Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ‘ਚ ਚਲਾਇਆ ਚੈਕਿੰਗ ਅਭਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਵੇਖੇ ਅਚਾਨਕ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਚੈਕਿੰਗ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਐਸਪੀ ਡੀ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਸਿਟੀ ਵਿਖੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 11 ਵਿੱਚ ਅਸੀਂ ਅਚਾਨਕ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ।

    ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ 100 ਦੇ ਕਰੀਬ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੋ ਡੀਐਸਪੀ ਤਿੰਨ ਐਸਐਚਓ ਸਮੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਕਿੱਤੀ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਕਈਆਂ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਹਿਰਾਸਤ ਚ ਲਿਤਾ। ਇਹ ਚੈਕਿੰਗ ਅਭਿਆਨ ਅਸੀਂ ਅੱਗੇ ਵੀ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਜਾਰੀ ਰੱਖਾਂਗੇ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਬਖਸ਼ਾਂਗੇ।

  • पंजाब: पुलिस और गैंगस्टर में हुई मुठभेड़, एक घायल 

    मोहालीः पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टर और बदमाशों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं ताजा मामला सेक्टर-71 से सामने आया है। जहां पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के अनुसार स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम एक आरोपी का पीछा कर रही थी। आरोपी सेक्टर-71 स्थित वीआईपी इलाके में छलांग मारकर कोठी में छिपने की कोशिश की। पुलिस की टीम भी उसके पीछे वहां पहुंच गई। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलाई गई। जानकारी के अनुसार गोलिबारी के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया है। इस मामले को लेकर जल्द पुलिस खुलासा कर सकती है।

  • पंजाब : वेटलिफ्टिंग में 2 क्विंटल भार उठा कर18 वर्षीय युवक ने बनाया रिकॉर्ड, देखें वीडियो

    फाजिल्का : पंजाब सरकार द्वारा खेड वतन पंजाब में वेट लिफ्टिंग मुकाबला में हिस्सा लेकर फाजिल्का के सरहदी गांव बाधा का 18 वर्षीय युवक नवकिरण को ऐसी लगन लगी कि उसने उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। देशभर में वेटलिफ्टिंग मुकाबला करवाने वाली एनजीओ की तरफ से नेशनल व इंटरनेशनल मुकाबले में 3 बार भाग लिया और तीनों बार ही नंबर वन मुकाबले में सोने के तगमे हासिल किए है। जिससे नवकरण के घर में खुशी का माहौल बना हुआ है। अब एक एनजीओ द्वारा दोहा कतर में 8 मार्च को मुकाबला करवाए जा रहे हैं। जिस्में भी नवकरण भाग लेने जा रहा है और उसको उम्मीद है कि वह नंबर वन पोजीशन पर आएगा। गौरतलब है कि 18 वर्षीय नवकरण 82 किलो वर्ग भाग के मुकाबले में कई बार खेल चुका है। जिसमें उसने हर बार नंबर वन पोजीशन हासिल की बच्चों की खेलों की तरफ उत्सुकता देखते हुए उसके पिता द्वारा भी उसको पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

    नवकरण के पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि वह भी अपने समय में वेट लिफ्टिंग किया करते थे। परंतु कोई चोट लगने के कारण वह आगे नहीं बढ़ पाए। जिसको अब उनका बेटा नवकरण सपने को पूरा कर रहा है। उन्होंने मांग की है कि अगर पंजाब सरकार हमारे बच्चे की मदद करें तो नवकरण देश के लिए खेलकर पहला स्थान हासिल करके देश और फाजिल्का का नाम रोशन करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब भगवत सिंह मांन से अपील की है कि जैसे पंजाब सरकार द्वारा खेलों की तरफ युवकों को लगाया जा रहा है। वह अच्छा प्रयास है। अगर इन बच्चों को सरकार अपनी तरफ से ट्रेनिंग देकर खिलाए तो अच्छे परिणाम हासिल होंगे और नशों को छोड़कर विद्यार्थी खेलों की तरफ हिस्सा लेंगे।

