टांडा उड़मुड़: होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ के अधीन आते गांव पतियाला (अड्डा चौलांग ) नजदीक दोपहर करीब 2.30 बजे हाईवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान कार चालक सहित मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि ड्राइवर समय पर सुरक्षित बाहर आ गया। कार मालिक गुरदीप सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ से जम्मू जा रहे थे। इस दौरान अचानक कार में आग लग गई। इस घटना में गुरदीप सिंह की कार और उसमें रखे लैपटॉप समेत करीब 50 हजार रुपए की नकदी व सामान जलकर नष्ट हो गया। सड़क सुरक्षा बल के जसविंदर सिंह टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और नष्ट हुई कार को सड़क से हटाया।
Blog
-

जालंधर बाईपास के पास पब्लिक स्कूल के बाहर खड़े वाहनों में की गई तोड़फोड़, दहशत में बच्चे
लुधियानाः जालंधर बाईपास चौक के पास स्थित जी.एम.टी. पब्लिक स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां शरारती अनंसरों द्वारा स्कूल के बाहर खड़े वाहनों की तोड़फोड़ गई। इस दौरान स्कूल के बच्चों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर स्कूल प्रिंसिपल ने थाना स्लेम टाबरी के एसएचओ को लिखित शिकायत दे दी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अभिभावक इस रास्ते से गुजरते हैं। कृपया करके इन बातों को ध्यान में रखते हुए इन लोगों पर बनती कार्रवाई की जाए ताकि विद्यार्थी व अभिभावक परेशान न हो सकें। दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार थापर नगर के रहने वाले लोगों ने स्कूल की दीवार के साथ विद्यार्थियों के खड़े वाहन नीचे गिरा दिए है।
इस दौरान आरोप है कि स्कूल के गेट की भी बुरी तरह तोड़फोड़ की है। कहा जा रहा हैकि घटना के सबूत स्कूल प्रिंसिपल के पास मौजूद हैं। वहीं स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि उनका स्कूल जालंधर बाईपास के पास स्थित है। जब अभिभावक बच्चों को स्कूल में छोड़ने आते हैं तो वाहन थापर नगर के साथ लगती गली में खड़े किए जाते हैं लेकिन थापर नगर के लोग इसे लेकर एतराज जता रहे हैं। प्रिंसिपल ने बताया कि थापर नगर के लोग इस मेन गेट को बंद नहीं करवा सकते क्योंकि ये जगह सरकारी है। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि वह थापर नगर के लोगों का हमेशा सहयोग करते हैं। लेकिन आज वाहनों को स्कूल गेट में की गई तोड़फोड़ को लेकर उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है।
-

पंजाब : चोरों ने ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना, देखें वीडियो
अमृतसर : देर रात चोरों ने मजीठा रोड पर एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया। घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचा। पीड़ित दुकानदार ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जब मुझे सूचना मिली तो हम मौके पर पहुंचे और देखा कि दुकान की दीवार को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
उन्होंने बताया कि चोर दुकान में करीब 25 किलो चांदी और करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी ले फरार हो गए। पीड़ित दुकान ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिखाई दे रहा है कि 3 चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस अधिकारियों को सूचना दे दी है, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे है। दुकानदार ने बताया कि करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।
इस मौके पर एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली है कि मजीठा रोड पर एक ज्वैलर्स की दुकान पर लूट की वरदात हुई है। उन्होंने कहा कि हम मौके पर पहुंचे है और जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में 3 लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-

जालंधरः जन्मदिन पार्टी पर गोली चलाने के मामले में अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जन्मदिन की पार्टी के दौरान खून-खराबे की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सनी उर्फ काका ने शिकायत दी थी कि 13 मार्च 2024 को एक दोस्त ने उसे जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि पार्टी के दौरान गौरव कपिला उर्फ कपिला पुत्र संजीव कुमार निवासी एन.सी. 154 कोट किशन चंद जालंधर और उसके दोस्त डीजे की धुन पर नाचने लगे और हवा में गोलियां चलाने लगे।
स्वपन शर्मा ने बताया कि सन्नी और उसके दोस्तों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन गौरव कपिला ने उन पर गोली चला दी, जिससे सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शिकायत पर थाना डिवीजन 1 जालंधर में एफआईआर 39 दिनांक 15-03-2024, 307/326/34 आईपीसी, 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि पार्किंग ठेका आवंटन को लेकर कई दिन पहले दोनों के बीच कहा-सुनी हुई थी।
स्वपन शर्मा ने बताया कि यह बात सामने आई कि आरोपी गौरव कपिला घटना के बाद से फरार है। वहीं पुलिस कमिश्नर ने कहा कि खुफिया जानकारी और सबूतों की मदद से पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से 5 हथियार (32 बोर की 4 पिस्तौल और एक देसी चाकू) के साथ मैगजीन और कारतूस बरामद किये गये हैं। स्वपन शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही 2 मामले दर्ज किए गए हैं।
-

