Blog

  • Punjab News: कोर्ट में माफी मांगने के बाद सासंद कंगना रनौत का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट में माफी मांगने के बाद सासंद कंगना रनौत का आया बयान, देखें वीडियो

    बठिंडाः हिमाचल की मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत ने आज मानहानि मामले में कोर्ट से माफी मांग ली है। बठिंडा कोर्ट ने कंगना रनौत को आज पेश होने का आदेश दिया था। गुलाबी साड़ी और काला चश्मा पहने कंगना रनौत भारी सुरक्षा के बीच सुबह करीब 2:02 बजे कोर्ट पहुंचीं। अदालती कार्यवाही पूरी करने के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने आज खेद व्यक्त किया है। कंगना ने कहा कि उस समय उन्होंने जो कुछ भी कहा, अनजाने में कहा। कंगना रनौत ने यह भी कहा कि उस समय जो कुछ भी हुआ, वह बहुत बुरा था और ऐसा नहीं होना चाहिए था।

    अब अदालत के फैसले का इंतज़ार है। सांसद ने कहा कि मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती हूं, जैसा दिखाया है। मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की हो, मेरे लिए सम्मानजनक है। सभी मुझे प्यार करते हैं। दरअसल, माता महिंदर कौर बीमारी के कारण अदालत में पेश नहीं हुईं। जिसके कारण अदालत ने मामले की सुनवाई 24 नवंबर, 2025 तक पुनर्निर्धारित की है। कंगना ने कहा अगर केस को देखें तो इसका मेरे से कोई लेना देना नहीं था। ये एक मीम था, जिसे री-ट्वीट किया गया था। मैंने मां महिंदर जी के पति से भी इस बारे में बात की थी।

    मेरा उससे कोई लेना देना भी नहीं था। देश में कई आंदोलन चल रहे थे। मैंने उस बारे में एक जनरल ट्वीट किया था। जो मिस अंडरस्टेंडिंग हुई है, उसके लिए खेद है। बता दें कंगना जिस मामले में पेश हुई, वह साल 2021 का है, जब किसान आंदोलन चल रहा था। उस दौरान कंगना ने बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली 87 वर्षीय बुजुर्ग किसान महिंदर कौर को 100-100 रुपए लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बताते हुए ट्वीट किया था। इसके खिलाफ महिंदर कौर ने कोर्ट में केस दर्ज करवाया था। कंगना का कहना था कि उन्होंने केवल एक वकील की पोस्ट को रि-पोस्ट किया था।

  • Haryana News: छठ पूजा की शुरु हुई तैयारियां, भारी मात्रा में तैनात पुलिस, देखें वीडियो

    Haryana News: छठ पूजा की शुरु हुई तैयारियां, भारी मात्रा में तैनात पुलिस, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-21 में छठ पूजा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों पूरी हो गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसे में छठ पूजा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था देखते हुए पुलिस बल भी भारी मात्रा में तैनात किया गया है।

    इसके अलावा छठ पूजा के लिए आने वाले लोगों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। पंचकूला प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के द्वारा मौके का दौरा भी किया गया है और सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।

  • Jalandhar News: रूस आर्मी में फंसा हरमिंदर की जान को खतरा, सरकार से की अपील, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रूस आर्मी में फंसा हरमिंदर की जान को खतरा, सरकार से की अपील, देखें वीडियो

    अल सुबह गोलियों और धमाकों से गूंजा मॉस्को का इलाका

    हवाई अड्डे बंद, बिजली और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित

    जालंधर, ENS: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब एक नए और भयावह मोड़ पर पहुंच चुकी है। कभी मोर्चे पर लड़ी जाने वाली यह जंग अब आसमान में उड़ते ड्रोन और मिसाइलों की गर्जना में बदल गई है। देर रात रूस की राजधानी मॉस्को में जो हुआ, उसने दुनिया को एक बार फिर यह याद दिला दिया कि यह संघर्ष अब किसी भी दिशा में जा सकता है। दरअसल, 26 और 27 अक्टूबर की दरमियानी रात जब मॉस्को के लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक आसमान में दर्जनों ड्रोन दिखाई दिए। कुछ ही मिनटों में शहर के ऊपर गोलियों और धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं। देखते ही देखते रूस की राजधानी युद्ध के मैदान में तब्दील हो गई।

