Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਕਾਂਗਰਸੀ ਸਰਪੰਚ ਦਾ ਕਤਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਕਾਂਗਰਸੀ ਸਰਪੰਚ ਦਾ ਕਤਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਦਾਰੰਗ ਦੇ ਮੌਜੂਦਾ ਕਾਂਗਰਸੀ ਸਰਪੰਚ ਤਾ ਕਤਲ ਹੋਣ ਤਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਨੇ ਆਇਆ ਹੈ।ਇਹ ਘਟਨਾ ਉਦੋ ਵਾਪਰੀ ਜਦੋ ਸ਼ਾਮ ਦੇ ਵੇਲੇ ਸਰਪੰਚ ਘਰ ਦੇ ਕੋਲ ਮੌਜੂਦ ਸੀ। ਅਣਪਛਾਤੇ ਹਮਲਾਵਰਾ ਨੇ ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਉਸਨੂੰ ਜਖਮੀ ਕਰ ਦਿਤਾ। ਸਰਪੰਚ ਨੂੰਜਖਮੀ ਹਾਲਤ ਚ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾ ਦਿਤਾ।

    ਜਿਥੇ ਉਸਦੀ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਸਰਪੰਚ ਦੀ ਪਤਨੀ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਛੋਟੇ ਮੁਡੇ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਵਿਚ ਜਨਮਦਿਨ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿਚ ਗਏ ਹੋਏ ਸਨ। ਜਦੋ ਦੇਰ ਰਾਤ ਊਹ ਪਾਰਟੀ ਤੋ ਵਾਪਿਸ ਆ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾ ਘਰ ਕੇ ਕੋਲ ਗਲੀ ਵਿਚ ਅਣਪਛਾਤੇ ਹਮਲਾਵਰਾ ਨੇ ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸ਼ਵ ਕਬਜੇ ਚ ਲੇ ਕੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਹਮਲਾਵਰਾ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾ ਦੀ ਭਾਲ ਚ ਛਾਨਬੀਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ ਹੈ।

  • पंजाबः CM मान ने AIG, DSP सहित कई पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित..

    पंजाबः CM मान ने AIG, DSP सहित कई पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित..

    पटियालाः स्वतंत्रता दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम पटियाला में किया गया। जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान यहां ध्वजारोहण किया। वहीं पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ के दौरान अपनी जान पर खेलकर लोगों को बचाने वाले खमाणो के एसडीएम संजीव कुमार समेत 13 शख्सियतों को सीएम भगवंत मान सम्मानित किया गया। इन्हें स्टेट प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में युवकों ने ASI और हेड कॉन्स्टेबल पर किया हमला, एक काबू..

    पंजाबः सिविल अस्पताल में युवकों ने ASI और हेड कॉन्स्टेबल पर किया हमला, एक काबू..

    लुधियानाः शहर के सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है।  नशे में धुत युवकों ने एएसआई और हेड कॉन्स्टेबल पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पुलिस कर्मयिों को गंभीर चोटे आईं। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है, जबिक एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के अनुसार अस्पताल की पहली मंजिल पर बने वार्ड में महिला मरीज से मिलने आए युवकों ने नशे में धुत होकर शोर मचाना शुरू कर दिया। वार्ड में मौजूद महिला स्टाफ नर्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन युवकों ने उससे बदतमीजी करनी शुरू कर दी। नर्स ने तुरंत मामले की सूचना इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को दी।

    जिसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचित किया। एएसआई मुनीर मसीह और हेड कॉन्स्टेबल वरिंदर ने मौके पर पहुंच युवकों को शोर मचाने से मना किया तो युवक पुलिस मुलाजिमों से उलझने लगे। बहसबाजी के बाद उन्होंने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में एएसआई मुनीर मसीह के माथे पर 5 टांके आए हैं और उनका दांत टूट गया। हेड कॉन्स्टेबल वरिंदर के कान पर चोटें आई और हाथ पर 2 टांके लगे हैं। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन 2 के प्रभारी व पुलिस चौकी सिविल अस्पताल के इंचार्ज मौके पर पुहंचे। ताजपुर रोड की रहने वाली महिला अमनदीप कौर ने बताया कि उसके पति ने उसे छत से धक्का दिया था, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद पड़ोस की महिला उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी। वह पहली मंजिल पर महिला वार्ड में भर्ती थी। कुछ देर बाद उसके रिश्तेदार उससे मिलने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

