Blog

  • Punjab News: शिअद के पुनर सुरजीत ने केंद्र पर साधे निशाने, DC को दिया मांगपत्र, देखें वीडियो

    Punjab News: शिअद के पुनर सुरजीत ने केंद्र पर साधे निशाने, DC को दिया मांगपत्र, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के पुनर सुरजीत की जिला स्तरीय टीम ने आज अमृतसर डीसी कार्यालय में एक मांगपत्र सौंपा। पार्टी के नेताओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हाल के समय में पंजाब के कई हिस्से प्राकृतिक आपदाओं खासकर बाढ़ और बेमौसम बारिश से तबाह हो गए हैं। बाढ़ के कारण किसानों की जमीन और खेतों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गईं, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से किसी किसान को वास्तविक मदद मिली।

    नेताओं ने बताया कि जब किसान किसी तरह फसल तैयार करके मंडी तक लाया करते हैं तो बेमौसम बारिश और फसल रोगों ने फसल की उपज को बुरी तरह प्रभावित किया। फसल की पैदावार कम से कम 8 से 9 क्विंटल तक घट गई, जिससे किसान और कर्ज में फंस गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए मानदंड किसानों के लिए बहुत कड़े हैं और उन्हें फसल खरीद में छूट दी जानी चाहिए।

    मांगपत्र के माध्यम से शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत ने सरकार से मांग की कि किसानों को कम से कम 20,000 रुपए प्रति एकड़ बोनस दिया जाए और मानदंडों में तुरंत संशोधन किया जाए ताकि किसानों के घाटे की भरपाई की जा सके। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब का अन्नदाता बचता नहीं है तो भारत को बचाना भी मुश्किल हो जाएगा और सरकारों से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की।

  • Jalandhar News: Meriton Hotel में युवती से दुष्कर्म मामले में केस दर्ज

    Jalandhar News: Meriton Hotel में युवती से दुष्कर्म मामले में केस दर्ज

    जालंधर, ENS: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित मेरिटन होटल में 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 3 युवकों पर केस दर्ज किया है। दरअसल, देर रात ढाई बजे रूम लिया गया था। जिसके बाद युवती के साथ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। जिसको लेकर पुलिस ने शिकायत मिलने पर दबिश दी।

    मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी आर्कषि जैन ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती के जानकार द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने 3 दोस्तों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर दिया है। थाना रामामंडी के इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को होटल मेरिटोन में एक युवती ने कमरा लिया हुआ था।

    जिसके साथ वाला कमरा 3 युवकों ने लिया था, जिन्होंने रात को अकेली लड़की का फ़ायदा उठाया ओर उसके कमरे में जाकर उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिला उससे बलात्कार किया। सुबह होश आने पर लड़की ने सारी घटना पुलिस को बताई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी लाली निवासी रामामंडी की पहचान कर ली है जबकि दो साथियों की तलाश जारी है।

  • 15 साल बाद छोटे पर्दे की मशहूर जोड़ी जय भानुशाली और माही विज का हो रहा तालाक?

    15 साल बाद छोटे पर्दे की मशहूर जोड़ी जय भानुशाली और माही विज का हो रहा तालाक?

    मुबंईः टीवी इंडस्ट्री के फेमस और पसंदीदा कपल्स में से एक जय भानुशाली और माही विज अपनी पर्सनल के साथ प्रोफेशनल लाइफ के लिए भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। वहीं अब एक्टर जय भानुशाली और माही विज के तलाक की चर्चा फिर से तेज हो गई है। कहा जा रहा हैकि जय और माही का तलाक हो रहा है। दोनों के बच्चों की कस्टडी का फैसला भी हो गया है। बताया जा रहा है कि शादी के 15 साल बाद ये अलग हो रहे हैं। हालांकि अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है लेकिन कथित तौर पर दोनों ने इसी साल जुलाई-अगस्त महीने में अपने तलाक के पेपर्स पर साइन कर दिया है और बहुत समय से अलग रह हे हैं।

    साथ ही बच्चों की कस्टडी का भी फैसला हो गया है। खबर है कि माही और जय के बीच भरोसे के मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हुआ था। सोर्स के हवाले से बताया गया कि दोनों ने इसीलिए साथ में फोटोज पोस्ट करना बंद कर दिया है। आखिरी फैमिली कोलैब जून, 2024 की नजर आ रही है। हालांकि जय और माही को अखिरी बार साथ में बेटी तारा के जन्मदिन के मौके पर देखा गया था। यहां के जो वीडियोज और फोटोज सामने आए थे, उसमें ये दोनों एक-दूसरे से दूर-दूर नजर आ रहे थे।

