Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • कार और बाइक की टक्कर में पिता की मौत, 10 मीटर हवा में उछला बेटा

    पुरकाजीः पुरकाजी गंगनहर पर सुबह साढ़े छह बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटा घायल हो गए। वहीं अस्पताल में उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। वहीं हादसे में बेटा 10 मीटर हवा में उछलकर सड़क पर गिरा। हादसे में कार सवार भी घायल हो गए। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी अर्श पुत्र दिलशाद (22) अपने पिता दिलशाद उर्फ भूरा पुत्र शेरदीन (45) को अपनी पल्सर बाइक से पुरकाजी में कुछ सामान खरीदने के आ रहे थे।

    मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बाइक सवार जब गंगनहर स्थित कर्मवीर आश्रम के निकट मोड़ पर पहुंचे तो हरिद्वार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने असंतुलित होकर बाइक मेें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र 10 फुट उछलकर डिवाइडर पर गिरे, जहां दोनों घायल हो गए। उधर, कार सवार अभिषेक, शिवम और अर्पण भी घायल हो गए जिन्हें पुरकाजी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां उपचार के बाद दिलशाद की मौत हो गई।

    वहीं कार में बैठे हुए अभिषेक पुत्र जोगेन्द्र,शिवम पुत्र राजेन्द्र,अर्पण पुत्र गजाधर निवासी श्याम कालोनी, रामबाग, बल्लभनगर फरीदाबाद (हरियाणा) भी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर कम्हेड़ा चौकी इंचार्ज विक्रम वीरेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उठाकर पीएचसी पर भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद दिलशाद को मृत घोषित कर दिया।

    अर्श, अर्पण, अभिषेक, शिवम को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि हरियाणा नंबर की कार को कब्जे में लिया हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान अमित ने बताया कि मृतक दिलशाद घर पर रहकर पशुओं की देखरेख करता था। उसका पुत्र अर्श वेल्डिंग का काम कर गुजरा करता है। उन्होंने बताया कि गंगनहर पर सड़क किनारे बने हुए गड्ढे हादसों का सबब बने हुए हैं।

  • नगर निगम बद्दी के लिये मतदाता सूचियों का प्रकाशन 6 अक्तूबर को, दो स्थानों पर होगी सूची का प्रकाशन

    नगर निगम बद्दी के लिये मतदाता सूचियों का प्रकाशन 6 अक्तूबर को, दो स्थानों पर होगी सूची का प्रकाशन

    बद्दी/सचिन बेंसल: बद्दी के एसडीएम  डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने कहा कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी स्थानीय निकायों के आयोजित होने वाले आम निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाता सूचि की तैयारी एवं प्रकाशन का कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा की ओर से अधिसूचना के अनुसार मतदाताओं की अर्हता तिथि 01 अक्तुबर निर्धारित की गई है। भारत के निर्वाचन आयोग से प्राप्त डेटाबेस  के आधार पर तैयार मतदाता सूचियों को निर्वाचन नामावली प्रबन्धन प्रणाली  सॉफ्टवेयर पर अद्यतन किया गया है।

    इसी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी निकायों के निर्वाचन के लिये मतदाता सूचियों निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रकाशित की जायेंगी। उन्होंने कहा कि प्रारूप निर्वाचक नामावली (प्रारूप मतदाता सूचि) 06 अक्तूबर, को प्रकाशित की जायेगी। संशोधन प्राधिकारी के समक्ष दावे एवं आपतियां प्रस्तुत करने की अवधि तिथी 08 से 17, अक्तूबर तक है।उन्होंने कहा कि संशोधित प्राधिकारी द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने की तिथी से 10 दिन की अवधि के भीतर दावों एवं आपतियों का निपटारा किया जायेगा। यह तिथी 27. अक्तूबर निर्धारित की गई है। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ने कहा कि प्राधिकारी के आदेश की तिथी से 07 दिन के भीतर अर्थात 03 नवम्बर तक अपील निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक), बददी को प्रस्तुत की जा सकेगी।

    उन्होंने कहा कि अपील प्राधिकारी द्वारा अपील दायर करनेकी तिथी से 07 दिन के भीतर अर्थात 10 नवम्बर, तक दायर की जा सकेगी। 13 नवम्बर, 2025 तक या इससे पूर्व निर्वाचक नामावली का अंन्तिम प्रकाशन कर दिया जायेगा।
    डॉ0 संजीव कुमार धीमान, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक), बददी ने कहा कि सामूहिक आवेदन स्वीकार नहीं किये जाऐंगे। एक परिवार के सदस्यों के दावे एवं आपतियां परिवार के एक सदस्य द्वारा ही प्रस्तुत की किये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दावों, आपतियों एवं अपीलों के निपटारे के उपरान्त निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी ई0आर0एम0एस0 सॉफ्टवेयर के माध्यम से आवश्यक संशोधन करेंगे।