खूब वायरल हो रहे ‘डीजल पराठा’ की ढाबे के मालिक ने बताई सच्चाई, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः इंटरनेट मीडिया पर कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति कथित रूप से डीजल में पराठा बनाता नजर आ रहा है। यह वायरल वीडियो चंडीगढ़ के एक ढाबे का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति कहता नजर आ रहा है कि इसका कचौड़ी जैसा टेस्ट आता है। वहीं उसने बताया इसे लोग भी खूब पसंद करते हैं।
वायरल वीडियो के बीच ढाबे के मालिक ने डीजल पराठा के दावों का खंडन किया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक ढाबे के मालिक चन्नी सिंह ने कहा कि हम न तो ‘डीजल पराठा’ जैसी कोई चीज बनाते हैं और न ही ग्राहकों को ऐसी कोई चीज परोसते हैं। एक ब्लॉगर ने वह वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया था।
यह सामान्य सी बात है कि कोई भी इस तरह का पराठा तैयार नहीं करेगा। पराठे को डीजल में नहीं पकाया जाता। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वीडियो कैसे वायरल हो रहा है, मुझे इसके बारे में कल ही पता चला। चन्नी ने कहा कि इस वीडियो को संबंधित ब्लॉगर ने हटा दिया है और लोगों से माफी भी मांगी है। ढाबे मालिक ने कहा कि हम केवल खाद्य तेल का उपयोग करते हैं यहां लोगों को स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाता है। हम यहां से लंगर की आपूर्ति भी करते हैं। हम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं करते।
-

पंजाबः बड़ी वारदात, रॉड से हमला करके पत्नी का किया क+ त्ल
श्री मुक्तसरः जिले के गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र में चरित्र पर शक के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर परमजीत कुमार कंबोज ने बताया कि मृतक हरप्रीत कौर के पिता सुनील कुमार पुत्र उमेद सिंह निवासी धनौला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी हरप्रीत कौर की शादी 6 साल पहले मलोट हाल गिद्दड़बाहा के इंदरजीत के साथ हुई थी।
पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित ने बताया कि इंदरजीत सिंह को अपनी पत्नी हरप्रीत कौर के चरित्र पर शक था और इसी वजह से वह अक्सर उससे मारपीट करता था। उन्होंने कहा कि बीते दिन उसकी बेटी हरप्रीत कौर ने फोन कर बताया कि उसका पति इंदरजीत सिंह उसके साथ मारपीट कर रहा है।
इस दौरान जब सुनील कुमार अपने दोस्त जगसीर सिंह के साथ गिद्दड़बाहा में हरप्रीत कौर के घर पहुंचे, तो उनका दामाद इंद्रजीत सिंह उनकी बेटी हरप्रीत कौर को पीट रहा था और इस दौरान इंद्रजीत सिंह ने हरप्रीत कौर के सिर और बांह पर लोहे की वस्तु से वार कर दिया, जिससे हरप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ इंस्पेक्टर परमजीत कुमार कंबोज ने बताया कि पुलिस ने सुनीज कुमार के बयानों पर कथित आरोपी इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदु के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

पंजाबः दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए युवक की हुई मौ+त, देखें वीडियो
लुधियानाः सतलुज नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। युवक की मौत की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर छा गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय विनीत के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए टिब्बा रोड़ के रहने वाले पिता राम शंकर मिश्रा ने बताया कि उनका बेटा दोस्तों के साथ सतलुज नदी में नहाने के लिए गया था। उन्होंने कहा कि उनका बेटा 15 दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। देर शाम उन्हें फोन आया कि आपका लड़का नहाते समय नदी में डूब रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन वह तब तक डूब चुका था।
नदी में डूबने से विनीत की मौत हो गई। पिता ने कहा कि उनका बेटा घर पर बिना बताए दोस्तों के साथ नहाने के लिए चला गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गहने पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ई-रिक्शा चालक से साथ युवक नहाने के लिए गए थे। पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से विनीत के शव को बाहर निकाला गया। इस मामले में उन्होंने कहाकि परिजनों के बयान पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

