Blog

  • 61वें राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का बददी विश्वविद्यालय में आगाज

    61वें राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का बददी विश्वविद्यालय में आगाज

    बददी/सचिन बैंसल: बददी विश्वविद्यालय में 61वें राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बददी विश्वविद्यालय फार्मास्यूटिकल एसोसिएशन (बीवीपीए) के तहत आज विधिवत शुरू हुआ जो कि 26 नवंबर तक चलेगा इस कार्यक्रम की आयोजन सचिव तमन्ना ठाकुर ने बताया कि इस दौरान फार्मेसी एसोसिएशन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिसमें शैक्षणिक,सांस्कृतिक , मनोरंजन और विभिन्न प्रकार के खेलकूद से जुड़े कार्यक्रम रहेंगे।

    फार्मेसी सप्ताह के पहले दिन मुख्य अतिथि के रुप में यूनिकेम दवा कंपनी के प्लांट हेड अनंत नायक,  डीन ऑफ फार्मेसी रविनेश मिश्रा और एडवाइजर ऑफ चांसलर टी.आर भारद्वाज मौजूद रहे।इस दौरान विश्वविद्यालय को छात्रों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इस कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कॉफी विद फार्मासिस्ट सीजन 2 का आयोजन किया गया।

  • हिमाचल:  ऊना के थानों में अलग अलग मामलों में हुए पर्चे दर्ज

    हिमाचल: ऊना के थानों में अलग अलग मामलों में हुए पर्चे दर्ज

    विकास नगर वासी व्यक्ति पर जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना के विकास नगर के रहने वाले विनय कुमार पर जुआ अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज हुआ है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक मैहतपुर में गश्त के दौरान विनय कुमार के कब्जे से दड़ा सट्टा पर्ची और 1360 रुपए बरामद हुए। थाना मैहतपुर में उसके खिलाफ धारा 13ए-3-67 जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    टक्कर मारने पर मोटरसाइकिल सवार पर केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: संतोषगढ़ स्थित एक नशा निवारण केंद्र के बाहर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने केंद्र संचालक को मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर मारने की सूचना प्राप्त हुई है। संचालक वरिंद्र सिंह पुत्र दिलबाग सिंह वासी लंगेरी गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब ने अपनी शिकायत में कहा है कि  20 नवंबर को जब वह अपने केंद्र के बाहर खड़ा था कि मोटर साइकिल सवार करनैल सिंह पुत्र साधू सिंह वासी गड़दीवाल जिला रोपड़ पंजाब ने उसे सीधी टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल की टक्कर से वरिंद्र घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक शिकायत पर आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत थाना सदर में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    तेज रफ्तार टैंपू पलटा, लापरवाह चालक के खिलाफ केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: बडैहर गांव की सुमना देवी की शिकायत पर आईपीसी की धारा 192ए और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत एक टैंपू चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है। थाना सदर में दर्ज शिकायत में सुमना देवी ने बताया कि 20 नवंबर को वह अपने गांव के अन्य व्यक्तियों के साथ बहडाला से टैम्पू न. एचपी 72डी 0197 में बैठ कर अपने घर आ रही थी। जब टैंपू लिंक रोड़ बडैहर में पुष्पक कलोनी के पास पंहुचा तो तेज रफतारी होने के कारण वह बीच सड़क पलट गया।  जिससे टैम्पू में सवार कुछ व्यक्तियों को चोटें आई हैं। यह हादसा टैम्पू चालक की लापरवाही से हुआ है। शिकायत के आधार पर टैम्पू चालक अशोक कुमार पुत्र तेलू राम निवासी बडैहर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।

    धूम्रपान और यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 138 चालान कटे

    ऊना/ सुशील पंडित: 20 नवंबर को ऊना जिले में यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर कुल 116 चालान किये गये।  जिनमें से 03 चालान का मौका पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में कुल 1500/- रूपये प्राप्त किये गये हैं। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 22 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अन्र्तगत किये गये व जुर्माने के रूप में कुल 2200/- रूपये प्राप्त किये गये हैं ।
  • पंजाबः नगर काऊंसिल का सेवामुक्त सहायक इंजीनियर गिरफ़्तार

    पंजाबः नगर काऊंसिल का सेवामुक्त सहायक इंजीनियर गिरफ़्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान आज नगर काऊंसिल बंगा, जि़ला शहीद भगत सिंह नगर के मिनी स्टेडियम के निर्माण में ठेकेदार के साथ मिलीभुगत करके दोषपूर्ण निर्माण कराने, पद का दुरुपयोग करने और सरकारी खजाने को चूना लगाने के दोष अधीन सेवामुक्त सहायक म्यूनिसिपल इंजीनियर रणबीर सिंह को गिरफ़्तार करके अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। इस मुकदमे में वांछित ठेकेदार रखविन्दर कुमार और विजय कुमार (सेवामुक्त) को गिरफ्तार करने के लिए उनके ठिकानों पर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा दबिश दी जा रही है।  