  • जालंधरः रेस्टोरेंट और क्लबों को लेकर नए आदेश जारी

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के अधिकार क्षेत्र में अमन-व्यव्स्था बनाए रखने के उदेश्य से डिप्टी कमिश्नर पुलिस (ला और आर्डर) अंकुर गुप्ता ने फौजदारी संहिता, 1973 की धारा 144 अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सभी रेस्तरां, क्लब और अन्य लाइसैंस प्राप्त रेस्तरां रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी किए है। आदेश में कहा गया है कि पुलिस कमिश्नरेट की सीमा में सभी रेस्तरां, क्लब या अन्य लाइसैंस प्राप्त खाने के स्थानों में रात 11:30 बजे के बाद कोई आर्डर नहीं लिया जाएगा और किसी भी नए ग्राहक के इन स्थानों पर आने की पाबंदी होगी। यदि शराब की दुकानों के साथ कोई अहाता है तो वह भी रात 12 बजे पूरी तरह बंद होने चाहिए।

    आदेश में सभी संस्थानों को आवाज स्तर 10 डी.बी. तक पालना करने के निर्देश दिए गए है। आदेश अनुसार डीजे, लाइव सिगिंग या आर्केस्ट्रा सहित सभी साउंड सिस्टम रात 10 बजे तक बंद होने चाहिए। किसी भी इमारत या कैंपस से रात 10 बजे के बाद कोई आवाज बाहर नहीं सुनाई देनी चाहिए। म्यूजिक सिस्टम से लैस वाहनों के मामले में दिन के किसी भी समय म्यूजिक सिस्टम की आवाज वाहन के बाहर नहीं सुनाई देनी चाहिए। यह आदेश 5 मई 2024 तक लागू रहेंगे ।

  • पंजाब : अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट : नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान थाना सदर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक हवेली से 20 पेटियां अवैध शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान डिंपल के तौर पर हुई है। डीएसपी ग्रामीण हरकृष्ण सिंह ने बताया कि एसएसपी पठानकोट के दिशानिर्देशों के अनुसार नशों के सौदागरों के खिलाफ कड़ी मुहिम चलाई गई है।

    गुप्त सूचना के आधार पर थाना सदर पुलिस ने गांव भोआ में एक महिला की हवेली पर छापेमारी करते हुए 20 पेटियां अवैध शराब बरामद की है। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी पिछले लंबे समय से इस धंधे में लिप्त है। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है की यह अवैध शराब कहां से लाई गई है और इसे कहां पर पहुंचना था।

  • पंजाब : फ्लाईओवर पर लगा लंबा जाम, वाहनों की लगी कतारें, देखें वीडियो

    लुधियाना : जगराओं पुल पर उस समय लंबा जाम लग गया। जब सड़क पर पैचवर्क का काम चल रहा था। जिसके कारण कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई और लोगों को कई घंटों तक जाम में फंसे रहने को मजबूर होना पड़ा। इस मौके पर लोगों ने कहा कि पैच वर्क दिन में नहीं करना चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी हो।

    उन्होंने कहा कि यह काम उस समय करना चाहिए, जब ज्यादा ट्रैफिक न हो। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने कहा कि वे ट्रैफिक को डायवर्ट कर रहे है। ताकि लोगों को जाम में न फंसना पड़े।

  • जालंधरः SHO सहित 24 पुलिस कर्मियों के किए तबादलें, देखें लिस्ट 

    जालंधर, ENS: देहाती पुलिस प्रशासन में एसएचओ सहित 24 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं। इससे पहले कमिश्नरेट पुलिस ने 16 एसएचओ स्तर के अधिकारियों के तबादलें किए थे। जिसके बाद आज एक बार फिर से तबादलों की सूचि सामने आई है। जारी सूची के अनुसार में मधु बाला, संजीव कपूर, बलजीत सिंह, जतिंदर सिंह, रविंदरपाल सिंह, राजेश ठाकुर, लखबीर सिंह, जोगिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, बलजीत सिंह, कश्मीर सिंह, जीवन सिंह,  कुलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, जोरावर सिंह, सतीष कुमार, रजिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, अमरजीत कौर, कमलेश कौर, संदीप कौर, गुरमीत सिंह, तेजिंदर सिंह व हरीश कुमार शामिल हैं। 