    कंस्ट्रक्शन के बहाने आर्मी में किया भर्ती

    वहीं अब रूस की आर्मी में जालंधर का एक और नौजवान फंसा हुआ है। जिसने वीडियो जारी करके भारतीय एबेंसी और केंद्र सरकार से उसे वापिस बुलाने की गुहार लगाई है। हरमिंदर सिंह ने कहाकि उसे कंस्ट्रक्शन के काम के लिए नौकरी करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उसे आर्मी में भर्ती कर दिया गया है। पीड़ित ने कहाकि यहां उसकी जान को खतरा है। यहां ड्रोन काफी संख्या में आ रहे है। घटना में कई लोग घायल हुए है। नेट की काफी परेशानी आ रही है।

    एक साल में पीआर के लालच ने मौत के मुंह धंकेला

    वहीं हरमिंदर के भाई गुरमिंदर सिंह ने बताया कि उसका भाई अपने बेहतर भविष्य के लिए रशिया गया था। उसे बताया गया था कि एक साल में ही उसे पीआर मिल जाएंगी। उसे क्या पता था कि एक साल में पीआर का लालच उसे मौत के मुंह में धकेल देगा। लेकिन वहां जाने के बाद उससे कांट्रेक्ट साइन करवाया गया, जिसमें कंस्ट्रक्शन का काम करवाने के लिए गया था। इसके बाद उसे पता लगा कि उसे रूस आर्मी में भर्ती किया गया और कुछ दिन बाद ही उसे फ्रंट लाइन में ले जाया गया। पीड़ित ने कहा कि अब उनकी हरमिंदर से कोई बात नहीं हो रही। अब पता चल रहा है कि वह आर्मी में फंस गया है। गुरमिंदर सिंह ने बताया कि दोस्त ने उसे रशिया के लिए जानकारी दी थी कि रंशिया में रास्ता खुल गया है। जहां टूरिस्ट वीजा पर पहले नौजवान जाते है और बाद में उसे वर्क परमिट में कनवर्ट किया जाता है। इस दौरान वीजे की अवधि बढ़ने के बाद वर्क परमिट में उनका वीजा कनवर्ट हो जाता है।

    पंजाब और हरियाणा के युवक भी फंसे, 15 दिनों से नहीं हुई बात

    ऐसे में वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को लुभाने के लिए जाल में फंसाया जा रहा है। गुरमिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें 10 से 15 दिन हो गए अभी तक भाई से बात नहीं हो पाई। जंगलों में उसका भाई आर्मी में फंसा हुआ है। गुरविंदर ने भाई को वापिस बुलाने के लिए सरकार से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि जून माह में उसका भाई रशिया गया। इस दौरान पंजाब और हरियाणा के भी युवा भाई के साथ रशिया गए है। उन्होंने कहा कि सौदी अरब से वापिस आने के बाद उसका खुद काम नहीं बन रहा था। ऐसे में हरविंदर ने वहां घर की हालत सुधारने के लिए रशिया जाने का रास्ता चुना, लेकिन उसे नहीं पता था कि वह वहां पर मौत के मुंह में फंस जाएगा।

    मॉस्को में 5 घंटे चला ड्रोन हमला

    रूसी अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया था। यह हमला करीब 5 घंटे तक चला। रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने तत्काल जवाबी कार्रवाई शुरू की और 28 ड्रोन को मार गिराने में सफलता हासिल की। मगर इस दौरान शहर में दहशत और अफरा-तफरी फैल गई। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि सुरक्षा बल पूरी रात हालात पर नजर रखे रहे। हालांकि किसी बड़ी क्षति की जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन राजधानी के लोगों के लिए यह रात खौफनाक बन गई।

    हवाई अड्डे बंद, बिजली और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित

    हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि प्रशासन को राजधानी के दो प्रमुख हवाई अड्डे डोमोडेदोवो और झुकोव्स्की अस्थायी रूप से बंद करने पड़े। रूस की विमानन एजेंसी रोसएवियात्सिया ने बताया कि रात 10 बजे के बाद से सुबह तक किसी भी उड़ान को अनुमति नहीं दी गई। यह कदम यात्रियों और विमानन सुरक्षा के लिए उठाया गया। हालांकि आधिकारिक रूप से किसी बड़ी हताहत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोगों में भय का माहौल स्पष्ट दिखा। सड़कों पर पुलिस और सेना की भारी तैनाती रही, जबकि कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रहीं।