    आज जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता मुनीश भारद्वाज निवासी शीतला मंदिर कॉलोनी, बंगा द्वारा दर्ज शिकायत की पड़ताल के दौरान टैक्रिकल टीम द्वारा मिनी स्टेडियम बंगा की चैकिंग की गई और सैंपल लेकर सिंचाई एवं अनुसंधान संस्थान अमृतसर से निरीक्षण भी करवाया गया। इस लैबॉरेटरी से प्राप्त रिपोर्ट में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए इस्तेमाल किए गए मटीरियल की मात्रा ज़रुरी मटीरियल की अपेक्षा कम पाई गई।  
     
    उन्होंने बताया कि पड़ताल के दौरान यह भी सामने आया है कि इस स्टेडियम का टैंडर मंजूर करने के मौके पर नगर काऊंसिल बंगा के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सरकार की हिदायतों को भी अनदेखा करते हुए ठेकेदार रखविन्दर कुमार के साथ मिलीभुगत करके स्टेडियम के निर्माण का कार्य 87.45 लाख रुपए में दिया गया। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं को अनदेखा करके मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए छप्पड़ वाली ज़मीन की क्षमता चैक किये बिना और पहले डिज़ाइन तैयार किये बिना ही कर दी गई, जिस कारण बुरी गुणवत्ता के कारण चारदीवारी कई स्थानों से समय से पहले ही खऱाब हो गई और स्टेडियम में बैठने के लिए बनाई गई सीढिय़ाँ भी खऱाब हो गईं।  

    प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ठेकेदार द्वारा किए गए कार्यों को चैक किए बिना ही कर्मचारियों द्वारा 39,74,304 रुपए की अदायगी भी ठेकेदार को कर दी गई, जबकि स्टेडियम के निर्माण का काम भी बंद पड़ा था, जिससे सरकारी पैसे और मशीनरी का नुकसान हुआ। उक्त कोताहियों और लापरवाही को देखते हुए विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रखविन्दर कुमार ठेकेदार, रणबीर सिंह सहायक म्यूनिसिपल इंजीनियर और विजय कुमार जेई नगर काऊंसिल बंगा के खि़लाफ़ मिलीभुगत करके सरकारी पैसे को नुकसान पहुंचाने और सरकारी पद का दुरुपयोग करने के दोष अधीन उक्त मुलजिमों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) ए, 13(2) और आईपीसी की धारा 409, 420, 120-बी के तहत थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर में पहले ही मुकदमा दर्ज है।

  • जालंधर: मामे दे ढाबा के बाहर हुए कुणाल मर्डर केस में दो आरोपी UP से गिरफ्तार, गोरा अभी फरार, देखें वीडियो

    जालंधर: मामे दे ढाबा के बाहर हुए कुणाल मर्डर केस में दो आरोपी UP से गिरफ्तार, गोरा अभी फरार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: मामे दा ढाबे पर दो दोस्तों पर तेजधार हथियारों से हुए हमले के बाद मारे गए कुणाल नामक युवक के मर्डर केस में फरार चल रहे दो और आरोपियों में से शिवा और दीपक को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद उत्तर प्रदेश भाग गए थे। इस मामले में मुख्य आरोपी गोपालनगर निवासी शमशेर सिंह उर्फ शेरा को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। जबकि इस मर्जर केस का एक आरोपी गरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र चंदन प्रकाश निवासी गोपाल नगर जालंधर अभी तक फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह ने बताया कि दीपक और शिवा जो कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इनके बारे में पुलिस को इनपुट मिला था कि यह उत्तर प्रदेश में अपने गांव में छुपे हुए हैं। पुलिस ने इनपुट मिलने के बाद पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 के सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

    इस टीम को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के तहत आते गांव गुचजराघाट (विशेषरगंज) में भेजा गया। टीम ने वहां पर स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल किए गए तेजधार हथियार बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश दो दिन का रिमांड हासिल किया है। ताकि इनका तीसरा साथी जो पुलिस की पहूँच से बाहर है उसके बारे मै पता चल सके।

