Blog

  • टमाटर की कीमतों को लेकर RBI का आया बड़ा बयान 

    टमाटर की कीमतों को लेकर RBI का आया बड़ा बयान 

    नई दिल्ली: बीते कुछ महीनों से टमाटर ऐसा ‘लाल’ हुआ है कि अब आरबीआई को भी मानना पड़ा है कि टमाटर सहित महंगी सब्जियों के चलते महंगाई बढ़ी है। दरअसल बीते कुछ महीने से टमाटर की कीमतों में बेतहाशा तेजी देखी गई है। आलम यह है कि लोगों के किचन से टमाटर गायब हो चुका है। दरअसल बीते कुछ महीनों से सब्जियों की कीमतों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। टमाटर के बाद बाकी सब्जियां भी महंगी हो गई है। अब सब्जियों की महंगाई पर भारतीय रिजर्व बैंक भी चिंता में पड़ गया है।
    आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनिटरी पॉलिसी की प्रेस कान्फ्रेंस में महंगाई पर भी बात कही। शक्तिकांत दास ने कहा कि मंहगी सब्जियों के कारण जुलाई और अगस्त में भी महंगाई बढ़ने की उम्मीद है। दास का कहना है कि आने वाले दिनों में सब्जियों और चावल की कीमतों के कारण सकल मुद्रास्फीति बढ़ेगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद महंगाई में कमी आएगी।

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर ने एक तरफ से साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में महंगाई कम नही होने वाली है। खासकर सब्जियों की। गवर्नर ने बढ़ती महंगाई के लिए खराब मौसम, बेमौसम बारिश और मॉनसून की वजह से सप्लाई-चेन बाधित होने को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि उम्मीद जताई गई है कि अब बाजार में ताजा सप्लाई बढने से इसपर लगाम लगाई जा सकेगी। दरअसल सब्जियों, अंडे, दाल और मसालों की बढ़ती कीमतों के चलते जून की महंगाई 4.8 फीसदी पर पहुंच गई थी जो मई में 4.3 फीसदी पर थी।

  • चिंतपूर्णी में सुगम दर्शन प्रणाली से श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने में हो रही आसानी

    चिंतपूर्णी में सुगम दर्शन प्रणाली से श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने में हो रही आसानी

    प्रसंता के साथ श्रद्धालु कर रहे हैं मंदिर प्रशासन का धन्यवाद
    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार के सत्ता में आते ही जिला ऊना के प्रमुख धार्मिक स्थल माता श्री छिनमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत अनेक विकास कार्यो तथा परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में चिंतपूर्णी में मंदिर प्रशासन द्वारा निरंतर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई परियोजनाएं आरंभ गई है जिनका सीधा लाभ श्रद्धालुओं को मिलना आरंभ हो गया है।  हाल ही में मंदिर प्रशासन द्वारा सुगम दर्शन प्रणाली आरंभ की गई है सुगम दर्शन प्रणाली का लाभ लेने वालों के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा 1100 रुपए फीस निर्धारित की गई है जिसके  बदले में पांच लोगों तक के समूह को बाबा  माई दास सदन से मंदिर की लिफ्ट तक  ई-वाहन द्वारा मुफ्त में आने-जाने की सुविधा के अलावा लिफ्ट के माध्यम से माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने का अवसर दिया जाता है। मंदिर में आने वाले उक्त सुविधा के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग जनों के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा केवल 50 रुपए फीस निर्धारित की गई है तथा इस दौरान वे अपने साथ एक परिचारक को भी ले जा सकते हैं। चिंतपूर्णी मंदिर में सुव्यवस्थित तरीके से आरंभ की गई इस प्रणाली से जहां एक ओर श्रद्धालुओं को माता चिंतपूर्णी मंदिर में सुविधाजनक दर्शन हो रहे हैं वहीं उनके समय की भी बचत हो रही है। हाल ही में आरंभ की गई इस प्रणाली का लाभ लेने वाले श्रद्धालु बेहद प्रसन्न हैं तथा मंदिर प्रशासन व सरकार का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

    माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों के लिए आए लुधियाना निवासी रोहित सिंगला व प्रोमिला सिंगला, ओम प्रकाश व ज्योति,मोगा निवासी पंकज बंसल व विमला बंसल, जालंधर निवासी कंचन मदान, रेनू महेंद्रु, गीता खन्ना, सुरेखा पुरी तथा मधु चोपड़ा इत्यादि अनेक श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन के इस फैसले की प्रशंसा की है।

     लुधियाना से सपरिवार आए श्रद्धालु डॉक्टर रोहित सिंघला ने मंदिर प्रशासन की सुगम दर्शन प्रणाली व्यवस्था के विषय में अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि यह मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत लिया गया एक महत्वपूर्ण है जिससे न केवल वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग जनों को माता चिंतपूर्णी मंदिर में मां के दर्शन करने के लिए सुविधा मिल रही है बल्कि उनके समय की भी बचत हो रही है। डॉ सिंघला ने बताया कि वह कई वर्षों से माता चिंतपूर्णी में दर्शनों के लिए आते हैं लेकिन वर्तमान में मंदिर प्रशासन द्वारा व्यवस्था में किए गए सुधारों की बदौलत अब श्रद्धालुओं को कई अतिरिक्त सुविधाएं मिल रही हैं जिससे उन्हें मंदिर में माथा टेकने  में आसानी हो रही है।
    इसी प्रकार जालंधर निवासी कंचन मैदान रेनू महेंद्रु गीता खन्ना सुरेखा पुरी तथा मधु चोपड़ा ने सुगम दर्शन प्रणाली व्यवस्था के विषय में अनुभव सांझा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है उन्होंने बताया कि यह उनके लिए हार्दिक प्रसन्नता व आस्था का विषय है  कि मंदिर प्रशासन की इस पहल से न केवल उन्हें सुविधाजनक दर्शन हो पा रहे हैं बल्कि इसके  लिया जाने वाला मामूली शुल्क माता के खजाने में जमा हो रहा है।
    मोगा के रहने वाले पंकज बंसल जो कि अपनी 70 वर्षीय माता विमला बंसल के साथ माता चिंतपूर्णी में माथा टेकने आए हुए थे ने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि मंदिर प्रशासन की योजना की बदौलत उन्होंने सपरिवार  मंदिर में माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि उनकी 70 वर्षीय वृद्ध माता को चलने फिरने तथा ज्यादा देर तक खड़ा  रहने में परेशानी होती है तथा ऐसी अवस्था में अगर सुगम दर्शन प्रणाली की सुविधा यहां नहीं होती तो उनकी माता के लिए चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करना संभव नहीं था। पंकज बंसल ने बताया कि उन्होंने इसके लिए बाबा माई दास सदन में ₹1100 की पर्ची दी व इसके पश्चात परिवार के पांच लोगों को मंदिर प्रशासन द्वारा लिफ्ट के माध्यम से दर्शन करवाने के अलावा बाबा माई दास सदन से लिफ्ट तक ई वाहन द्वारा मुफ्त आने-जाने की भी सुविधा प्रदान की गई।
    स्थानीय निवासियों में गांव नारी निवासी दिलबाग सिंह व सुनीश ढडवाल ने बताया कि हाल ही में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत शुरू की गई सुगम दर्शन प्रणाली एक प्रशंसनीय प्रयास है जिससे श्रद्धालुओं को न केवल पारदर्शी तरीके से सुविधा मिल रही है बल्कि इसकी एवज में लिया जाने वाला शुल्क मंदिर प्रशासन के खजाने में जमा हो रहा है।
  • पंजाबः पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद परिजनों ने थाने के बाहर किया हंगामा

    पंजाबः पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद परिजनों ने थाने के बाहर किया हंगामा

