Blog

  • Punjab : अवैध हथियारों के साथ युवक को धमकी देने वाली वीडियो वायरल, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। शहर में एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें गुरदासपुर के युवक अवैध हथियारों के साथ धारीवाल के कुछ लोगों को चुनौती दे रहे हैं। वहीं,  इस वीडियो में किसी युवक को बदला लेने के लिए खुला चैलेंज भी कर रहें। इस वीडियो में कई युवकों को अवैध हथियारों के साथ देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि उनके पास अवैध हथियार हैं और वीडियो में एक युवा भगोड़ा भी है।
  • Punjab: Cantt station पर ट्रेन से व्यक्ति का शव बरामद

    फिरोजपुरः छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर 4 पर बठिंडा से आने वाली ट्रेन से जीआरपी को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की खबर है। जीआरपी हवलदार अमरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना भेजी गई थी कि प्लेटफार्म नंबर 4 पर बठिंडा से आने वाली ट्रेन में सीट नंबर 2 के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।

    उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए वह मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रेन के अंदर और आसपास मृतक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन कोई पहचान या जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति की उम्र करीब 45-50 साल और ऊंचाई करीब 5 फीट 5 इंच है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के शव को 72 घंटे के लिए पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

     

  • ठंडा और गर्म पानी मिलाकर पीना पड़ सकता है महंगा, जाने कारण

    ठंडा और गर्म पानी मिलाकर पीना पड़ सकता है महंगा, जाने कारण

    Health tips: क्या आपने कभी पीने के लिए फ्रिज से पानी निकाला है और बहुत ठंडा होने पर उसमें गर्म पानी मिला दिया है? यह काफी सामान्य है और आमतौर पर लोग ऐसा करते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे स्वास्थ्यप्रद नहीं मानते हैं।

    ईशा हठ योग शिक्षिका श्लोका जोशी ने कहा कि गर्म और ठंडा पानी मिलाकर नहीं पीना चाहिए। उन्होंने कहा कि ठंडा पानी पचाना मुश्किल होता है, लेकिन गर्म पानी पचाना आसान होता है। अगर ये आपस में मिल जाएं तो पेट खराब हो सकता है।

    इसके अतिरिक्त, गर्म पानी में बैक्टीरिया नहीं होते हैं, लेकिन ठंडा पानी दूषित हो सकता है, इसलिए दोनों को मिलाने से स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है।

    गर्म और ठंडा पानी मिलाने से पाचन कमजोर हो जाता है, सूजन हो जाती है और पोषक तत्वों को अवशोषित करना मुश्किल हो जाता है। गर्म पानी रक्त को फैलाता है और उन्हें साफ करता है, जबकि ठंडा पानी उन्हें संकुचित करता है। इसलिए ठंडा और गर्म पानी मिलाना सही नहीं है।

    इसके अलावा, पानी उबालने से न केवल यह हल्का और बैक्टीरिया-मुक्त हो जाता है, बल्कि इसमें औषधीय गुण भी होते हैं जो इसे पूरी तरह से साफ हो जाते हैं और आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। श्लोका ने कहा कि इसे ठंडे पानी में मिलाने से ये गुण काफी कम हो जाते हैं, जिससे यह कम स्वास्थ्यवर्धक हो जाता है।

    मिट्टी के घड़े का पानी सेहत के लिए अमृत के समान है। इससे पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा और साफ रहता है। यह पानी में पाए जाने वाले खनिजों को भी संरक्षित रखता है। मिट्टी के बर्तन एक समान, मध्यम तापमान प्रदान करते हैं, जो आयुर्वेदिक दृष्टि से शरीर के लिए फायदेमंद है।

  • Jalandhar: Airport हादसे को लेकर BJP पर बरसे Pratap Bajwa, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रताप बाजपा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं आज दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने के मामले को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की तीसरी बार सरकार आई है, तभी से एयरपोर्ट को लेकर हादसे सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिर गई। उसके बाद जबलपुर एयरपोर्ट की रूफ कोलेप्स हो गई। बाजवा ने कहा कि अब नीट पेपर लीक होने का मामला सबके सामने आया है। वहीं प्रगति मैदान का टन्नल पानी से भर गया।

    बाजवा ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार जब से आई है, तब से घटनाएं सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार ने बच्चों और अभिवावको को कहा है कि नीट के पेपरों को कैसे फुल प्रूफ किया जाए। उन्होंने कहा कि 2 एयरपोर्ट की रूफ के मामले के बाद पेसेंजर को ना पूछना शुरू कर दें कि इन भी वह रॉय दें कि इसे कैसे फुल प्रूफ किया जाए। बाजवा ने कहा कि 75 साल से पेपर होते आ रहे है कभी इतने बड़े पैमाने पर पेपर लीक होना का मामला सामने नहीं आया था। उन्होंने कहा कि सवा लाख स्टूडेंट्स के साथ यह खिलवाड़ है।

    उन्होंने कहा कि मुझे हैरानी हो रही है कि अब बच्चों और अभिवावको को पूछा जा रहा है कि इसे फुल प्रूफ कैसे किया जाए। उन्होंने कहा कि अब उन्हें लगता है कि अब एयरपोर्ट की बिल्डिंग को लेकर भी पेसेंजर से पूछा जा सकता है। वहीं दिल्ली में पानी को लेकर आप सरकार के पीडब्लयू डिपार्टमेंट ने ऐसा सिस्टम ढूंढा कि प्रगति मैदान के टनल को पानी से भर दिया। उन्होंने कहा कि जब इनसे कोई सवाल का जवाब पूछा जाता है तो 2047 की बात यानी 25 साल आगे की बात बता देते है या फिर 50 साल पुरानी इनको कोई याद आ जाती है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद अब उन्हें यह नहीं पता कि सरकार को कैसे चलाना है।

     

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में  स्कूल के बच्चों के लिए फिजिक्स विषय पर सेमिनार का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स,(आई ए पी टी) द्वारा  वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में  स्कूल के बच्चों के लिए फिजिक्स विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। आईऐपीटी के अन्वेषिका के नेशनल कोऑर्डिनेटर विश्व प्रसिद्ध प्रोफेसर एचसी वर्मा है जिन्होंने फिजिक्स विषय पर विभिन्न किताबें प्रकाशित की है जो बच्चे आईआईटी और नीट के प्रवेश परीक्षा के लिए उपयोग करते हैं। इस सेमिनार के मुख्य वक्ता प्रोफेसर एचसी वर्मा की टीम से प्रोफेसर श्री अमित कुमार बाजपेयी जी रहे। उन्होंने विज्ञान के महत्व और भौतिकी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक कौशल जी के स्वागत भाषण से हुई।
    इसके बाद मुख्य अतिथि अमित कुमार बाजपेयी जो कि भारतीय भौतिकी शिक्षक संघ में समन्वयक के पद पर कार्यरत  हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भौतिकी के विभिन्न विषयों पर नवीन जानकारियां दीं। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर इस भौतिक विचार सभा में भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रश्न पूछे और भौतिकी विशेषज्ञ ने सभी प्रश्नों के उत्तर देते हुए विज्ञान के प्रति उनकी जिज्ञासा की सराहना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने इस आयोजन के लिए एचसी वर्मा का आभार व्यक्त किया।
  • Punjab: बच्ची से आरोपी ने किया दुष्कर्म, मारे थप्पड़, मामला दर्ज

    लुधियानाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां कमरे में सो रही 7 वर्षीय बच्ची को आरोपी उठाकर अपने कमरे में ले गया। नींद में सो रही बच्ची से बदमाश ने गंदा काम किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी उसे चेहरे पर थप्पड़ मार कर फरार हो गया। जानकारी देते हुए थाना शिमलापुरी की पुलिस को बच्ची की मां ने बताया कि 27 जून को सुबह जब वह सोकर उठी तो उसने देखा कि उसकी 7 वर्षीय बेटी बिना निक्कर के थे। बच्ची के गुप्तांगों से रक्त निकल रहा था।

    उसने पुलिस को बताया कि जब उसने बच्चे से इस संबंधी पूछा तो उसने बताया कि किराए पर रहने वाला आरोपी प्रमोद कुमार उसे सोते समय रातो को अपने कमरे में उठाकर ले गया। वहां उसने उसके गुप्तांगों के साथ छेड़छाड़ की। बदमाश ने उससे वहां रेप किया। बच्ची ने जब विरोध किया तो उसके चेहरे पर थप्पड़ मार कर बदमाश फरार हो गया। फिलहाल थाना शिमलापुरी की पुलिस ने आरोपी प्रमोद निवाली दाना मंडी गिल रोड के खिलाफ धारा IPC 376A,B,6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बदमाश अभी फरार है।

