Blog

  • Punjab News: कल होगी कैबिनेट मीटिंग, लिए जाएंगे 350वीं शहीदी शताब्दी समारोह सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले

    Punjab News: कल होगी कैबिनेट मीटिंग, लिए जाएंगे 350वीं शहीदी शताब्दी समारोह सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले

    मोहालीः पंजाब सरकार ने 28 अक्टूबर यानि कल कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 10 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब के सीएम भगवंत मान के आवास पर होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी समारोह सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसला लिया जाएगा।

    इस बैठक में चुनावों को लेकर कोई फैसला नहीं हो सकता। दरअसल, इस समय तरनतारन के उपचुनाव की आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में साफ है कि कोई ऐसा फैसला नहीं लिया जाएगा, जिससे चुनाव के नतीजों पर असर पड़े। लेकिन यह भी साफ है कि सरकार इस समय कुछ राहत देने की कोशिश करेगी। इसके अलावा, कुछ नई भर्तियों से संबंधित प्रस्तावों को मीटिंग में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

     

  • Punjab News: दाना मंडी में धान उतारने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: दाना मंडी में धान उतारने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक की मौत, देखें वीडियो

    फरीदकोटः गांव फूलू खेड़ा की अनाज मंडी में धान उतारने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। कुलबीर सिंह निवासी गांव फूलू खेड़ा ने बताया कि उनके पिता बलदेव सिंह मंडी में धान उतार रहे थे। इसी दौरान स्वर्ण सिंह निवासी गांव फूलू खेड़ा ने आकर उन्हें पीछे से धक्का दिया, जिससे वे गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि हम मंडी में धान उतारने के लिए जगह साफ करके एक ट्रॉली उतार चुके थे और दूसरी ट्रॉली उतार रहे थे कि तभी गांव के स्वर्ण सिंह और उनका भतीजा सुखवीर सिंह आ गए और स्वर्ण सिंह ने कहा कि यहां हम धान उतारना चाहते हैं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और स्वर्ण सिंह ने बलदेव सिंह को धक्का दिया। जिससे बलदेव सिंह गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर चौकी भायकैरा के इंचार्ज सुखराज सिंह ने कहा कि मृतक के बेटे के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Jalandhar News: युवती से दुष्कर्म मामले में Meriton Hotel में पुलिस की दबिश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: युवती से दुष्कर्म मामले में Meriton Hotel में पुलिस की दबिश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मेरिटन होटल में पुलिस ने दबिश दी। बताया जा रहा हैकि होटल में 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। बताया जा रहा है कि देर रात ढाई बजे रूम लिया गया था। जिसके बाद युवती के साथ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। जिसको लेकर पुलिस ने शिकायत मिलने पर दबिश दी। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी आर्कषि जैन ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती के जानकार द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि उक्त वय्क्ति रिश्तेदार नहीं है, लेकिन वह लड़की का पुराना जानकार है। एडीसीपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी। एडीसीपी ने कहा कि इसी मामले को लेकर होटल में दबिश दी गई है, वहीं होटल के कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहाकि पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

  • Punjab News: निहंग सिंहो ने की Medical Store मालिक की पिटाई, नशे की गोलियां बेचने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: निहंग सिंहो ने की Medical Store मालिक की पिटाई, नशे की गोलियां बेचने के आरोप, देखें वीडियो

    ड्रग इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंच दुकान की सील

    मोगाः चडिक रोड बाईपास पर कटारिया मेडिकल स्टोर मालिक के साथ निहंग सिंघो की ओर से जमकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। निहंग सिंघो का आरोप है कि मेडिकल स्टोर मालिक की ओर से नशे की गोलियां बेची जा रही है। जिसके बाद वह उनकी दुकान पर आते है और चैकिंग के दौरान कुछ गोलियां बरामद करते है। इस दौरान स्टोर मालिक की जमकर पिटाई की जाती है। वहीं दूसरी ओर ड्रग इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ कटारिया मेडिकल स्टोर पर चेकिंग करने पहुंची तो स्टोर बंद पाया गया। जिसके बाद फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में दुकान को सील कर दिया गया है। वही जानकारी देते ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने कहा कि डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने मेडिकल स्टोर की चेकिंग करने के लिए उन्हें फोेन कर सूचित किया था। जब मौके पर पहुंचे तो दुकान बंद थी। कटारिया मेडिकल स्टोर के मालिक तजिंदर सिंह से फोन पर बात हुई है वह किसी कारणवंश यहां मौके पर नहीं आ सकते। जिसके चलते हमने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है और वह जिस दिन आएंगे तब स्टोर की सील खोल कर उनकी मौजूदगी मेें चौकिंग की जाएगी। पुलिस अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने जानकारी देते कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर ने कटारिया मेडिकल स्टोर्स सील कर हमें जानकारी दी और मारपीट की अभी कोई हमारे पास इसकी शिकायत नहीं पहुंची है। जैसे ही शिकायत पहुंचेगी कार्रवाई की जाएगी।
  • टायर ऑयल फैक्ट्री में विस्फोट से 2 की मौत और 5 झुलसे, देखें वीडियो