    फाजिल्काः सदर थाने में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ लोग थाने पहुंचे और उन्होंने सदर पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल, पुलिस ने गांव महालम से एक मामले में युवक बलविंदर सिंह को पुलिस हिरासत में लिया था, जिसकी आज पुलिस हिरासत में मौत हो गई। इस बात का पता चलने पर परिवार के लोग फाजिल्का के सदर थाने पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बलविंदर सिंह को पुलिस हिरासत में टॉर्चर किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस मौके पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
    परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस बलविंदर सिंह को एक मामले में ले गई थी। वह दिल का मरीज था और उन्हें स्टंट पड़ा हुआ था लेकिन पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना के दौरान उसकी उनकी मौत हो गई। उधर, फाजिल्का पुलिस के एसपी का कहना है कि बलविंदर सिंह को पुलिस ने एक मामले में संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था, लेकिन बलविंदर सिंह दिल का मरीज था, जिसकी पहले भी सर्जरी हो चुकी है। इसलिए पुलिस हिरासत में जब उसे पुलिसकर्मियों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि बलविंदर सिंह को पुलिस ने न तो पीटा है और न ही प्रताड़ित किया है। फिलहाल मृतक के शव को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए बोर्ड बनाने की बात कही जा रही है।

  • प्रशिक्षुता जागरूकता पर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यशाला आयोजित

    प्रशिक्षुता जागरूकता पर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यशाला आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: जिला कौशल समिति द्वारा संकल्प कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुता जागरूकता को लेकर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मैहतपुर औद्योगिक संघ के अध्यक्ष सीएस कपूर, बीएस ढिल्लों, राजकीय आइटीआई मैहतपुर के प्रधानाचार्य पुनीत कुमार, रूपेन्द्र सिंह डीटीई सुंदरनगर, राजकीय आईटीआई ऊना से नरेश कुमार सहित अन्यों ने भाग लिया। इस बारे जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक मीनाक्षी ठाकुर ने बताया कि इस कार्यशाला में अप्रेंटिशशिप के महत्व और इससे औद्योगिक संस्थान तथा प्रशिक्षु को होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इसके लिए कक्षा पांचवीं से स्नातक स्तर तक के अप्रेंटिस को नियुक्त करने के संबंध में अनिवार्य नियमों और शर्ताें बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
  • 15 अगस्त से 15 सितम्बर तक किसानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करना सुनिश्चित करें: एडीसी

    15 अगस्त से 15 सितम्बर तक किसानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करना सुनिश्चित करें: एडीसी

