Blog

  • Punjab : जेल में बंद भाईयों को राखी बांधने पहुंची बहनें, देखें वीडियो

    Punjab : जेल में बंद भाईयों को राखी बांधने पहुंची बहनें, देखें वीडियो

    होशियारपुर – भाई-बहन के प्यार का प्रतीक कहे जाने वाले राखी के त्योहार को लेकर आज सेंट्रल जेल होशियारपुर में प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। जेल की सलाखों के पीछे अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें बड़ी संख्या में नजर आईं।

    राखी बांधते समय कई बहनों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने अपने भाइयों के जल्द बाहर आने की प्रार्थना भी की। त्योहार के मद्देनजर जेल प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। जेल में भाइयों के सामने कुर्सी पर बैठाकर राखी बंधवाई गई।

    यह देख जेल प्रशासन की ओर से मुंह मीठा करने के लिए मिश्री रखी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रशासन ने रक्षाबंधन के मौके पर बहुत अच्छे प्रबंध किए गए है। किसी भी बहन को राखी बांधने में कोई मुश्किल नही आ रही है। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे से 5 बजे तक का समय है राखी बांधने का।

  • काजू चोरी करने के आरोप में SHO के बेटे को भेजा जेल

    काजू चोरी करने के आरोप में SHO के बेटे को भेजा जेल

    पटनाः बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर पुलिस ने एक सब इंस्पेक्टर के बेटे को काजू चोरी के आरोप में जेल भेज दिया। दरोगा के बेटे के साथ उसका एक दोस्त भी मॉल से काजू चोरी करने का आरोप पकड़ा गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार इलाके में एक मॉल है, जहां 14 अगस्त को एक दारोगा का बेटा अपने साथी के साथ स्मार्ट बाजार मॉल में काजू का पैकेट चोरी कर रहा था, जब वह मॉल से बाहर निकल ही रहा था कि एग्जिट पॉइंट पर लगी डिटेक्टर मशीन में उसकी चोरी पकड़ी गई। मॉल के सुरक्षाकर्मियों उन्हैं पकड़कर शास्त्रीनगर थाने को इसकी घटना के बारे में जानकारी दी।

  • स्कूटी पर बैठे युवक की दर्दनाक मौत, देखें CCTV

    स्कूटी पर बैठे युवक की दर्दनाक मौत, देखें CCTV

    नई दिल्ली – सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिल्ली में एक इमारत की दूसरी मंजिल से एयर कंडीशनर (एसी) की आउटडोर यूनिट गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस हादसे में उसका दोस्त घायल हो गया। वीडियों में दिखाई दे रहा है कि जितेश डोरीवालान इलाके में एक स्कूटी पर बैठे था और प्रांशु से बात कर रहे था। इसी दौरान एसी की आउटडोर यूनिट उनके ऊपर गिर गया। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया गत शाम करीब सात बजे देशबंधु रोड थाने में एक व्यक्ति पर एसी की आउटडोर यूनिट गिरने की सूचना मिली। यूनिट दूसरी मंजिल से दो लड़कों पर गिर गया। अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जितेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रांशु को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।  पुलिस ने बताया कि घायल प्रांशु का इलाज चल रहा है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (ए) और 106 के तहत मामला दर्ज किया है।
  • Jalandhar News: दूध विक्रेता को घेरकर नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दूध विक्रेता को घेरकर नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महागनगर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ इतना बढ़ गया है अब बेखौफ स्नेचर सेरआम लोगों को घेरकर उन्हें निशाना बना रहे है। रोजाना लोगों को घेरकर लूट की वारदातों को अंजाम देने के सामने आ रहे मामलों को लेकर लोगों में डर का माहौल बन गया है। वहीं ताजा मामला गुलाब देवी रोड से सामने आया है। जहां रविवार को तड़के 2:30 बजे के करीब दूध विक्रेता को बाइक सवार स्नेचरों ने घेर लिया। इस दौरान स्नेचर पीड़ित से स्नेचर कैश व फोन छीनकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए रोज पार्क के रहने वाले शुभम बताया कि उसके दोस्त की पत्नी रात को बीमार हो गई थी। जिसके चलते वह दोस्त के पास गया हुआ था। वहां से फ्री होकर जब वह घर जाने लगा तो उसको बाइक सवार लुटेरों ने घेर लिया। लुटेरे उसकी जेब से फोन व कैश लूटकर फरार हो गए। घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार स्नेचरों ने पीड़ित का घेराव किया हुआ है और जबरदस्ती वह उसकी उसकी जेब में हाथ डालकर नगदी और फोन निकाल रहे है। वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित ने कहा कि स्नेचरों से बचने के लिए  वह 200 मीटर तक भागता रहा, लेकिन लुटेरों ने उसे आगे आकर घेर लिया। जिसके बाद स्नेचर उसके पास आए और तेजधार हथियार से हमला करने की धमकी देकर कैश व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पीडित ने थाना-2 की पुलिस को दे दी है। मामले को लेकर थाना 2 के एएसआई गोपाल ने बताया कि उन्हें तड़के लूट की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • यह बेहतरीन Tips रखेंगे आपको हमेशा Healthy

