Blog

  • भूकंप के झटकों से फिर दहली धरती

    नई दिल्ली : भूकंप के लिहाज से संवेदनशील अफगानिस्तान की धरती एक बार फिर भूकंप के कंपन से हिल गई है। यहां भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 आंकी गई। इसका केंद्र जमीन से 146 किलोमीटर गहराई में था।

    झटके पाकिस्तान के कुछ इलाकों तक महसूस किए गए। फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन भूकंप की तीव्रता को देखते हुए भारी क्षति की आशंका जताई जा रही है। अफगानिस्तान में हाल के समय में लगातार भूकंप आते रहे हैं।

    इससे पूर्व पिछले ही महीने 21 फरवरी को सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया थ। जिस वक्त भूकंप आया उस वक्त लोग घरों में सो रहे थे। कुछ लोग जो जगे हुए थे उन्होंने कंपन महसूस किया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की गहराई 10 किमी दर्ज की गई थी।

  • शास्त्री नगर इलाके 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 बच्चों सहित 4 की मौ’त

    नई दिल्ली : शास्त्री नगर इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। आग लगने से पार्किंग में खड़े चार वाहन जल गए। पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। शास्त्री नगर इलाके के गली नंबर-13 के मकान नंबर 65 में आग लगी थी।

    यह एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग है जिसमें 4 मंजिलें है। इसके साथ ही ग्राउंड फ्लोर और पार्किंग भी है। आग पार्किंग से शुरू होकर पूरी बिल्डिंग में फैल गई। जिससे बिल्डिंग में धुआं भर गया। गली काफी संकरी होने की वजह से दमकल विभाग को मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कतें हुई । पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमें सुबह 5 बजकर करीब 20 मिनट पर गीता कॉलोनी के पास शास्त्री नगर में भीषण आग लगने की सूचना मिली।

    हमने तुरंत दिल्ली अग्निशमन सेवा को सूचित किया। पुलिस की एक टीम, दमकल की चार गाड़ियां, एम्बुलेंस और पीसीआर वैन को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें 4 मंजिल हैं और भूतल पर कार पार्किंग है। उन्होंने बताया कि आग पार्किंग स्थल से शुरू हुई और धुआं पूरी इमारत में फैल गया।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में हुआ हंगामा, युवक ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में देर रात युवक द्वारा भारी हंगामा किया गया। इस दौरान युवक ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि युवक ने ट्रामा वार्ड में युवक ने शीशे तक तोड़ दिए। हैरानी की बात यह है कि इस घटना के दौरान पुलिस कर्मचारी मूक दर्शक बने रहे। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक ने मरीजों पर भी हमला किया। वहीं मरीज से मिलने आए रिश्तेदार की दाड़ी नोंच दी। कहा जा रहा है कि उक्त युवक शंभु बॉर्डर धरने से वापस आया है। इस दौरान वहां पर छोड़ गए आंसू गैस की गैस युवक के दीमाग को चढ़ गई है।

    जिसके चलते उसका दीमागी संतुलन बिगड़ चुका है।जानकारी के अनुसार अस्पताल में तोड़फोड़ और गाली गलोच करने वाला टिब्बा रोड ग्रीन सिटी के इलाके का रहने वाला किसान गुरलाल सिंह है। गुरलाल शंभू धरने से 21 फरवरी को हुई आंसू गैस की गोलाबारी के दौरान बीमार हो गया। गुरलाल को बुधवार सिविल अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया। जहां देर शाम को गुरलाल सिंह की हालत भी बिगड़ गई। मरिजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को सूचित किया। जिन्होंने गुरलाल को नींद का टीटा लगाकर उसे अलग वार्ड में शिफ्ट किया गया। अस्पताल में मरीज दिलबाग को मिलने आए मेजर सिंह ने कहा कि उक्त युवक वार्ड में हंगामा कर दरवाजे तोड़ रहा था। उसे जब रोकने की कोशिश की तो उक्त युवक ने दाड़ी को नोच दिया।

