जिन पर कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस द्वारा आज , थाना हरोली, थाना सदर, थाना टाहलीवाल तथा थाना गगरेट में अलग-अलग चार ठिकानों पर रेड की गई। इस कड़ी में पुलिस थाना हरोली की टीम ने थाना प्रभारी सुनील के नेतृत्व में गांव सलोह में हरप्रीत सिंह ढिल्लू नामक व्यक्ति के घर पर रेड की, जहां तलाशी के दौरान हरप्रीत सिंह उर्फ ढिल्लू के घर से 357 ग्राम अफीम तथा दो लाख रुपये ड्रग मनी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर दिया है तथा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ।
हरप्रीत सिंह उर्फ ढिल्लू के ऊपर पहले भी माइनिंग के केस दर्ज हैं जिसका अवैध माइनिंग को लेकर नाम चर्चा में रहता है । हरोली पुलिस काफी दिनों से ढिल्लू की अवैध गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए थी अब पुख्ता सूचना मिलने पर उक्त कारवाई की गई है।यह जानकारी पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए दी।इस मौके पर एएसपी संजीव भाटिया, डीएसपी हरोली मोहन रावत,एसएचओ हरोली सुनील सांख्यान उपस्थित रहे।
Blog
-

जिले में फिरौती की घटनाओं के मद्देनजर गैंगस्टर गतिविधियों को लगाम के लिए चली है मुहिम
सलोह में एक घर में रेड कर 357 ग्राम अफीम के साथ 2 लाख रुपए ड्रग मनी भी पकड़ी पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओर SIT के हेड,संजीव भाटिया, डीएसपी मोहन रावत ओर SIT को लेकर की थी बैठक, दिए थे सख़्त करवाई के आदेश ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस कप्तान राकेश सिंह के निर्देशों पर पुलिस थाना सदर ऊना में गैंगस्टर गतिविधियों पर रोकथाम को लेकर एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें एक SIT का गठन किया गया है। जिसमें पिछले कल फिरौती की गतिविधियों में शामिल अपराधी राकेश कौशल को पंजाब के रोपड़ से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर आज गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से पहले हुई पूछताछ में SIT को कुछ संदिग्धों के बारे में आरोपी से जानकारी मिली थी , जिस संदर्भ में आज तड़के सभी संबंधित थानों को सूचना देकर कार्यवाही के लिए आदेश दिए गए थे।
जिन पर कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस द्वारा आज , थाना हरोली, थाना सदर, थाना टाहलीवाल तथा थाना गगरेट में अलग-अलग चार ठिकानों पर रेड की गई। इस कड़ी में पुलिस थाना हरोली की टीम ने थाना प्रभारी सुनील के नेतृत्व में गांव सलोह में हरप्रीत सिंह ढिल्लू नामक व्यक्ति के घर पर रेड की, जहां तलाशी के दौरान हरप्रीत सिंह उर्फ ढिल्लू के घर से 357 ग्राम अफीम तथा दो लाख रुपये ड्रग मनी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर दिया है तथा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ।
हरप्रीत सिंह उर्फ ढिल्लू के ऊपर पहले भी माइनिंग के केस दर्ज हैं जिसका अवैध माइनिंग को लेकर नाम चर्चा में रहता है । हरोली पुलिस काफी दिनों से ढिल्लू की अवैध गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए थी अब पुख्ता सूचना मिलने पर उक्त कारवाई की गई है।यह जानकारी पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए दी।इस मौके पर एएसपी संजीव भाटिया, डीएसपी हरोली मोहन रावत,एसएचओ हरोली सुनील सांख्यान उपस्थित रहे।
-