    टायर ऑयल फैक्ट्री में विस्फोट से 2 की मौत और 5 झुलसे, देखें वीडियो

    उद्घाटन के सिर्फ 6 दिन बाद हुआ हादसा

    सहारनपुरः यूपी के सहारनपुर जिले के शेखपुरा कदीम गांव के पास देर रात टायल ऑयल फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हैरानी की बात यह है कि घटना उद्घाटन के सिर्फ 6 दिन बाद हुई है। विस्फोट इतना भयानक था कि इस घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। टायर से तेल निकालने वाली एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पूरा इलाका अफरा-तफरी और चीख-पुकार से गूंज उठा। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने घटनास्थल को सील कर दिया है और जांच टीम फैक्ट्री के अंदर से सबूत जुटाने में लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय फैक्ट्री में सामान्य कामकाज चल रहा था। तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ जिसने आसपास के इलाके को हिला दिया। बॉयलर फटते ही आग की लपटें तेजी से पूरी फैक्ट्रीमें फैल गईं। कुछ मजदूर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई लोग अंदर फंस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। कुछ ही देर में एसपी सिटी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह फैक्ट्री ब्रिजेश प्रजापति नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसका उद्घाटन अभी मात्र छह दिन पहले छोटी दिवाली के अवसर पर किया गया था। आसपास के लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा इंतज़ाम ना के बराबर थे और कर्मचारियों को बिना प्रशिक्षण के काम पर लगाया गया था। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या फैक्ट्री ने औद्योगिक सुरक्षा नियमों का पालन किया था या नहीं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। एसपी सिटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बॉयलर फटने की वजह तकनीकी खराबी या लापरवाही मानी जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम गठित की गई है। जिलाधिकारी ने फैक्ट्री मालिक से जवाब तलब किया है और औद्योगिक विभाग को सुरक्षा जांच रिपोर्ट जल्द सौंपने के निर्देश दिए हैं।
  • Jalandhar News: क्या ये इलाका भी बन जाएंगा लतीफपुरा, 800 घर गिराने का मिला 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: क्या ये इलाका भी बन जाएंगा लतीफपुरा, 800 घर गिराने का मिला 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जीटीबी नगर में बने लतीफपुरा में मकान गिरने का अभी तक ठंडा नहीं हुआ है। वहीं अब चौगिट्टी चौक के पास बसे अंबेडकर नगर में भी मकान गिराने को लेकर कवायद शुरू हो गई। जिसको लेकर इलाका निवासी काफी परेशान है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात भी इलाका निवासियों ने मकान गिराने के अल्टीमेटम के विरोध में धरना लगाया था। जिसके बाद आज सुबह भी इलाके की महिलाएं, बच्चे, बूढ़े, जवान सब चिंतित हैं और सहमे हुए हैं। उनका कहना है कि इलाके में लगभग 800 घरों को गिराने के लिए पावरकॉम ने 24 घंटे का समय दिया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਜਲੰਧਰ ‘ਚ 800 ਘਰ ਹੋਣਗੇ ਬੇਘਰ, Powercom ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਲਟੀਮੇਟਮ

    आज कोर्ट में पावरकॉम के अधिकारी जमीन पर कब्जा लेने के लिए जाएंगे। पावरकॉम का दावा है कि यहां उनकी 65 एकड़ जमीन है। इस पर लोगों का कब्जा है। अंबेडकर नगर पहुंची और यहां ग्राउंड रियलिटी जानी। चौगिट्टी से लद्देवाली फ्लाइओवर के ठीक नीचे ये घर बसे हैं। फ्लाइओवर के साथ संकरी टाइलों की सड़क इस नगर को मेन रोड से जोड़ती है। अंबेडकर नगर में घुसते ही सुरजन सिंह से मुलाकात हुई। सुरजन ने कहा कि 1986 से बिजली बोर्ड के साथ केस चल रहा है। 2 बार हम केस जीत चुके हैं। चौथी पीढ़ी यहां पर रह रही है।