    पुलिस चौकी सिविल अस्पताल के इंचार्ज एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि उक्त मामले में 6 लोगों पर पुलिस कर्मचारियों से मारपीट, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और धमकियां देने का मामला दर्ज कर दिया गया है। वहीं माछीवाड़ा रोड निवासी बलविंदर सिंह बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी के आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • फगवाड़ा:  चोरों ने मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना, लाखों के मोबाइल और नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: चोरों ने मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना, लाखों के मोबाइल और नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : 15 अगस्त के मध्य नजर जहां फगवाड़ा शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। एसपी फगवाड़ा की निगरानी में फ्लैग मार्च भी निकाले गए और मुलाजिमों को नाकेबंदी की हिदायतें भी दी गई, पर सब कुछ फ्लॉप होता हुआ नजर आया क्योंकि फगवाड़ा के व्यस्त इलाका होशियारपुर रोड सब्जी मंडी में जहां चोरों ने एक दुकान से लाखों के मोबाइल फोन और नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। जिसके चलते इलाका निवासियों और दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है दुकानदारों ने बताया कि यह सब तब हो रहा है जब फगवाड़ा शहर में चारों तरफ नाकेबंदी की हुई है और शहर की सुरक्षा के लिया सैकड़ों की तादाद पुलिस बल तैनात किए गए है।

    तनेजा मोबाइल हाउस के मालिक अजय तनेजा ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके गया था सुबह आकर जब देखा तो उनकी दुकान की पीछे से दीवार तोड़ी हुई थी जिसके चलते लाखों के नए और पुराने मोबाइल लेकर कर मौके से चोर फरार हो गए। दूसरे तरफ उन्होंने यह भी बताया कि 20 से 25हजार की नगदी भी गल्ले से चोर लेकर फरार हुए हैं चोरी संबंधित थाना सिटी पुलिस को सूचना दे दी गई है।

    जानकारी देते हुए मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि उनकी दुकान पर जो ग्राहकों के फोन रिपेयर के लिए आए हुए थे अधिकतर फोन चोरी हो चुके हैं जो ग्राहक के है उनको फोन कहां से दिए जाएं। उन्होंने एस पी फगवाड़ा से गुहार लगाई है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनका सामान की बरामदगी करवाई जाए ताकि लोगों को उनके फोन वापस किए जा सके।

  • पंजाबः वाघा बॉर्डर पर दिखा जवानों में जोश

    पंजाबः वाघा बॉर्डर पर दिखा जवानों में जोश

    चंडीगढ़ः स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब देशभक्ति के रंग में रंग गया है। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर पूरे प्रदेश में राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा लहरा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पटियाला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। बाकी जिलों में भी पंजाब के मंत्रियों और खास लोगों ने आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। वहीं पंजाब के कई स्थानों में स्वतंत्रता दिवस पर खास कार्यक्रम आयोजित किये गए।

    राज्‍य में पटियाला, जालंधर, लुधियाना, बठिंडा , मोहाली, अमृतसर सहित सभी जिला मुख्यालयों पर 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा हैं। इस अवसर पर हर स्कूलों, भवनों, सरकारी संस्थानों में भव्य परेड व कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्‍वतंत्रता दिवस समारोहों में पुलिस, विभिन्न विभागों की टीमें और स्‍कूल के बच्‍चे परेड और कार्यक्रम पेश कर रहे हैं। वहीं पटियाला में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश की आजादी में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। सीएम मान ने ध्वजारोहण के बाद कई घोषणाएं भी की है, जो कि पंजाब के लोगों के लिए बड़ी लाभकारी है।

     

    वहीं बठिंडा के शहीद भगत सिंह मल्टीपर्पज स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ बलजीत कौर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अटारी वाघा सरहद पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों में भी जोश देखने को मिल रहा है। जहां बीएसएफ के डीआईजी संजय गौर ने जवानों में मिठाई भेंट की। आज अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी भी आयोजित की जाएगी। इस बार वाघा बॉर्डर पर 30 हजार से ज्यादा सैलानियों के आने की संभावना है। 

    यहां कार्यक्रम खास बनाने के लिए लोगों के लिए खास इंतजामात किये गए। BSF की गैलरी में बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाईं गई है, जिससे लोगों को दूर से देखने में आसानी हो। अमृतसर के अटारी वाघा सरहद पर बीएसएफ के डीआईजी संजय गौर ने संबोधन किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जवानों का जोश बढ़ाया और शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया। अटारी बॉर्डर BSF के जवानों ने ध्वजारोहण कर के राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जवानों ने आजादी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजली दी।

  • इस मशहूर एक्टर को मिली भारतीय नागरिकता, शेयर की तस्वीर..

    इस मशहूर एक्टर को मिली भारतीय नागरिकता, शेयर की तस्वीर..

    मुबंईः अक्षय कुमार ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर फैंस को बड़ी न्यूज दी है। उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई है। खिलाड़ी कुमार को भारत का पासपोर्ट मिला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी। अक्षय के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी। फिर से भारत की नागरिकता पाकर एक्टर काफी खुश हैं।

    फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर को बधाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, काफी समय से अक्षय कुमार भारत की नागरिकता लेने की कोशिश कर रहे थे। क्योंकि उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं थी। इसलिए एक्टर को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही थी। सोशल मीडिया पर अक्षय को लोग कनाडा कुमार का टैग देते थे।

    एक्टर को ट्रोल करते हुए लोग उनकी फिल्मों पर निशाना साधते थे। मूवीज के कलेक्शन पर इसका असर पड़ते देखा गया था। लोग कहते थे- आप इंडिया में काम करते हैं। यहां आपकी कमाई होती है। लेकिन भारत की नागरिकता आपके पास नहीं है। आप दूसरे देश का नागरिकता रखते हैं।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात बच्चे का शव..

    पंजाबः सिविल अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात बच्चे का शव..

    आरएमपी डॉक्टर सहित चार पर केस दर्ज

    कपूरथलाः जिले के सुलतानपुर लोधी में स्थित सिविल अस्पताल के टॉयलेट के कमोड में एक नवजात बच्चे का शव मिलने की खबर है। जिसकी सूचना मिलने के उपरांत ड्यूटी डॉक्टर की शिकायत पर सुलतानपुर लोधी थाना पुलिस ने एक आरएमपी डॉक्टर सहित 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टि जांच अधिकारी बलवीर सिंह ने करते हुए बताया कि आज चारों आरोपियों को माननीय अदालत में पेशकर रिमांड की मांग की जाएगी। जानकारी अनुसार सुलतानपुर लोधी सिविल अस्पताल में तैनात मेडिकल अफसर मनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त को अस्पताल में तैनात सफाई सेवक बलजीत कौर ने उसे सूचना दी कि अस्पताल के टॉयलेट के कमोड में एक नवजात बच्चे का शव पड़ा है। जिसको कब्जे में लेकर लेबर रूम में रखवाकर सीएमओ को सूचित कर दिया गया है।

    शिकायतकर्ता मनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि स्टाफ से मालूम हुआ है कि यह नवजात बच्चा एक लड़की अंजलि पुत्री बलविंदर सिंह का है। जिसकी मां मनजीत कौर पत्नी बलविंदर सिंह, पिता बलविंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह तथा डॉक्टर मंगतराम पुत्र अजीत सिंह सभी वासी गांव मियानी बहादुर, जोकि सिविल अस्पताल में आए थे और स्टाफ सदस्य खुशप्रीत सिंह को उन्होंने बताया कि इस लड़की के पेट में दर्द है, इसको आरएमपी डॉक्टर ने कहां है कि दर्द का टीका लगवा लो। स्टाफ खुशप्रीत सिंह ने लड़की को टीका लगवाने के लिए कहां। परंतु उक्त लड़की को आरएमपी डॉक्टर तथा उसके साथ आए व्यक्ति उसे बाथरूम में ले गए। तथा कुछ मिनट बाद वापिस आकर स्टाफ खुशप्रीत से दर्द की गोली ले कर वापस चले गए।

    शिकायतकर्ता ने शक जाहिर करते हुए पुलिस को बताया कि इन सभी लोगों ने हमसलाह होकर जीवित बच्चे को पेट में ही मार दिया और उसको पैदा करवाने के बहाने की कोशिश की है। सुलतानपुर लोधी पुलिस के जांच अधिकारी बलवीर सिंह ने मेडिकल अफसर मनदीप कौर की शिकायत पर एक आरएमपी डॉक्टर सहित 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • जालंधरः कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम में 70 फोन चोरी

