Blog

  • नाव की समुद्री जहाज से टक्कर में 14 की मौत, देखें वीडियो

    नाव की समुद्री जहाज से टक्कर में 14 की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ग्रीस के पूर्वी एजियन सागर में चियोस द्वीप के पास मंगलवार को एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया। तुर्की के तट से प्रवासियों को लेकर आ रही एक छोटी नाव और ग्रीक तटरक्षक बल के गश्ती जहाज के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 14 प्रवासियों की मौत हो गई। वहीं लापता लोगों की तलाश के लिए गश्ती नौकाओं, एक हेलीकॉप्टर और गोताखोरों की मदद से खोज और बचाव अभियान जारी है। तटरक्षक बल ने बताया कि 24 अन्य प्रवासियों को बचा लिया गया और उन्हें चियोस के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही, इस घटना में घायल हुए दो तटरक्षक अधिकारियों को भी अस्पताल ले जाया गया।

    यह स्पष्ट नहीं है कि अस्पताल ले जाए गए कितने जीवित बचे लोगों को चोटें आई थीं। तटरक्षक बल ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्पीडबोट में कितने लोग सवार थे, और लापता यात्रियों की तलाश के लिए चार गश्ती पोतों, एक वायुसेना हेलीकॉप्टर और गोताखोरों से लैस एक निजी नाव के साथ खोज और बचाव अभियान जारी है। एक स्थानीय समाचार साइट द्वारा प्रसारित वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति को जेटी के किनारे खड़ी तटरक्षक नाव से कंबल में लपेटकर नीली बत्ती वाली तटरक्षक गाड़ी में ले जाया जा रहा है, जबकि अन्य लोग दो बच्चों को गाड़ी की ओर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    तटरक्षक बल के पास इस बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं थी कि टक्कर कैसे हुई, न ही हताहतों की पहचान के बारे में, और न ही स्पीडबोट में सवार अन्य यात्रियों के बारे में। ग्रीस मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया में संघर्ष और गरीबी से भाग रहे लोगों के लिए यूरोपीय संघ में प्रवेश का एक प्रमुख द्वार है। घातक दुर्घटनाएं आम बात हैं। कई लोग तुर्की तट से पूर्वी एजियन सागर में स्थित पास के ग्रीक द्वीपों तक की छोटी लेकिन अक्सर खतरनाक यात्रा करते हैं। लेकिन गश्ती दल बढ़ने और ग्रीक अधिकारियों द्वारा जबरन निर्वासन के आरोपों के कारण समुद्री यात्रा के प्रयास कम हो गए हैं। ग्रीस, यूरोपीय संघ के कई अन्य देशों के साथ प्रवासन संबंधी नियमों को कड़ा कर रहा है।

    दिसंबर में यूरोपीय संघ ने अपनी प्रवासन प्रणाली में व्यापक बदलाव किए, जिसमें निर्वासन को सरल बनाना और हिरासत में लेने की अवधि बढ़ाना शामिल था। यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के बीच प्रवासन को लेकर लंबे समय से तीखी बहस चल रही है। एक दशक पहले यूरोप में शरण चाहने वालों और अन्य प्रवासियों की संख्या में अचानक वृद्धि के बाद से, इस मुद्दे पर सार्वजनिक बहस का रुख बदल गया है और धुर दक्षिणपंथी दलों ने राजनीतिक शक्ति प्राप्त कर ली है। यूरोपीय संघ की प्रवासन नीतियां सख्त हो गई हैं, और शरण चाहने वालों की संख्या रिकॉर्ड स्तर से कम हो गई है।

     

  • Punjab News: विदेशी महिला और टैक्सी चालक में हुआ विवाद, गरमाया मामला, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेशी महिला और टैक्सी चालक में हुआ विवाद, गरमाया मामला, देखें वीडियो

    मोहाली: जिले में टैक्सी चालक के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक विदेशी महिला ने टैक्सी का बनता किराया न देने पर चालक को ब्लैकमेल करने की कोशिश की और उसकी गाड़ी छीनने का प्रयास भी किया। इस दौरान मौके पर इस विवाद को लेकर मामला गरमा गया। मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने मोहाली के सेक्टर 82 से जीरकपुर के लिए टैक्सी बुक की थी। यात्रा के दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद महिला ने टैक्सी चालक के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें महिला चालक पर रौब जमाते हुए किराया देने से इनकार करती नजर आ रही है।