    करीब 800 घर यहां हैं। मुझे यहां 50 साल हो गए। एक-एक ईंट जोड़कर घर बनाए हैं। अब उजड़ जाएंगे तो कहां जाएंगे। सुरजन ने कहा कि हमारे छोटे-छोटे बच्चे कहां जाएंगे। हम इंडिया में रह रहे हैं, कोई पाकिस्तान से थोड़े आए हैं। भगवंत मान सरकार से अपील करते हैं कि हमें बचाया जाए। सुरजन ने कहा कि अंबेडकर नगर में मंदिर, गुरुद्वारा और चर्च भी बने हैं। गुरुघरों को गिराना कहां तक जायज है।

    इन सभी गुरुघरों का उद्घाटन जालंधर के नेताओं के हाथों से हुआ है। क्या तब किसी को ये पता नहीं था कि ये जमीन पावरकॉम की है। तब पावरकॉम के अधिकारियों ने किसी के साथ भी ऑब्जेक्शन नहीं किया। सुरजन ने कहा कि हमें तो आज तक बिजली विभाग की तरफ से कोई नोटिस नहीं दिया गया है। अब भी तीन अफसर आए थे और कहकर चले गए कि घर खाली कर दो। हम न तो अपने घर खाली करेंगे और न ही इस मोहल्ले को छोड़ेंगे। चाहे कुछ भी हो जाए। वार्ड पार्षद के बेटे जतिंदर जोनी ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रशासन के लोग यहां आए थे। उन्होंने बताया कि वे लोग कोर्ट से केस जीत गए हैं।

    अब आप लोग अपने घर खाली कर दें। इसके बाद से लोग डरे हुए हैं। खाना तक नहीं खा पा रहे हैं। कई राजनीतिक लोग उनको आश्वासन दे रहे हैं। हमारे लोगों ने यहां जीवन भर की पूंजी लगाई है। हमारे बच्चों ने आज तक जो कमाया यहीं पर लगा दिया। अब बच्चे लेकर कहां जाएंगे। महिलाओं ने कहा कि हमारे हक की बात की जाए। महिला ने कहा कि हम डेली वेज वाले हैं। रोज कमाते हैं, तभी खाते हैं। एक अन्य महिला ने कहा कि हमें यहां पानी की सुविधा है, सड़कें हैं। सरकारी ग्रांटें मिली हैं। तब सरकार तो पता नहीं था कि हमारे घर सरकारी जमीन पर हैं। हम यहां से कहीं नहीं जाना चाहते। हम मरते मर जाएंगे। लेकिन यहां से बाहर नहीं जाएंगे।

  • Stock Market: हरे निशान पर खुला बाजार, Sensex 270 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

    Stock Market: हरे निशान पर खुला बाजार, Sensex 270 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

    बिजनेसः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 9:27 तक 270.76 अंक 0.32 या प्रतिशत उछलकर 84,482.64 पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 85.0 अंक या 0.33 प्रतिशत उछलकर 25,880.15 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी है। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (TMPV), एयरटेल और रिलायंस के शेयरों में तेजी है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोसिस नीचे हैं। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में तेजी है। NSE के बैंकिंग और रियल्टी इंडेक्स करीब 2% चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। FMCG में मामूली गिरावट है।

    24 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 621.51 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 173.13 करोड़ रुपए के नेट शेयर्स खरीदे। अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹244.02 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹33,989.76 करोड़ की नेट खरीदारी की है। सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

  • Jalandhar News: बच्चों को लेकर गुंडागर्दी का नंगा नाच, दपंति को बेरहमी से पीटा

    Jalandhar News: बच्चों को लेकर गुंडागर्दी का नंगा नाच, दपंति को बेरहमी से पीटा

    जालंधर, ENS: प्रीत नगर इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां 10 लोगों ने देर रात साढ़े 11 बजे दपंति बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने महिला के बाल तक जड़ से उखाड़ लिए। हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला कुछ दिन पहले गाड़ी से गुजरते हुए गली में खेल रहे बच्चों को साइड में खेलने को कहा था।

    हमला इसी रंजिश में ​बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान करने करने के लिए आज (सोमवार) इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जाएंगे। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं पीड़ित दंपति के बयानों पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। भावना ने कहा कि वह पति के साथ गाड़ी में गली से गुजर रही थी। इस दौरान कुछ बच्चे गली में खेल रहे थे। बच्चों को साइड पर होकर खेलने के लिए कहा गया था। बच्चे पिछली गली में ही रहते हैं। इस पर बच्चों के पारिवारिक सदस्यों द्वारा फोन कर गालियां निकाली गईं।

