Blog
-
मासिक एड्स जागरुकता कार्यक्रम का कैंडल लाइट के साथ समापन
ऊना/सुशील पंडित : आज रेड रिबन क्लब अटल बिहारी वाजपेई राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा के तत्वाधान में मासिक एड्स जागरुकता कार्यक्रम का कैंडल लाइट के साथ समापन किया गया। इस अवसर रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर किरण कुमारी ने कहा कि जिला एड्स प्रोग्राम अधिकारी व रेड रिब्बन सोसाइटी के निर्देशानुसार पूरे दिसंबर माह में जनमानस को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं, महाविद्यालय अयोजित करवाई गई, जिसमें से अब तक चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, और नुकड नाटक आयोजित किए गए हैं। आज एड्स मासिक कार्यक्रम का समापन कैंडल लाइट से हुआ जोकि एड्स के कारण मृत्यु हुए लोगों को और जो एड्स के कारण संक्रमित है उनको अपनापन मसूस करवाना है। उन्होंने यह भी कहा कि एचआईवी / एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जिसका अब तक कोई इलाज नहीं है। एचआईवी से संक्रमित होने वाला पीड़ित जीवनभर के लिए इस वायरस से ग्रसित हो जाता है। हालांकि विशेषज्ञों ने एचआईवी से बचने के कुछ उपाय बताए हैं। एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी व रेड रिबन क्लब के सदस्य मौजूद रहे। -
ਪੰਜਾਬ : ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਕੀਤੇ ਪੁਖਤਾ ਬੰਦੋਬਸਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਠਿੰਡਾ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਪੁਖਤਾ ਬੰਦੋਬਸਤ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਹੋਟਲਾਂ ਕਲੱਬਾਂ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਗਾਈਲੈਂਡ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਤਰਫੋਂ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਸ ਦੀ ਇਹ ਪਾਲਣਾ ਕਰਨਗੇ ਅਤੇ ਡੀਜੇ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦਾ ਰਾਤ ਦੇ ਵਕਤ ਸਮਿਆਂ ਵੀ ਨਿਧਾਰਿਤ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਏ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੀ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਤੈਨਾਤ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਅੱਜ ਹੀ ਇੱਕ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਵੀ ਕੱਢਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।
ਤਾਂ ਕਿ ਜੋ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਹੁਲੜਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦੇ ਹਨ ਰੰਗ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭੰਗ ਪਾਂਦੇ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਨੇ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਤਰਫੋਂ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦੀ ਮੁਬਾਰਕਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਪਰਮਾਤਮਾ ਅੱਗੇ ਦੁਆ ਕੀਤੀ ਕੀ 2024 ਸਾਲ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਭਰਿਆ ਰਵੇ।
-
पंजाब : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव
चंडीगढ़ : पंजाब में बढ़ रहे कोहरे के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। मिली जानकारी अनुसार प्राईवेट ओर सरकारी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक होगा।ये आदेश 1 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक के लिए मान्य होंगे।

-
नया साल मनाने जा रहे लोगों की गाड़ियों से लाठी-डंडे बरामद, देखें तस्वीरें
शिमला : नए साल के जश्न को लेकर देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट लाठी-डंडों के साथ पहुंच रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे पर्यटक यहां नए साल का जश्न मनाने नहीं, बल्कि जंग लड़ने आ रहे हैं। शिमला पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शोघी बैरियर पर सभी गाड़ियों की जांच कर रही है। इस दौरान गाड़ियों से बड़ी मात्रा में लाठी-डंडे बरामद किए गए है। शोघी बैरियर पुलिस की गुमटी लाठी-डंडों से भर गई है। इनमें ज्यादातर पर्यटक पंजाब और हरियाणा के हैं। हालांकि चंडीगढ़ और दिल्ली के भी कुछेक सैलानियों के पास गाड़ी में लाठी-डंडे मिल रहे है। शिमला SP संजय गांधी ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान लाठी-डंडे पर्यटकों से वापस लिए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। शोघी में सभी वाहनों की जांच के बाद ही शहर में एंट्री दी जा रही है।