    यह बेहतरीन Tips रखेंगे आपको हमेशा Healthy

    हेल्थ टिप्सः अगर आप भी बरसात में फिट रहना चाहते हैं तो अपने नियमित दिनचर्या में थोड़ा बहुत बदलाव लाना होगा। अक्सर देखा है कि बरसात का मौसम शुरू होते ही लोगों की सेहत खराब होना शुरू हो जाती है और उन्हें मौसमी बीमारियां घेर लेती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बरसात के मौसम में लोगों के लिए फिट रहना सबसे बड़ी चुनौती होती है। इस मौसम में हरी शाक सब्जी से लेकर दूध के कई प्रकार के समान का इस्तेमाल करने से भी लोग बीमार हो जाते हैं।

    अगर लोग ठंडा खाना खाते हैं तब भी उन्हें बीमारियां घेर लेती हैं। इसके साथ ही अगर बारिश में भीग गए तो सर्दी जुकाम जैसी मौसमी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस मौसम में फिट रहने का सबसे साधारण उपाय यह है कि हमें अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें हर हाल में गर्म खाना ही खाना चाहिए। बरसात के मौसम में फ्रिज का खाना हमें काफी कम खाना चाहिए या संभव हो तो नहीं खाना चाहिए। खाना बनाने के बाद उसे कई घंटे तक रखने से भी उसमें बैक्टीरिया पनपने की संभावना होती है। तो कोशिश करनी चाहिए कि खाना बनने के थोड़ी देर के बाद ही उसे खा लिया जाए। मानसून के मौसम में व्यायाम करना फिटनेस का एक सबसे अच्छा उपाय हो सकता है। आप घर पर ही एक टाइम फिक्स करके रोजाना इस तय समय पर व्यायाम कर सकते हैं। इसके लिए आप रस्सी के सहारे रस्सी कूद सकते हैं, यह व्यायाम का एक अच्छा तरीका है। योगाभ्यास करके भी फिट बने रह सकते हैं।

  • Punjab News: राशन को लेकर दुकानदार ने तेजधार हथियार से ग्राहक पर किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: राशन को लेकर दुकानदार ने तेजधार हथियार से ग्राहक पर किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के गांव बहादुर में देर रात मामूली विवाद को लेकर दुकानदार और ग्राहक में झड़प हो गई। घायल व्यक्ति की पहचान मोहित के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित के भाई राहुल ने बताया कि मोहित दुकान से राशन लेने के लिए गया था, लेकिन दुकानदार ने उसे राशन देने से मना कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। भाई राहुल का आरोप हैकि दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दुकान के साथ दो अन्य व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से उसके सिर और शरीर पर हमला कर दिया। इस घटना में खून से लथपथ मोहित को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा मोहित के सिर पर 30 टांके लगाए गए। राहुल ने बताया कि मोहित लेबर का काम करता है और 2 माह पहले ही वह यूपी से लुधियाना आया है। राहुल ने अभी घटना की शिकायत पुलिस को नहीं दी है। राहुल का कहना हैकि वह पुलिस के पास गया था लेकिन उन्होंने पहले मोहित का उपचार करवाने के लिए कहा था, जिसके बाद अब वह घटना संबंधी शिकायत पुलिस को देगा।
  • शिक्षक ने 5वीं के छात्रा को मारी लात, Suspended