    ब्रायंस्क और बेलगोरोद में हुए ड्रोन हमले

    दूसरी ओर, यूक्रेन ने भी इस हमले की ज़िम्मेदारी से इंकार नहीं किया। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि उनके ड्रोन हमलों का उद्देश्य रूस के सैन्य ढांचों को निशाना बनाना है, वे ठिकाने जो यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के पश्चिमी इलाकों ब्रायंस्क और बेलगोरोद में भी ड्रोन हमलों की घटनाएं दर्ज की गईं। इन हमलों में दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 16 अन्य घायल हुए।

    रूसी सेना ने यूक्रेन पर दागे 101 ड्रोन

    इससे पहले रूस ने भी यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर पलटवार किया था। रूसी सेना ने यूक्रेन पर 101 ड्रोन दागे, जिनमें से यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने 90 ड्रोन को नष्ट करने का दावा किया। कीव में कई ड्रोन रिहायशी इलाकों पर गिरे, जिससे आग लग गई. कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने बताया कि अब तक तीन लोगों की मौत और 29 लोग घायल हुए हैं, जिनमें सात बच्चे शामिल हैं। राजधानी में लोगों को फिलहाल शेल्टर में रहने की सलाह दी गई है क्योंकि खतरा अभी टला नहीं है।

    पुतिन ने मिसाइल टेस्ट से दुनिया को चेतावनी

    इसी बीच, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक ऐसा बयान दिया जिसने वैश्विक तनाव और बढ़ा दिया। उन्होंने घोषणा की कि रूस ने अपनी नई परमाणु-संचालित क्रूज मिसाइल “बुरेवेस्टनिक” का सफल परीक्षण पूरा कर लिया है। पुतिन के अनुसार, यह मिसाइल असीमित रेंज वाली है और “दुनिया में किसी भी देश के पास ऐसी तकनीक नहीं है।” रूसी जनरल स्टाफ प्रमुख वैलेरी गेरासिमोव ने बताया कि मिसाइल ने परीक्षण के दौरान 15 घंटे की उड़ान भरते हुए 14,000 किलोमीटर की दूरी तय की। यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ जब रूस-यूक्रेन संघर्ष एक बार फिर तेज़ होता दिखाई दे रहा है।
  • Punjab News: घर के बाहर खड़ी बाइक का हुआ Online चालान

    Punjab News: घर के बाहर खड़ी बाइक का हुआ Online चालान

    मानसाः पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान काटे जा रहे है। लेकिन इस ऑनलाइन चालान काटने को लेकर एक विवाद सामने आया है। दरअसल, लहरागागा के गांव गागा के रहने वाले फौजी अमरजीत सिंह का घर के बाहर खड़े मोटरसाईकिल का चालान काटा गया। अमरजीत सिंह ने बताया कि वह 23 अक्टूबर पठानकोट में ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी। शाम के लगभग 4 से 5 बजे के बीच उसे एक संदेश आया कि आपके मोटरसाइकिल का चालान कटा है। जब उस संदेश के लिंक से चालान की कॉपी निकाली तो उस पर जाली नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल की फोटो भी साथ में दिखाई दी।

    फौजी अमरजीत सिंह ने कहा कि मेरी मोटरसाइकिल का चालान कटा गया है जबकि मेरी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी है। फौजी ने प्रशासन से मांग की कि जो व्यक्ति मेरी मोटरसाइकिल का नंबर, या व्हीकल में जाली नंबर लगाकर चला रहा है, उसके खिलाफ प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस मोटरसाइकिल का चालान नहीं भरेंगा। इसकी जिम्मेदारी ट्रैफ़िक पुलिस या प्रशासन की है, जो लोग जाली नंबर प्लेटें लगा कर वाहनों को चला रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

    आज के समय में पुलिस ऑनलाइन दस्तावेज़ तो चेक कर लेती है, मगर नंबर प्लेट जाली है या असली, इसकी जांच नहीं करती, जिसके कारण उस जाली नंबर प्लेट पर पुलिस ने चालान तो काट दिया लेकिन यह हरजाना फौजी को भुगतना पड़ रहा है। पुलिस को ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि कोई ऐसी घटना दोबारा न हो सके।