  • पेपर मिल में संदिग्ध परिस्थितियों में टेक्नीशियन की मौ’त

    नई दिल्ली : नर्मदापुरम की पेपर मिल में गुरुवार सुबह जूनियर टेक्नीशियन की मशीन में फंसकर मौत हो गई। घटना सुबह 10 बजे की है। नाराज परिजन, कर्मचारी और यूनियन से जुड़े लोगों ने शव लेकर जा रही एंबुलेंस को ढाई घंटे तक रोके रखा। वे मिल के गेट पर ही धरने पर बैठ गए। SDOP पराग सैनी, तहसीलदार देवराम उईके, कोतवाली TI सौरभ पांडे मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया। कर्मचारियों की मांग है कि घटना किसकी गलती से हुई, बताया जाए। केंद्र सरकार के प्रतिभूति कागज कारखाने के जूनियर टेक्नीशियन प्रयास गौर पीएम-5 पेपर मशीन की कपलिंग में फंस गए थे। उनका हाथ मशीन में आया, इसके बाद पेट का हिस्सा भी फंस गया। पेपर मिल में नोटों के लिए कागज बनाया जाता है।

    प्रतिभूति कागज कारखाना में ही सीनियर टेक्नीशियन मनोजीत पाल ने आरोप लगाते हुए कहा अधिकारी जबरदस्ती इलीगल काम कराते हैं। सीआर खराब करने की धमकी देते है।घटना के प्रत्यक्षदर्शी जूनियर टेक्नीशियन विनीत नंदेश्वर ने बताया, ‘मशीन में वैक्यूम लीकेज होने पर गीला पेपर लगाया जाता है। अधिकारियों के दबाव में ऐसा चलती मशीन में ही करना पड़ता है। आज सुबह साथी बुद्धदेव चौधरी वैक्यूम लीकेज में गीला पेपर लगा रहे थे। एक तरफ के लीकेज को उन्होंने प्रयास को बताया। दूसरे लीकेज को बंद करने की बात कहकर आगे चले गए। प्रयास काम के दौरान मशीन की चपेट में आ गए। मैं और बुद्धदेव दौड़े। इमरजेंसी बटन दबाया, लेकिन घटना हो चुकी थी।’

    विनीत का कहना है सेफ्टी मेजर फॉलो नहीं किए जा रहे। मशीन की दिक्कत बताई जा चुकी है। सभी को पता भी है। लेकिन हम पर दबाव डाला जाता है कि काम करना ही है। जूनियर टेक्नीशियन बुद्धदेव चौधरी ने बताया, ‘मशीन की मोटर पर पहले सेफ्टी गार्ड लगा हुआ था। बहुत दिनों से यह टूटा पड़ा हुआ है। किसी ने ध्यान नहीं दिया। जगह भी इतनी कम है कि बहुत मुश्किल से काम कर पाते हैं। मिल के जनसंपर्क अधिकारी संजय भावसार ने वर्कर्स के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा, ‘भारत सरकार का संस्थान है, इसलिए दबाव डालकर काम का सवाल ही नहीं। नियमानुसार काम होता है। सुरक्षा नियमों का पूरा पालन किया जाता है। उन्होंने कहा हम जूनियर टेक्नीशियन के परिवार के साथ हैं। जांच कमेटी बना दी है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः आप को बड़ा झटका, पार्टी छोड़कर 50 से अधिक परिवार भाजपा में हुए शामिल