    ऑटो यूनियन अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सेक्टर 17 से बुक की गई एक राइड में भी एक विदेशी महिला ने ऑटो चालक के साथ बदतमीजी की थी और उसका बनता किराया नहीं दिया गया था। महिला से जुड़ा मामला होने के कारण उस समय यह बात दब गई थी।

    टैक्सी चालकों और ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि चंडीगढ़ और ट्राईसिटी क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे ड्राइवरों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत उचित कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

  • Punjab News: Payment का Fake Message दिखा दुकानदार को लगाया 8500 रुपए का चूना, देखें CCTV

    Punjab News: Payment का Fake Message दिखा दुकानदार को लगाया 8500 रुपए का चूना, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में आनलाइन पेमेंट के नाम पर ठगी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला केसर गंज मंडी स्थित माधव राघव ड्राई फ्रूट एंड करियाना शॉप से सामने आया है। जहां एक शातिर ठग ने खुद को पुराना ग्राहक बताकर दुकानदार को भरोसे में लिया और करीब 8500 रुपए का सामान लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

    जानकारी देते दुकान मालिक ने बताया 2 फरवरी दोपहर करीब 4 बजे एक व्यक्ति पुरानी डिस्कवर बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचा था। उसने खुद को पुराना ग्राहक बताया और दुकानदार से रेट कम करने को लेकर काफी देर तक बहस भी की, ताकि किसी को शक न हो। शातिर ठग ने दुकान पर करीब 15 मिनट बिताए और इस दौरान नौकर से पानी मांगकर पिया। बाद में ठग ने दुकान से सामान 2 किलो काजू ,2 किलो बादाम, 2 किलो पिस्ता ,2 किलो अंजीर कुल 8 किलो ड्राई फ्रूट्स जिसकी कुल लागत 8500 रुपये थी दुकानदार से पैक करवा लिए। बिल बनने पर उसने दुकान के कर्मचारी को अपने मोबाइल पर सक्सेसफुल पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाया और सामान लेकर चलता बना। जब दुकान के मालिक ने बाद में अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो उसमें कोई राशि क्रेडिट नहीं हुई थी।

    दुकानदार ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपी की सारी हरकतें साफ नजर आईं। फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी अकेला आया था और उसने बड़ी चालाकी से भुगतान करने का नाटक किया। पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: DD Transport ट्रक चालक ने कार को मारी टक्कर, बच्ची सहित मां घायल, चालक फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: DD Transport ट्रक चालक ने कार को मारी टक्कर, बच्ची सहित मां घायल, चालक फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर पठानकोट हाईवे पर DD Transport ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे में कार चालक छोटी बच्ची और मां घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और घटना की सूचना ट्रक मालिक को दे दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण रायपुर मोड़ पर सड़क हादसा हुआ है। धोगड़ी से डीडी ट्रांसपोर्ट से ट्रक आ रहा था और ट्रक चालक ने वेन्यू कार में टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में 3 वर्षीय बच्ची और 28 वर्षीय मां घायल हुई है। घायलों को उपचार के लिए कैपिटल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना ट्रक मालिक को दे दी गई है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

     

     

  • शेयर बाजार में फिर आई मंदी, सेंसेक्स 400 अंक लुढका

    शेयर बाजार में फिर आई मंदी, सेंसेक्स 400 अंक लुढका

    बिजनेसः ट्रप द्वारा भारत पर टैरिफ कम करने के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में बंपर तेजी आई थी। कई इंवेस्टरों को भरपूर फायदा हुआ था और उन्हें उम्मीद थी कि अब मार्कीट में कुछ दिन हरियाली देखी जाएगी, लेकिन अगले ही दिन बुधवार को फिर इस तेजी पर ब्रेक लग गई है। भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी ने आज का सत्र सतर्क रुख के साथ खोला।

    बीएसई सेंसेक्स लगभग 0.5% फिसलकर 83,300 अंक से नीचे शुरू हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी लगभग 0.2% की गिरावट के साथ 25,700 के नीचे खुला। गिफ्ट निफ्टी आज भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए सतर्क शुरुआत का संकेत देता है जो शुरुआती घंटों में 25,817 के करीब और लगभग 0.18% नीचे कारोबार कर रहा है।