    दाड़ी के कई बार उसने उखाड़ कर बेअदबी की है। अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा नहीं है। नानक नगर से आए मरीज कुलबीर के रिश्तेदार ने कहा कि सरेआम युवक वार्ड में तोड़ फोड़ करता रहा और पुलिस कर्मचारी तमाशा देखते रहे। अस्पताल में सरेआम मरीजों के साथ मारपीट हुई। हंगामा देख किसी ने उस युवक को रोकने की हिम्मत नहीं की। डाक्टर तक देर रात इस वारदात से सहमे दिखे। मरीज की रिश्तेदार इंद्रजीत कौर ने कहा कि उक्त युवक ने मरीजों के साथ मारपीट की। उसे जब रोका गया तो वह कहने लगा कि वह धरने से आया है। सब लोग उसके साथ धरने पर चलो। इंद्रजीत कौर ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मरीजों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए। इस मामले में सिविल अस्पताल पुलिस चौकी के इंचार्ज राजिंद्र सिंह ने कहा सीसीटीवी चैक करवाए जाएगे। 

  • PGI में युवक ने की आत्महत्या, जाने मामला

    चंडीगढ़ : पीजीआई के कैंपस में एक घर के अंदर पंखे से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला है। जानकारी के अनुसार युवक ने अपने घर के कमरे में आत्महत्या की है। वह पीजीआई के एनेस्थीसिया विभाग में ड्यूटी करता था और स्टोर कीपर के तौर पर कार्यरत है। अभी कुछ दिन पहले ही उसकी पीजीआई में जॉइनिंग हुई थी। मृतक की पहचान विवेक ठाकुर के रूप में हुई है। 

     उसके पति ने पीजीआई के स्टाफ पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। जांच अधिकारी के अनुसार वह वॉलंटरी रिटायरमेंट लेना चाह रही थी। अल्ट्रासाउंड की एक नई मशीन का कुछ पार्ट चोरी होने के बाद उसने यह फैसला लिया था। विवेक ठाकुर की आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है कि उस पर विभाग के कुछ उच्च अधिकारियों की तरफ से दबाव बनाया जा रहा था। इस वजह से उसने अपनी आत्महत्या की है।

  • विवादों में घिरे पंजाबी सिंगर Geeta Zaildar, देखें वीडियो

    सुरिंदर शिंदा के बेटे ने किया पलटवार

    जालंधर, ENS: पंजाबी सिंगर गीता जैलदार विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल, हाल ही में  गीता जैलदार का एक स्टेज शो हुआ, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंजाबी सिंगर ने दिवंगत सुरिंदर सिंह शिंदा को लेकर बात कही। जिसके बाद वह ट्रोल होना शुरू हो गए। दरअसल, स्टेज पर टाईम ज्यादा लेने को लेकर उन्होंने सुरिंदर शिंदा का नाम लेकर मजाक उड़ाया। वीडियो में गीता जैलदार कहते हैं कि उन्हें माइक सौंपने से समय बर्बाद होगा, मैं गाना सिर्फ एक ही गाऊंगा, लेकिन आधा घंटा जरूर बर्बाद कर दूंगा, क्योंकि मैं सुरिंदर शिंदा जैसा हूं।

    इस वीडियो के सामने आने के बाद गीता जैलदार को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, सुरिंदर शिंदा के बेटे मनिंदर शिंदा ने गीता जैलदार पर अपना गुस्सा निकाला है। शिंदा के बेटे मनिंदर ने एक वीडियो जारी कर गीता जैलदार को जमकर फटकारा। मनिंदर ने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले यूट्यूब पर एक वीडियो देखी, जिसमें जैलदार मेरे पिता का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो कुछ दिन पुराना है। जिसने एक स्टेज पर मेरे पिता के लिए घटिया शब्दावली का इस्तेमाल किया। जैलदार के साथ अन्य गायक भी मौजूद थे। मनिंदर ने जैलदार पर निशाना साधते हुए कहाकि तुम्हारे पैदा होने से पहले से मेरे पिता शिंदा गायकी करते आ रहे हैं।

