Blog

  • पंजाबः ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो

    पंजाबः ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले से आज सुबह लखनऊ जा रही ट्रेन में महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। दरअसल, समराला रेलवे स्टेशन से पहले गांव लालकला में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद जब ट्रेन समराला रेलवे स्टेशन पर रुकी तो महिला को समराला रेलवे स्टेशन से एंबुलेंस द्वारा समराला सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे और महिला का चेकअप किया और बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं।

    महिला के पति अंकुर ने बताया कि मैं और मेरी गर्भवती पत्नी सोनम दोनों लुधियाना से लखनऊ जा रहे थे, तभी ट्रेन समराला के पास लालकला पहुंची और रास्ते में मेरी पत्नी और महिला को दर्द होने लगा। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं ने मेरी पत्नी की देखभाल की। इस दौरान रेलवे स्टेशन से पहले लालकला के पास चलती ट्रेन में एक लड़के को जन्म दिया। जिसके बाद एंबुलेंस से समराला के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां जच्चा-बच्चा अब ठीक हैं। इस संबंध में सरकारी अस्पताल के डॉ. प्रभजोत सिंह ने बताया कि चलती ट्रेन में लड़के को जन्म देने वाली महिला का नाम सोनम है और उसके लड़के का वजन दो किलो है। सिविल अस्पताल में जच्चा-बच्चा की देखभाल की जा रही है। 

  • पंजाब : ट्रक और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    पंजाब : ट्रक और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में आए दिन सड़क हादसों के मामले सामने आते रहते है। इन हादसों में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी और मां किसी रिश्तेदार के पास जा रहे थे।

    इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार महिला नीचे गिर गई और ट्रक के टायरों के नीचे आ गई। जिसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से मोगा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • पंजाबः मशहूर रेस्टोरेंट के सलाद से निकला कॉकरोच, देखें वीडियो

    पंजाबः मशहूर रेस्टोरेंट के सलाद से निकला कॉकरोच, देखें वीडियो

    अमृतसरः आजकल रेस्टोरेंट में खाने पीने की चीजों में जानवरों के निकलने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला मजीठा रोड़ पर स्थित मशहूर रेस्टोरेंट से सामने आया है। जहां सलाद खाने आए व्यक्ति ने काकरोच निकलने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए मनप्रीत ने बताया कि सुबह जिम से वर्क आउट करके इस मशहूर रेस्टोरेंट पर सलाद खाने के लिए आया था। जब उसने सलाद का ऑर्डर दिया तो खाने के दौरान सलाद में से कोकरोच निकला।

    मनप्रीत ने कहाकि रेस्टोरेंट द्वारा डिस्पले में बड़ा करके लवर सलाद 180 रुपए की लिखी हुई है। उसने कहा कि जब उसने ऑर्डर दिया तो 10 मिनट पर सलाद लाई गई। इस दौरान सलाद की एक बाइट खाने के दौरान उसमें कोकरोच पाया गया। मनप्रीत ने कहा कि वह नामधारी है और उसने अमृत धारण किया हुआ है। मनप्रीत ने कहाकि सलाद खाने के बाद अब अगर उसकी तबीयत बिगड़ी या फूड पॉइजनिंग हुई तो उक्त रेस्टोरेंट मालिक उसके जिम्मेदार होंगे। इस दौरान व्यक्ति ने अन्य रेस्टोरेंट में ऐसा न हो इसके लिए सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। व्यक्ति ने कहा कि अमृतसर के फूड इंस्पेक्टर को इस रेस्टोरेंट के खाने की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जिम में वर्क आउट करके आ रहे है तो उन्हें गलत फूड खिलाया जा रहा है।