  • Punjab News: स्कूल के पास खाली प्लॉट से व्यक्ति का शव बरामद

    Punjab News: स्कूल के पास खाली प्लॉट से व्यक्ति का शव बरामद

    कपूरथलाः सुभानपुर रोड पर एक स्कूल के पास खाली प्लॉट में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद होने की सूचना मिली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना कोतवाली के एएसआई संतोक सिंह और कॉन्स्टेबल हरकीरत सिंह ने बताया कि उन्हें देर शाम सूचना मिली कि सुभानपुर रोड पर स्कूल के पीछे खाली प्लॉट में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है।

    जिस पर वे पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने का प्रयास किया गया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। दिखाई देने पर व्यक्ति की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष प्रतीत होती है। उन्होंने लाश को पहचान हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला के मर्ग रूम में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: पुलिस ने बदमाशों का किया Encounter, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस ने बदमाशों का किया Encounter, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेशी गैंगस्टरों के इशारे पर चल रहे जबरन वसूली और फायरिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अंकित कुमार उर्फ अंकित (निवासी सीतामढ़ी, बिहार; हाल निवासी लुधियाना) और हरिंदर गुप्ता उर्फ हरिंदर (निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश; हाल निवासी लुधियाना) के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी शहर के एक प्रमुख व्यवसायी को दोबारा निशाना बनाने की फिराक में थे।

    ​नकोदर के प्रमुख व्यवसायी मनीष बख्शी उर्फ ​​मन्नू, जो ‘बख्शी ट्रैवल कंपनी’ और ‘बी.बी. स्कूल ऑफ आइलेट्स’ के मालिक हैं, को 11 नवंबर 2025 को विदेशी नंबरों से धमकी भरे कॉल आए थे। फोन करने वालों ने खुद को गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताकर 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। फिरौती न देने पर 16-17 जनवरी की रात को आरोपियों ने मनीष के दफ्तर के बाहर फायरिंग की थी, जिसके संबंध में थाना सिटी नकोदर में पहले ही मामला दर्ज था।

    ​एसएसपी जालंधर ग्रामीण, हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों पर गठित विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी एक और वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहे हैं। नूरमहल रोड पर गांव बीर फाटक के पास जब पुलिस ने बाइक सवार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अंकित कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि भागने की कोशिश में हरिंदर गुप्ता का पैर फ्रैक्चर हो गया।

    ​पुलिस ने इन दोनों को काबू कर अस्पताल पहुंचाया और उनके कब्जे से एक .30 बोर का पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिरौती न मिलने के कारण शिकायतकर्ता पर दोबारा हमला करने आए थे। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।

     

     

  • आज का राशिफल, 4 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 4 फरवरी 2026

    आज 4 फरवरी 2026 को सितारों की बीच ‘कर्म और कौशल’ का एक अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ऊर्जा के स्वामी मंगल देव मकर राशि में उच्च के होकर हमें मजबूत इरादे दे रहे हैं। वहीं, बुध और राहु की युति कुंभ राशि में कुछ क्रांतिकारी और ‘लीक से हटकर’ सोचने की प्रेरणा दे रही है। यह समय केवल योजनाएं बनाने का नहीं, बल्कि उन पर अमल करने का है।

    आज का मुख्य मंत्र है—”सटीक रणनीति और शांत मन।” ग्रहों की चाल स्पष्ट कर रही है कि जो लोग आज अपनी भावनाओं को अनुशासन के सांचे में ढालेंगे, वे न केवल अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे, बल्कि समाज में अपनी एक नई पहचान भी बनाएंगे।

    मेष राशिफल: आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पाकर आप उस समस्या का समाधान खोजने में भी सफल साबित हो सकते हैं। चल अचल संपत्ति में इजाफा हो सकता है। स्वजनों के साथ किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

    वृषभ राशिफल: आज राजनीतिक विषय को लेकर किसी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आप अपने तर्कों से सामने वाले व्यक्ति को मात देने में सफल होंगे। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेही जनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा।

    मिथुन राशिफल: आज भिन्न-भिन्न माध्यमों से आपके पास धन आ सकता है। यदि आज किसी कोई आर्थिक निवेश करेंगे तो उसमें लाभ की संभावना है। घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है।