    किसानों को जागरूक करने के लिए अधिकारी मिशन मोड में करें कार्य
     
    ज़िला ऊना में बैंको ने जून 2023 तक बांटे 903.45 करोड़ के ऋण
    ऊना/सुशील पंडित: ज़िला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक  अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में बचत भवन ऊना में समपन्न हुई। बैठक में बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने को कहा ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों कों पूरा किया जा सके। उन्होंने बैकों को किसानों को अधिक से अधिक कृषि कार्ड वितरित, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सभी बैंक और सरकारी/गैर सरकारी अधिकारी भरसक प्रयास करें। 
    उन्हांेने अधिक से अधिक किसानो को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शामिल करने को कहा। उन्होंने 15 अगस्त से 15 सितम्बर तक कृषि, पशुपालन और बैंक अधिकारी किसान को जागरूक करने के लिए मिशन मोड पर कार्य करें ताकि अधिक से अधिक किसान कृषि योजनाओं से लाभान्वित हो सके। उन्हांेने प्रधानमंत्री स्वाबलम्बन योजना, मुख्यमंत्री स्वाबलम्बन योजना व एससी/एसटी कॉर्पोरेशन महिला विकास के लंबित मामलों को एक माह के भीतर निपटाने के निर्देश दिए।
    एडीसी ने बताया कि खरीफ फसल बीमा योजना के तहत जिला के 436 किसानों ने आलू की फसल का बीमा करवाा जिसमें प्रीमियम 34 लाख रूपये जमा हुआ तथा किसानों को 1.60 करोड़ रूपये का क्लेम बैकों के माध्यम से किसानों को दिया गया है। रबी सीज़न में मक्की की फसल के लिए 16,837 किसानों ने 46.41 लाख प्रीमियम जमा करवाया तथा 96.26 लाख रूपये का क्लेम किसानों को दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 351 किसानों ने 1.59 लाख रूपये का प्रीमियम जमा करवाया तथा 7.36 लाख रूपये का क्लेम किसानों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा तथा प्रधानमंत्री स्वाबलम्बन योजना के तहत लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति अपना आधार कार्ड बैंक के साथ लिंक करवाना सुनिश्चित करें।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने बैकों को जिला में अधिक से अधिक लोगों को बैंको की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे जहां आम लोग और उधमी लाभान्वित होंगे वहीं जिला की ऋण-जमा अनुपात में भी काफी सुधार होगा। उन्हांेने सभी बैंको को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को समय पर मंजूरी दें। उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय ऊना और बैंकों को निर्देश दिए कि वे सभी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत सभी पात्र लोगों को ऋण दें। उन्होंने कृषि और अन्य विभागों को कहा कि वे बैंकों के साथ मिलकर वितीय साक्षरता शिविर लगाये।
    इस मौके पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की सलाहकार समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया। आरसेटी के निदेशक संदीप ठाकुर ने बताया कि 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं को विभिन्न कृषि उत्पादों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके तहत अभी तक आठ बैच प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। जबकि पंजावर में एक बैच डेयरी फार्मिंग का चल रहा है। उन्होंने कहा कि आरसेटी द्वारा युवाओं को कम्पयूटर ऐपलीकेशन का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। प्रशिक्षण के इच्छुक युवा किसी भी कार्य दिवस पर आरसेटी कार्यालय मंे आकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
    बैठक में पहली तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए एडीसी ने बताया कि ज़िला के बैंकों ने जून, 2023 तक 2401.56 करोड़ के ऋणों के वार्षिक लक्ष्य के बदले 903.45 करोड़ के ऋण वितरित किये। उन्होंने बताया कि बैंकों की जमा राशि 12821.06 करोड़ हो गयी है जिसमें 11.31 प्रतिशत बार्षिक दर से वृद्धि हुई है। जबकि ऋण 9.66 प्रतिशतता की दर से बढ़ कर 3876.40 करोड़ हो गया है। ज़िला का ऋण जमा अनुपात बर्ष में 30.23 प्रतिशत हो गया है। उन्हांेने बताया कि ज़िला का ऋण जमा अनुपात राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत की अपेक्षा कम है। एडीसी ने बताया कि बैंकों का ऋण जमा अनुपात सुधारने हेतु बैंकों और सरकारी विभागों को भरसक प्रयत्न करने चाहिए। 
    एडीसी ने बताया कि ज़िला में बैंकों ने 30 जून, 2023 तक किसानों को 63,979 कृषि कार्ड वितरित किए है। जून तिमाही में बैंकों ने 410 कृषि कार्डों का वितरण किसानों को किया गया है। बैंकों का कृषि ऋण 717.70 करोड़ है जोकि कुल ऋणों का 18.50 प्रतिशत है। एडीसी ने ज़िला की जनता के जीवन स्तर को सुधारने हेतु हर संभव सहायता करने तथा किसानो की आय बढ़ाने हेतु किसानों को आवश्यक ऋण वितरित करने के निर्देश दिए।
    इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जमा ऋण अनुपात को बढ़ाने हेतु बैंको को आवश्यक कदम उठाने तथा निर्धारित लक्ष्यों तथा नीतियों का पालन करने के लिए बैंकों तथा सरकारी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस बैठक में जिला परिषद् अध्यक्ष नीलम कुमारी, पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबन्धक युवराज आनंद, मुख्य ज़िला अग्रणी बैंक प्रबन्धक गुरचरण भट्टी, जिला विकास अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक भरत राज आनंद, जिला विकास प्रबन्धक सबरीना राजवंशी, विभिन्न बैंकों के ज़िला समन्वयकों तथा सरकारी/गैर सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया
  • ਜਲੰਧਰ: ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਰੰਗਲ ਬਣੇ ਸੁਰਜੀਤ ਹਾਕੀ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ 20ਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ

    ਜਲੰਧਰ: ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਰੰਗਲ ਬਣੇ ਸੁਰਜੀਤ ਹਾਕੀ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ 20ਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ

    ਜਲੰਧਰ/ENS : – 1984 ਵਿਚ ਓਲੰਪੀਅਨ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਸਾਬਕਾ ਕਪਤਾਨ ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਟੀਮ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿਚ ਗਠਤ ਹੋਈ ਸੁਰਜੀਤ ਹਾਕੀ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ ਸ੍ਰੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਰੰਗਲ, ਆਈ.ਏ.ਐਸ. ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ, ਜਲੰਧਰ 20ਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣ ਗਏ ਹਨ। ਸੁਰਜੀਤ ਹਾਕੀ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭਾਪਾ ਅਨੁਸਾਰ ਅੱਜ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੀ ਕੋਰ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿਚ ਸੁਰਜੀਤ ਹਾਕੀ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ ਸੰਵਿਧਾਨ ਅਨੁਸਾਰ ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਲੇ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਰੰਗਲ, ਆਈ.ਏ.ਐਸ. ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। 
    ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੁਸਾਇਟੀ ਮੈਂਬਰ ਜਲਦ ਹੀ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਸੁਰਜੀਤ ਹਾਕੀ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੂੰ ਮਿਲਕੇ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਅਤੇ 40ਵੇਂ ਇੰਡੀਅਨ ਆਇਲ ਸੁਰਜੀਤ ਹਾਕੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਤੋਂ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਉਣਗੇ। ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਲਖਵਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ, ਰਣਬੀਰ ਸਿੰਘ ਟੁੱਟ, ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ, ਐਲ.ਆਰ. ਨਈਅਰ, ਰਮਨੀਕ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੁੱਲੂ, ਰਮਨੀਕ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਅਤੇ ਰਾਮ ਪਰਤਾਪ ਹਾਜਿਰ ਸਨ ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਕਾਰਵਾਈ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਕਾਰਵਾਈ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਡੰਪ ਮਾਲਕ ਅਤੇ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦਾ ਰੇੜਕਾ ਬਰਕਰਾਰ

    ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਸਰਸਾ ਨੰਗਲ ਵਿਖੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਕਈ ਡੰਪਾਂ ਨੂੰ ਅੱਜ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਦਸਦਿਆਂ ਹੋਇਆ ਬੰਦ ਕਰਵਾਉਣ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਟਰੱਕ ਸੋਸਾਇਟੀ ਇਹਨਾਂ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਡੰਪਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਲਗਾਤਾਰ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਅਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਚੱਲ ਰਹੇ ਇਹਨਾਂ  ਡੰਪਾ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਬੰਦ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਸਨ।