  • Punjab: PRTC BUS चालक और Toll Plaza कर्मियों में हुई झड़प, फटे कपड़े, देखें वीडियो

    अमृतसरः जंडियाला गुरु में टोल प्लाजा कर्मियों और पीआरटीसी बस चालक में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान बस चालक के कपड़े फट गए। मामले की जानकारी देते हुए गुरलाल ने बताया कि वह पक्का मुलाजिम है और वह झगड़ा नहीं करता है। पीड़ित ने कहा कि वह अमृतसर लौट रहा था और उसका 12.40 का समय था। जिसके बाद 2 बजे उसका सुभानपुर का समय था, लेकिन यहां पर भारी जाम लगा हुआ था। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि उसने निवेदन के तौर पर गाड़ी साइड पर लगाई थी। पीड़ित ने कहा कि उसने टोल कर्मियों से गाड़ी साइड पर लगाकर कहा कि उसका समय निकल जाना है,ऐसे में वह पर्ची यहां पर काट दें।

    पीड़ित ने कहा कि सवारियों से भी पूछा जा सकता हैकि उसने इसके लिए कर्मियों से निवेदन किया था कोई दादागिरी नहीं की थी कि वह धक्के से यहां से निकल जाएगा। जिसके बाद कर्मियों ने मना कर दिया। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि उसने कर्मियों से कहा कि दूसरी लाइन जो निकल रही थी वहां से उन्हें जाने दिया जाए। लेकिन कर्मियों ने कहा कि यह रोड़ है, यहां पर वह लाइने नहीं बना सकते, अब अगर जाम लग गया है तो वह वह क्या करें। पीड़ित ने कहा कि उसने भी यही कहा कि जाम लग गया है कि उसके लिए वह उनका सहयोग दें। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान दूसरा कर्मी उनके साथ हाथापाई करने लगा।

    इस दौरान उसकी पगड़ी उतर गई। पीड़ित ने कहा कि इस हाथापाई में अब दूसरे पक्ष ने पगड़ी उतरने का आरोप लगा दिया। पीड़ित ने बताया कि 10 से 12 लोग उससे हाथापाई करने लगे। इस दौरान उन्होंने उसके सिर पर कड़े और रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि सवारियों ने बीच-बचाव करके उसे छुड़वाया है। आरोप है कि नहीं तो टोल कर्मियों ने उसे मार देना था। जिसके चलते अब पीड़ित ने बस रास्ते में खड़ी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई और मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित का कहना है कि टोल कर्मियों ने सरकारी काम में बाधा डाली है और उस पर हमला किया है। पीड़ित की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करके सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Jalandhar: पत्नी के साथ डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे CM Bhagwant Mann

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस, आप और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने जालंधर में डेरा डाल लिया है। वहीं आज पंजाब के सीएम भगवंत मान आज डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बेटी नियामत भी साथ रहे। सीएम मान ने परिवार सहित गुरु महाराज जी के आगे सिर झुकाकर आर्शीवाद लिया। इस दौरान उन्होंने संत निरंजन दास जी से भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने परिवार और राज्य की भलाई की कामना भी की।

    बता दें कि सीएम मान अब पत्नी और बेटी के साथ जालंधर में रहेंगे। 27 जून को उन्होंने कैंट के दीपनगर के घर में गृह प्रवेश किया है। सीएम भगवंत मान जालंधर में लिए गए किराए के मकान में परिवार सहित शिफ्ट हो गए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वैस्ट के उपचुनाव के लिए शहर के दीप नगर में एक मकान किराए पर लिया है। सीएम मान के जालंधर पहुंचने पर पंजाब पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में शिफ्ट होने के बाद उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बना रहे हैं। जालंधर वेस्ट के उप चुनाव 10 जुलाई को होने जा रहे हैं। चुनावों के बाद भी सीएम आफिस के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा और सप्ताह में 2 से 3 दिन तक वह यहीं पर रहेंगे और जालंधर व आसपास के लोगों को चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं होगी और अपनी समस्याओं को लेकर सीधे उनसे रूबरू हो सकेंगे।