    जितनी तुम्हारी उम्र है, उससे ज्यादा मेरे पिता ने पंजाबी गायकी इंडस्ट्री में काम किया है। तुम वो कलाकार हो, जो पैसे देकर यहां तक पहुंचे हो। मगर मेरे पिता अपने जोर पर सिंगर बने हैं। आप उनके करीब भी नहीं हैं। उनके नाखूनों के भी करीब नहीं हैं। मनिंदर ने कहा कि जब सुरिंदर शिंदा जिंदा थे तो उन्होंने मजाक किया होता तो वह जवाब देते, लेकिन अब वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। किसी स्वर्गीय व्यक्ति का मजाक उड़ाना ठीक बात नहीं है। मनिंदर ने आगे कहा कि तुम्हारे बाप की उम्र के थे मेरे पिता। वह अब दुनिया में नहीं है। मगर तुम ऐसा उनका मजाक बना रहे हो। ये ठीक नहीं है। मनिंदर ने जैलदार को घटिया आदमी कहकर संबोधित किया। तुम्हारे गनों से सिर्फ अश्लीलता झलकती है। मेरे पिता पंजाब के लोक गायक थे। मनिंदर ने कहा कि इज्जत करनी सीखो।

  • पंजाबः न्यू सेंट्रल टाउन में खड़ी कार को आग लगने से घर का कीमती सामान भी जलकर हुआ राख

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी सब डिवीजन के न्यू सेंट्रल टाउन में घर में खड़ी कार को अचानक आग लग गई। इस हादसे में जहां कार जलकर राख हुई, वहीं घर में पड़ा कीमती सामान भी जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित हीरा सिंह ने बताया कि कार को आग लगने से वॉशिंग मशीन, 2 साइकिलें सहित अन्य कीमती सामान जल गया। हीरा सिंह के मुताबिक देर रात उन्होंने शेवरले बीट कार लाकर घर में खड़ी की थी। सुबह उन्हें कुछ सड़ने की गंध आई और तब एहसास हुआ कि कार में आग लग गई है। जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और आग पर काबू पाया।

    मालिक हीरा सिंह ने यह भी बताया कि इस आग में उनकी एक कार के अलावा वॉशिंग मशीन, 2 साइकिलें, बिजली के उपकरण, फ्रिज, कूलर और कई अन्य सामान जल गए, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। इस मौके पर उनके पड़ोसी हरपिंदर सिंह ने कहा कि जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने आकर आग बुझाने में मदद की और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हीरा सिंह ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

  • आज का राशिफल, 14 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 14 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरूवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 59 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 56 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। माता-पिता के साथ संबंध मधुर होंगे। जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आपको जीवनसाथी से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी भी आज आपको मिल सकती है। आज आपकी सामाजिक कार्यों में भी रूचि बढ़ेगी। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश भी करेंगे। साथ ही कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है।

    वृष राशि

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे| आपके काम से अधिकारी वर्ग भी खुश होंगे। आज आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी। पक्षियों को बाजरा खिलाएं, आपके उपर आने वाली सभी बधायें दूर होंगी।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। आज किसी भी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके सारे जरूरी कामकाज पूरे हो जायेंगे हैं। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। आपका खर्च बढ़ सकता है। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है।

    सिंह राशि-

    आपका दिन बेहतर रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान आज निकल सकता है, जिससे आपके मन प्रसन्न रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा।

    कन्या राशि-

    आपका दिन फेवरेबल रहेगा। करियर को बढ़ाने के लिये आज आपको नये अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर करने जा सकते है। साथ ही रिश्तों में पॉजिटिविटि भी आयेगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। दोस्तो से फायदा मिलने की उम्मीद है। आज आपका उत्साह भी बढ़ा हुआ रहेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रूके हुए सारे काम आज पूरे होंगे। घर का माहौल भी आज खुशनुमा रहेगा। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा।

    तुला राशि-

      आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपका ध्यान अपने कार्य को पूरा करने में लगा रहेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं।

      वृश्चिक राशि-

      आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज जो भी काम आप शुरू करेंगे उसे समय से पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

