Punjab News: निहंग सिंहो ने की Medical Store मालिक की पिटाई, नशे की गोलियां बेचने के आरोप, देखें वीडियो

Written by

in

ड्रग इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंच दुकान की सील

मोगाः चडिक रोड बाईपास पर कटारिया मेडिकल स्टोर मालिक के साथ निहंग सिंघो की ओर से जमकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। निहंग सिंघो का आरोप है कि मेडिकल स्टोर मालिक की ओर से नशे की गोलियां बेची जा रही है। जिसके बाद वह उनकी दुकान पर आते है और चैकिंग के दौरान कुछ गोलियां बरामद करते है। इस दौरान स्टोर मालिक की जमकर पिटाई की जाती है। वहीं दूसरी ओर ड्रग इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ कटारिया मेडिकल स्टोर पर चेकिंग करने पहुंची तो स्टोर बंद पाया गया। जिसके बाद फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में दुकान को सील कर दिया गया है। वही जानकारी देते ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने कहा कि डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने मेडिकल स्टोर की चेकिंग करने के लिए उन्हें फोेन कर सूचित किया था। जब मौके पर पहुंचे तो दुकान बंद थी। कटारिया मेडिकल स्टोर के मालिक तजिंदर सिंह से फोन पर बात हुई है वह किसी कारणवंश यहां मौके पर नहीं आ सकते। जिसके चलते हमने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है और वह जिस दिन आएंगे तब स्टोर की सील खोल कर उनकी मौजूदगी मेें चौकिंग की जाएगी। पुलिस अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने जानकारी देते कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर ने कटारिया मेडिकल स्टोर्स सील कर हमें जानकारी दी और मारपीट की अभी कोई हमारे पास इसकी शिकायत नहीं पहुंची है। जैसे ही शिकायत पहुंचेगी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *