Blog

  • मेंटर टीचर करेंगे नशा मुक्त ऊना अभियान सफल बनाने की शुरुआत 

    मेंटर टीचर करेंगे नशा मुक्त ऊना अभियान सफल बनाने की शुरुआत 

    ऊना/सुशील पंडित : विकास खंड  बंगाणा के शिक्षक अब मेंटर टीचर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने के साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत बंगाणा में मेंटर टीचर का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चलाया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक के सभी स्कूलों में बच्चों को नशे के खिलाफ जागरुक करने व उनमें लाइफ स्किल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय मेंटर टीचर कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला में बंगाणा विकास खंड के 62 स्कूलों से आए मेंटर टीचर शामिल थे। कार्यशाला में मुख्य स्त्रोत विजय कुमार ने अध्यापकों से आहवान किया कि नशा मुक्त ऊना अभियान में उनकी भूमिका सबसे अहम है। स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुक्सानों से अवगत करवाना सबसे जरूरी है क्योंकि इन युवाओं पर ही देश का भविष्य टिका हुआ है। जागरुकता की कमी के चलते यही वर्ग नशे का सबसे आसान शिकार होते हैं।
    ऐसे में जरूरी है कि हम स्कूली स्तर पर ही मेंटर टीचर के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम चलाकर उन्हें इतना मजबूत बनाए कि वे नशे को न और जिंदगी को हां कह सके। मुख्यस्त्रोत पंकज पंडित ने कार्यशाला में सेफ और अनसेफ टच से टू नो विषयों पर चर्चा करते हुए बताया कि विद्यार्थियों को स्कूल में हेल्दी फूड का महत्त्व बताने के साथ-साथ उन्हें मानसिक तौर पर इतना मज़बूत करना होगा कि वे हर परिस्थितियों का मजबूती से मुकाबला कर नशे व अन्य अवैध गतिविधियों को न कह सकें। इस कार्यशाला में सभी स्कूलों से एक-एक मेंटर टीचर को प्रशिक्षित किया जाएगा जो नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत स्कूल इंटरवेशन प्रोग्राम को स्कूलों में संचालित करेगें। इस मौके पर  प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सतपाल रणावत, साहिल, स्माक्षी धीमान मौजूद रहे। 
  • विकास खंड बंगाणा के ग्राम रोजगार सेवकों  ने  सीएम राहत कोष में भेजे 11000 रुपये

    विकास खंड बंगाणा के ग्राम रोजगार सेवकों  ने  सीएम राहत कोष में भेजे 11000 रुपये

    विधायक देवेन्द्र भुट्टो को सौपी धनराशि 

    ऊना/सुशील पंडित : खण्ड बिकास बंगाणा  के आधिकारी  ब ग्राम रोजगार सेवकों ने बाढ़ और आपदा से पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में 11000 रुपये का अंशदान विधायक देवेन्द्र भुट्टो को प्रदान किया। खण्ड विकास बंगाणा के अधिकारी सुरेंद्र जेटली ने कहा कि बाढ़ और आपदा  की स्थिति में ज्यादा से ज्यादा अंशदान इक्कठा करके सीएम राहत कोष में दें i जिस से पीड़ित लोगों को राहत दी जा सके विधायक भुट्टो ने खण्ड विकास बंगाणा के ग्राम रोजगार सेवकों का सीएम राहत कोष के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए 11000 रुपये प्रदान करने पर आभार प्रकट किया।  इस मौके पर अरुण शर्मा , निर्मला सिंह ,लखविंदर सिंह, महिंद्र सिंह,अजय , हेमराज ,कमल, मीनू ग्राम रोजगार सेवक  उपस्थित रहे। 
  • जेएनवी पेखूबेला में कक्षा छठी की पंजीकरण तिथि 25 अगस्त तक बढ़ी

    जेएनवी पेखूबेला में कक्षा छठी की पंजीकरण तिथि 25 अगस्त तक बढ़ी

    ऊना/सुशील पंडित : जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में कक्षा छठी में दाखिले की पंजीकरण तिथि को 17 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त तक कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राज सिंह ने बताया की जेएनवी की कक्षा छठी की 80 सीटों के लिए परीक्षा 20 जनवरी, 2024 को जिला ऊना के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में पंजीकरण के लिए फॉर्म जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in  पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
  • केवी सलोह के निर्माणाधीन भवन की निगरानी समिति की मासिक बैठक आयोजित

    केवी सलोह के निर्माणाधीन भवन की निगरानी समिति की मासिक बैठक आयोजित

    उपायुक्त ने भवन के निर्माणाधीन कार्यों को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

    ऊना/सुशील पंडित : केन्द्रीय विद्यालय सलोह के निर्माणाधीन भवन की निगरानी समिति की मासिक बैठक उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने केवी सलोह के निर्माणाधीन भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट का जायजा लिया। इस दौरान राघव शर्मा ने निर्माणाधीन भवन का कार्य कर रहे बीएसएनएल के अधिकारियों को 30 सितंबर तक निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों को नए भवन में पठन-पाठन का कार्य सुचारु रूप से चल सके और विद्यार्थियों को नया भवन मिल सके। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर लगाने व जल शक्ति विभाग को पेयजल की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। 
    इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य युधवीर सिंह ने उपायुक्त राघव शर्मा का स्वागत किया तथा निगरानी समिति की मासिक बैठक में अजेंडे का बिंदुबार विवरण दिया। इस अवसर पर बीएसएनएल के उपमंडल अधिकारी एसपीएस बाजवा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पुनीत शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरोली, बिजली विभाग सहायक अभियंता हरोली, राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज अंबोटा के वास्तुकला के विभागाधायक्ष अरुण शर्मा, सदस्य रविंद्र सिंह व मनोज कुमार उपस्थित रहे।
  • आपदा प्रभावित लोगों के लिए हंसराज चंदेल बने मसीहा, देखें वीडियो

    आपदा प्रभावित लोगों के लिए हंसराज चंदेल बने मसीहा, देखें वीडियो

    बद्दी : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के होने के कारण हिमाचल प्रदेश में भयंकर नुकसान हुआ है। विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी पंचायत साई के साथ लगते गांव सील, सोनानी, कोहरी, बुबसनई गांव में भयंकर नुकसान हुआ है। गांव के गांव तबाह हो गए हैं। हजारों लोग बेघर होते हैं। इसी बीच दुन विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा पंचायत के समाजसेवी हंसराज चंदेल इन आपदा प्रभावित लोगों के लिये मसीहा बनकर आए। हंसराज लोगों से मिलने पहुंचे उन्होंने मौके का जायजा लिया और तुरंत आपदा प्रभावित लगभग 50 परिवारों को 5 हजार रुपए प्रत्येक परिवार को नगद राशि मुहैया करवाई।

    हंसराज चंदेल ने कहा आपदा न्योता दे कर नहीं आती इसलिए आज जो इन पंचायत के लोगों के साथ हुआ है वह किसी के साथ भी हो सकता है। उन्होंने कहा यहां का हर एक पीड़ित परिवार मेरा अपना परिवार है। वह उन परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। उन्होंने कहा अभी हर परिवार को 5 हजार रुपए की मदद दी गई है और आने वाले समय में भी मैं अपने समर्थ के अनुसार इन सभी लोगों की मदद करता रहूंगा। इस मौके पर हंसराज चंदेल के साथ उनकी पूरी टीम मौजूद रही।

  • पंजाबः सतलुज दरिया में बढ़ा पानी का स्तर, इन गावों को खाली करवाने के लिए प्रशासन ने दिए आदेश, देखें वीडियो

    पंजाबः सतलुज दरिया में बढ़ा पानी का स्तर, इन गावों को खाली करवाने के लिए प्रशासन ने दिए आदेश, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में डेढ़ महीने बाद फिर बाढ़ की स्थिति बन गई है और कई इलाके इस बाढ़ की चपेट में आ गए है। वही अगर बात की जाए मोगा जिला के साथ लगते सतलुज दरिया की तो यहां पर भी दरिया में पानी का स्तर बहुत बढ़ गया है। वही 4 गांव जिनमें संघेड़ा, मेरूवाल, बग्गा, डोलेकला गांव बाढ़ की चपेट में पूरी तरह से आ चुके है। इन गावों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील की जा रही है वही धर्मकोट के एम.एल.ए दविंदर जीत सिंह लाड़ी ढोस ने गावों का दौरा किया और सभी सुविधाएं गांव वासियों को उपलब्ध करवाई।