    इसे लेकर जब महिला और उनका पति चौक में पहुंचा तो वहां पर पहले से ही 10 लोग खड़े थे। इस दौरान सभी ने मिलकर महिला और उसके पति पर हमला कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर बाल उखाड़ लिए। वह पति को छुड़वाने के लिए आगे बढ़ी थी, इस पर उन्होंने हमला किया। भावना के पति सुमित ने कहा कि उसे फोन कर लक्की और सिमरन द्वारा बुलाया गया था। जब वह गया और उस पर हमला कर दिया गया।

  • आज का राशिफल, 27 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 27 अक्टूबर 2025

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 8 बजे तक रहेगी। आज सूर्य षष्ठी व्रत का तीसरा दिन है। आज दोपहर 1 बजकर 28 मिनट से कल दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर बाद 3 बजकर 41 मिनट से मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

    मेष राशिः आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा, नए क्लाइंट भी आपसे जुड़ेंगे भविष्य में जो आपके लिए फायेदेमंद साबित होंगे। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आज नौकरी में लक्ष्य व टारगेट को पूरा करने का दबाव आपके ऊपर बना रहेगा। इस राशि की महिलाएं आज खुद के लिए समयनिकालकर अपनी सहेलियों के साथ इंजॉय करेंगी। आज आप अपने काम को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं।

    वृष राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप रोजगार के मामलों में कुछ बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपको लॉन्ग टर्म में फायदा देंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और आप दोनों को बडों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज अनुभवी तथा जिम्मेदार व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको और अधिक मजबूत बनाएगा। इस राशि के प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्ति आज अपने काम से बॉस को खुश कर देंगे। आज आप शाम का समय दोस्तों के साथ बितायेंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।

    मिथुन राशिःआज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले घर के बड़ों से जानकारी अवश्य ले – लें, इससे आपको अपने कामों को उचित तरीके से करने में सहायता मिलेगी। आज किसी करीबी के साथ चल रही अनबन में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आज इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढाई को लेकर थोड़ा सीरियस रहेंगे, लेकिन सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, जिसकी वजह से आप अपना काम करने में सक्षम होंगे।

    कर्क राशिःआज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज किसी भी काम को योजनाबद्ध तरीके से करने पर उसके आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आज आप किसी फैमली फंक्शन में जायेंगे, जहां करीबियों से मुलाकात होगी । आज आप किसी समस्या को नए दृष्टिकोण के साथ हल करेंगे, तो आपको अवश्य उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका मन आध्यात्म में लगेगा , जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप ऑफिस से घर आकर कुछ वक्त बच्चों के साथ स्पेंड करेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी।

    सिंह राशिःआज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप अपने ऑफिस में सहकर्मियों का साथ देंगें और उनका मनोबल भी बढ़ाएंगे, जिससे काम की गुणवत्ता बेहतर होगी। आज राजनीतिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व बढ़ेगा साथ ही आप अपनी फिटनेस पर भी समय देंगे। आज लम्बे समय बाद किसी दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा , जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। आज आप अपने कार्यों को जीवनसाथी की मदद से पूरा कर पायेंगे। आज काम की अधिकता रहेगी, इसलिए आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    कन्या राशिःआज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे, आपकी मेहनत और लगन देखकर संस्था आपको सम्मानित भी करेगी। इस राशि के सरकारी कार्यो में कार्यरत व्यक्तियों को आज ट्रान्सफर से जुड़ी सूचना प्राप्त हो सकती है। आज जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा। आज आपकी उलझनों का समाधान होगा , जिससे आपका मन संतुष्ट और प्रसन्न रहेगा। आज आपके कोर्ट – कचहरी में लंबित मामले किसी करीबी की मदद से सुलझ जायेंगे।

    तुला राशिःआज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको कारोबार में दोगना धन लाभ होगा, जिससे आप उसे और बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है , जिससे वे अपने सपनों को जल्द ही पूरा कर सकें। आज कारोबार में व्यस्तता और दौड़ भाग से कुछ राहत मिलेगी और नई गतिविधियों की तरफ आप ध्यान दे पाएंगे। आज आप रियल स्टेट में इन्वेस्ट करने का मन बना सकते हैं, आज आपको अच्छे ऑफ़र भी मिलेंगे।

