Blog

  • Satsang से घर लौट रहे दंपति के साथ हुआ हादसा, एक की मौ’त

    Satsang से घर लौट रहे दंपति के साथ हुआ हादसा, एक की मौ’त

    हाजीपुर :   बस स्टैंड के पास आज सुबह करीब 10 बजे सत्संग घर से लौट रहे एक मोटरसाइकिल सवार दंपति दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

    हादसा उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल सवार को एक टिप्पर ने टक्कर मार दी। जिससे ढाडेकवाल निवासी रेखा रानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति जगमोहन सिंह घायल हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab : एक और शिवसेना नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    Punjab : एक और शिवसेना नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    लुधियानाः शिव सेना नेता संदीप थापर पर हुए क़ातिलाना हमले का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक और शिव सेना नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा फ़ोन आने के बाद शिव सेना नेता ने इसकी शिकायत डीजीपी पंजाब और लुधियाना पुलिस कमिश्नर से की है। वहीं पुलिस ने भी अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। धमकी मिलने के बाद अमित अरोड़ा ने बताया कि उनके मोबाइल पर बाहर के नंबर की एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई, जिसने उसे गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने फ़ोन कॉल की सारी रिकॉर्डिंग फ़ोन नंबर सहित डीजीपी पंजाब और सीपी लुधियाना कुलदीप चहल को भेज दी।

  • दो ट्रकों में भीषण टक्कर, जिंदा जला Driver

    दो ट्रकों में भीषण टक्कर, जिंदा जला Driver

    जबलपुर : दो ट्रकों में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तेज धमाके के साथ ट्रकों में आग लग गई। एक ट्रक का ड्राइवर जिंदा जल गया।हादसा ​देर रात बरेला में जबलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। दूसरे ट्रक के ड्राइवर को वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाल लिया। उसे गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

     एएसपी प्रदीप शेंडे ने बताया, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों ही ट्रक तेज रफ्तार में थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। मृतक ट्रक ड्राइवर और घायल की पहचान अभी नहीं हो पाई है। ट्रक में कितने लोग बैठे थे, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

    देर रात एक ट्रक जबलपुर से गेहूं लेकर मंडला की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक लोहे के पट्टे लेकर रायपुर से जबलपुर आ रहा था। बरेला पहुंचते ही दोनों ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक में फंसे एक ड्राइवर को बाहर निकाला। फायर बिग्रेड, पुलिस और डायल-100 को सूचना दी। आग भीषण होने के कारण दूसरे ड्राइवर को नहीं बचा सके।
  • आज जालंधर पहुंचेंगे CM भगवंत मान, मंत्रियों से करेंगे मीटिंग

    आज जालंधर पहुंचेंगे CM भगवंत मान, मंत्रियों से करेंगे मीटिंग

    जालंधरः पंजाब के जालंधर वेस्ट उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आज राज्य के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जालंधर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं, मंत्री और विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे। साथ ही सीएम भगवंत सिंह मान उपचुनाव में मदद करने वाले लोगों व नेताओं का भी धन्यवाद करेंगे। जिसके बाद सीएम मान अपने जालंधर कैंट स्थित आवास में वालंटियर, पदाधिकारी और विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे। फिलहाल इसे लेकर कई अधिकारी प्लान नहीं जारी हुई है।

    बता दें कि शनिवार को आए नतीजों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। मोहिंदर भगत ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में गए शीतल अंगुराल को करीब साढ़े 37 हजार वोटों से हराया। ऐसे में ये वेस्ट हलके की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

  • हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर्स, नहीं देखेंगे कोई मरीज

    हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर्स, नहीं देखेंगे कोई मरीज

    चंडीगढ़ः हरियाणा के सभी एचसीएमएस डॉक्टर्स15 जुलाई को हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेस एसोसिएशन के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर में 2 घंटे की पेन डाउन हड़ताल करेंगे, इसका असर प्रदेशभर के नागरिक अस्पतालों, उप मंडल अस्पतालों, पीएचसी, सीएचसी, डिस्पेंसरी तथा पॉलीक्लीनिक पर पड़ेगा।

    एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. विश्वजीत राठी ने अन्य पदाधिकारियों के साथ सीएमओ डॉ. अनिल बिरला को ज्ञापन सौंप कर जानकारी दी। जिसमें सभी डॉक्टर दो घंटे तक ओपीडी के मरीज नहीं देखेंगे तथा अगर मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 25 जुलाई से हरियाणा के सभी एचसीएमएस डॉक्टर पूरी तरह हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। जिसमें ओपीडी, इमरजेंसी, पोस्टमार्टम, सभी प्रोग्राम का कार्य डॉक्टरों द्वारा बंद कर दिया जाएगा। इस मौके पर डॉ. राजबीर सबरवाल, डॉ. सत्यवान, डॉ. जीडी शर्मा, डॉ. अनिलजीत त्रेहान, डॉ. केएल मलिक, डॉ. हरमिंदर सिंह, डॉ. भंवर सिंह तथा डॉ. परितेव सिंह मौजूद रहे।