बारात के साथ धोखा,न मिली दुल्हन ने मिला दुल्हन का घर, बैरंग लौटी बारात
ऊना/सुशील पंडित: बीते रोज उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव सिंगा में उपमंडल वंगाणा के अप्पर नारी गांव से बारात को न दुल्हन का घर मिला था न दुल्हन, प्राप्त जानकारी के अनुसार दूल्हा परिवार बंगाणा के नारी गांव का निवासी है। नारी गांव के पंचायत प्रधान राम कुमार ने बताया कि बेशक पुलिस की ओर से मामले को शांत करने का प्रयास किया गया। हम पुलिस की कार्यशैली का समर्थन करते हैं। लेकिन गांव में एक महिला बिचौलिया की धोखेबाजी ने पूरा माहौल खराब किया गया है। दूल्हे वालों ने शादी का पूरा खर्च रीति रिवाज से किया। कहा कि दूल्हे वालों ने बताया कि शादी में उनका 5.86 लाख रुपये का खर्च हुआ। राम कुमार ने कहा कि पंचायत ने फैसला किया है कि आरोपी बिचौलिया शादी का पूरा खर्च दूल्हे वालों को देगी। इसके साथ पूरा गांव उस आरोपी महिला का बायकाट करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश तो यह है कि आरोपी महिला को गांव के बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला बिचौलिया पहले भी धोखाधड़ी मामलों में आरोपी रही है। इससे पूरे गांव का माहौल खराब हो रहा है।क्या है मामला
बता दें कि बीते मंगलवार सुबह के समय कुटलैहड़ विस क्षेत्र के नारी गांव से बारात गाड़ियों में सवार होकर पहुंची। इस दौरान सिंगा के ग्रामीण भी बारात आती देख सोच में पड़ गए। ग्रामीणों ने दूल्हा पक्ष से पूछा कि आपको कहां जाना है। इसपर बारातियों ने भी पूछा कि यहां शादी वाला घर कौन सा है। इसपर सिंगा के ग्रामीणों ने कहा कि यहां तो कोई शादी नहीं है। यह सुनकर दूल्हा पक्ष के लोग विश्वास नहीं कर पाए। उन्होंने दूल्हन की फोटो दिखाई तो ग्रामीणों ने साफ कहा कि यह लड़की तो हमारे गांव की नहीं है। यह सुनकर सभी के होश उड़ गए। वहीं शादी की बिचौलिया नारी गांव की महिला मनु पत्नी राजीव भी गाड़ी से उतरी और तेवर दिखाते हुए कहा कि शादी इसी गांव में है। मैं लड़की के घर का पता करके आती हूं। यह बहाना बनाकर महिला अपने पति के साथ गाड़ी में सवार होकर वहां से चली गई। जब महिला कुछ देर तक नहीं आई तो ग्रामीणों के साथ बारातियों को भी शक हुआ। बिचौलिया महिला को फोन लगाया तो उसने कहा कि लड़की ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और वह पंजाब के नवांशहर अस्पताल जा रही। इसपर शक और गहरा गया और कुछ लोगों ने दूसरी गाड़ी में सवार होकर महिला को घेरा और वापस सिंगा गांव लेकर आए। इसके बाद बारातियों और बिचौलिया महिला का विवाद गहराता देख मौके पर स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी भी पहुंचे। इसके बाद बारातियों को पंचायत घर लेकर जाया गया। शाम पांच बजे पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर थाना सदर पुलिस के पास भेजा। लेकिन देर शाम तक दूल्हा पक्ष नहीं पहुंचा। जबकि आरोपी महिला बिचौलिया और उसका पति रात को थाना सदर में पेश हुआ। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। दोनों पक्षों की ओर से जवाब दर्ज किए गए हैं। आगामी जांच जारी -

Punjab News: मेयर चुनाव को रद्द करने की याचिका को लेकर Highcourt का आया बयान
अमृतसरः नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। कांग्रेस के विकास सोनी द्वारा दायर की गई इस याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। दरअसल, हाईकोर्ट का कहना है कि याचिका मेंटेनेबल नहीं है, आप इलेक्शन ट्रिब्यूनल के सामने चुनावी याचिका दाखिल कर सकते हैं।
विकास सोनी ने याचिका में कहा था कि सदन में उनकी पार्टी सबसे अधिक 40 सीटों पर जीती थी, बावजूद इसके सत्तारूढ़ पार्टी ने बिना कोई चुनाव करवाए ही मेयर का चयन कर लिया। इसके खिलाफ कांग्रेसी पार्षदों ने आवाज भी उठाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा अब इस चुनाव को रद्द करते हुए नए सिरे से किसी रिटायर्ड जज की निगरानी में चुनाव करवाया जा रहा है। साथ ही 28 जनवरी को हुए चुनाव की वीडियोग्राफी करवाए जाने के हाईकोर्ट के आदेशों के तहत उस दिन का पूरा रिकॉर्ड हाईकोर्ट में पेश किए जाने के आदेश देने की मांग की गई थी।
दरअसल, नगर निगम की सोमवार को पहली मीटिंग के दौरान आप पार्टी की ओर से जितेंद्र सिंह मोती भाटिया को मेयर घोषित किया गया था। इस दौरान पार्षद प्रियंका शर्मा को सीनियर डिप्टी मेयर और अनिता को डिप्टी मेयर घोषित किया गया था। इसके बाद कांग्रेस पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और धरना लगा दिया था। 36 दिन पहले हुए चुनाव में 40 सीट लेकर कांग्रेस पहले नंबर पर रही थी। पार्टी ने एक आजाद पार्षद को भी अपने साथ जोड़ लिया है। वहीं आप पार्टी ने आजाद पार्षदों के अलावा भाजपा के 2 पार्षदों को अपने साथ जोड़कर 40 का आंकड़ा छू लिया था।
-

दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की ऊँचाई बढ़े व कोच डिस्प्ले बोर्ड लगे : अरुण
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से रोज़ाना चार रेलगाड़ियाँ रवाना होती हैं जिस में से दो रेलगाड़ियाँ दिल्ली के लिए चलती हैं। जिला ऊना के युवा भाजपा नेता अरुण कौशल द्वारा इस स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म की ऊँचाई बढ़ाने और कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने की माँग ट्विटर के माध्यम से भारतीय रेलवे और भारतीय रेल सेवा के समक्ष उठाई गई। जिस में रेलवे की ओर से आए उत्तर में कहा गया कि इस स्टेशन पर प्लेटफार्म की कुल लंबाई 424 मीटर है जिस में से 354 मीटर को ऊँचा किया जा चुका हैं शेष 70 मीटर को जल्द ऊँचा किया जाएगा। रेलवे अंबाला मंडल द्वारा संबंधित विभाग को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। आपको बताते चले कि अरूण कौशल द्वारा पिछले वर्ष से रेलवे संबंधित कई माँगे उठाई जा चुकी हैं जिस पर भारतीय रेलवे और अंबाला मंडल कार्य कर रहा हैं।
-

PM Modi ने BJP उम्मीदवार के 3 बार छुए पैर, देखें वीडियो
नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार राजनीति गरमाई हुई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज करावल नगर सीट पर की चुनावी रैली करने पहुंचे। इस दौरान मंच पर पीएम मोदी ऐसा किया कि वहां मौजूद हर नेता हो गए हैरान। दरअसल, जब पीएम मोदी रैली में शामिल होने मंच पर पहुंचे तो पटपड़गंज सीट से बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी ने उनके पैर छुए। इस दौरान रविंदर नेगी द्वारा पैर छूने के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने रविंद्र नेगी के 3 बार पैर छुए, इसके बाद वह मौजूद समर्थकों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे, वही इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस दौरान पीएम मोदी ने बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा और सरकार के लिए दिल्लीवासियों से एक मौका देने की अपील की। पीएम मोदी की करतार नगर रैली में मंच पर आसपास के विधानसभा क्षेत्रों से कई प्रत्याशी मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के करोड़ों नागरिक सुबह शाम अपनी पीड़ा व्यक्त करते हैं और उसमें सबकुछ आ जाता है। ये 21वीं सदी है, इसके 25 साल बीत चुके हैं। उसमें कांग्रेस का कार्यकाल भी देखा है, फिर 11 साल AAP-दा सरकार को दिए। लेकिन दिल्ली की समस्या तो वहीं की वहीं है। 25 साल में इन दोनों ने आपकी दो-दो पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है- AAP-दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे। ये दृश्य दिल्ली का मूड़ बता रहा है और ये दिल्ली के जनादेश के दर्शन करा रहा है। दिल्ली कह रही है कि अब AAP-दा के बहाने नहीं चलेंगे। AAP-दा के फर्जी वादे नहीं चलेंगे। AAP-दा की लूट और झूठ नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली अब एक ऐसी सरकार चाहती है। जो गरीबों के लिए घर बनाए। जो दिल्ली को आधुनिक बनाए। 8 फरवरी के बाद दिल्ली में बनने वाली बीजेपी सरकार अपने सभी वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी। ये मोदी की गारंटी है।
-

Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आने से व्यक्ति का कटा गला, देखें वीडियो
मोगाः पंजाब सरकार द्वारा चाइना डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है, लेकिन उसके बावजूद चाइना डोर लगातार बिक रही है और इस डोर से आए दिन हादसे हो रहे है। हालांकि पुलिस कुछ गट्टू पकड़कर चाइना डोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है, लेकिन इस घातक डोर की पूर्ण रूप से अंत नहीं हो रहा है। यही कारण है कि धर्मकोट में ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मचारी का चाइना डोर की चपेट में आने से गला कट गया। इस घटना में व्यक्ति के गले पर गहरा कट लगा है। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव जलालाबाद के पास पीड़ित दीपक के गले में अचानक लिपट गई। हादसे में कर्मी गले में गहरा कट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पीड़ित कर्मचारी दीपक ने बताया कि वह धर्मकोट से ड्यूटी करने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था, तभी गांव जलालाबाद के पास अचानक चाइना डोर मेरे गले पर लिपटने गले में गहरा कट लग गया। पीड़ित ने चाइना डोर बेचने वालों तथा खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की प्रशासन से अपील की है।
दूसरी ओर सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर संजीव गाबा ने बताया कि दीपक नाम का मरीज उनके पास आया है, जिसके चाइना डोर की चपेट में गले में गहरा घाव आ गया है। डॉक्टर ने बताया कि गले में मफलर होने के कारण मरीज की सांस वाली नस कटने से बच गई नहीं तो इस हादसे में उसकी जान भी जा सकती थी।
-

Punjab News: Railway Station पर हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
पठानकोटः रेलवे पुलिस द्वारा लगातार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए समय-समय पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत जीआरपी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक शख्स को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 देसी कटे, 6 कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी किशन लाल दिल्ली का रहने वाला है।
रेलवे पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं माले की जानकारी देते हुए रेलवे के थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान उन्होंने एक शख्स को आते देखा और उसे जब रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। जिसके चलते रेलवे पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे काबू किया। आरोपी के बैग की तालाशी के दौरान उनकी टीम को बैग में से 2 देसी कट्टे व 6 कारतूस बरामद किए गए।
उन्होंने कहा कि किसी ने इसे पैसे का लालच देकर एक कोरियर की तरह इस्तेमाल किया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि आखिर इसने पहले भी इस तरह की कोई सप्लाई की है या नहीं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हथियारों को जम्मू में किसी को देने थे। हालांकि इस मामले की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।
-

Punjab News: AAP Party को झटका, कांग्रेस में शामिल हुआ पार्षद
लुधियानाः महानगर में पार्षदों के जोड़ तोड़ का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि लुधियाना में आप पार्टी ने इंदरजीत कौर को मेयर नियुक्त किया है। लेकिन उसके बाद अब कांग्रेस पार्टी ने पार्षदों को अपनी पार्टी में शामिल करना शुरू कर दिया है। ऐसे में आज कांग्रेस पंजाब प्रधान व सासंद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की अगुवाई में मुलांपुर वार्ड नंबर 12 से आप पार्टी के पार्षद को कांग्रेस में शामिल किया गया है।

दूसरी ओर आप पार्टी के वेस्ट हलके में बगावत अगर होती है तो आप पार्टी के मेयर की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। दरअसल, गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद से उनकी पत्नी डॉ. सुखचैन कौर सीट खाली होने के बाद लगातार लोगों से मिल रही है।
ऐसे में अगर आप पार्टी वेस्ट हलके में बाहरी नेता को चुनाव लड़ाने का ऐलान करता है तो गोगी गुट के 10 पार्षद बगावत कर सकते है और मेयर की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। गोगी की 17 दिन पहले उनके घर में गोली लगने से मौत हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक गोगी की मौत के बावजूद आप ने अभी तक उनके परिवार को कोई जिम्मेदारी नहीं दी है। जिसको लेकर राजनीतिक माहौल एक बार फिर से गरमा गया है।
-