  • पंजाब : गुरजीत सिंह औजला ने BJP उम्मीदवार पर कसे तंज, देखें वीडियो

    पंजाब : गुरजीत सिंह औजला ने BJP उम्मीदवार पर कसे तंज, देखें वीडियो

    अमृतसर : लोकसभा चुनाव को लेकर अजनाला हलके के पूर्व कांग्रेस विधायक हर प्रताप सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में अमृतसर से प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला पहुंचे। इस दौरान औजला ने मीडिया के सवालों के जबाव देते हुए भाजपा उम्मीदवार चरनजीत सिहं संधू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डिजीटल मीडिया का युग है, कोई भी उम्मीदवार किसी भी मतदाता से झूठ नहीं बोल सकता।

    उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार लोगों को अमृतसर का चेहरा बदलने के सपने बेच रहे है। अगर उन्हें अब अमृतसर याद आई,है तो वे इतने लंबे समय तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहे, तो उन्होंने किसी बड़ी कंपनी या प्रधानमंत्री से संपर्क कर अपने शहर में कोई विकास कार्य क्यों नहीं कराया।

  • पंजाबः भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस के बेटे नवराज का किसानों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    पंजाबः भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस के बेटे नवराज का किसानों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में किसानों द्वारा लगातार भाजपा उम्मीदवारों का विरोध किया जा रहा है। वहीं फरीदकोट सीट से भाजपा उम्मदीवार हंसराज हंस का किसानों द्वारा विरोध किया जा चुका है। वहीं पिता हंसराज हंस के लिए मोगा में प्रचार के लिए आए उनके बेटे नवराज हंस का भी किसानों द्वारा विरोध किया गया। इस दौरान किसानों ने नवराज हंस को काले झंडे दिखाकर उसका तीखा विरोध किया। आज हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस का गांव मोठा वाली में प्रचार करने के लिए आए थे जहां किसानो की ओर से काले झंडे दिखाकर विरोध किया गया और भाजपा के खिलाफ जमकर की नारेबाजी की गई। इस घटना के दौरान भारी सुरक्षा बल भी तैनात रहा।

    बता देंकि किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर आज भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ का भी बयान सामने आया था। जिसमें उन्होने किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर आप और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर चिंता जताई। साथ ही कहा कि विपक्षी दलों द्वारा किसानों को भड़काने का काम किया जा रहा है। इस दौरान वह राज्य की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक की है और इन्हीं के द्वारा ही किसानों को भड़काया जा रहा है।

    सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि किसानों को एक-एक पैसा दिया गया है। केंद्र की भाजपा सरकार किसानों को लेकर गंभीर है। बीते 10 सालों से किसानों को बिना किसी रुकावट से एमएसपी मिल रही है। साथ ही कहा कि जो भी किसानों की इस बार फसल खरीदी गई है। उसको एमएसपी की रेट पर ही खरीदा गया है। वहीं, अब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये जमा किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि में 11 करोड़ किसान रजिस्ट्रर हुए थे, जबकि इसमें पंजाब के किसानों की संख्या ही 23 लाख थी, लेकिन यह राशि पंजाब सरकार की गलती से रुकी। इस राशि के लिए पंजाब सरकार ने कुछ नहीं किया। जाखड़ ने आगे आंदोलन को लेकर किसान नेताओं को भी घेरा। उन्होंने कहा कि किसान अब राजनीतिक हो गए है। किसान जिन मुद्दों को उठा रहे हैं। उनका हल सड़क और चौराहों पर नहीं होगा। 

  • पंजाबः चुनावों के दिन हो सकता है हमला या धमाका, आतंकी पन्नू ने दी धमकी

    पंजाबः चुनावों के दिन हो सकता है हमला या धमाका, आतंकी पन्नू ने दी धमकी

    अमृतसरः पंजाब में भले ही चुनावों को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां मुक्कमल की गई है। लेकिन चुनावों को लेकर आतंकी पन्नू ने धमकी दी है। दअरसल, खालिस्तानी आतंकी व सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी कि चुनाव वाले दिन पंजाब राज्य के सभी पोलिंग बूथ उसके निशाने पर होंगे। किसी भी पोलिंग बूथ व हमला या धमाका हो सकता है। यह बात उसने इंटरनेट काल के माध्यम से रखी है। उसका कहना है कि पंजाब पुलिस ने तीन खालिस्तानियों को काबू किया था। जिन्हें पकड़कर पुलिस की तरफ से बिल्कुल ठीक नहीं किया गया। वहीं, इस मामले में अभी तक पुलिस का कोई बयान नहीं आया है।

    हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस मैसेज के बाद पूरी तरह से अलर्ट हो गई। साथ ही हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दरअसल मंगलवार को काउंटर इंटेलिजेंस और बठिंडा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में गुरपतवंत सिंह पन्नू के तीन गुर्गे दबोचे थे। पुलिस ने इन्हें दिल्ली और बठिंडा से गिरफ्तार किया था। इन्होंने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि उन्हें खालिस्तानी नारे लिखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

    यह नारे उन्होंने अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर लिखने थे। वहीं, उन्होंने 24 अप्रैल को बठिंडा के जिला प्रशासनिक और काेर्ट कांप्लेक्स के बाहर भी उन्होंने नारे लिखे थे। फिर उन्होंने नौ मई को दिल्ली के झंडेवाला मेट्रो स्टेशन और करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर भी ऐसे नारे लिखे थे। इनकी गिरफ्तारी के बाद से पन्नू बौखलाया हुआ था। गुरपतवंत सिंह पन्नू विदेश में बैठकर गत कई सालों से पंजाब के माहौल खराब करने की कोशिश में लगा हुआ है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से पहले युवाओं को उकसाता रहा है।

    वहीं, उन्हें पैसे आदि का लालच देकर उनसे आतंक से जुड़ी वारदातों को अंजाम दिलवाता है। उसके खिलाफ पंजाब के कई थानों में केस दर्ज हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी एनआईए ने भी उस पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू की है। कुछ माह पूर्व एनआईए की तरफ से उसकी चंडीगढ़ स्थित कोठी व अमृतसर में कृषि योग्य जमीन अटैच की थी। वहीं, गत कुछ समय में इसके कई गुर्गे पकड़े जा चुके हैं। मोहाली पुलिस ने भी खालिस्तानी नारे लिखने वाले युवा दबोचे थे। इसके अलावा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू सीएम भगवंत मान तक को जान से मारने की धमकियां दे चुका है।

  • पंजाबः चलती कार में अचानक लगी आग, 50 हजार की नगदी सहित लैपटॉप जलकर राख

    पंजाबः चलती कार में अचानक लगी आग, 50 हजार की नगदी सहित लैपटॉप जलकर राख

    टांडा उड़मुड़: होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ के अधीन आते गांव पतियाला (अड्डा चौलांग ) नजदीक दोपहर करीब 2.30 बजे हाईवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान कार चालक सहित मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि ड्राइवर समय पर सुरक्षित बाहर आ गया। कार मालिक गुरदीप सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ से जम्मू जा रहे थे। इस दौरान अचानक कार में आग लग गई। इस घटना में गुरदीप सिंह की कार और उसमें रखे लैपटॉप समेत करीब 50 हजार रुपए की नकदी व सामान जलकर नष्ट हो गया। सड़क सुरक्षा बल के जसविंदर सिंह टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और नष्ट हुई कार को सड़क से हटाया। 

  • जालंधर बाईपास के पास पब्लिक स्कूल के बाहर खड़े वाहनों में की गई तोड़फोड़, दहशत में बच्चे

    जालंधर बाईपास के पास पब्लिक स्कूल के बाहर खड़े वाहनों में की गई तोड़फोड़, दहशत में बच्चे

