुठभेड़ स्थल के आस-पास लोगों के आने-जाने पर भी रोक लगा दी है। कुपवाड़ा और केरन सेक्टर में काफी समय से घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। सर्दियों और बर्फबारी से पहले आतंकवादी भारत की सीमा में आने की कोशिश करते हैं परंतु सुरक्षाबलों के चलते बार-बार इनके प्रयास नाकाम कर दिए जाते हैं।पहले भी मारे गए थे तीन आतंकी
इससे पहले 29 जुलाई को मुठभेड़ हुई थी। इसमें सेना के विशिष्ट पैरा कमांडो की ओर से श्रीनगर के बाहरी इलाकों में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इसमें सुलेमान उर्फ आसिफ नाम का आतंकी भी शामिल था। सुलेमान को 22 अप्रैल के पहलगाम अटैक का मास्टरमांइड माना जाता है।पिछले हफ्ते गिरफ्तार हुआ था एक आतंकी
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सुरक्षा बलों के द्वारा पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को कथित तौर पर आतंकियों को सहायता देने के आरोप में दक्षिण कश्मीर से एक व्यक्ति गिरफ्तार किया था। पाकिस्तान के कुछ आतंकवादियों ने इस साल अप्रैल से जम्मू-कश्मीर की बैसरन घाटी में 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इसमें ज्यादातर पर्यटक ही शामिल थे। -

Punjab News: फोर्टिस अस्पताल पहुंचे सीएम मान, राजवीर जवंदा की सेहत बारे ली अपडेट, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः पंजाब के मशहूर गायक राजवीर जावंदा जो इस समय मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे है। डाक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में आगे से सुधार हो रहा है। उनका हाल जानने CM भगवंत मान अस्पताल पहुंचे। CM मान ने सिंगर जवंदा के परिजनों से मुलाकात की। इसके साथ उन्होंने हॉस्पिटल के डॉक्टर से भी बात की। बीती रात डॉक्टरों ने कहा था कि हादसे के बाद जिस हालत में जवंदा को लाया गया था, उनकी स्थिति उसी तरह है। Read in English:-Punjab CM Bhagwant Mann Visits Fortis Mohali to Meet Singer Rajvir Jawanda After Accident
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-ਫੋਰਟਿਸ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚੇ CM ਮਾਨ, ਰਾਜਵੀਰ ਜਵੰਦਾ ਦੀ ਸਿਹਤ ਬਾਰੇ ਨਵੀਂ ਅਪਡੇਟ ਪੜ੍ਹੋ!
उनका ब्लड प्रेशर ठीक है। 24 घंटे बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हादसे की जानकारी मिलते ही उनका हाल जानने के लिए राजनीतिक पार्टियों के नेता, गायक और फिल्मी कलाकार अस्पताल पहुंचे। इनमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जवंदा के लिए दुआ की हैं। सीएम ने जवंदा के परिवार के जानकारी ली। डॉक्टरों से भी उनकी हेल्थ की अपडेट ली।इनके अलावा सिंगर कंवर ग्रेवाल, गिप्पी ग्रेवाल, मनकीरत औलख, जस बाजवा, कुलविंदर बिल्ला, एक्टर कर्मजीत अनमोल, सिंगर आर नेत, सुरजीत खान, जी खान, जीत जगजीत, मलविंदर सिंह कंग और मलकीत रॉनी भी अस्पताल पहुंचे। सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी जवंदा के लिए सोशल मीडिया पर प्रार्थना की। इंद्रजीत निक्कू ने भी वीडियो जारी कर जवंदा के सेहत की कामना की।
बता दें कि राजवीर जवंदा अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ बाइक से राइड पर जा रहे थे। इस दौरान अचानक पशु सामने आ जाने से उनकी बाइक बेकाबू हो गई, जिसमें वे हादसे का शिकार हुए हैं। सड़क पर सिर लगने से उन्हें गंभीर चोट लगी है। मोहाली लाए जाने से पहले ही उन्हें कार्डियक अटैक भी आया था।
-

Punjab News: प्राइवेट बस से पैसों का पार्सल गायब, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो
बस मालिकों ने झूठ बोलकर पैसे पार्सल करवाने के लगाए आरोप
होशियारपुरः जिले के रामगढ़िया चौक में उस वक्त हंगामा हो गया जब दिल्ली से जम्मू जा रही एक प्राइवेट कंपनी की बस से पैसों का एक पार्सल गायब हो गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से किसी व्यक्ति ने बस में 4 पैकेट विजिटिंग कार्ड के बोलकर पैसे रखवा दिए जिसे होशियारपुर में व्यक्ति ने उठाना था। इस दौरान जब व्यक्ति अपने पैकेट लेने आया तो व्यक्ति ने आरोप लगाए कि उसका एक पैकेट किसी ने चुरा लिया है जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पुलिस को बुलाया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। जानकारी देते हुए बस ड्राइवर सतवीर सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से जम्मू के लिए प्राइवेट बस चलाता है। बीती रात एक व्यक्ति ने उन्हें 4 पार्सल होशियारपुर में डिलीवर करने की बात कही। व्यक्ति ने कहा कि पार्सल में विजिटिंग कार्ड हैं और जब ड्राइवर ने इनकी रसीद मांगी तो व्यक्ति ने कहा कि इनकी रसीद की जरूरत नहीं है आप इसे होशियारपुर डिलीवर कर देना। जब पार्सल को डिलीवर किया तो पुनीत सूद नाम का व्यक्ति पार्सल लेने आया। उसने आरोप लगाए कि एक पार्सल कम है जिसके बाद हमने पार्सल ढूंढना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद पुनीत गुस्से में आ गया और उसने सवारियों के सामने गालियां निकालनी शुरू कर दी। बाद में उसने साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट भी की और 3 पार्सल लेकर पुनीत ने अपने साथी को भेज दिया। जब सवारियों ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस उन्हें ही पकड़कर ले गई और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब पैसों उनकी जानकारी के बगैर भेजे जा रहे थे, जो जरूर हवाला के पैसे हो सकते हैं। उन्होंने इसकी गंभीरता से जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके पास सब सबूत है कि उन्हें विजटिंग कार्ड बोलकर पार्सल रखवाए गए हैं। उन्होंने इंसाफ की मांग की है। वहीं दूसरी ओर पुनीत ने सभी आरोपों को नकार और कहा कि उनका पुराने नोटों का बिजनेस है। वह थोड़े दिनों से बिमार चल रहे थे। इसी वजह से उन्होंने ऐसे पार्सल मंगवाया है। वह पहले भी पार्सल मंगवा चुके है, परन्तु इस बार उनका पैसों का पार्सल चोरी हो गया। उधर, पुलिस मामले में अभी कोई जानकारी नहीं दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुनीत पहले भी हवाले के केस में फंस चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।