    ਲੇਕਿਨ ਡੰਪ ਮਾਲਕਾਂ ਨੇ ਇਸ ਗੱਲ ਦਾ ਹਵਾਲਾ ਦਿੱਤਾ ਸੀ ਕਿ ਜਿਹੜਾ ਮਾਲ ਡੰਪਾਂ ਉੱਤੇ ਪਿਆ ਹੈ ਕੇਵਲ ਉਸ ਮਾਲ ਨੂੰ ਹੀ ਚਕਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਲੇਕਿਨ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਟਰੱਕ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਵੱਲੋਂ ਦੁਬਾਰਾ ਮਾਲ ਲੈ ਕੇ ਪਹੁੰਚੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਪੁਲਸ ਹਵਾਲੇ ਕਰਵਾਈਆਂ ਸਨ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੱਜ ਡੀ ਡੀ ਪੀ ਓ ਵੱਲੋਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਡੰਪਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਬੰਦਿਆਂ ਨੂੰ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਕਿ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਮਾਲ ਡੰਪਾਂ ਉੱਤੇ ਪਿਆ ਹੈ ਉਸਨੂੰ ਚੱਕ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ, ਅਤੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਅਜਿਹਾ ਖਣਿਜ ਪਦਾਰਥ ਉੱਥੇ ਨਾਂ ਮੰਗਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਟਰੱਕ ਆਪਰੇਟਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੈ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਦਖ਼ਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਡੰਪ ਮਾਲਕ ਚੋਰੀ ਪਦਾਰਥ ਮੰਗਵਾ ਰਹੇ ਹਨ।

  • जालंधरः स्कूल के प्रिंसीपल पर हमला करने वाले 2 गिरफ्तार

    जालंधरः स्कूल के प्रिंसीपल पर हमला करने वाले 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: आबादपुरा स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर तेजधार हथियार से हमला कर लहूलुहान करने वाले अरोपियों को थाना 6 की पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान गुरुदेव कुमार उर्फ काला निवासी आबादपुरा और सोनू के रूप में हुई है।

    एडीसीपी आदित्य ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि थाना 6 के प्रभारी अजैब सिंह की टीम को शिकायत मिली थी कि डां अंबेडकर मोरियल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल संतराम कटारिया को हमलावर तेज़धार हथियारों से घायल कर फ़रार हो गए हैं, जिसके बाद उनकी टीम के एसआई बलजीत सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है पुलिस गिरफ़्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि ये पता चल सके इनके गिरोह में और कौन कौन शामिल थे।

  • दिन दहाड़े घर में घुसकर दंपति को मारी गोली, एक की मौत

    दिन दहाड़े घर में घुसकर दंपति को मारी गोली, एक की मौत

    बेटा-पोती को रस्सी से बांधकर दिया वारदात को अंजाम 

    मेरठः उतर प्रदेश के मेरठ में वीरवार सुबह बदमाशों ने घर में घुसकर पति-पत्नी को गोली मार दी। हमले में कारोबारी पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर है। उन्हें KMC अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात के वक्त कारोबारी का बेटा और उसकी पोती घर में थी। बदमाशों ने उनके हाथ रस्सी से बांधे और कमरे में बंद कर दिया। वहीं, दूसरा बेटा और उसकी पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गईं थीं। वारदात सुबह 8 बजे देहली गेट इलाके की है। पुलिस ने बताया कि हमले में स्पोर्ट्स कारोबारी DK जैन उर्फ धनकुमार जैन (70) की मौत हुई है। जबकि उनकी पत्नी अंजू जैन (65) की हालत गंभीर बनी है। बदमाशों ने बेडरूम के अंदर ही दोनों को गोली मारी है। पुलिस को शंका है कि घर का मेन गेट खुला होने के कारण ही बदमाश अंदर आए और वारदात की।

    वारदात के वक्त घर में बेटा अभिषेक और पोती आशी थी। अभिषेक नार्वे में जॉब करता है। वह कुछ दिन पहले ही मेरठ आया था। जबकि बड़ा बेटा नवीन जैन अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गया था। पुलिस को यह भी आशंका है कि हमलावरों को कारोबारी ने पहचान लिया होगा। इसलिए हत्या कर दी। घर से कुछ सामान भी गायब है। कारोबारी के बेटे अभिषेक ने जैसा पुलिस को बताया…दो नकाबपोश बदमाश सुबह आठ बजे घर में दाखिल हुए। सबसे पहले मेरा कमरे में आए। हमारे हाथ रस्सी से बांध दिए और कमरे बाहर से लॉक कर दिया। फिर बदमाश अंदर गए। पिता के कमरे में लूटपाट करने लगे। पिता ने विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी।