  • छठ घाट पर सफाई करने दौरान हुआ हादसा, 6 बच्चों की मौत

    छठ घाट पर सफाई करने दौरान हुआ हादसा, 6 बच्चों की मौत

    बिहारः आज छठ पूजा का तीसरा दिन है। व्रती आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इससे पहले भागलपुर, सहरसा और बिहटा में छठ घाटों पर हादसों में 6 लोगों की मौत हुई है। इनमें कुछ छठ घाट की सफाई कर रहे थे तो कुछ सफाई के बाद नहाने के लिए नदी में उतरे थे।

    भागलपुर में सोमवार की सुबह छठ पूजा की तैयारी कर रहे एक ही गांव के 4 बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। 2 बच्चों की पहचान हो गई है। एक 8 साल का गोरेलाल है और दूसरे का नाम कोरेलाल है। दोनों बच्चे छट्टू सिंह टोला के रहने वाले रूदल मंडल के बेटे थे। दोनों मृतक जुड़वां भाई थे। बाकी दो की तलाश जारी है।

    जानकारी के अनुसार, घाट बनाने के बाद सभी बच्चे नदी में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने से सभी डूब गए। घटना नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में हुई। स्थानीय निवासी कैलाश मंडल ने बताया, बच्चे छठ घाट की तैयारी के लिए वहां मौजूद थे। जिसके बाद सभी स्नान कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी बच्चे छट्टू टोला के रहने वाले थे। मृतकों में नवटोलिया निवासी मिथिलेश कुमार के बेटे प्रिंस कुमार (10) और किशोरी मंडल के बेटे नंदन कुमार (10) के रूप में हुई है।

    मधेपुरा में छठ घाट बनाने के दौरान 6 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जोरगामा वार्ड संख्या 9 निवासी वीरेन साह के 6 साल के बेट सोनू कुमार के रूप में हुई है। सोनू अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वार्ड 9 स्थित महादलित बस्ती के पास पोखर पर छठ घाट तैयार करने गया था। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरगामा पंचायत की है। बताया जा रहा है कि घाट लगभग तैयार हो चुका था, तभी सोनू पानी भरने के लिए पोखर के भीतर चला गया। पोखर में पानी अधिक गहरा होने के कारण वह अचानक डूबने लगा। कुछ देर बाद जब आसपास के लोगों ने बच्चे को नहीं देखा, तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। वहीं प्रशासन ने त्योहार को दौरान बच्चों के साथ ज्यादा सतर्क रहने की परिजनों से अपील की है।

  • Punjab News: रोडरेज मामले में गायक प्रिंस रंधावा की हुई लड़ाई, चली गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: रोडरेज मामले में गायक प्रिंस रंधावा की हुई लड़ाई, चली गोली, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के फेस 11 में बेस्ट टेक मॉल के सामने अल-सुबह लगभग ढाई बजे रोडरेज के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरसिमरन सिंह बल्ल ने बताया कि पंजाबी गायक प्रिंस रंधावा और प्रताप रंधावा के बीच रोड रेज के बाद झगड़ा हुआ। जिसके बाद प्रिंस रंधावा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की।

    डीएसपी ने बताया कि प्रिंस के बयानों के अनुसार उसे काफी लोगों ने घेर लिया था। जिसके चलते उसने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हवाई फायरिंग की थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर संबंधित पुलिस अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। प्रारम्भिक पूछताछ और जांच में यह बात सामने आई है कि प्रताप रंधावा परिवार के साथ मर्सडीज़ कार में जा रहे थे।

    इस दौरान पंजाबी गायक प्रिंस रंधावा सड़क पार कर रहे थे और दोनों में मामूली सी टक्कर हो गई, जिससे यह पूरा घटनाक्रम घटा। हालांकि दोनों पक्ष इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और प्रताप रंधावा के बयान पर प्रिंस रंधावा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