    शिक्षक ने 5वीं के छात्रा को मारी लात, Suspended

    उत्तर प्रदेशः सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की ओर से छात्रा को लात मारना महंगा पड़ गया। जिसके बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। मामला बलिया जिले के रेवती क्षेत्र का है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र रेवती के विसौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात अध्यापक अजीत यादव के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उसने पिछले दिनों स्कूल की एक छात्रा की दोनों चोटियां पकड़कर खींची और उसे लात से मारा था। इस सिलसिले में खंड शिक्षा अधिकारी ने 13 अगस्त को मामले की जांच की। पांचवीं कक्षा के बच्चों से पूछने पर पता चला कि शिक्षक अजीत यादव ने काजल नामक छात्रा की चोटी खींचकर उसे लात से मारा था। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया।

  • Traffic Police ने दिया बहनों को रक्षाबंधन गिफ्ट

    Traffic Police ने दिया बहनों को रक्षाबंधन गिफ्ट

    नई दिल्लीः रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के प्रेम का पर्व है ओर यह पुरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाया है। इस बार रक्षा बंधन को और खास बनाने के लिए नोएडा पुलिस ने एक बड़ा एलान किया है। नोएडा पुलिस की तरफ से इस पर्व वाले दिन (19 अगस्त) को महिलाओं का चालान नहीं काटा जाएगा। साथ ही उन्हें पुलिस टीम की तरफ से हेलमेट का वितरण भी किया जाएगा।

    मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा ट्रैफिक पुलिस सोमवार को रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं में ट्रैफिक जागरूकता बढ़ाने के लिए अलग-अलग चौराहों पर एक भाई की तरह ही महिलाओं की रक्षा के लिए हेलमेट वितरण करेगी। इसके अलावा राखी वाले दिन ट्रैफिक पुलिस की तरफ से महिलाओं का चालान भी नहीं किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से महिलाओं का चालान इसलिए नहीं काटा जा रहा है, ताकि वे अपने भाई को बिना रुकावट राखी बांध सकें।

  • गहरी खाई में गिरा दूध का टैंकर, 5 की मौत, 4 गंभीर घायल

    गहरी खाई में गिरा दूध का टैंकर, 5 की मौत, 4 गंभीर घायल

    नई दिल्ली – महाराष्ट्र के नासिक एक दूध टैंकर भीषण दुर्घटना के कारण गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है। यह हादसा नवीन कसारा घाट के पास हुआ। मृतकों की पहचान विजय घुगे निवासी निमोन तालुका संगमनेर, आरती जयभाई निवासी नालासोपारा, सार्थक वाघ निवासी निहाल तालुका सिन्नर, रामदास दराडे निवासी निहाल तालुका सिन्नार और योगेश अधव राहुरी समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

    इस हादसे में 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बचाव कार्य में बाधाएं आ रही थी। रस्सी की मदद से आपदा प्रबंधन दल के कर्मी नीचे उतरे और गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • Jalandhar News: Fruit विक्रेता से हुई लूट के मामले में 3 गिरफ्तार

    Jalandhar News: Fruit विक्रेता से हुई लूट के मामले में 3 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: मकसूदां सब्जी मंडी के बाहर रेहड़ी पर फ्रूट विक्रेता से लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना-1 की पुलिस के एसएचओ हरिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को से तीन लुटेरे फ्रूट विक्रेता से फोन व 10 हजार कैश लूट कर फरार हो गए थे।

    जिसकी शिकायत मिलने पर उनकी टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से मोबाइल व 10 हजार कैश बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान अशोक नगर निवासी हरकिरपाल सिंह, हरीश कुमार व रितिक अटवाल के रूप में हुई है।दरअसल, पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित जामवंत ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। पिछले काफी समय से मंडी के बाहर रेहड़ी पर फ्रूट बेचने का काम कर रहा है।

    वह रोजाना की तरह शुक्रवार की देर शाम को रेहड़ी लगा कर काम कर रहा था। तभी बाइक सवार तीन लुटेरे आए और उसको धमका कर उससे मोबाइल व 10 हजार कैश लूट कर फरार हो गए। एसएचओ हरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों आज कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर हासिल किए जाएगा, ताकि घटना की अन्य वारदातों के बारे में ओर भी खुलासे हो सके।दातों के बारे में ओर भी खुलासे हो सके।