Home Punjab>Jalandhar Jalandhar Kunj इलाके में पुलिस कर्मियों पर लगे ट्रैक्टर ट्राली चालकों से मारपीट के आरोप, उतरी पगड़ी, देखें वीडियो

Jalandhar Kunj इलाके में पुलिस कर्मियों पर लगे ट्रैक्टर ट्राली चालकों से मारपीट के आरोप, उतरी पगड़ी, देखें वीडियो

0
Jalandhar Kunj इलाके में पुलिस कर्मियों पर लगे ट्रैक्टर ट्राली चालकों से मारपीट के आरोप, उतरी पगड़ी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर कुंज इलाके में ट्रॉली चालक बाप-बेटे सहित अन्य साथी के साथ पुलिस कर्मी पर मारपीट के आरोप लगे है। वहीं ट्राली चालकों ने पुलिस कर्मियों पर शराब का सेवन करके ड्यूटी करने के आरोप लगाए है। इस घटना को लेकर देर रात भारी हंगामा हो गया। वहीं ट्राली चालकों की पगड़ियां भी उतर गई है। पीड़ित ट्राली चालक ने कहा कि वह चारा लेकर आ रहे थे। इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें रोककर दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया। आरोप है कि जब उनके द्वारा दस्तावेज दिखाए गए तो उनसे एक हजार रुपए की मांग की गई।

ट्राली चालकों ने आरोप लगाए है कि पैसे ना देने पर उनके साथ पुलिस कर्मियों द्वारा हाथापाई की गई और उनकी पगड़ियां उतारी गई। पुलिस कर्मी कवंरपाल सिंह और उसके साथी द्वारा हाथापाई के आरोप लगे है। पीड़ित ने बताया कि वह छाबड़ी साहिब जिला तरनतारन के रहने वाले है। उन्होंने कहाकि पहले पुलिस कर्मियों ने उन्हें मंड पर रोका था। जिसके बाद वह वहां से मिन्नत करते हुए वहां से आ गए और जालंधर कुंज के पास उनके साथ विवाद हो गया।इस घटना को लेकर ट्राली चालकों द्वारा प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई गई।

पीड़ित ने माना कि उनके द्वारा पुलिस कर्मी को पीछे हटाने की कोशिश की गई और वह इस दौरान नीचे गिर गया। जिसके बाद वह उनके साथ हाथापाई करने लग गए। पीड़ितों का कहना है कि बहस के दौरान पुलिसवालों ने दो सिख युवकों और उनके एक साथी के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान पुलिस पर सिख युवकों की पगड़ी उतारने का बेहद संवेदनशील आरोप लगा है। सिख समुदाय में पगड़ी के अपमान को लेकर इस घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल काफी गरमा गया।

ड्राइवर और उसके साथियों ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। उन्होंने मांग की कि तुरंत उनका और संबंधित पुलिस मुलाजिमों का मेडिकल टेस्ट करवाया जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। पीड़ितों का कहना है कि वे मेहनत-मजदूरी करने वाले लोग हैं और पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस के आला अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं पीड़ित द्वारा पुलिस को शिकायत ना देने का कहा जा रहा है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here