स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
ऊना/सुशील पंडित: प्रख्यात शिक्षाविद् और समाजसेवी स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके योगदान को स्मरण करते हुए, परिवार, मित्रों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उनके प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रो. अग्निहोत्री के पति उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने बुधवार को गोंदपुर जयचंद स्थित अपने आवास पर पूरे विधि-विधान से वार्षिक श्राद्ध अनुष्ठान संपन्न किया। इस अवसर पर समाज जीवन के हर वर्ग से जुड़े लोग प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। दिनभर उनके प्रति सम्मान प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा।

कार्यक्रम में चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, परिवहन प्राधिकरण के सदस्य धमेंद्र धामी, रणजीत राणा और अशोक ठाकुर, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।
शिक्षा और समाज सेवा के प्रति अद्वितीय समर्पण
स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री न केवल एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् थीं, बल्कि समाज सेवा के प्रति भी गहरा समर्पण रखती थीं। उनका मानना था कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत उन्नति तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे समाज के उत्थान का माध्यम भी बनना चाहिए। उन्होंने आस्था फाउंडेशन के माध्यम से गरीबों की सहायता, नशा विरोधी आंदोलन, सड़क सुरक्षा अभियान और कई अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व
29 सितंबर 1968 को जन्मी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री ने 9 फरवरी 2024 को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी की। वे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में लोक प्रशासन की प्रोफेसर थीं और उनकी विद्वता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक योगदान को पूरे प्रदेश में सम्मान प्राप्त था। उनके शिक्षण और शोध कार्यों ने शिक्षा जगत पर अमिट छाप छोड़ी, जिससे अनगिनत विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा मिली। -

Punjab News: Mayor चुनाव को लेकर High Court का आया फैसला
फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा नगर निगम मेयर के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। दरअसल,1 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस हरबंस लाल को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह जानकारी वकील करणजोत सिंह झिक्का ने दी।
बता दें कि फगवाड़ा में आप पार्टी ने कांग्रेस को बीते दिन झटका देते हुए 3 पार्षदों को पार्टी में शामिल किया। था। जिसके बाद फगवाड़ा नगर निगम में आप पार्टी ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर कब्जा करने का दावा भी मजबूत कर लिया है। मंगलवार को लोकसभा हलका होशियारपुर से सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल व आप के हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान, आप के पंजाब प्रवक्ता हरजी मान व वरिष्ठ आप नेता दलजीत राजू ने तीनों पार्षदों को आप में शामिल कर उनका स्वागत किया।
आप में शामिल होने वाले पार्षदों में ब्लॉक कांग्रेस प्रधान व पार्षद मनीष प्रभाकर, पार्षद पदमदेव सुधीर निक्का व पार्षद रामपाल उप्पल हैं। इनके अलावा पूर्व ब्लॉक कांग्रेस प्रधान पवन शर्मा पप्पी, पूर्व युवा कांग्रेस प्रधान राजन पराशर, कैलाश शर्मा, युवा कांग्रेस नेता अर्जुन सुधीर और युवा नेता करण उप्पल भी तीनों पार्षदों के साथ आप में शामिल हो गए हैं।
डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने आप में शामिल हुए तीनों कांग्रेसी पार्षदों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। चब्बेवाल ने कहा कि इन पार्षदों के आप में शामिल होने से फगवाड़ा में आप पार्टी को बेहद मजबूती मिली है। पार्षदों व नेताओं को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
फगवाड़ा नगर निगम की मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो आप के पास अब 18 पार्षद हो गए हैं, जबकि कांग्रेस के पास अब केवल 20 पार्षद रह गए हैं। इससे कांग्रेस को यदि बसपा के 3 पार्षद समर्थन दे भी देते हैं तब भी कांग्रेस केवल 23 और एक वोट विधायक की जोड़ कर भी केवल 24 तक ही पहुंच पाएगी जो कि बहुमत के आंकड़े 26 से 2 कम है। ऐसे में अब कांग्रेस को फगवाड़ा में अपना मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर बना पाना मुश्किल हो गया है।
आप पार्टी के होशियारपुर से सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल फगवाड़ा में आप का मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर बनाने को लेकर पूरी तरह से आशान्वित हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी कई पार्षद उनके सम्पर्क में हैं जो कि आने वाले दिनों में आप का दामन थामेंगे और नगर निगम में पार्टी के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।