  • अशनूर-अभिषेक पर भड़के Bigg Boss, इस वजह से जमकर लगाई दोनों को फटकार

    अशनूर-अभिषेक पर भड़के Bigg Boss, इस वजह से जमकर लगाई दोनों को फटकार

    मनोरंजन: ‘बिग बॉस 19’ आए दिन दिलचस्प होता जा रहा है। इस हफ्ते शो से एक नहीं बल्कि दो घरवाले नॉमिनेट हुए हैं। बसीर अली और नेहल डबल एलिमिनेशन में घर से बाहर हुए हैं। इस शॉकिंग एविक्शन से घरवाले बाहर नहीं निकले थे वहीं अशनूर और अभिषेक के कारण एक और नया बवाल मच गया है।

    अशनूर-अभिषेक ने तोड़े घर के नियम

    अशनूर और अभिषेक ने घर का एक बहुत बड़ा नियम तोड़ दिया है। दोनों ने बिना माइक के बातचीत की। बिग बॉस के बार-बार वॉर्निंग देने के बाद भी दोनों बिना माइक के ही बात करते रहे। अभिषेक और अशनूर की इस हरकत पर बिग बॉस गुस्से में आग बबूला हो गए और उन्होंने दोनों को सजा देने का फरमान घर के कैप्टन मृदुल पर छोड़ दिया। शो का प्रोमो भी सामने आया है जिसमें बिग बॉस काफी गुस्से में अभिषेक और अशनूर को फटकारते हुए दिख रहे हैं। बिग बॉस ने कहा कि अभिषेक और अशनूर आपने मुझे मजाक समझ लिया है। सजा के अनुरुप अभिषेक और अशनूर की इस हरकत पर बिग बॉस गुस्से से आग बबूला हो गए और उन्होंने दोनों को सजा देने का फरमान घर के कैप्टन मृदुल पर छोड़ दिया।

    दोनों को फटकारते दिखे बिग बॉस

    शो का एक प्रोमो भी सामने आया है जिसमें बिग बॉस कॉफी गुस्से में अभिषेक और अशनूर को फटकारते हुए नजर आ रहे हैं। बिग बॉस ने कहा कि – ‘अभिषेक और अशनूर आपने मुझे आपने मुझे मजाक समझ लिया है। सजा के तौर पर अभिषेक और अशनूर को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया जाना चाहिए’।

    मृदुल ने पलटा सारा गेम

    घरवाले बिग बॉस की इस बात की सहमति जताते दिखे परंतु गौरव खन्ना अपने दोस्त अशनूर और अभिषेक को सपोर्ट करते दिखे। गौरव बोले – ‘मैं बिल्कुल चाहता हूं कि दोनों नॉमिनेट हो लेकिन सिर्फ ये दोनों नॉमिनेट हो ये थोड़ा ज्यादा है’। गौरव खन्ना की इस बात पर सभी घरवाले गुस्से से भड़क गए। सभी के बीच जमकर बहसबाजी हो गई। इसके बाद बिग बॉस ने फिर घर के कैप्टन मृदुल से कहा कि वो इस बात का फैसला लें। अशनूर और अभिषेक को घर से नॉमिनेट होना चाहिए या नहीं? अब मृदुल का क्या फैसला होगा ये तो फैंस को शो देखने के बाद ही पता चलेगा। मगर रिपोर्टस की मानें तो मृदुल ने दोस्त अशनूर और अभिषेक को दूसरा मौका देने के लिए कहा जिससे बिग बॉस और ज्यादा भड़क गए और बिग बॉस ने अशनूर और अभिषेक को छोड़कर बाकी सभी घरवालों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। शो काफी इंटेंस और इंटरेस्टिंग हो गया है। फैंस अब आज के एपिसोड को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
  • Haryana News: पूर्व डीजीपी के बेटे की मौत को लेकर SIT Head विक्रम नेहरा का आया बयान, देखें वीडियो

    Haryana News: पूर्व डीजीपी के बेटे की मौत को लेकर SIT Head विक्रम नेहरा का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में जांच की रफ्तार तेज हो गई है। इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने आज अहम कदम उठाते हुए 9 सुरक्षा कर्मियों को पूछताछ के लिए बुलाया, जो घटना के दिन ड्यूटी पर तैनात थे। ये सभी पंजाब पुलिस के कर्मचारी हैं।

    एसआईटी प्रमुख विक्रम नेहरा ने बातचीत में बताया कि पूछताछ के लिए बुलाए गए लोगों में मृतक के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) भी शामिल हैं। इसके अलावा, घर में काम करने वाले अन्य 7 लोगों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। नेहरा ने बताया कि SIT यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना वाले दिन घर में कौन-कौन लोग मौजूद थे और मृतक के संपर्क में कौन-कौन था। उन्होंने कहा, हम उन सभी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं जो अकिल अख्तर के आसपास मौजूद थे या परिवार के नज़दीक थे। उनके बयानों से घटना की कड़ियां जोड़ने में मदद मिलेगी।

    एसआईटी हेड ने यह भी खुलासा किया कि मृतक अकील अख्तर का मोबाइल फोन अब तक नहीं मिला है। मोबाइल मिलने के बाद उसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी, जिससे इस मामले में कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। विक्रम नेहरा ने आगे बताया कि जांच टीम ने सीन ऑफ क्राइम से कुछ संदिग्ध वस्तुएं बरामद की हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा, घटनास्थल से कुछ ऐसी चीजें मिली हैं जो संदिग्ध लग रही हैं। फिलहाल उन्हें फोरेंसिक लैब भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही हम आगे की कार्रवाई करेंगे।

    जब उनसे पूछा गया कि क्या पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, तो एसआईटी हेड ने कहा कि अभी शुरुआती जांच जारी है और टीम सबूत इकट्ठा करने में लगी है। उन्होंने स्पष्ट किया, जैसे ही हमें लगेगा कि उनकी पूछताछ जरूरी है, उन्हें जांच में शामिल किया जाएगा।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, SIT अब तक कई पहलुओं पर काम कर रही है, जिसमें मृतक की मानसिक स्थिति, घटना के दिन की गतिविधियां, और परिवार के सदस्यों से बातचीत जैसी बातें शामिल हैं। फिलहाल SIT इस मामले को संदेहास्पद मृत्यु के तौर पर जांच रही है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों के सामने आने के बाद ही अगला कदम तय किया जाएगा।

  • Punjab News: सड़कों के सुधार को लेकर इस इलाकों को मिले 2 करोड़, विधायक धालीवाल ने किया शिलान्यास, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़कों के सुधार को लेकर इस इलाकों को मिले 2 करोड़, विधायक धालीवाल ने किया शिलान्यास, देखें वीडियो

    अमृतसरः आज विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए अच्छी और नई सड़कें बनाने हेतु 2 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 7 सड़कों का उद्घाटन किया।

    विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि अजनाला विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के लिए पत्थर रखे जा चुके हैं और आने वाले दिनों में और भी सड़कों पर पत्थर रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अजनाला विधानसभा क्षेत्र में कई खेल स्टेडियम भी बनाए जा रहे हैं ताकि युवा अच्छे खेल खेल सकें। उन्होंने बताया कि कुल 59 सड़कें सरकार द्वारा बनाने के लिए मंजूर हुई है और इसी के साथ 35 स्टेडियम भी मंजूर हुए हैं।

    वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को ओर विकसित करने के लिए साढ़े 4 करोड़ रुपए 3 डिस्पेंसरियों के लिए मंजूर हुए हैं। वहीं रंगला पंजाब स्कीम के तहत भी कई विकास कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मान ने निर्देश दिए हैं कि अगले महीने विकास कार्यों पर जमीनी स्तर पर ध्यान दिया जाए और 1-2 महीनों में लोगों को सुपुर्द किया जाए।

  • Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के उपलक्ष्य में इलाका वासियों को मिली करोड़ों की सौगात, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के उपलक्ष्य में इलाका वासियों को मिली करोड़ों की सौगात, देखें वीडियो

    लुधियानाः श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शहरवासियों को एक बड़ी सौगात दी गई है। इस विशेष अवसर पर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब से लेकर फील्ड गंज तक नई सड़क निर्माण परियोजना की घोषणा की गई है। यह सड़क करीब 1.65 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

    इस मौके पर लुधियाना के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक मदन लाल बग्गा, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर और गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के सेवादार प्रीतपाल सिंह पाली विशेष रूप से मौजूद रहे।

    नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। सड़क निर्माण से श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा होगी और क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।

    गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने इस पहल के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह परियोजना गुरुद्वारा के 350वें शहादत वर्ष को और भी यादगार बनाएगी। आने वाले समय में गुरुद्वारे से जुड़े अन्य विकास कार्यों की भी योजना बनाई जा रही है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तम सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अरदास कर नगर और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।