    जय भानुशाली और माही विज की साल 2010 में शादी हुई थी। शादी के कई सालों के बाद 2017 में टीवी के फेमस कपल ने दो बच्चों को गोद लिया था, जिनका नाम राजवीर और खुशी है। बच्चों को गोद लेने के बाद साल 2019 में जय और माही के घर एक बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम तारा है। बता दें, जय भानुशाली और माही विज यूट्यूब पर अपने फैमिली वीडियो पोस्ट करते थे।

    क्यूट फैमिली मोमेंट्स से खूब तारीफें भी बटोरते थें। लेकिन, उन्होंने कुछ समय पहले साथ में वीडियो से लेकर फोटोज पोस्ट करना बंद कर दिया, जिसके बाद से ही फैंस को सब कुछ सही नहीं होने का अंदाजा लग गया था। जय भानुशाली और माही विज का आखिरी कोलैब फैमिली पोस्ट जून 2024 में देखा गया था। वहीं, कपल आखिरी बार अगस्त 2025 में अपनी बेटी तारा के जन्मदिन पर साथ दिखाई दिया था।

  • अमेरिका के विदेश मंत्री से मिले S. Jaishankar, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

    अमेरिका के विदेश मंत्री से मिले S. Jaishankar, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

    नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के विदेशी मंत्री मार्को रुबियो के साथ मलेशिया में मुलाकात की है। वह इस समय कुआलालंपुर में आयोजित हो रहे ASEAN समिट में पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों ने नेताओं ने मुलाकात में भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय मुद्दों पर बात की है। जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि – ‘आज सुबह कुआलालंपुर में सेक्रेटरी रुबियो से मिलकर खुशी हुई। हमारे द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा की मैं सराहना करता हूं’।

    भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर हुई बात

    विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जयशंकर के साथ मुलाकात करने से पहले अमेरिका के भारत और पाकिस्तान के साथ रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन पाकिस्तान के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाना चाहते हैं लेकिन यह बारत के साथ उसकी ऐतिहासिक और गहरी दोस्तों की कीमत पर नहीं होगा। उन्होंने ट्रंप और आसीम मुनीर के बीच हुई मुलाकात का भी जिक्र किया और भारत से ऑयल सोर्सेज में विविधता लाने की अपील भी की। साथ ही यह कहा कि ट्रेड पर अभी फिलहाल बात नहीं हो रही है। कुआलालंपुर में सोमवार को ASEAN समिट के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात से पहले रुबियो ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच गहरी ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण साझेदारी है। यह बयान उस समय पर आया है जब हाल के महीनों में अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों में नजदीकी बढ़ी है। इससे भारत में कुछ चिंताएं भी सामने आई हैं। खासतौर पर तब जब ट्रंप प्रशासन के दौरान दोनों देशों के बीच में कई रणनीति और आर्थिक समझौते हुए थे। भारत की चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए रुबियो ने कहा कि – नई दिल्ली की चिंता वाजिब है लेकिन पाकिस्तान के साथ हमारा कोई भी कदम भारत के खिलाफ नहीं है। भारत कूटनीति में बहुत ही परिपक्व देश है और अमेरिका को कई देशों के साथ संबंध बनाए रखने की जरुरत है।

    अमेरिका के पाकिस्तान के साथ रिश्ते हुए अच्छे

    मार्को रुबियो ने यह भी बताया कि पिछले छह महीनों में अमेरिका-पाकिस्तान के रिश्तों में तेजी आई है। खासतौर पर उस समय जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच मई में हुए सीमित संघर्ष के बाद पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसीम मुनीर के साथ मुलाकात की थी। पाकिस्तान ने ट्रंप को संघर्ष खत्म कराने का भी श्रेय दिया जबकि भारत ने यह दावा खारिज कर दिया था।

    अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत-मार्को रुबियो

    ऊर्जा और व्यापार पर बात करते हुए रुबियो ने कहा कि भारत पहले ही रुस से तेल खरीद में विविधता लाने की बात कर चुका है। उन्होंने कहा कि – अगर भारत अपने ऑयल सोर्स में विविधता लाता है और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदता है तो यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा फिलहाल हम कोई व्यापार पर बातचीत नहीं कर रहे हैं।  
  • Punjab News: कॉन्ट्रैक्ट मैरिज में मिला धोखा, कनाडा जाकर दुल्हन ने तोड़ा नाता, केस दर्ज

    Punjab News: कॉन्ट्रैक्ट मैरिज में मिला धोखा, कनाडा जाकर दुल्हन ने तोड़ा नाता, केस दर्ज

    लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ समय से शादी के बाद लड़कियों के विदेश जाकर धोखा देने के मामलों में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला रायकोट सदर पुलिस थाने से सामने आया है। जहां विदेश गई नई नवेली दुल्हन ने पति को ठुकरा दिया। लड़के परिवार ने आरोप लगाते हुए रायकोट सदर पुलिस थाने में लड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया है। आरोप है कि लड़की ने कनाडा जाने के बाद पति से रिश्ता तोड़ दिया। वहीं ससुराल परिवार ने लड़की पर 33 लाख रुपये खर्च करके विदेश भेजने के आरोप लगए है।

    पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर 33 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी मोगा के गांव धूलकोट निवासी युवती हरमनप्रीत कौर, उसकी मां करमजीत कौर और पिता रंजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। दविंदर सिंह निवासी बोपाराय खुर्द ने मामले में जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता को 12 अगस्त को शिकायत की थी। जिसके बाद मामले की गहनता से जांच की गई और एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। दविंदर सिंह ने शिकायत में बताया कि वे अपने बेटे लवप्रीत सिंह को कनाडा भेजने के लिए आईलेट्स पास लड़की की तलाश कर रहे थे। वे कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के जरिये बेटे को कनाडा भेज पीआर करवाना चाहते थे।

    इसी दौरान उनकी मुलाकात हरमनप्रीत कौर और उनके परिवार के साथ हुई। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का एग्रीमेंट कर लिया। इसके अनुसार उन्हें हरमनप्रीत कौर को कनाडा भेजने का पूरा खर्च उठाना था। बदले में वह लवप्रीत सिंह को कनाडा बुलाकर पीआर करवाती। 14 मार्च 2023 को लवप्रीत सिंह की शादी हरमनप्रीत कौर के साथ हो गई। 28 दिसंबर 2023 को हरमनप्रीत कौर कनाडा चली गई। इसके बाद बार-बार कहने के बावजूद उसने लवप्रीत को कनाडा नहीं बुलाया। न ही उनके 33 लाख रुपये वापस किए। साथ ही उसने फोन पर बात तक करनी बंद कर दी।

    मामले को लेकर थाना सदर के प्रभारी कुलविंदर सिंह ने कहा कि हरमनप्रीत कौर कनाडा में है। उसकी मां करमजीत कौर और पिता रंजीत सिंह को गिरफ्तार करने के कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस भेजे जा रहे हैं। हरमनप्रीत के कनाडा के पते पर भी नोटिस भेजा जा रहा है। इसमें भारतीय दूतावास को कनाडा में भी शिकायत भेजी जा रही है। कनाडा दूतावास की भी मदद ली जाएगी। केस की जांच सब इंस्पेक्टर लखवीर सिंह को सौंप दी गई हैं। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।

     

  • वनडे मैच के दौरान घायल हुए Shreyas Iyer, आईसीयू में करवाना पड़ा भर्ती

    वनडे मैच के दौरान घायल हुए Shreyas Iyer, आईसीयू में करवाना पड़ा भर्ती

    खेल: भारत की वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। श्रेयस ऑस्ट्रेलिया वनडे के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान घायल हो गए हैं। उनकी पसलियों में चोट लग गई है जिसके बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल श्रेयस को आईसीयू में रखा गया है क्योंकि जांच में इंटरनल ब्लीडिंग पाई गई है। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    Shreyas Iyer – ਇੰਟਰਨਲ ਬਲੀਡਿੰਗ ਕਾਰਨ ICU ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ, ਵਾਪਸੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਟਲ ਸਕਦੀ

    आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा

    सिडनी वनडे के दौरान श्रेयस अय्यर ने एलेक्स कैरी का एक शानदार कैच पकड़ा था। वो कैच उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर भागते हुए लिया था हालांकि इस दौरान श्रेयस असंतुलित होकर गिर गए और उनकी बाई पसलियों के हिस्से पर जोरदार चोट लग गई। फील्डिंग खत्म करके जब वो ड्रेसिंग रुम में वापिस आए तो उन्हें काफी दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों की रिपोर्ट आने पर पता चला कि अंदरुनी खून बहने की समस्या है। इसके कारण उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती करवाया गया।

    कुछ दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे श्रेयस

    सूत्रों के अनुसार, उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर श्रेयस को दो से सात दिनों तक डॉक्टरो की निगरानी में रखा जाएगा। ब्लीडिंग के कारण इंफेक्शन को फैलने से लोकने के लिए ऐसा करना जरुरी है। टीम के डॉक्टर्स और फिजियो ने कोई जोखिम नहीं उठाया और उन्हें तुरंत अस्पताल में ले गए। अब उनकी हालत स्थित है लेकिन यह कैच उनके लिए जानलेवा भी बन सकता था। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे क्योंकि आंतरिक ब्लीडिंग हुई है इसलिए उन्हें निश्चित रुप से ठीक होने के लिए ज्यादा समय की जरुरत पड़ेगी। इस समय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित समयसीमा निर्धारित करना मुश्किल है। पहले श्रेयस अय्यर के लगभग तीन हफ्ते तक क्रिकेटिंग एक्शन से बाहर रहने की उम्मी थी लेकिन अब उनकी रिकवरी थोड़ी अवधि लंबी हो सकती है।
  • पटाखा गिरने से Restaurant में लगी आग, 5 Cylinder फटे, एक की मौत

    पटाखा गिरने से Restaurant में लगी आग, 5 Cylinder फटे, एक की मौत

    मुरादाबादः रामपुर रोड के कटघर क्षेत्र में तीन मंजिला रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद एक-एक करके रेस्टोरेंट में 5 गैस सिलेंडर फटे। हादसे में रेस्टोरेंट मालिक की मां की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग झुलस गए। इसके बाद लोगों ने आनन-फानन में रेस्टोरेंट की खिड़कियां तोड़ दीं।

    इस दौरान एक व्यक्ति पहली मंजिल से कूद गया। रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी ने बताया कि रात करीब 10 बजे रेस्टोरेंट में हम लोग खाना बना रहे थे। तीसरी मंजिल पर रेस्टोरेंट मालिक का परिवार था। पास में एक शादी चल रही थी। द्वारचार के वक्त आतिशबाजी हो रही थी, तभी एक पटाखा रेस्टोरेंट में आकर गिरा। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते, रेस्टोरेंट में आग लग गई। इसके बाद सिलेंडर फटने लगे

    कुछ ही मिनट में आग पूरे रेस्टोरेंट में फैल गई। हमने सीढ़ियों से भागने की कोशिश की, लेकिन सीढ़ियों पर धुआं भर गया। हम लोगों का दम घुटने लगा। इसके बाद हमने खिड़कियां तोड़ीं और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे और हम लोगों को बाहर निकाला। एसपी सिटी ने बताया कि सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। 10 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में रेस्टोरेंट मालिक की मां माया श्रीवास्तव (56) की मौत हो गई।

  • भारत-चीन को इस मामले में हुआ बड़ा फायदा, Donald Trump के टैरिफ का मिलेगा जवाब!

    भारत-चीन को इस मामले में हुआ बड़ा फायदा, Donald Trump के टैरिफ का मिलेगा जवाब!

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया था। यह टैरिफ ट्रंप ने रुसी तेल खरीदने के कारण लगाया था परंतु ट्रंप के इस फैसले के कारण भारत के व्यापारियों को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा था। अब ट्रंप को एक बड़ा झटका लग सकता है। भारत का चीन को निर्यात अब 22% बढ़ गया है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में ही भारत को काफी फायदा भी हुआ है। भारत और चीन के रिश्तों मे इन दिनों सुधार आया है। चीन का रवैया अब काफी हद तक भारत के प्रति ठीक हो गया है। इसका फायदा व्यापार में मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही की तुलना में 2025-26 की पहली छमाही में चीन को भारत का निर्यात लगभग 22% बढ़ गया है। इसमें टेलीफोन, सेट, झींगा, एल्यूमीनियम और शिमला मिर्च समेत कई चीजें शामिल हैं।