    आवश्यक संशोधन के उपरान्त अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार अंन्तिम रूप से निर्वाचक नामावली प्रकाशित करने की सूचना जारी की जायेगी। यह सूचियां राज्य निर्वाचन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट तथा जिला की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। बैठक में मुख्य रूप से सतीन्द्र जीत, तहसीलदार बददी,  जगदीश चन्द, नायब तहसीलदार बददी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण हाजिर रहे।

  • Jalandhar News: धार्मिक विवाद को लेकर विधायक परगट सिंह का बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: धार्मिक विवाद को लेकर विधायक परगट सिंह का बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में मुस्लिम समाज की ओर से बीते दिन कमिशनर दफ्तर के बाहर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसके बाद धरने पर बैठे मुस्लिम समुदाय के लोगों के पास से एक्टिवा सवार व्यक्ति ने जय श्री राम के नारे लगाए। आरोप है कि उक्त व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई की गई। जिसको लेकर आज श्री राम चौक पर हिंदू नेताओं द्वारा धरना लगाया गया। वहीं इस मामले को लेकर आयूब खान और नमीन खान की ओर से प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान कहा गया कि बीते दिन धरने के दौरान एक्टिवा सवार व्यक्ति नारे लगाता हुआ कुछ दूरी पर गया। आरोप है कि मुस्लिम भाईचारे को लेकर अपशब्द कहे गए। हालांकि उनके समुदाय द्वारा किसी ने मारपीट नहीं की है।

    वहीं यूपी में आई लव मोहम्मद लिखे जाने को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब जालंधर की सियासत और संगठनों के धरनों तक पहुंच गया है। इस मामले पर कैंट हलके से कांग्रेस विधायक का बयान सामने आया है। परगट सिंह ने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है, वहीं उन्होंने इस मामले को कम्युनल टेंशन न देने की अपील की है। परगट सिंह ने कहा कि पंजाब पीर-फकीरों की धरती है, जहां आज तक कभी भी साम्प्रदायिक तनाव नहीं हुआ। उन्होंने कहा- जिसने गलती की है, उसे उसकी बनती सजा जरूर मिलनी चाहिए। लेकिन हमें इसे कम्युनल टेंशन की तरह नहीं देखना चाहिए और इस पर ज्यादा चर्चा भी नहीं करनी चाहिए। पंजाब पहले ही बाढ़ की मार झेल रहा है, इसलिए हमें मिलकर भाईचारे की तरह काम करना चाहिए।

    उन्होंने आगे कहा कि वह हर धर्म की इज्जत करते है। कम्युनल टेंशन का कोई फायदा नहीं होता, इसका हमेशा नुकसान ही होता है। इसलिए हमें किसी भी कीमत पर पंजाब को इस दिशा में नहीं जाने देना चाहिए। दरअसल, आज हिंदू सगंठनों द्वारा सुबह 11 बजे श्री राम चौक पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 3 घंटे तक श्री राम चौक (कंपनी बाग) पर टेंट लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। वहीं मौके पर पहुंचे डीसीपी नरेश डोगरा ने हिंदू सगंठन को दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी को लेकर 2 दिन का समय मांगा है। पुलिस द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद हिंदू सगंठन द्वारा धरने को समाप्त कर दिया गया।

  • ऊना में जिला स्तरीय सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता आयोजित

    ऊना में जिला स्तरीय सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता आयोजित

    सुरक्षित निर्माण आपदा जोखिम न्यूनीकरण का सबसे प्रभावी और स्थायी उपाय : उपायुक्त जतिन लाल

     ऊना/सुशील पंडित:उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि सुरक्षित निर्माण आपदा जोखिम न्यूनीकरण का सबसे प्रभावी और स्थायी उपाय है। यदि भवन निर्माण के प्रत्येक चरण में सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए, तो भूकंप, भूस्खलन या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

    उन्होंने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) ऊना में सुरक्षित निर्माण मॉडल पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होते हुए यह बात कही।उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सुरक्षित निर्माण तकनीकों और आपदा-सुरक्षा सिद्धांतों के प्रति व्यवहारिक समझ विकसित करने में सहायक सिद्ध होती हैं।

    बता दें, यह प्रतियोगिता जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से जन-जागरूकता अभियान “समर्थ-2025” के अंतर्गत आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षित निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जोखिम पूर्ण परिस्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित करना तथा आपदा-संवेदनशील क्षेत्रों में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

    प्रतियोगिता में हाई स्कूल स्तर पर 5 मॉडल, वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर 4 मॉडल और कॉलेज स्तर पर 1 मॉडल प्रदर्शित किया गया, जिनमें से श्रेष्ठ मॉडल का चयन हुआ। इस दौरान विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लेकर सुरक्षित निर्माण तकनीकों और आपदा जोखिम न्यूनीकरण की महत्ता पर जन-जागरूकता का संदेश दिया।

    उपायुक्त ने बताया कि विजेता प्रतिभागी आगामी 7 से 8 अक्तूबर तक साइंस म्यूजियम, आनंदपुर शोघी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी अपना मॉडल आपदा न्यूनीकरण प्रदर्शनी ‘समर्थ-2025’ के दौरान रिज मैदान, शिमला में प्रदर्शित करेंगे, जहां उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

    ये रहे विजेता
    प्रतियोगिता में उपायुक्त ऊना, पीओ (डीआरडीए) तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा तीनों स्तरों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन किया गया।हाई स्कूल स्तर पर रावमापा पिरथीपुर के सूर्यांश ने प्रथम, कांगड़ स्कूल की चाहत और सिमरन ने द्वितीय तथा राजकीय उच्च पाठशाला बुढवार की सोनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर रावमापा कलोह की तानिया और मनत ने प्रथम, रावमापा मंदली के सूरज शर्मा ने द्वितीय और रावमापा (छात्रा) ऊना की मनप्रीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, कॉलेज स्तर पर एसवीएसडीपीसी कॉलेज भटोली के नितिश कुमार और काशवी धीमान प्रथम रहे।

    रावमापा(छात्र) ऊना के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल, लोक निर्माण विभाग के अधिषाशी अभियंता के एस ठाकुर, उपनिदेशक कार्यालय से नोडल अधिकारी(इंस्पायर) पुष्पा रानी, डीडीएमए ऊना के इंचार्ज राजन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Punjab News: हलवाई को खाने के पैसे मांगना पड़ा महंगा, दुकान के बाहर कर्मी ने लगा दिया कूड़े का ढेर, देखें वीडियो

    Punjab News: हलवाई को खाने के पैसे मांगना पड़ा महंगा, दुकान के बाहर कर्मी ने लगा दिया कूड़े का ढेर, देखें वीडियो

    लुधियानाः मालीगंज चौक में दिलीपा पुरी वाले के पास ग्राहक पुरिया खाने के लिए आया। जब दुकानदार ने पैसों की मांग की तो उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। इस दौरान बिना पैसे दिए मौके से चला गया। कुछ देर बाद व्यक्ति रेहड़ा भरकर कूड़े का लेकर आ गया और दुकान के बाहर फेंककर चला गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कर्मी कूड़े का ढेर भरकर रेहड़े पर लेकर आ गया और दुकान के बाहर फेंककर चला गया।

    मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार सुरिंदर कुमार ने बताया कि उसकी दुकान पर थापरा मोहल्ले का सफाई कर्मी पुरियां खाने आया। इस दौरान दुकान पर कर्मी नया था और उसने खाने के पैसे मांगे तो वह गुस्से में चला गया और कुछ देर रेहड़े भर कूड़े का लेकर आ गया। जिसके बाद दुकान के बाहर कूड़ा फेंककर चला गया। घटना को लेकर पार्षद को सूचना दे दी है। वहीं थाने में भी शिकायत दे दी है। व्यक्ति का कहना हैकि कर्मी ने ड्रिंक की हुई थी।

    अनीषपुरी ने बताया कि दिलीपा पुरी की मशूहर दुकान पर सफाई कर्मी आया। इस दौरान दुकान पर कर्मी से पूरियां खाने के लिए मांगी। इस दौरान दुकान पर नए कर्मी द्वारा सफाई कर्मी से पुरियों को पैसे मांगे गए तो गुस्से में आकर वह रेहड़ा कूड़ा से भरा लेकर आ गया और दुकान के बाहर फेंककर चला गया। व्यक्ति ने कहाकि नगर निगम द्वारा धक्का किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैसे मांगने के विरोध में कूड़ा का ढेर दुकान के बाहर फेंककर जाना निंदनीय घटना है। वहीं आज शहर में यात्रा निकाली जा रही है, जिसके चलते लोगों के निकलने का यही रास्ता रहेंगा। ऐसे में चौक के पास कूड़े का ढेर लगाने से लोग परेशान हो रहे है।

  • Haryana News: चाकू से व्यक्ति पर किया 7 बार हमला, 1500 लेकर फरार हुए युवक, देखें वीडियो

    Haryana News: चाकू से व्यक्ति पर किया 7 बार हमला, 1500 लेकर फरार हुए युवक, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-20 के पास देर रात हुई लूट की वारदात ने पुलिस को हैरान कर दिया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लूट सिर्फ 1500 रुपये की ही थी परंतु व्यक्ति के ऊपर चाकू से सात से आठ बार वार किया गया। वार के कारण उसकी आंते बाहर आ गई। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    मामले की जांच करने के लिए पुलिस मार्केट के पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। पीड़ित व्यक्ति (आसाराम) मजदूरी का काम करता है और वह जीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे रहता है। देर रात वह अपने किसी जान पहचान के व्यक्ति को मिलकर वापिस आ रहा था।

    इस दौरान वह जीरकपुर फ्लाइओवर जाते समय वह सेक्टर-15 पंचकूला में रामलीला देखने चला गया। जैसे ही वह मीट मार्केट पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में पहुंचा। इस दौरान बाइक पर आए तीन युवकों ने उससे फोन और पैसे मांगे। जब उसने विरोध किया तो लुटेरों ने व्यक्ति के पेट में चाकू से सात से आठ बार वार किए।

    इससे उसकी आंतें बाहर आ गई। तीनों युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। वहां से गुजर रहे लोगों ने जैसे व्यक्ति को घायल अवस्था में देखा तो 112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया। एएसआई मदन लाल तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल अवस्था में ही व्यक्ति को सेक्टर-6 के अस्पताल में पहुंचाया।

    सेक्टर-6 के अस्पताल से उसकी हालत गंभीर थी जिसके बाद व्यक्ति को चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई है।

     

     

  • Jalandhar News: नाबालिग को लेकर 35 वर्षीय व्यक्ति फरार, परिवार के आरोप, थाने के बाहर हुआ हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: नाबालिग को लेकर 35 वर्षीय व्यक्ति फरार, परिवार के आरोप, थाने के बाहर हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के कबीर नगर में नाबालिग लड़की को 35 वर्षीय व्यक्ति फरार होने के परिवार ने आरोप लगाए है। परिवार द्वारा थाने के बाहर हंगामा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 8 दिन हो गए है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। महिला का कहना है कि उक्त व्यक्ति संजय कालिया की 3 शादियां हो चुकी है। नाबालिग लड़की की मां ने कहा कि उसने थाने में शिकायत दी तो उसके बाद उन पर केस वापिस लेने के लिए फोन करके दवाब बनाया जा रहा है।

    महिला ने कहा कि 8 दिन से पुलिस द्वारा एक नंबर भी ट्रेस नहीं किया गया। वहीं नाबालिग लड़की के पिता ने कहाकि डोली नामक लड़की का भाई उसकी बेटी को लेकर फरार हो गया। उक्त व्यक्ति ऑटो चलाता है। पीड़ित पिता ने कहाकि 8 दिन से वह थाने के चक्कर काटकर परेशान हो गए है। पुलिस कर्मी श्याम को लिखित शिकायत दी हुई है, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही।

    परिवार ने कहाकि पुलिस कमिशनर दफ्तर में इंसाफ की गुहार लगाई गई, जिसके बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। परिवार का कहना अगर उनकी बेटी को जल्द सही सलामत उनके हवाले ना किया गया तो वह खुद की जीवनलीला समाप्त कर लेंगे। परिजनों ने कहा कि दिनेश ढल्ल से भी वह मुलाकात कर चुके है। जिसके बाद दिनेश ढल्ल द्वारा थाने में इस मामले को जांच के लिए कहा गया। परिवार ने उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    दूसरी ओर थाना-1 के पुलिस अधिकारी श्याम लाल का कहना हैकि नाबालिग लड़की को व्यक्ति द्वारा भगाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने कहा कि परिवार द्वारा जो नंबर दिए गए, वह इस समय बंद आ रहे है। उन्होंने कहाकि फोन नंबर ट्रेस किए जा रहे है। इस मामले में जल्द व्यक्ति के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • ऊना में अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के प्रचार हेतु विशेष जागरूकता अभियान का दूसरा चरण 6 से