    लुधियानाः जालंधर बाईपास चौक के पास स्थित जी.एम.टी. पब्लिक स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां शरारती अनंसरों द्वारा स्कूल के बाहर खड़े वाहनों की  तोड़फोड़ गई। इस दौरान स्कूल के बच्चों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर स्कूल प्रिंसिपल ने थाना स्लेम टाबरी के एसएचओ को लिखित शिकायत दे दी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अभिभावक इस रास्ते से गुजरते हैं। कृपया करके इन बातों को ध्यान में रखते हुए इन लोगों पर बनती कार्रवाई की जाए ताकि विद्यार्थी व अभिभावक परेशान न हो सकें। दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार थापर नगर के रहने वाले लोगों ने स्कूल की दीवार के साथ विद्यार्थियों के खड़े वाहन नीचे गिरा दिए है।

    इस दौरान आरोप है कि स्कूल के गेट की भी बुरी तरह तोड़फोड़ की है। कहा जा रहा हैकि घटना के सबूत स्कूल प्रिंसिपल के पास मौजूद हैं। वहीं स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि उनका स्कूल जालंधर बाईपास के पास स्थित है। जब अभिभावक बच्चों को स्कूल में छोड़ने आते हैं तो वाहन थापर नगर के साथ लगती गली में खड़े किए जाते हैं लेकिन थापर नगर के लोग इसे लेकर एतराज जता रहे हैं। प्रिंसिपल ने बताया कि थापर नगर के लोग इस मेन गेट को बंद नहीं करवा सकते क्योंकि ये जगह सरकारी है। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि वह थापर नगर के लोगों का हमेशा सहयोग करते हैं। लेकिन आज वाहनों को स्कूल गेट में की गई तोड़फोड़ को लेकर उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है।

  • पंजाब : चोरों ने ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब : चोरों ने ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    अमृतसर :  देर रात चोरों ने मजीठा रोड पर एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया। घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचा। पीड़ित दुकानदार ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जब मुझे सूचना मिली तो हम मौके पर पहुंचे और देखा कि दुकान की दीवार को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

    उन्होंने बताया कि चोर दुकान में करीब 25 किलो चांदी और करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी ले फरार हो गए। पीड़ित दुकान ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिखाई दे रहा है कि 3 चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस अधिकारियों को सूचना दे दी है, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे है। दुकानदार ने बताया कि करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

    इस मौके पर एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली है कि मजीठा रोड पर एक ज्वैलर्स की दुकान पर लूट की वरदात हुई है। उन्होंने कहा कि हम मौके पर पहुंचे है और जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में 3 लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः जन्मदिन पार्टी पर गोली चलाने के मामले में अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः जन्मदिन पार्टी पर गोली चलाने के मामले में अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जन्मदिन की पार्टी के दौरान खून-खराबे की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सनी उर्फ ​​काका ने शिकायत दी थी कि 13 मार्च 2024 को एक दोस्त ने उसे जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि पार्टी के दौरान गौरव कपिला उर्फ ​​कपिला पुत्र संजीव कुमार निवासी एन.सी.  154 कोट किशन चंद जालंधर और उसके दोस्त डीजे की धुन पर नाचने लगे और हवा में गोलियां चलाने लगे।  

    स्वपन शर्मा ने बताया कि सन्नी और उसके दोस्तों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन गौरव कपिला ने उन पर गोली चला दी, जिससे सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शिकायत पर थाना डिवीजन 1 जालंधर में एफआईआर 39 दिनांक 15-03-2024, 307/326/34 आईपीसी, 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।  उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि पार्किंग ठेका आवंटन को लेकर कई दिन पहले दोनों के बीच कहा-सुनी हुई थी।

    स्वपन शर्मा ने बताया कि यह बात सामने आई कि आरोपी गौरव कपिला घटना के बाद से फरार है। वहीं पुलिस कमिश्नर ने कहा कि खुफिया जानकारी और सबूतों की मदद से पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से 5 हथियार (32 बोर की 4 पिस्तौल और एक देसी चाकू) के साथ मैगजीन और कारतूस बरामद किये गये हैं। स्वपन शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही 2 मामले दर्ज किए गए हैं।