      धनु राशि-

      आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी कामकाज से जुड़ी भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके सोचे हुए सारे काम आज पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें, आपकी परेशानी दूर होगी।

      मकर राशि-

      आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ भी समय बिता सकते है, इससे आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लानिंग भी आज बन सकता हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है। करोबार बढ़ाने के लिए आज आपके मन में नए-नए विचार भी आ सकते हैं।

      कुंभ राशि-

      आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग आज आपको मिलेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी।अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने के भाव भी आज आपके मन में आ सकते है। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, करियर में और आगे बढ़ेंगे।

      मीन राशि-

      आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। वहीं किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है। घर में रोज सुबह शाम घी का दिपक जलाए, लंबे समय से चली आ रही दिक्कतों का अंत होगा।

       

    • जालंधर: नशे के खिलाफ इलाका वासियो ने खोला मोर्चा, देखे Live

      जालंधर (ENS) : महानगर के एक इलाके मे नशे के खिलाफ लोगो मे रोष व्याप्त है। शहीद बाबू लाभ सिंह नगर मे माता गुजरी स्कूल के निकट लोगो ने इकट्ठा होकर प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके इलाके मे नशेड़ी युवक सरेआम नशे का कारोबार कर रहे है।

      मोहल्ले की महिलाओ ने बताया कि मनी नाम का लड़का ग्राहकों को सड़को पर चिटा बेच रहा है। जिसकी उनके द्वारा वीडियो भी बनाई गई है। कई बार इलाके के लोगो द्वारा नशेड़ियों को भगाया भी गया है। जिसके बावजूद नशे के सौदागर बाज नहीं आ रहे है। लोग नशेड़ियों से बहुत परेशान है।

    • रायकोट: नगर कौंसिल की बैठक मे unipoles का मुद्दा गरमाया, देखे वीडियो 

      रायकोट: शहर मे निजी कंपनी द्वारा ली गई यूनिपोल की सेवाओं के ठेके का मामला गरमा गया है। जिसे लेकर आज नगर कौंसिल रायकोट की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि ईओ द्वारा उक्त निजी फर्म के साथ मिलकर बड़ा घोटाला किया जा रहा है।

      इस मौके पर पार्षदों ने नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उक्त पार्षदों ने तीन दिन का नोटिस देकर कहा कि अगर तीन दिन में  विज्ञापन के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई, तो कड़ा संघर्ष किया जाएगा। कोंग्रेसी पार्षद पति  ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह शहर की एक बड़ी टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य हैं। 

      टूर्नामेंट के लिए उनके द्वारा यूनिपोल को लगभग दो सप्ताह के लिए बुक किया गया था, जिसके एवज में उक्त इश्तियार कंपनी ने  35000 की मांग की, जबकि सौदा 22000 में तय हुआ था। 

      इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने Google पेज की रसीद भी पेश करते हुए बताया कि नगर परिषद ने पूरे साल के लिए यूनिपोल व अन्य विज्ञापन का कुल ठेका करीब साढ़े तीन लाख रुपये का किया है। जबकि एक इश्तिहार के15 दिन का 22000 रुपये लिया गया है उन्होंने कहा कि यूनीपोल लगाने में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। वही  इस मामले मे ईओ से संपर्क साधना चाहा , लेकिन हो है पाया। नगर कौंसिल के अधिकारियो का पक्ष मिलते ही प्रकशित किया जायेगा । 

    • बड़ी खबर : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट

      नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने भी उम्‍मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट को आज जारी कर दी है। 72 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट में हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को भी जगह दी गई है। खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का नाम भी इस लिस्‍ट में है। गढ़वाल से अनिल बलूनी मैदान में होंगे। अनुराग ठाकुर को हमीरपुर से मौका दिया गया है।

      बीजेपी की दूसरी लिस्‍ट में अशोक तंवर को सिरसा से टिकट दिया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर, अंबाला से पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बनतो कटारिया को टिकट दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अगुवाई में सोमवार रात सम्पन्न हुई बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया था। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे। बैठक में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा के प्रत्याशियों पर चर्चा की गई थी।