    झींगा निर्यात पर पड़ा असर

    अमेरिका टैरिफ के कारण भारत के झींगा निर्यात पर भी बुरा असर हुआ था। ग्लोबल डेटा के अनुसार, टैरिफ के कारण भारत से अमेरिका को एयर कार्गो निर्यात में 14% की गिरावट दर्ज की गई थी। आंध्र प्रदेश की झींगा इंडस्ट्री को करीब 25,000 करोड़ रुपये का भारी नुकसान का अनुमान भी लगाया गया था। दावा किया जा रहा था कि टैरिफ के कारण से 50% ऑर्डर कैंसिल हो गए थे।

    चीन के राजदूत का आया बयान

    भारत में चीन के राजदूत शुई फीहोंग ने भारत-चीन ट्रेड को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा था कि – ‘वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में चीन को भारत का निर्यात 22 प्रतिशत बढ़ा है। चीन भारत के प्रीमियम सामान को अपने बाजार में ज्यादा से ज्यादा जगह देगा’।

    ट्रंप ने लगाया भारत-चीन पर टैरिफ

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन के साथ-साथ बाकी देशों पर भी भारी टैरिफ लगाया था। ट्रंप ने भारत पर रुस से तेल खरीदने के कारण से 50% टैरिफ लगाया था। वहीं चीन और अमेरिका के बीच भी काफी समय तक टैरिफ वॉर चलती रही थी।  
  • खेलते-खेलते छत्त से गिरा 5 साल का बच्चा, पेट के आर-पार हुआ सरिया, देखें वीडियो

    खेलते-खेलते छत्त से गिरा 5 साल का बच्चा, पेट के आर-पार हुआ सरिया, देखें वीडियो

    फतेहपुरः मौसा के घर आए 5 साल के बच्चे के पेट से सरिया आर-पार हो गया। करीब 7 घंटे तक सरिया बच्चे के पेट में फंसा रहा। वह दर्द से तड़पता रहा। जिसके बाद तुरंत लोगों ने उसे अस्पताल दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने आपरेशन कर सरिया पेट से बाहर निकाला। जानकारी अनुसार 5 साल का जैन दूसरे बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था। तभी खेलते-खेलते छत के किनारे आ गया और पैर फिसलने से नीचे गिर गया। नीचे पड़ोसी के घर की निर्माणाधीन नाली का सरिया उसके पेट के आर-पार हो गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    डॉक्टर्स के पास पहुंचने पर तुरंत ऑपरेशन की बात बताई गई। 5 लाख रुपए का खर्च बताया गया। लोगों ने तुरंत 2.8 लाख रुपए का चंदा जमा कराया, जिसके बाद जाकर ऑपरेशन हो पाया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सरिया काटकर बच्चे के पेट से बाहर निकाला गया। डॉक्टरों ने बताया- करीब 22 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण बच्चे को मल्टीपल फ्रैक्चर भी हुए हैं। पेट के अंदरूनी कई ऑर्गन भी फट गए हैं। घटना रविवार सुबह जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर खखरेरू थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 12 की है।
  • Jalandhar News: Lovely Auto Company से चोरी हुई 2 कीमती कारों सहित आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: Lovely Auto Company से चोरी हुई 2 कीमती कारों सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: जीटी रोड परागपुर पर स्थित लवली ऑटो नैक्सा कंपनी से चोरी हुई 2 कीमती कारों के मामले में पुलिस ने गुत्थी को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परागपुर चौकी की पुलिस ने इस मामले आरोपियों से कारें भी बरामद कर ली हैं। आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई दोनों कारों की कीमत 30 से 32 लाख रुपए है।

    मामले की जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज सुरिंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि कंपनी के मैनेजर बलबन सिंह निवासी ईशर सिंह कालोनी गांव धीना थाना सदर जालंधर के बयानों पर 23 अक्तूबर को थाना कैंट में 183 नंबर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कोट कलां चौक से गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनीश अरोड़ा पुत्र बाल कृष्ण निवासी मकान नंबर 88 ईश्वर नगर गली नंबर-1 घास मंडी जालंधर और पंकज पुत्र दर्शन कुमार निवासी मकान नंबर-269-ए, थ्री स्टार कालोनी लम्मा पिंड चौंक जालंधर के रूप में हुई है। आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनसे और पूछताछ का जा सके।