शोघी बैरियर की तरह कुल्लू, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली, बड़ोग में भी नया साल मनाने के लिए हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। हर जगह पुलिस इसी तरह तलाशी ले रही है। शिमला SP संजय गांधी ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान लाठी-डंडे पर्यटकों से वापस लिए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। शोघी में सभी वाहनों की जांच के बाद ही शहर में एंट्री दी जा रही है। शोघी बैरियर की तरह कुल्लू, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली, बड़ोग में भी नया साल मनाने के लिए हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। हर जगह पुलिस इसी तरह तलाशी ले रही है। कानून व्यवस्था बनी रहे, इसलिए इनसे लाठी-डंडे पुलिस रिकवर कर रही है। इससे पहले पड़ोसी राज्य के पर्यटक कभी नदी में गाड़ी उतार देते हैं तो कभी गाड़ी के दोनों दरवाजे खोलकर खुलेआम नाचना शुरू करते है, लेकिन मुस्तैद हिमाचल पुलिस ऐसे सभी पर्यटकों व वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है।
-
पंजाब : महिला ने 9 साल की बच्ची पर डाला उबलता पानी
लुधियाना : संतोख नगर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहा एक महिला ने 9 साल की बच्ची पर उबलते पानी का पतीला डाल दिया। इस घटना में बच्ची की पीठ और छाती बुरी तरह से जल गई। बच्ची के चिल्लाने पर लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहा डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया।
न्यू शिव पुरी में किराए के मकान में रहने वाले प्रवेज आलम ने बताया कि उसकी बेटी फातिमा 10 दिसंबर को घर पर बर्तन साफ कर रही थी। तभी शमा उसकी बेटी से पूछने लगी कि बिजली वाली मोटर किसने चलाई है। जब उसकी बेटी ने मना किया तो शमा ने गुस्से में आकर फातिमा के सिर पर डंडा मारा।प्रवेज ने बताया कि आवाज सुनकर वह और उसका भाई मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शमा ने उबलते पानी का पतीला फातिमा पर पलट दिया। गर्म पानी से फातिमा जल गई। साथ ही प्रवेज और फातिमा की 3 साल की बहन पर भी पानी गिर गया।
-
पंजाब : एयरपोर्ट पर पैसेंजर से पकड़ा 33 लाख का सोना, देखें वीडियो
अमृतसर : हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर से आए पैसेंजर से 33 लाख 2400 रुपए का सोना बरामद किया गया है। आरोपी ने यह सोना कैप्सूल में छिपा रखा था। जिसे कस्टम की ओर से जब्त कर लिया गया है। यह पैसेंजर फ्लाइट 6E 1428 से शनिवार रात यहां पहुंचा था।
जिस पर कस्टम के अधिकारियों को शक था। श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जब पैसेंजर पहुंचा तो कस्टम अधिकारियों ने शक के आधार पर उसे रोक लिया। तलाशी में आरोपी के पास से दो कैप्सूल बरामद हुए। जिसे उसने अपने प्राइवेट पार्ट्स में छिपा रखा था। कैप्सूल 635.9 ग्राम के थे, जिसमें सोना छिपाया गया था। इन कैप्सूल में पेस्ट के रूप में 516 ग्राम सोना छिपाया गया था। यह फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की है और देर शाम अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचती है।
29 दिसंबर को भी मिला था सोना
इससे पहले श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के एक पैसेंजर से 67.60 लाख का सोना मिला था। वह पैसेंजर दुबई की फ्लाइट से अमृतसर पहुंचा था और उसने अपनी पेंट की बेल्ट में सोना छिपा रखा था।
-
ਪੰਜਾਬ : ਗੈਸ ਏਜੰਸੀ ਲੁੱਟ ਕਾਂਡ ਦੇ 3 ਲੁਟੇਰੇ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਦੀਆਂ ਵਿੱਚ ਗੈਸ ਏਜੰਸੀ ਦੇ ਕਰਿੰਦਿਆਂ ਕੋਲੋਂ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣੇ ਵਾਲੇ 3 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਡੀਐਸਪੀ ਰਜੇਸ਼ ਕੱਕੜ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦਸਿਆ ਕਿ ਹਰਜੋਤ ਐਚ ਪੀ ਗੈਸ ਏਜੰਸੀ ਦੇ ਕਰਿੰਦੇ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕੋਲੋਂ ਤਿੰਨ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਦਾਤਰ ਦੀ ਨੋਕ ਤੇ ਨਗਦੀ ਵਾਲਾ ਬੈਗ ਖੋ ਲਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿਚ 1 ਲੱਖ 75 ਹਜਾਰ ਨਗਦ, ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੇ ਕਾਗਜ਼ ਅਤੇ ਪੈਨ ਕਾਰਡ ਸਨ ।
ਜਿਸਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਕਾਦੀਆਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮੁਸ਼ਤੈਦੀ ਵਿਖਾਂਦੇ ਹੋਏ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ । ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਕੋਲੋਂ 1 ਲੱਖ 50 ਹਜਾਰ ਦੀ ਨਗਦੀ ਅਤੇ ਦਾਤਰ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਤਾ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਉੱਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਕੋਲੋਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਦਾਵਾ ਹੈ ਕੀ ਪੁਛਗਿਛ ਦੌਰਾਨ ਹੋਰ ਵੀ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ ।
-
New Year पर पुलिस को मिली धमकी, अलर्ट मोड पर आया प्रशासन
नई दिल्ली : नया साल आने वाला है और बड़े शहरों में नए साल के जश्न को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं। अब पूरा शहर पुराने साल को अलविदा और नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार है। ऐसे में पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी है। मुंबई में भी नए साल के जश्न को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। लेकिन नए साल के जश्न के बीच ही मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया है जिसमें पुलिस को धमकी मिली है कि नए साल पर मुंबई शहर में धमाके होंगे। इस कॉल के बाद पुलिस कॉलर का पता लगाने में जुटी हुई है।