  • कैंटर और Bike की टक्कर में 2 युवकों की मौत, देखें वीडियो

    500 मीटर तक घसीट कर ले गया कैंटर चालक

    पंचकूलाः मौली बस स्टैंड के पास कैंटर और बाइक की टक्कर में तीन युवकों में से 2 की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कैंटर चालक करीब 500 मीटर तक बाइक सवारो को घसीटते ले गया। घटना को अंजाम देने के बाद के कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैै। वहीं घायल युवक का सेक्टर 6 अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कैंटर अपने कब्जे में लेकर अगली करवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैकि तीनों युवक मोहाली के निवासी थे। घायल भगवान सिंह निवासी सिंगपुर ने बताया कि अपने दोस्त आशू 25 वर्षीया निवासी हडेसरा और लवप्रीत 21 वर्षीया निवासी सिंगपुर के पास शेजादपुर से बरवाला जा रहे थे। मौली के पास पहुंचने पर कैंटर ने पीछे से टकर मार दी। युवक ने बताया कि वह हादसे के दौरान बाइक से दूसरी तरफ गिर गया और आशु और लवप्रीत को कैंटर चालक कुछ दूरी तक घसीटता ले गया। पुलिस ने मृतक दोनों युवकों के शव को सेक्टर 6 अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए मौली चौंकी अधिकारी कप्तान सिंह ने बताया कि दोनों शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौप दिए गए है और जल्द ही कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • Jalandhar: फर्जी CIA कर्मी सहित 3 गिरफ्तार, लोगों से करते थे वसूली

    जालंधर, ENS: देहात के थाना शाहकोट पुलिस ने नकली पुलिस अधिकारी बनकर पैसे ऐंठने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी जालंधर (ग्रामीण) डॉ. अंकुर गुप्ता, दिशा निर्देशों पर डीएसपी शाहकोट अमनदीप सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अमन सैनी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारी बनकर रंगदारी वसूलने वालों गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजा निवासी कपूरथला, दविंदर सिंह निवासी ढुड्डीवाल थाना सदर कपूरथला और हरजिंदर सिंह निवासी टिब्बा थाना तलवंडी चौधरी कपूरथला के तौर पर हुई है। आरोपी राजा सिंह पहले पुलिस विभाग में थानेदार रह चुका है। वह कपूरथला में बतौर थानेदार तैनात था, लेकिन विभाग किसी मामले में उसे बर्खास्त कर चुका है। आरोपी के खिलाफ खिलाफ पहले भी नकली पुलिस वाला बनकर लोगों से पैसे ठगने के तीन मामले दर्ज हैं।

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमन सैनी ने बताया कि बीते दिन नवनीत अरोड़ा उर्फ नीतन निवासी ट्रक यूनियन सैदपुर झिरी थाना शाहकोट पुलिस को शिकायत दी थी। नवनीत दाना मंडी से छान खरीदने का काम करता है। बुधवार शाम करीब चार बजे वह घर बाजार गया था। उसके घर के पास एक चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी (सीएच-01-एवाई-5234) खड़ी थी। गाड़ी से तीन लोग बाहर निकले और उन्होंने नवनीत को घेर लिया। तीनों कहने लगे कि वे सीआईए स्टाफ कपूरथला के मुलाजिम हैं। आरोपियों ने कहा कि हमें पता चला है कि तेरे घर पर गलत काम हो रहा है। इसलिए हम छापा मारने आए हैं।

    तीनों ने नवनीत को पकड़ कर उसे गाड़ी में बैठने के लिए कहा। वहीं, आरोपियों ने कहा कि हम तुझे तभी छोड़ेंगे जब तू 50 हजार रुपये देगा। नवनीत अरोड़ा ने अपनी जान बचाने के लिए जेब से 4,000 रुपये निकाल कर उन्हें दे दिए। इस पर आरोपियों ने कहा कि इतने पैसे से बात नहीं बनेगी। इसके बाद नवनीत ने घर से आठ हजार रुपये लाए और आरोपियों को दिए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वे उसपर झूठा पर्चा दर्ज कर देंगे। नवनीत ने हिम्मत जुटाकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने राजा सिंह, दविंदर सिंह और हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर नवनीत से ठगे गए 12 हजार रुपए और गाड़ी भी बरामद की है।