Blog

  • Jalandhar News: रेडक्रॉस भवन में निकाले गए 20 पटाखा व्यापारियों के ड्रॉ, देखें Live

    Jalandhar News: रेडक्रॉस भवन में निकाले गए 20 पटाखा व्यापारियों के ड्रॉ, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के रेडक्रॉस भवन में पटाखा मार्किट लगाने को लेकर ड्रा निकाला जा रहा है। हालांकि प्रशासन द्वारा हर साल की तरह इस बार भी 20 व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। डीसीपी नरेश डोगरा की अगुवाई में व्यापारियों से अभी ड्रा के लिए 317 फॉर्म भरवाए गए है। जिसके बाद हर साल की तरह पर्ची के जरिए 20 व्यापारियों के नामों का ऐलान किया गया। पटाखा व्यापारियों में मार्किट सजाने को लेकर निराशा पाई जा रही है। दरअसल, इस बार बर्ल्टन पार्क में पटाखों की बिक्री नहीं होगी। नगर निगम और प्रशासन अभी भी पटाखा मार्केट की साइट फाइनल नहीं कर पाया है। लम्मा पिंड चारा मंडी, खालसा स्कूल ग्राउंड के बाद शहीद बेअंत सिंह पार्क में मार्केट लगाने का विरोध हो गया।

    अब निगम पठानकोट बायपास पर ढाई एकड़ की प्राइवेट जमीन को लेकर मंजूरी का प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है। जिसके बाद ढाई एकड़ की प्राइवेट जमीन पर सफाई के प्रबंध शुरू हो गए है। निगम ने मार्केट के लिए फायर एनओसी दे दी है। लम्मा पिंड चारा मंडी में मार्केट के लिए इसलिए मना हुआ क्योंकि पास ही निगम वर्कशॉप है जहां 100 से अधिक वाहन खड़े रहते हैं। वहीं, खालसा स्कूल भीड़भाड़ वाले इलाके में है। यहां ट्रेफिक की भयंकर समस्या होनी थी। शहीद बेअंत सिंह पार्क के लिए पीएसआईईसी ने एनओसी नहीं दी।

    बताया गया कि पार्क के ऊपर से हाइटेंशन वायर निकलती हैं। इस बीच चौहकां कलां की भी बात उठी लेकिन कोई इस पर नहीं माना। निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का कहना है कि अब हमारा रुख पठानकोट बायपास की जमीन पर है। दूसरी ओर पटाखा व्यापारियों का कहना है कि हर साल उन्हें मार्किट लगाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दीवाली के पर्व को लेकर कम समय बचा है। इस बार भी पटाखा मार्किट को लेकर व्यापारियों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, व्यापारियों के पास करोड़ों का माल फंसा हुआ है।

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस की रेड, पटाखों के जखीरे सहित दुकानदार गिरफ्तार

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस की रेड, पटाखों के जखीरे सहित दुकानदार गिरफ्तार

    अमृतसरः दीपावली के त्योहार को लेकर लगातार पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज रामबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कटरा बग्गा इलाके में दुकान पर पुलिस ने रेड की। जहां पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखों के जखीरा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने कस्तूरी लाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उक्त दुकानदार करियाने की दुकान चलाता है और वह अवैध रूप से दुकान में पटाखे बेच रहा था।

    पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पटाखों के जखीरा सहित दुकान के मालिक कस्तूरी लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी (एसएचओ) अमनदीप कौर द्वारा जानकारी दी गई कि आरोपी के पास पटाखे बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।

    पुलिस का कहना है कि दीपावली के समय बाजारों में अवैध पटाखों की बिक्री बढ़ जाती है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक होती है। इसी को देखते हुए पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है और आगे भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Singer Zubeen Garg की मौत मामले में आया नया मोड़, DSP संदीपन गर्ग गिरफ्तार

    Singer Zubeen Garg की मौत मामले में आया नया मोड़, DSP संदीपन गर्ग गिरफ्तार

    नई दिल्लीः सिंगापुर में लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत की जांच में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। बुधवार को असम पुलिस के DSP संदीपन गर्ग को अरेस्ट किया गया है। संदीपन, सिंगर के चचेरे भाई हैं। हादसे के वक्त वह सिंगापुर में साथ थे। संदीपन की गिरफ्तारी की वजह अभी सामने नहीं आई है।

