Home Punjab>Jalandhar Jalandhar सहित Punjab में पेट्रोल-डीजल का संकट, ड्राई हो रहे पंप को लेकर डीलर्स ने लिखा मुख्य सचिव को पत्र , देखें वीडियो

Jalandhar सहित Punjab में पेट्रोल-डीजल का संकट, ड्राई हो रहे पंप को लेकर डीलर्स ने लिखा मुख्य सचिव को पत्र , देखें वीडियो

0
Jalandhar सहित Punjab में पेट्रोल-डीजल का संकट, ड्राई हो रहे पंप को लेकर डीलर्स ने लिखा मुख्य सचिव को पत्र , देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में कई जगह पेट्रोल-डीजल की भारी कमी देखने को मिल रही है, जिसके चलते कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति पैदा हो गई है। इस मामले को लेकर पंप कर्मियों से बात की गई तो पता चला कि इसके पीछे ऑयल मार्केटिंग कंपनियां द्वारा समय पर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई कम आने की वजह पाई गई। एचपी के पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी आई है। वहीं केसर पंप के कर्मियों द्वारा भी अब ग्राहकों को प्रीमियम तेल दिया जा रहा है। दूसरी ओर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन (PPDAP) ने इसको लेकर पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा है।

एसोसिएशन का कहना है कि सप्लाई में लगातार देरी के कारण राज्य के कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म हो चुका है। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब (PPDAP) के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि राज्यभर के पेट्रोलियम डीलरों की ओर से आपका ध्यान पंजाब में सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के रिटेल आउटलेट्स पर उत्पन्न गंभीर ईंधन आपूर्ति संकट की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। इस संकट का प्रभाव पूरे पंजाब के पेट्रोल पंपों पर पड़ रहा है, लेकिन विशेष रूप से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के पेट्रोल पंप सबसे अधिक प्रभावित हैं, जिनके बाद भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के आउटलेट्स पर भी संकट बढ़ रहा है।

Read in English: Punjab Faces Fuel Shortage as Petrol Pumps Report Dry Stocks Across State

लोगों को तेल के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है। वहीं दूसरी ओर तेल कंपनियों द्वारा ईंधन आपूर्ति में की जा रही कटौती ने पंजाब में संकट को और गहरा कर दिया है। बताया जा रहा है कि इंडियन ऑयल (IOCL) की तुलना में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) के पेट्रोल पंपों पर संकट सबसे ज्यादा है। कई डीलरों ने आरोप लगाया है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल उपलब्ध करवाने से पहले उन्हें प्रीमियम फ्यूल खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिसकी कीमत सामान्य ईंधन से करीब 10 रुपए प्रति लीटर अधिक है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ: ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਪੈਟਰੋਲ-ਡੀਜ਼ਲ ਸੰਕਟ ਡੂੰਘਾ, ਕਈ ਪੰਪਾਂ ‘ਤੇ ਡਰਾਈ ਆਊਟ ਵਰਗੇ ਹਾਲਾਤ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here