    साथ ही प्रधान डॉ विश्वजीत राठी ने बताया की शनिवार 13 जुलाई को राज्य प्रधान डॉ राजेश ख्यालिया की अध्यक्षता में रोहतक के सभी डॉक्टर्स के साथ जनरल बॉडी मीटिंग का भी आयोजन किया गया है जिसमें अपनी मांगों को लेकर सभी डॉक्टर आपस में चर्चा करेंगे तथा आगे की रणनीति पर विचार रखेंगे।

  • Punjab: माथा टेक होटल लौट रहे श्रद्धालुओं से बंदूक की नोक पर लूट, देखें वीडियो

    Punjab: माथा टेक होटल लौट रहे श्रद्धालुओं से बंदूक की नोक पर लूट, देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरु नगरी अमृतसर में पिछले कुछ समय से दरबार साहिब के आसपास लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ताजा मामला शनिवार को सामने आया है, जब एक परिवार दरबार साहिब से माथा टेक कर वापस होटल लौट रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोक पर लूट कर ली। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

    लूट का शिकार हुए व्यक्ति ने बताया कि वह दरबार साहिब से माथा टेककर वापस होटल जा रहे थे। रास्ते में दो लुटेरों ने बंदूक की नोक पर उनकी मां की चेन ली और उससे नकदी छीन ली, जब आरोपियों ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखकर तो वह मौके से फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने होटल पहुंचकर चोरी संबंधी सूचित किया। उन्होंने पुलिस से लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर इंसाफ देने की मांग की है। इस संबंध में बी-डिवीजन थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिली व्यक्ति की लाश

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिली व्यक्ति की लाश

    बठिंडा : जिले में मानसा रोड पर स्थित ग्रोथ सेंटर की झाड़ियों से एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। सूचना मिलने के बाद सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य संदीप गिल व पुलिस चौंकी कोटश्मीर की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हुई है। मृतक के सिर में चोट का निशान था। जबकि मृतक के नीली शर्ट और सफेद पजामा पहना हुआ था। उसके पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे मृतक की पहचान हो सके।

     मानसा रोड पर मिले शव को सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य संदीप गिल व पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन उसकी पहचान नहीं होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को झाड़ियों में से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा दिया है।  शव को 100 घंटे के लिए सुरक्षित रख दिया गया है और मृतक की पहचान की जा रही है।

  • भीषण आग की चपेट में आए कई घर, मचा हड़कंप

    भीषण आग की चपेट में आए कई घर, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : जम्मू और कश्मीर के हंदवाड़ा जिले के शतिगाम राजवार के यंगेरहर वडेर इलाके में भीषण आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल है। इस हादसे में कई आवासीय घर घर जलकर राख होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक आग की घटना खौफनाक है। इसने कुछ ही पलों में कई घर इसकी चेपट में आ गए। वहां रहने वाले काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर मौजूद है।

    लेकिन आग पूरी तरह से बेकाबू हो गई थी और दूर-दूर तक उसकी लपटें दिखाई दे रही थी। हंदवाड़ा जिले के शतिगाम राजवार के यंगेरहर वडेर इलाके में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है।

    दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी देर से आग पर काबू पाने की कोशिश करते नजर आ रहे है। आग के खौफनाक मंजर देखकर लोग सहमे हुए है। आग की इस घटना में किसी के हताहत हाने की सूचना नहीं है। आग कैसे लगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

  • Punjab: दीवार फांदकर आया चोर, 4 मोबाइल व नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab: दीवार फांदकर आया चोर, 4 मोबाइल व नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला मक्खू गेट के पास गली तारा सिंह वाली में हुई। जहां देर रात चोर ने दीवार फांदकर एक व्यक्ति के घर से चार मोबाइल फोन और 9 हजार रुपये चुरा लिए। पीड़ित सोमनाथ ने बताया कि उनके घर रिश्तेदार आए थे और रात को वे सो गये। जिसके बाद देर रात एक चोर दीवार फांदकर आया और घर के अंदर से चार मोबाइल फोन चुरा लिया, जिनमें से एक रिश्तेदारों का था और तीन फोन उनके और 9 हजार रुपये थे, चोर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस से चोरों को ढूंढ कर कार्रवाई की मांग की है।

  • Jalandhar: सैलून मालिक नायाब सलमानी की हुई मौत

    Jalandhar: सैलून मालिक नायाब सलमानी की हुई मौत

    जालंधर, ENS: मशहूर सैलून के मालिक नायाब सलमानी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नायाब सलमानी दोस्तों के साथ अजमेर शरीफ गए थे जहां से वापिस आते समय उनकी कार के साथ सड़क हादसा हो गया जिस कारण नायाब सलमानी की दर्दनाक मौत हो गई।

    बता दें कि यह हादसा हरियाणा के नजदीक हुआ है। नायाब सलमानी युवा पीढ़ी की पसंद थे। इस हादसे के बाद उनके सेलून चाहवानों में शोक की लहर दौड़ गई है।