    ऊना में अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के प्रचार हेतु विशेष जागरूकता अभियान का दूसरा चरण 6 से

    ऊनासुशील पंडित: हिमाचल सरकार की अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं को लेकर प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऊना जिले में विशेष जागरूकता अभियान का दूसरा चरण 6 अक्तूबर से आरंभ किया जा रहा है। अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से जुड़े नाट्य दल गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी देंगे। इसका उद्देश्य योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचाना और सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है।

    सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि ऊना जिले में अभियान का पहला चरण पूरा कर लिया गया है। अब दूसरे चरण में जिले के 10 अनुसूचित जाति बहुल्य गांवों में कार्यक्रम होंगे, जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 4-4 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    दूसरे चरण में यहां होंगे कार्यक्रम

    उन्होंने बताया कि जागरूकत अभियान के दूसरे चरण में पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा द्वारा 6 से 10 अक्तूबर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें गीत संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति के कल्याण की सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 अक्तूबर को बंगाणा के बल्ह खोली और डडियार, 7 को धमांदरी और कुरियाला, 8 को हरोली के सलोह अपरला और दुलैहड़ अप्परला, 9 को खड्ड खास और कुंगड़त तथा 10 अक्तूबर को ऊना के बसोली अप्परली और सासन में गीत संगीत व नुकड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ जनहित में संचालित योजनाओं बारे जानकारी दी जाएगी।

  • अगर आप भी सोते समय तकिए के पास रखते हैं Mobile, तो हो जाएं सावधान

    अगर आप भी सोते समय तकिए के पास रखते हैं Mobile, तो हो जाएं सावधान

    सेहत: मोबाइल के बिना समय बिताना मुश्किल हो गया है। हर किसी की जिंदगी का यह जरुरी हिस्सा बना हुआ है। काम हो, पढ़ाई हो या फिर एंटरटेनमेंट मोबाइल हर समय साथ रहता है परंतु यह मोबाइल यदि सोते समय आपके सिरहाने पड़ा हो तो यह आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकता है। काफी लोग रात में देर तक फोन चलाते हैं और फिर उसको अपने पास में रखकर सो जाते हैं। यह आदत देखने में भले ही सामान्य हो परंतु एक्सपर्ट्स की मानें तो यह आदत आपके मानसिक स्वास्थ्य और लंबे समय की सेहत पर गहरा असर डाल सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो मोबाइल फोन भले ही इस्तेमाल न हो रहा हो परंतु तब भी वो रेडिएशन छोड़ता है। यही रेडिएशन नींद को प्रभावित करेगा और सिरदर्द का कारण बनेगा। लंबे समय तक यदि आप इसके संपर्क में रहेंगे तो कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ेगा।

    मोबाइल की रेडिएशन बनेगी खतरा

    एक्सपर्ट्स की मानें तो मोबाइल से नॉन-आयोनाइजिंग रेडिएशन निकलती हैं। यह रेडिएशन आपके डीएनए या कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है जैसे सूरज मेडिकल इमेजिंग या रेडियोएक्टिव सोर्स से निकलने वाला आयोनाइजिंग रेडिएशन करता है। इसके बाद भी मोबाइल फोन को सिरहाने पर रखकर सोना खतरनाक माना जाता है। मोबाइल फोन को सिरहाने पर रखकर सोने को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसको इंसानों के लिए कैंसरकारी कैटेगरी में रखा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसी कैटेगरी में कॉफी और अचार वाली सब्जियां भी रखी हैं।

    फोन पकड़ सकता है आग

    सोते समय मोबाइल फोन को यदि आप सिरहाने पर रखते हैं तो सिर्फ रेडिएशन का खतरा नहीं होता बल्कि कई बार चार्जिंग पर लगा हुआ फोन गर्म होकर आग भी पकड़ सकता है। यह हादसे का कारण बन सकता है और ऐसे ही कई बार फोन फटने से आपकी मौत भी हो सकती है।

    ऐसे करें अपना बचाव

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि आप फोन से निकलने वाले रेडिएशन से बचने के लिए सोते समय मोबाइल को सिराहने पर रखने की जगह कमरे की दूसरी या फिर अपने बिस्तर से दूर रखें। इससे आपकी नींद भी अच्छी होगी और लंबे समय तक आपकी हेल्थ पर भी कोई असर नहीं होगा।