कॉल आने के बाद से मुंबई पुलिस ने सभी पुलिस स्टेशनों और क्राइम यूनिट्स को अलर्ट मोड पर कर दिया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि बीते शनिवार को शाम 6 बजे धमकी भरा कॉल आया था। जिसके बाद पुलिस ने कई जगहों पर छानबीन की लेकिन अभी तक कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि ये कॉल किसने और क्यों किया था।

इससे पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
ये पहली बार नहीं है जब पुलिस को मुंबई को उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले भी मुंबई पुलिस को कई धमकी भरे कॉल्स आ चुके हैं। लेकिन बाद में ये सभी कॉल फर्जी साबित होते हैं। जिन्हें सिर्फ मुंबई पुलिस को डराने और धमकाने के लिए किया जाता है। साल 2022 में मुंबई पुलिस को मुकेश अंबानी का घर उड़ाने की धमकी मिली थी। इस साल भी एक शख्स ने मुंबई पुलिस को उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर धमकी दिया था कि वह मुंबई में धमाका करने जा रहा है।
-
भारत में कोरोना के 841 मामले आए सामने, इतने मरीजों की हुई मौत
नई दिल्ली : देश में बढ़ रहे कोविड -19 के आंकड़े चिंता का विषय बनते जा रहे है। आज जहा पूरा विश्व नए साल का स्वागत कर रहा है। वही who ने कोरोना के न्य वैरिएंट जेएन.1 की तेजी से प्रसार को देखते हुए ‘ विशेष निगरानी’ की श्रेणी में वर्गीकृत किया है, लेकिन यह वैश्विक लोक स्वास्थ्य को ‘कम’ जोखिम पैदा करता है।
देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 743 नए मामले सामने आए तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,997 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे तक के अपडेट्स आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 7 लोगों की मौत हुई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में बीते चौबीस घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस के 841 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यस आंकड़े 7 महीनों में सबसे अधिक है। अब सक्रिय मामले पिछले दिन के 3,997 से बढ़कर 4,309 हो गए हैं। ठंड और कोरोना वायरस के नए उपस्वरूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। इससे पहले पांच दिसंबर तक रोजाना के मामलों की संख्या घटकर दहाई अंक तक पहुंच गई थी।
वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्षों में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए है और इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ हो गई है. स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। केंद्र सरकार ने देश में कोविड के मामलों की संख्या में वृद्धि और जेएन.1 उप स्वरूप की उपस्थिति की पुष्टि होने के बीच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर सतर्क रहने के आदेश जारी दिए है।
-
ਪੰਜਾਬ : ਹਾਈਟੈਕ ਨਾਕੇ ‘ਤੇ ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਪਿਸਤੌਲ ਸਮੇਤ 1 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਦੀਨਾਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦੀ ਆਮਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਨਾਕੇ ‘ਤੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੈਕਿੰਗ ਲਈ ਇੱਕ ਸਕਾਰਪੀਓ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਜਦੋਂ ਉਸ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਸ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਕੋਲੋਂ 32 ਬੋਰ ਦੀ ਪਿਸਤੌਲ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ।
ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਥਾਣੇ ਦੇ ਐੱਸ.ਐੱਚ.ਓ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦੀ ਆਮਦ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਸ਼ੂਗਰ ਮਿੱਲ ਪੰਨਿਆੜ ਨੇੜੇ ਹਾਈਟੈੱਕ ਨਾਕਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿੱਥੇ ਘਰੋਟਾ ਮੋੜ ਵੱਲ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਸ਼ਹਿਰ ਵੱਲੋਂ ਸਕਾਰਪੀਓ ਗੱਡੀ ਆਉਂਦੀ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਬਿਕਰਮ ਪਾਲ ਉਰਫ਼ ਬੀਕਾ ਪੁੱਤਰ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਸਠਿਆਲੀ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜਦੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸ ਪਾਸੋਂ ਇੱਕ 32 ਬੋਰ ਦਾ ਪਿਸਤੌਲ ਜੋ ਕਿ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸੀ, ਪਿਸਤੌਲ ਦੀ ਮੈਗਜ਼ੀਨ ਅਤੇ 4 ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਕਤ ਦੋਸ਼ੀ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਉਸ ਨੇ ਪਿਸਤੌਲ ਕਿੱਥੋਂ ਲਿਆ ਸੀ ।