    कर्क राशिफल: आज निर्णय लेने में आप पूरी तरह से संतुष्ट नहीं दिखाई देंगे। जहां तक निजी जीवन का सवाल है तो उसमें आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ऑफिस में बॉस आपके कार्य से खुश हो सकता है।

    सिंह राशिफल: आज खासकर आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतें। आज धन उधार देने से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। सहपरिवार आप किसी वैवाहिक समारोह में शिरकत कर सकते हैं।

    कन्या राशिफल: आज शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। नई नौकरी मिलने की संभावना है।

    तुला राशिफल: आज कामकाज को लेकर थोड़े दबाव में दिखाई पड़ सकते हैं। हालांकि आपको अपने सीनियर अफसरों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। हर संभव मित्रों की मदद मिलेगी।

    वृश्चिक राशिफल: आज भाग्य के भरोसे नहीं बैठें, बल्कि अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। राजनैतिक विषयों को लेकर किसी से बहसबाजी हो सकती है। किंतु इस मसले को ज्यादा लंबा न खींचे, अन्यथा मतभेद होने की संभावना है।

    धनु राशिफल: आज ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी होगी। धन का अपव्यय होगा।

    मकर राशिफल: आज धन आपके पास ज्यादा देर तक टिकेगा नहीं, बल्कि खर्च हो जाएगा। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। किसी यात्रा पर जाना संभव हो सकता है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे।

    कुंभ राशिफल: आज आप अपनी बातों को स्पष्ट तरीके से समझाने में सफल हो सकते हैं। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

    मीन राशिफल: आज व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावनाएं हैं।

  • युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री,  इस तारीख को खत्म हो रहा राष्ट्रपति शासन

    युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, इस तारीख को खत्म हो रहा राष्ट्रपति शासन

    नई दिल्ली। दिल्ली में मणिपुर बीजेपी लेजिस्लेटिव पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी नेता युमनाम खेमचंद सिंह को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। बैठक के बाद यह साफ हो गया कि अब वही मणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे।

    युमनाम खेमचंद सिंह बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री
    62 साल के युमनाम खेमचंद सिंह जल्द ही मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे इस उत्तर-पूर्वी राज्य में बीजेपी के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद उनके नाम पर मुहर लगी।

    मेइतेई समुदाय से आते हैं खेमचंद सिंह
    युमनाम खेमचंद सिंह बहुसंख्यक मेइतेई समुदाय से संबंध रखते हैं। वे सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक हैं और राज्य की राजनीति में एक अनुभवी चेहरा माने जाते हैं।

    पहले भी निभा चुके हैं मंत्री की जिम्मेदारी
    खेमचंद सिंह इससे पहले मणिपुर सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 2017 और 2022 विधानसभा चुनाव दोनों में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर सिंगजामेई सीट से जीत हासिल की थी।

    जातीय हिंसा के बाद पहाड़ी जिलों का दौरा
    मई 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद युमनाम खेमचंद सिंह ने आदिवासी बहुल पहाड़ी जिलों उखरुल और कामजोंग का दौरा किया था। यह दौरा इसलिए भी खास माना गया क्योंकि इन इलाकों में किसी मेइतेई नेता की यह पहली यात्रा थी।

    लंबी चर्चा के बाद हुआ नेता का चयन
    बीजेपी विधायकों का एक बड़ा समूह इस हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली पहुंचा था। यहां पार्टी नेतृत्व के साथ लंबी बातचीत और मंथन के बाद युमनाम खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया।

    केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति
    बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। उन्हीं की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पूरी हुई।

     

     

  • कुठार कलां-रक्कड़ मार्ग पर 40 दिनों तक यातायात प्रतिबंधित

    कुठार कलां-रक्कड़ मार्ग पर 40 दिनों तक यातायात प्रतिबंधित

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चल रहे सड़क उन्नयन कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठार कलां से रक्कड़ मार्ग पर यातायात को अस्थायी तौर पर पूर्ण रूप से बंद करने की अनुमति प्रदान की है।

    यह स्ट्रेच सिंगल रोड़ है और मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही से कार्य में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर 4 फरवरी से 16 मार्च तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।