    जालंधरः कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम में 70 फोन चोरी

    पहले भी हुए थे बाउंसरों से फोन बरामद

    जालंधर, ENS: देवी तालाब में देर रात हुए कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम में एक बार फिर से फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक देर रात बाला जी के प्रोग्राम के दौरान 70 फोन चोरी हुए है। पीड़ित राहुल सोनी ने बताया कि वह कन्हैया मित्तल का प्रोग्राम देखने के लिए गया था। जहां उसके फोन चोरी हो गए। मामले की जांच की गई तो पता चला कि देर रात कुल 70 फोन के साथ-साथ कई लोगों के पर्स चोरी हो गए। हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भी कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम में फोन चोरी होने का मामला सामने आया था। इस दौरान पुलिस ने चोरी का फोन बाउंसरों से बरामद किया है। लेकिन इस घटना के दौरान भी प्रशासन को कोई सुध नहीं ली। जिसका परिणाम यह हुआ कि देर रात पहले अधिक मात्रा में फोन चोरी हो गए।   

    बता दें कि कन्हैया मित्तल के 20 मई को हुए प्रोग्राम के दौरान कई मोबाइल चोरी हुए थे। जिनकी शिकायत थाना 8 में पीड़ितों ने दर्ज करवाई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़ित के चोरी के मोबाइल ट्रेस करने शुरू किए तो पुलिस को एक आईफोन मोबाइल की लोकेशन बर्गर किंग के सामने बेसमैंट में स्थित आरके मोबाइल की मिली थी। इस मामले को लेकर थाना 8 की पुलिस ने आरके मोबाइल की दुकान से एक मोबाइल बरामद किया। जांच के दौरान पता चला था कि कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम में मौजूद बाउंसरों द्वारा उक्त दुकान पर मोबाइल बेचा गया था।

    जिसके बाद थाना 8 की पुलिस राम को अपने साथ थाने ले गई थी। हालांकि इस मामले को लेकर यह भी कहा गया था कि उक्त दुकानदार ने खरीदे गए मोबाइल को लेकर सबूत भी पेश किए थे। लेकिन पुलिस जांच के लिए उक्त संचालक को अपने साथ ले गई थी। इस घटना के बाद एक बार फिर से कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम में फोन चोरी होने का मामला सामने आ गया है। क्या इस बार पुलिस प्रशासन चोरी हुए फोन को ट्रेस कर आरोपी को काबू करेंगी या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

  • जालंधरः सुरेश की मौत के मामले में Balaji Construction Company के खिलाफ FIR दर्ज

    जालंधरः सुरेश की मौत के मामले में Balaji Construction Company के खिलाफ FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: करतारपुर के बसरामपुर में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे पर पीलर के काम के दौरान करीब 80 फुट गहरे बोरबेल में गिरे हरियाणा के जींद निवासी सुरेश को बचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। लेकिन 45 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद इंजीनियर सुरेश की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतक सुरेश कुमार के परिवारिक मैंबरों के बयानों के आधार पर बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ 304 का मामला दर्ज किया गया है। बता देंकि शनिवार शाम को 7 बजे बोरवेल में गिरे सुरेश को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम कड़ी मशक्त कर रही थी। लेकिन बीते दिन जब रेस्क्यू दौरान एनडीआरएफ की टीम ने सुरेश को बाहर निकाला तब तक सुरेश की की मौत हो गई।

    बता दें कि शनिवार से ही सुरेश को बचाने के लिए जो बचाव कार्य चलाए गए थे, जहां टीम को सोमवार सुबह सबसे बड़ी बाधा नजदीक में ही स्थित एक पानी से भरा तालाब (छप्पड़) पैदा कर रहा था। तालाब के कारण NDRF की टीम को बार-बार अपनी बचाव कार्य की स्ट्रेटेजी बदलनी पड़ रही। लेकिन इसके बावजूद टीम सुरेश को बचा नहीं पाई। हालांकि इससे पहले देर रात को सूचना थी कि NDRF की टीम सुरेश के नजदीक पहुंच गई है और उसे निकालने वाली है, लेकिन फिर पता चला कि टीम उसे नहीं निकाल पाई।

    वहीं दूसरी ओर घटना स्थल पर पहुंचे सुरेश के छोटे भाई सत्यवान ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे तुरंत जालंधर पहुंचे। सत्यवान ने बताया कि वह गांव में किसानी करता था, वह जालंधर में काम करने के लिए आया था। कंपनी अपनी और से लगातार सुरेश को बचाने में काफी मशक्त की। आज सुबह ही सुरेश के भाई ने कहा था कि मरना जीना तो परमात्मा के हाथ में है, अगर सुरेश की जिंदगी में जीना लिखा होगा तो उसे कोई नहीं मार सकता।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਵਾਰੀਆ ਦੀ ਭਰੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ, ਕਈ ਜਖਮੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਵਾਰੀਆ ਦੀ ਭਰੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ, ਕਈ ਜਖਮੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