    जब बदमाशों ने उनके पिता को गोली मारी तो मां चीखने लगी। इतने में बदमाशों ने मां को भी दो गोली मार दी। एक गोली कंधे और दूसरी कमर में लगी है। गोली मारने के बाद बदमाश मां के हाथ बांधे और बाथरूम में बंद कर दिया। दादी की आवाज सुनकर पोती आशी कमरे से दौड़ी। इतने में बदमाशों ने रस्सी से आशी का हाथ बांध दिया और एक कमरे में बंद कर दिया। अब बदमाशों को लगा कि घर में कोई नहीं है तो बदमाश घर का सामान समेटने लगे। तभी दूध वाला आया। उसने दरवाजे पर आवाज दी। घर से कोई नहीं निकला तो दूध वाला अंदर दाखिल हुआ। बदमाशों ने दूध वाले को भी किचन में बंद कर दिया। इतने में आशी ने किसी तरह अपना हाथ खोला और मॉर्निंग वॉक पर गई मां को फोन कर घटना की जानकारी दी।

    मॉर्निंग वॉक पर गई कारोबारी की बहू और बेटे को जब घटना का पता चला तो उन्होंने पड़ोसी को फोन किया और घर जाने को कहा। पड़ोसी पहुंचे तो बदमाश लूटपाट कर जा चुके थे। कमरे से बेटे, पोती और दूधवाले को बाहर निकाला। देखा कमरे में कारोबारी डीके जैन का खून से लथपथ शव पड़ा है। बाथरूम में उनकी पत्नी अंजू घायल पड़ी थीं। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। जिस तरह से वारदात को अंदाज दिया गया है। उससे पुलिस को शक है कि किसी परिचित या नजदीकी ने ही वारदात की है। घर वालों का कहना है कि कुछ साल पहले उन्होंने घर को रेनोवेशन कराया था। उस समय जो मजदूर आए थे, शक है कि उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया।

    दिनदहाड़े शहर की पॉश इलाके में हुई वारदात की खबर मिलते ही एडीजी राजीव सभरवाल, IG नचिकेता झा, SSP रोहित सिंह सजवाण, SP सिटी पीयूष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, आस-पास लगे हुए CCTV में दो हमलावर नजर आए हैं। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। SSP रोहित सिंह सजवाण ने बताया, ”सुबह 8 बजे के करीब दो लोग घर आए और बुजुर्ग दंपती पर गोली मारकर लूटपाट की। पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। ये दो लोग कौन थे? पता कर रहे हैं। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शुरुआती जांच में लूटपाट का मामला लग रहा है। वारदात के वक्त घर में 4 लोग मौजूद थे। सामान कितना गया, यह अभी चेक कर रहे हैं।”

  • पंजाबः पूर्व ADC सहित 8 पर मामला दर्ज, 2 महिलाए काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः पूर्व ADC सहित 8 पर मामला दर्ज, 2 महिलाए काबू, देखें वीडियो

    पठानकोटः विधानसभा हल्का भोआ के गांव गोल की 92 एकड़ जमीन के मामले में विजिलेंस ने की बड़ी कारबाई की है। विजिलेंस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है। मामले में 7 महिलाएं और 8 वां पूर्व एडीसी कुलदीप सिंह शामिल है  जो इस पूरे मामले में संलिप्त बताया जा रहा है। मामला 92 (734 कनाल जमीन) एकड़ जमीन लोगो के नाम करने का है।

    इस मामले में कैबिनेट मंत्री का भी नाम विरोधी पार्टियों की ओर से भी लिया जा रहा है। इस मामले में विजिलेंस विवाग की ओर से 2 आरोपी महिलाओं को काबू किया गया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश विजिलेंस विवाग की ओर से की जा रही है। विजिलेंस विभाग लगातार इस मामले में जांच कर रही है।