पंजाबः भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने किसानों को लेकर आप और कांग्रेस पर साधा निशाना
मोहालीः पंजाब में किसानों द्वारा लगातार हो रहे विरोध को लेकर परेशानी उठा रहे बीजेपी उम्मीदवारों के लिए अब पार्टी सामने आई है। बता दें, पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर चिंता जताई। साथ ही कहा कि विपक्षी दलों द्वारा किसानों को भड़काने का काम किया जा रहा है। इस दौरान वह राज्य की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक की है और इन्हीं के द्वारा ही किसानों को भड़काया जा रहा है।
सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि किसानों को एक-एक पैसा दिया गया है। केंद्र की भाजपा सरकार किसानों को लेकर गंभीर है। बीते 10 सालों से किसानों को बिना किसी रुकावट से एमएसपी मिल रही है। साथ ही कहा कि जो भी किसानों की इस बार फसल खरीदी गई है। उसको एमएसपी की रेट पर ही खरीदा गया है। वहीं, अब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये जमा किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि में 11 करोड़ किसान रजिस्ट्रर हुए थे, जबकि इसमें पंजाब के किसानों की संख्या ही 23 लाख थी, लेकिन यह राशि पंजाब सरकार की गलती से रुकी। इस राशि के लिए पंजाब सरकार ने कुछ नहीं किया। जाखड़ ने आगे आंदोलन को लेकर किसान नेताओं को भी घेरा। उन्होंने कहा कि किसान अब राजनीतिक हो गए है। किसान जिन मुद्दों को उठा रहे हैं। उनका हल सड़क और चौराहों पर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को धान ही लगाना है तो बाकी फसलों पर एमएसपी क्यों मांग रहे हैं।
-

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात SRPF जवान की गोली लगने से मौ+त
मुबंईः भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर के बॉडीगार्ड ने बीती रात जलगांव जिले के जामनेर कस्बे में अपने पैतृक घर पर खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापडे (39) छुट्टी पर जामनेर के गणपति नगर स्थित अपने घर गए थे। कापडे ने सरकारी बंदूक से मंगलवार रात को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक जवान इससे पहले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, मंत्री छगन भुजबल के बॉडीगार्ड रहे थे। फिलहाल कापडे सचिन तेंदुलकर की सिक्योरिटी में तैनात थे। कापडे के वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात होने की वजह से एसआरपीएफ भी स्वतंत्र तौर पर इस मामले की जांच कर सकती है। एसआरपीएफ जवान कापडे ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उन्होंने निजी कारणों से यह कदम उठाया है। जामनेर पुलिस ने हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जवान प्रकाश कापडे पिछले 8 दिन से अपने गांव में थे। आत्महत्या की खबर फैलते ही लोग जवान के घर के बाहर जमा हो गए। उनके परिवार में बुजुर्ग माता, पिता, पत्नी, दो नाबालिग बच्चे, भाई और बहन हैं।
-

पंजाब : गुर्जरों के डेरे पर लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो
गुरदासपुर : दीनानगर कस्बे के गांव समराला नजदीक म्याणी झमेला में गुज्जर शर्मुद्दीन की झोपड़ी में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। जिससे झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसके साथ-साथ पशुओं के लिए इकट्ठा की गई पराली भी जलकर राख हो गई। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।जिस कारण गुजर शर्मुद्दीन को 10 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। पीड़ित के मुताबिक बड़ी मुश्किल से उसने नगदी और गहने बनाए थे। घटना के बारे में बताते हुए शर्मुद्दीन फूट-फूटकर रोने लगे। शर्मुद्दीन के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ी, लेकिन जब तक वह पहुंची, उनका सारा सामान जल चुका था।उसने बताया कि पेटी में रखे 4 लाख रुपए की नगदी, 4 लाख का सोना और घर का कीमती सामान सहित 2 लाख रुपये का भूसा जलकर राख हो गया। इस मौके पर पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वहीं आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