     ਕਪੂਰਥਲਾ: ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰੀ  ਬੱਸ  ਟਾਂਡੇ ਨੂੰ ਜਾਣ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਈ ਤਾਂ ਨਡਾਲਾ -ਸੁਭਾਨਪੁਰ ਰੋਡ ਤੇ ਪਿੰਡ ਤਾਜ਼ਪੁਰ ਤੇ ਮੁਸਤਫਾਬਾਦ  ਵਿਚਕਾਰ ਮੋੜ ਤੇ ਸਾਹਮਣੇ ਤੋ ਆ ਰਹੀ ਇੱਕ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਦੇ ਪਲਟੀ ਖਾਂਦੀ ਸੜਕ ਤੋ ਹੇਠਾ ਨੀਵੀ ਜਗਾ ਤੇ ਡਿੱਗ ਗਈ । ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਵਿੱਚ ਬੈਠੀਆ ਸਵਾਰੀਆ ਚ ਚੀਕ ਚਿਹਾੜਾ ਮੱਚ ਗਿਆ । ਨੇੜਲੇ ਘਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਬੱਸ ਵਿੱਚੋ ਡਰਾਈਵਰ, ਕੰਡਕਟਰ ਤੇ ਸਵਾਰੀਆ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਤੇ  ਸਵਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਬੱਸ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਕੇ ਮੰਜਿਲ ਵੱਲ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਪੀ ਆਰ ਟੀ ਸੀ ਬੱਸ ਪੀਬੀ 09 ਐੱਸ 3705 ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਸਤਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਤਰਲੋਕ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪੱਟੀ ਜ਼ਿਲਾ ਤਰਨਤਾਰਨ  ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਬੱਸ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਦੀ ਤਰਾਂ ਕਪੂਰਥਲਾ ਤੋ ਟਾਂਡਾ ਰੂਟ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਈ ਦੀ ਪਰੰਤੂ ਅੱਜ ਉਕਤ ਜਗਾ ਵਾਲੇ  ਮੋੜ ਤੇ ਸਵੇਰੇ 6:50  ਸਾਹਮਣੇ ਤੋ ਆ ਰਹੀ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਦੇ ਸਾਇਡ ਤੇ ਕਰਨ ਲੱਗੇ ਦਾ ਸਟੇ਼ਰਿੰਗ ਲੌਕ ਹੋ ਗਿਆ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਬੱਸ ਹੇਠਾ ਸੜਕ ਤੋ ਉਤਰ ਗਈ ਤੇ ਪਲਟ ਗਈ ਉਹਨਾ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਸਰਕਾਰੀ ਛੁੱਟੀ ਹੋਣ ਕਾਰਣ ਸਵਾਰੀਆ ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਸਨ ਨਹੀ ਤਾਂ ਹਲਾਤ ਕੁਝ ਹੋਰ ਹੋਣੇ ਸੀ ।  ਡਰਾਈਵਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਾਦਸੇ ਸਮੇ ਬੱਸ ਵਿੱਚ 6-7 ਸਵਾਰੀਆ ਸਨ ਜਿੰਨਾ ਵਿੱਚ ਬਿਹਾਰ ਦੇ ਪਰਵਾਸੀ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਬਹੁਤੇ ਸਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾ ਵਿੱਚੋ ਇੱਕ ਪਰਵਾਸੀ ਦੇ ਮਮੂਲੀ ਸੱਟਾਂ ਤੇ ਮੇਰੇ ਵੀ ਮਮੂਲੀ ਸੱਟ ਲੱਗੀ ਹੈ।  ਉਹਨਾ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੋੜ ਤੇ ਸੜਕ  ਕਿਨਾਰੇ ਲੱਗੇ ਸੰਘਣੇ ਰੁੱਖਾ ਦਾ ਉਹਲਾ ਵੀ ਅਜਿਹੇ ਸੜਕ ਹਾਦਸਿਆ ਦਾ ਕਾਰਣ ਬਣਦਾ ਹੈ ਉਹਨਾ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸੜਕ ਦੇ ਮੋੜਾ ਤੇ ਪੈਂਦੇ ਰੁੱਖਾ ਦੀ ਕਟਾਈ ਛੰਟਾਈ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇ ਤਾ ਜੋ ਅਜਿਹੇ ਹਾਦਸੇ ਨਾ ਵਾਪਰਨ ।