    वही उन्होंने कहा की सतलुज दरिया के अंदर जो भी गांव है उन सब को इस समस्या से बाहर निकाले के लिए बाहर नए गांव बना कर दिए जायेंगे और उन सब को 5-5 मरले के प्लाट दिए जाएंगे। वही गांव वासियों ने कहा की पानी का स्तर बहुत बढ़ रहा है ओर बहुत से लोग अभी घरों के अंदर ही है और आज प्रशासन ने उनको बाहर निकाले के लिए अपील भी की है। वही पुलिस प्रशासन की और से भी पुख्ता प्रबंध किए गए है ताकि कोई नुकसान न हो।

  • पंजाबः आयोजित कार्यक्रम में विधायक पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः आयोजित कार्यक्रम में विधायक पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    इस मामले को लेकर विधायक का आया बड़ा बयान

    नवांशहरः जिले की बलाचौर विधानसभा सीट से आप पार्टी की विधायक संतोष कटारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो वायरल दौरान आरोप लगाए हैं कि बेटियों के त्योहार तीज पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक कटारिया ने एक दलित महिला से मिठाई ली लेकिन उसे खाया नहीं और फेंक दिया। दूसरी ओर विधायक कटारिया ने आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है।

    वीडियो वायरल करने वाले ने आरोप लगाया कि विधायक संतोष कटारिया बलाचौर के मोजोवाल मजारा गांव में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी। यहां वह मुख्य मेहमान थीं। इसी दौरान एक महिला ने उन्हें मिठाई ऑफर की। वीडियो वायरल करने वाले ने दावा किया कि चूंकि मिठाई देने वाली महिला दलित समुदाय से थी इसलिए विधायक ने डिब्बे से मिठाई उठा तो ली लेकिन उसे खाने की जगह कुर्सी से नीचे फेंक दिया। दूसरी ओर, विधायक संतोष कटारिया ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। वह कार्यक्रम में गई थी। हालांकि कुछ तस्वीरों और वीडियो को वायरल कर उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह पूरी तरह गलत है।

    संतोष कटारिया ने बताया कि वह शुगर की मरीज हैं। मोजोवाल मजारा गांव के प्रोग्राम में पहुंचने पर एक महिला ने डिब्बा उनकी ओर करते हुए कुछ ऑफर किया तो उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ा दिया लेकिन जैसे ही उन्होंने देखा कि डिब्बे में मिठाई है तो तुरंत ही अपना हाथ पीछे कर लिया। उन्होंने डिब्बे से मिठाई उठाई ही नहीं। इसलिए मिठाई उठाने और फिर उसे कुर्सी के नीचे फेंक देने के आरोप बेबुनियाद हैं।

  • पंजाबः 24 वर्षीय युवक के कत्ल मामले में परिवार ने किया प्रदर्शन

    पंजाबः 24 वर्षीय युवक के कत्ल मामले में परिवार ने किया प्रदर्शन

    मुक्तसरः संगतपुरा बस्ती में एक निहंग सिंह द्वारा नौजवान युवक की भाला मारकर कत्ल करने के मामले में परिवार ने शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने मामले में हत्या के आरोपी निहंग को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित परिवार आरोप लगा रहा है कि उक्त निहंग का परिवार अब उन्हें धमकियां दे रहा है कि वह उनके बेटे को मार देंगे। आरोपी निहंग गोबिंद सिंह ने बताया कि मृतक हैप्पी ने उनके घर का ताला तोड़ कर उनके घर से 5 हजार रुपए चोरी किए थे।

    हैप्पी के परिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि निहंग सिंह ने पहले भी दो कत्ल किए थे और निहंग सिंह की पुत्र वधु ने भी मृतक की पत्नी के साथ हाथापाई की। परिवारिक सदस्यों ने कहा कि निहंग सिंह अब ऐसे ही उनके परिवार को टारगेट कर रहा है। इस संबंध में एसएचओ वरूण मट्टू ने बताया कि मृतक हैप्पी के परिवारिक सदस्यों ने जिस आरोपी का नाम लिखवाया था, उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था। फिर भी मामले में जांच आगे बढ़ाई जाएगी और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः बाढ़ ने मचाई तबाही से कई गांव पानी में डूबे, मवेशी बहे, देखें वीडियो