    पटियालाः चुनावों से पहले सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला जारी है। वहीं आप पार्टी के 50 से अधिक परिवार पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। जिनका स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी और बीजेपी पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष जयिंदर कौर ने किया है। इस बीच बीजेपी में शामिल हुए युवाओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास झूठ और मजाक के अलावा कुछ नहीं बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में अपनी गलती को सुधारने के लिए वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के परिवार का हिस्सा बनने मोती बाग पैलेस पहुंचे।

    जयइंदर कौर ने कहा कि अगर कांग्रेस ने उनके पिता का अपमान न किया होता और उन्हें मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाया होता तो वह कभी राजनीति का हिस्सा नहीं बनतीं। लेकिन अपने पिता के प्रति कांग्रेस का व्यवहार देखकर वह राजनीति में सक्रिय हो गईं है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि बड़ी संख्या में परिवार सत्ताधारी पार्टी छोड़कर बीजेपी का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में पटियाला जिले की जनता ने प्रणीत कौर पर भरोसा जताया तो 5वीं बार सांसद बनने वाली परनीत कौर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होंगी। अगर पटियाला से केंद्र तक सीधी पहुंच हो जाती है तो विकास की गति पहले जैसी हो जाएगी। इसके अलावा जिले भर में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए उद्योग और बड़े प्रोजेक्ट लाना संभव होगा।

    इस मौके पर भाजपा के पटियाला जिला शहरी अध्यक्ष संजीव शर्मा बिट्टू ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पटियाला को विकास की उन ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, जिसके बारे में मौजूदा सरकार सोच भी नहीं सकती। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली मौजूदा सरकार शायद यह नहीं जानती कि राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी, महाराजा भूपिंदर सिंह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और श्री गुरु नानक देव ओपन यूनिवर्सिटी पटियाला देने का श्रेय कैप्टन अमरिन्दर सिंह को जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी बनी हुई इमारतों को रंग कर विकास का दावा नहीं कर सकता, लेकिन कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शहर को नहरी पानी का प्रोजेक्ट दिया है और छोटी-बड़ी नदियों का सौंदर्यीकरण किया है। इस अवसर पर आलोवाल मंडल के भाजपा अध्यक्ष गुरभजन सिंह लचकानी, बिट्टू भादसों, गांव दयागढ़ के गैवी प्रधान गुरदीप सिंह मंडौर, हरजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह मंडौर, राजिंदर सिंह, हैरी, प्रताप सिंह, संदीप सिंह, भाजपा ग्रामीण के महासचिव मनप्रीत सिंह , शिंगारा सिंह, सतनाम सिंह और अन्य उपस्थित थे।

  • पंजाबः भाना सिद्धू के पिता, भाई-बहन सहित 18 लोगों पर FIR दर्ज

    बरनालाः सोशल मीडिया ब्लॉगर भाना सिद्धू की रिहाई को लेकर कुछ दिन पहले किसानों द्वारा सीएम भगवंत मान की कोठी के घेराव का ऐलान किया गया था। इस मामले में देर शाम पुलिस ने भाना सिद्धू को कुछ दिन बाद रिहा करने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया था। वहीं अब भाना सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पुलिस ने भाना सिद्धू के पिता, भाई, बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जेल में बंद सोशल मीडिया ब्लॉगर भाना सिद्धू के पिता बिकर सिंह, भाई आमना सिंह, बहन किरणपाल कौर, सुखपाल कौर, पंच रणजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, लक्खा सिधाना समेत 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    3 फरवरी के धरने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य 10 धाराओं के तहत कुल 18 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कई अज्ञात को भी नामजद किया गया है। जिसमें कहा जा रहा हैकि प्रितपाल सिंह, गुरमुख सिंह, जस्सी निहंग के नाम भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस पर हमला करने का आरोप है सहित सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का आरोप भी शामिल है। इस दौरान पुलिस ने धारा 283, 186, 353, 279, 427, 307, 148, 149, 117, 268 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।