    वृश्चिक राशिःआज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको नौकरी के लिए किसी बड़ी कम्पनी से ऑफर लेटर मिलने की सम्भावना हैं। आज आपको पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी और आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। आज बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज आप मार्केटिंग और नए क्लाइंट से बात करके अपने बिजनेस को बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे। आज यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी।

    धनु राशिःआज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी अपने के माध्यम से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे, आप ज्यादा सोच-विचार करने में समय न गवाएं । आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगे और बच्चों के लिए भी कुछ गिफ्ट लेकर आयेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आज घर की देखरेख अथवा मरम्मत संबंधी कोई योजना बन रही है, तो अभी उस पर और अधिक विचार करने की जरूरत है। आज शिक्षक बच्चों को पढाई के साथ-साथ कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी भी करने के लिए देंगे।

    मकर राशिः आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज आप कार्यों को अपने तरीके से करने की कोशिश करें और अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर विश्वास रखें। आज आपकी किसी योजना को साकार रूप मिलने वाला है। इसलिए अपने प्रयासों में कमी ना आने दे। आज आपका मन रचनात्मक चीजों को करने में लगेगा, आप अपनी कोई अधूरी पड़ी पेंटिंग को भी पूरा कर सकते हैं।

    कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी के साथ मिलकर नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, भविष्य में आपको बढ़िया लाभ होगा। आज आपके ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा, इसलिए आज अधिकतर काम समय से पूरे हो जायेंगें। आज जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी से सलाह लेना भी आपके लिए उचित रहेगा। आज आपको किसी दोस्त से उपहार की प्राप्ति होगी, जिसे देखकर आप भावुक हो जायेंगें। आज आप घर के कार्यों में माँ का हाथ बटायेंगे, जिससे मां खुश हो जाएंगी।

    मीन राशिःआज का दिन आपके लिए रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आपको प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के योग हैं। आज आपकी व्यावसायिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलती रहेंगी, साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा का भी समाधान निकलेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे उसके जीवन में सकारत्मक परिवर्तन आएगा। आज आप किसी काम में अपने बड़े भाई से मदद ले सकतें हैं , उनका अनुभव आपके काम आएगा।

     

  • पंजाब सरकार ने की बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को मुफ्त गेहूं के बीज वितरण की शुरुआत

    पंजाब सरकार ने की बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को मुफ्त गेहूं के बीज वितरण की शुरुआत

    CM Mann ने 7 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    अमृतसर (ens) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हाल ही में आई बाढ़ के दौरान लगभग पांच लाख एकड़ जमीन में अपनी फसल गंवाने वाले किसानों को दो लाख क्विंटल गेहूं के बीज मुफ्त प्रदान करने के लिए आज सात ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण राज्य के किसानों को अनगिनत मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और सरकार इस गंभीर संकट की घड़ी में राज्य के किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण राज्य के किसानों को भारी नुकसान सहना पड़ा है, जिसके चलते राज्य सरकार ने उन्हें 74 करोड़ रुपए के दो लाख क्विंटल बीज मुफ्त प्रदान करने का फैसला किया है।

    भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को मुफ्त बीज वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। राज्य के मेहनती किसानों ने देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के किसान बाढ़ के कारण बड़े संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार उन्हें इस समस्या से बाहर निकालने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इन किसानों को आगामी रबी की फसल बोने में मदद करने के लिए गेहूं के बीज मुफ्त प्रदान किए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के दौरान हुई तबाही के कारण किसानों के लिए पैदा हुई मुश्किलों को कम करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किया गया यह एक छोटा सा प्रयास है। बाढ़ों के कारण हुई तबाही का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि पंजाब को पहले कभी इतना नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य के मेहनती, बहादुर और दृढ़ किसानों ने बाढ़ के कहर का डटकर सामना किया है और वे राष्ट्रीय खाद्य पूल में अनाज का योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया कि बाढ़ के कारण 2,300 से अधिक गांव डूब गए, 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए और पांच लाख एकड़ जमीन में फसलें तबाह हो गईं। इन बाढ़ों के दौरान 56 लोगों की जान चली गई और लगभग सात लाख लोग बेघर हो गए। 3,200 सरकारी स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए, 19 कॉलेज मलबे में तब्दील हो गए, 1,400 क्लीनिक और अस्पताल बर्बाद हो गए, 8,500 किलोमीटर सड़कें तबाह हो गईं और 2,500 पुल ढह गए।

    भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार लगभग 13,800 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, हालांकि वास्तविक आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है।