    पंजाबः बाढ़ ने मचाई तबाही से कई गांव पानी में डूबे, मवेशी बहे, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : बाढ़ की स्थिति भयानक होती जा रही है आज सुबह हरिके हेड से 261568 क्यूसिक पानी डाउन स्ट्रीम की तरफ छोड़ा गया। जिससे फिरोजपुर के सतलुज के साथ लगते सभी गांव इस पानी की चपेट में आ गए। हालांकि जिला प्रसाशन की तरफ से लोगों को पहले ही आगाह कर दिया था और गांव खाली करने को कहा गया था। कुछ लोगों को समझा कर बाहर भी ले आया गया, पर कल रात से ही पानी भारी मात्रा में आने के कारण फिरोजपुर के सरहदी गांव राजो के घाटी भाने वाला, टेडी वाला, कालू वाला हजारा चांदी वाला गांव के अलावा और कई गांव पूरी तरह से पानी से घिर गए और खुद ही लोगों ने अपना घरेलू सामान ट्रॉलियों पर लोड करना शुरू कर दिया गया और अपने पालतू जानवरों सहित गांव को खाली कर दिया।

    इन गांवों को जोड़ने वाला पुल जो पिछली बार भी पानी के कारण बह गया था इस बार भी पानी वहा मार कर रहा है और पुल के रैंप बहना शुरू हो गया है। जिला प्रसाशन और गांव के लोग और आर्मी इस पुल पर बोरियां भर कर इसको टूटने से रोकने का प्रयास कर रहे है।

  • जालंधरः प्राइवेट स्कूलों को लेकर DC Vishesh Sarangal ने जारी किए आदेश

    जालंधरः प्राइवेट स्कूलों को लेकर DC Vishesh Sarangal ने जारी किए आदेश

    जालंधर, ENS: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने जिले के सभी प्राइवेट प्ले स्कूलों को लेकर आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेशों के मुताबिक सभी प्राइवेट प्ले स्कूलों को रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। मामले की जानकारी देते हुए डीसी सारंगल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इस वर्ष 30 जुलाई को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पंजाब राज्य नियामक दिशा-निर्देशों के तहत 3 से 6 वर्ष के बच्चों के प्ले स्कूलों के लिए जारी हिदायतों अनुसार रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी प्राइवेट प्ले स्कूलों को एक महीने के भीतर रजिस्ट्रेशन के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, गांधी वनिता आश्रम, कपूरथला रोड, जालंधर से संपर्क करना होगा।

    वहीं दूसरी ओर जिले में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा बनाए जा रहे फ्लाईओवरों के एक तरफ से दूसरी तरफ तक पानी की सुचारू निकासी सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जिले की सड़कों पर वर्षा जल निकासी में सुधार को लेकर 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपी गयी है।

    इस चार सदस्यीय कमेटी में एनएचएआई के परियोजना निदेशक और जल निकासी विभाग के कार्यपालक अभियंता और उपमंडल अधिकारी को शामिल किया गया है। खासकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़कों पर पानी भर जाने के कारण उपायुक्त ने यह कार्रवाई की है। उपायुक्त ने कहा कि जिले में एनएचएआई द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के तहत फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में सुचारू जल निकासी व्यवस्था होनी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ये फ्लाईओवर वर्षा जल की निकासी में बाधा न डालें।

    उन्होंने कहा कि यह कमेटी फील्ड में जाकर हाईवे पर निर्माणाधीन परियोजनाओं का सर्वे करेगी और 15 दिन के अंदर डिजाइन में कोई कमी हो तो उसमें सुधार के लिए विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी ताकि हाईवे पर काम किया जा सके. तुरंत। एक तरफ से दूसरी तरफ पानी की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने कहा कि समिति को इस संबंध में सभी संबंधित पक्षों जैसे किसानों, ग्रामीणों और अन्य लोगों से चर्चा करने और सुझाव लेने का निर्देश दिया गया है।