    यह है मामला  

    बीती दिनी 14 -11 -2022  को रात 9.30 मामे दा ढाबा के बाहर कुछ युवकों में झगड़ा हुआ था और झगड़े दौरान चार युवको ने कुनाल और उसके दोस्त पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, हमले के दौरान घायल हालत में कुनाल को में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी  ईलाज दौरान अरमान अस्पताल में मौत हो गई थी। थाना नंबर-2 की पुलिस ने इस मामले में हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज उनकी तलाश में जुट गयी थी।

  • जालंधरः पता पूछने के बहाने 4 युवतियों ने युवक को अगवा कर किया ये काम

    जालंधरः पता पूछने के बहाने 4 युवतियों ने युवक को अगवा कर किया ये काम

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के लेदर-कॉम्प्लेक्स रोड पर बीती दोपहर एक अजीब मामला सामने आया है। जहां चार लड़कियां फैक्ट्री में से छुट्टी के दौरान खाना खाने के लिए वापिस घर लौट रहे एक युवक को अगवा की गई। फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने बताया कि वह दोपहर को काम से घर जा रहे था कि उसके पास सड़क पर एक गाड़ी आ कर रुकी और गाड़ी में सवार चार लड़कियां उससे पता पूछने लगी। वह पता बता रहा था इतनी ही देर में उसे कुछ सूंघाकर बेहोश कर डाला और उसे कार में डाल कही और ले गईं।

    व्यक्ति का कहना था कि चारों लड़कियों की उम्र करीब 22 से 23 साल के बीच थी। सभी लड़कियों उसके साथ कईं घंटो तक मनमानी करती रहीं। उसके साथ लगातार कुछ ऐसा किया गया जो अब तक अगवा की गई लड़कियों के साथ ही किया जाता रहा है और लड़कियों ने उसे 11 से 12 घंटे तक लड़कियों ने परेशान किया बाद में उसे उसी सड़क पर तड़के करीब तीन बजे छोड़ गईं। फिलहाल व्यक्ति की तरफ से पुलिस को इस संंबंधी कोई शिकायत नहीं दी गई है।

  • जालंधरः फिर विवादों में आया सिविल अस्पताल, नर्सिंग स्टाफ ने मोर्चा खोलकर दी प्रशासन को ये चेतावनी

    जालंधरः फिर विवादों में आया सिविल अस्पताल, नर्सिंग स्टाफ ने मोर्चा खोलकर दी प्रशासन को ये चेतावनी

    जालंधर/वरुणः सिविल अस्पताल आए दिन विवादों के चलते चर्चा में रहने लगा है। अब सिविल अस्पताल में अस्पताल में स्टाफ की कमी को लेकर नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके चलते नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल प्रशासन को लिखित में मैमोरैंडम भी दिया है और उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही स्टाफ की कमी को पूरा न किया गया तो वह हर रोज इमरजेंसी के बाहर दो घंटे धरना लगाएंगी। नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन का कहना है कि अस्पताल में स्टाफ की कमी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।

    जब लोगों को सुविधा नहीं मिलती तो वह उनके साथ बहस और लड़ाई झगड़े करते हैं। यहां तक कि सिविल अस्पताल में कई मामले स्टाफ के साथ मारपीट के भी सामने आ चुके हैं। एसोसिएशन ने कहा कि लोग भी अपनी जगह पर ठीक हैं जब उन्हें अस्पताल में सुविधाएं नहीं मिलेंगी तो वह बहस करेंगे। लेकिन उन्हें कैसे समझाया जाए कि वह कई बार सिविल अस्पताल के प्रशासन से स्टाफ की कमी को पूरी करने के लिए बैठकों से लेकर लिखित मे मेमोरैंडम दे चुकी हैं लेकिन अस्पताल प्रशासन कोई सुनवाई ही नहीं करता।

    नर्सिंग एसोसिएशन की प्रधान कांता ने कहा कि उन्होंने आज बार-बार डिमांड देने के बावजूद उस पर कोई सुनवाई न होने पर तंग आकर सिविल अस्पताल जालंधर के मेडिकल सुपरिनटैंडैंट को चेतावनी पत्र दे दिया है। उसमें स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें अब अस्पताल में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ सकता है। वह ओपीडी के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। यदि इस दौरान किसी मरीज को परेशानी होती है तो अस्पताल का प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार होगा।

  • उज्जैनः महाकाल के दर्शन दौरान श्रद्धालुओं में जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो

    उज्जैनः महाकाल के दर्शन दौरान श्रद्धालुओं में जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो

    उज्जैनः महाकाल मंदिर के दर्शन दौरान श्रद्धालुओं के बीच हाथापाई के मामले रोजाना सामने आ रहे है। हालांकि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं द्वारा 1500 रुपए भी दिए जा रहे है, लेकिन विवाद नहीं खत्म हो रहा है। सोमवार को भी सभा मंडप में दर्शन की बात को लेकर श्रद्धालु आपस में भीड़ गए। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच जमकर लात-घूसे चले। यह सब कुछ देश भर से श्रद्धालु, मंदिर के कर्मचारी और पण्डे पुजारियों के सामने हुआ। जिसका वीडियो वायरल हो गया। महाकाल मंदिर में गर्भगृह में दर्शन करने के नाम मंदिर समिति 1500 रुपए में दो श्रद्धालुओं के लिए अनुमति देती है। लेकिन अब रोजाना श्रद्धालुओं की बड़ी रही संख्या को देखते है। यहां रोजाना विवाद हो रहे है।

    आज सुबह रसीद कटाने के बाद सभा मंडपम में खड़े श्रद्धालु गर्भगृह में जाने के लिए इन्तजार कर ही रहे थे की। अव्यस्थाओ का आलम ऐसा की आगे जाने की बात को लेकर दो श्रद्धालु आपस में भीड़ गए। इस दौरान कई लोग आपस में उलझ गए। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों के बीच मारपीट हो गई और एक दूसरे पर गिरते हुए बेरिकेट पर गिर गए। विवाद में मारपीट होने के बाद वंहा मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओ को अलग कर लाइन को आगे चलाया। एक हफ्ते पहले ही दो बार लाइन में खड़े श्रद्धालुओं ने 1500 की रसीद की कालाबाजारी का आरोप लगाकर हंगमा किया था। एक बार फिर 1500 की लाइन में हंगामे के बाद अब महाकाल मंदिर में काम कर रहे कर्मचारी और जिम्मेदारों पर सवाल खड़े हो रहे है। आये दिन हो रहे विवाद के कारण मंदिर की छवि को नुकसान हो रहा है वो अलग। इस पुरे मामले में पर जब महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी से जवाब लेना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

    महाकाल मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे है।अधिक भीड़ होने की वजह से महाकाल मंदिर समिति ने गर्भगृह में सिर्फ 1500 रुपए की रसीद लेकर दर्शन काने वाले और प्रोटोकॉल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अनुमति दी हुई है। ये सभी श्रद्धालु बड़े गणपति मंदिर के पास बने प्रोटोकॉल कार्यालय से रसीद लेकर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करते है। 11 अक्टूबर के बाद से बड़ी भीड़ की वजह से रोजाना प्रोटोकॉल कार्यालय पर विवाद की स्थिति बन रही है। बीते गुरुवार को भी झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और दिल्ली से आये श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया था कि सुबह 6 बजे घंटो तक 1500 रुपए की रसीद के लिए लाइन में खड़े है लेकिन दो बार चक्कर लगाने के बाद भी अब तक प्रोटोकॉल रसीद नहीं मिली जिससे गर्भ गृह में जाकर दर्शन मिल जाए। दरअसल महाकाल मंदिर समिति दिन भर में कुल 1500 रुपए के 580 प्रोटोकॉल टिकिट ही श्रद्धालुओं को दे पा रही है। जिसके चलते लाईन में लगे हजारों लोग दिन खाली हाथ लौट जाते है।

    महाकाल मंदिर समिति ने मंगलवार से शुक्रवार तक आम भक्तो के लिए भीड़ कम होने की स्थिति में गर्भगृह से दर्शन व्यवस्था को निःशुल्क रखा है। लेकिन बीते एक माह से भीड़ का दबाव रोजाना बढ़ रहा है जिसके चलते निशुल्क दर्शन नहीं हो पा रहे है। ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं के गर्भगृह में दर्शन के लिए मंदिर समिति रोजाना 1500 रुपए में दो श्रद्धालुओं के लिए एक टिकट जारी करती है। जो कि दिन भर में मात्र 580 टिकट का कोटा तय है। इसमें भी सुबह 6 से दोपहर 1 तक 150 टिकट शाम शाम 6 से रात 8 बजे तक मात्र 50 भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश की व्यवस्था रखी है। बाकी बचे 380 टिकट ये सभी मंदिर में 22 पुरोहित और 16 पुजारी के यजमान के लिए निर्धारित है। ऐसे में रोजाना श्रद्धालु के बीच विवाद की स्थिति बनती है।

  • जालंधरः न्यू इंडिया किडनी अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप, परिवारिक सदस्यों ने किया रोड जाम, देखें वीडियो

    जालंधरः न्यू इंडिया किडनी अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप, परिवारिक सदस्यों ने किया रोड जाम, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः न्यू इंडिया किडनी अस्पताल के बाहर मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। इस दौरान गुस्साए मरीज के परिजनों ने रोड जाम कर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि न्यू इंडिया किडनी अस्पताल के डाक्टरों द्वारा एक मरीज के किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान बरती गई लापरवाही के चलते लोगों ने अस्पताल के खिलाफ मोर्चा खोला है, हालांकि किडनी ट्रांसप्लांट करने के बावजूद मरीज की हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर किया गया है।

    जिसके बाद गुस्से में आए मरीज के परिजनों ने अस्पताल को घेर डाक्टरों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन  किया। मौके पर शिवसेना नेता नरेंद्र थापर ने परिजनों की समस्या को सुनकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर और परिजनों से मुलाकात कर स्थिति को संभाला। लेकिन लोगों की मांग है कि अस्पताल व डाक्टरों पर पर्चा दर्ज किया जाए और उनके नुक्सान की भरपाई की जाए। 

  • इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी खेल-मेला में बने चैॅस चैंपियन : ट्रॉफी के साथ जीता नकद इनाम

    इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी खेल-मेला में बने चैॅस चैंपियन : ट्रॉफी के साथ जीता नकद इनाम

    जालंधर: इनोसेंट हार्ट्स के मेधावी विद्यार्थियों ने पंजाब खेल-मेला में चैॅस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल्स जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया। यह पंजाब खेल-मेला स्पोर्ट्स कॉलेज जालंधर में 16,18 व 20 अक्तूबर,2022 को आयोजित किया गया। इस खेल-मेला में कुल 23 ज़िले के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस चैॅस चैंपियनशिप में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन के  विद्यार्थी यक्षा अरोड़ा अंडर-17 (लड़कों में) राज्य स्तर पर खेलकर गोल्ड मेडल, साक्षी गुप्ता अंडर-14  (लड़कियों में) राज्य स्तर पर खेलकर गोल्ड मेडल व  अनीश सिक्का अंडर-21(लड़कों में)  राज्य स्तर पर खेलकर गोल्ड मेडल जीतकर इस टीम इवेंट के  चैंपियन्स बनें।
    इन विजेता चैंपियन्स को ट्रॉफी के साथ 10,000 रुपये इनाम दिए गए, जो इनके बैंक अकाउंट में डाले गए। इन चैंपियन्स को श्री लवजीत सिंह(डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर), श्री मनीष थापर  (प्रेसिडेंट,पंजाब स्टेट चैॅस एसोसिएशन) व डॉ. रणबीर सिंह (प्रिंसिपल, स्पोर्ट्स कॉलेज)  ने ट्रॉफी व 10,000रुपये  राशि बतौर पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने स्पोर्ट्स एच.ओ.डी श्री संजीव भारद्वाज व श्री अनिल तथा कोच श्री चंद्रेश बख्शी की प्रशंसा की। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
  • जिला के 1,55,497 बच्चों की दी जाएगी अल्बेंडाजोल की खुराक

    जिला के 1,55,497 बच्चों की दी जाएगी अल्बेंडाजोल की खुराक

    ऊना/सुशील पंडित: स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जिला ऊना के सभी स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्रों में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि मुक्ति दिवस पर अल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। यह जानकारी देते हुए सीएमओ डाॅ मंजू बहल ने बताया कि एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्रों में अल्बेंडाजो के साथ विटामिन ए की खुराक भी पिलाई गई। डाॅ मंजू बहल ने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश दवाई खाने से छूट गए हैं उन्हें 25 नवम्बर को मॉप अप राउंड में कवर किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि जिला में 1 से 19 वर्ष तक के लगभग 1,55,497 बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी तथा 1 से 5 वर्ष तक के 58,362 बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली के साथ-साथ विटामिन ए की खुराक आंगनवाड़ी केन्द्रों में दी जाएगी।
    सीएमओ ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पेट के कीड़ों को नष्ट करना है ताकि बच्चें अनीमिया से बचें रहें। इस प्रोग्राम के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सभी प्राइवेट तथा सरकारी स्कूलों को कवर किया जायेगा। इसके अतिरिक्त जो बच्चें स्कूल नही जाते उन्हें आशा वर्कर तथा आंगनबाड़ी वर्करों के माध्यम से खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह गोली बिल्कुल सुरक्षित है पिछले राउंड में इस गोली से कोई भी प्रतिकूल प्रभाव का केस रिपोर्ट नहीं हुआ है फिर भी अगर किसी तरह के प्रतिकूल प्रभाव का असर दिखे तो तुरंत 108 अम्बुलेंस को या इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ ऋचा कालिया से संपर्क करें।