    हालांकि अधिकारी ने बताया कि संदीपन से जुबीन की मौत के सिलसिले में पिछले कुछ दिनों से पूछताछ की जा रही है। जुबीन की मौत के मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले, नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत, गायक के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और उनके दो बैंड सदस्यों – शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृत प्रभा महंत को अरेस्ट किया गया था।

    जुबीन गर्ग का निधन सिंगापुर में 19 सितंबर को हुआ था। सिंगर 20 सितंबर को होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर गए हुए थे, जहां उन्होंने वाटर एडवेंचर एक्टिविटी में हिस्सा लिया था। दावा किया गया कि उनकी मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान एक हादसे में हुई थी।

  • स्कूलों में अब शिक्षा के साथ साथ सिखानी होगी Buisness Skills, तभी युवाओं का भविष्य होगा उज्जवल- Manish Sisodia

    स्कूलों में अब शिक्षा के साथ साथ सिखानी होगी Buisness Skills, तभी युवाओं का भविष्य होगा उज्जवल- Manish Sisodia

    जालंधर (ens) : शिक्षकों को पढ़ाने के तरीके को बदलना होगा छात्रों को देश का अच्छा, बेहतर और कामयाब नागरिक बनाने के लिए पढ़ाने के साथ साथ उन्हे शिक्षा का सही महत्व भी सिखाना होगा। उक्त शब्दों का प्रकटावा आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने शिक्षकों के एक कार्यक्रम दौरान किया।

    छात्रों को रटाने से नहीं होगा कुछ, उनके अंदर जलाई जाए शिक्षा की ज्योत

    उन्होंने कहा कि छात्रों को सिर्फ रटाने से कुछ नहीं होगा उस पाठ्यकर्म के बारे में इस कदर याद करवाना होगा कि वह कभी आगे चल कर स्कूल में पढ़ा गया पाठ कभी भूले न और उसके द्वारा अन्य जो लोग शिक्षा से वंचित रह गए, उनके अंदर भी शिक्षा की ज्योत जलाने में सक्षम हो पाए।

    आज भी राजनीति की देन हैं गरीबी और अनपढ़ता

    आज देश में गरीबी और अनपढ़ता सब राजनीति की देन है। देश को आजाद हुए आज 76 साल हो गए मगर अभी भी देश के कई इलाके ऐसे हैं । जहां एक प्रतिशत भी विकास नहीं हुआ इसका कारण साफ है कि देश को चलाने वाले नेता नहीं चाहते कि जनता समझदार बने और अपने हक मांगे इसी लिए उन्हे पढ़ाई में कमजोर रखा जाता है।

    आप सरकार ने शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए दिल्ली और पंजाब में लिए बड़े फैसले

    सिसोदिया ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में हमने दिल्ली और पंजाब में शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए कई बड़े फैसले किए हैं और शिक्षकों को पढ़ाने के तरीके में बदलाव लाने पर जोर दिया है। जितना बच्चों का आधार मजबूत होगा वह उतने ही ज्यादा कामयाब होंगे। छात्र को शिक्षा के साथ साथ बिजनैस करने के बारे में भी बताना होगा तांकि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी ढूंढने में तीन चार साल बर्बाद न करे बल्कि खुद अपनी सोच और शिक्षा से एक ऐसा कारोबार शुरु करे जिसमें वह दूसरों को नौकरी देने वाला बन सके।

    पढें-लिखे नौजवान बेरोजगार, ये है बड़ा मुद्दा

    देश में पढे लिखे नौजवानों का बेरोजगार रहना भी एक बहुत बड़ा मुद्दा है। क्योंकि उन्हे पढ़ाई के दौरान कभी यह नहीं बताया जाता कि एक दिन उसे शिक्षा पूरी करके समाज में अपनी पहचान बनानी है जब भी वह शिक्षा पूरी करके कहीं नौकरी करने जाता है तो खुद को बहुत कमजोर महसूस करता है।

    शिक्षा जगत में क्रांति लाना आप सरकार का लक्ष्य

    कारोबार के लिए उसे कभी कोई शिक्षा दी ही नहीं गई थी। हम बच्चों की नींव इतनी मजबूत बना देंगे कि वह 12वीं कक्षा तक पहुंचते पहुंचते अपना कारोबार शुरु कर देगा। हमारा लक्ष्य शिक्षा जगत में ऐसी क्रांति लाना है। जिससे पूरी दुनिया में यह चर्चा शुरु हो जाए कि भारत अपने पैरों पर खड़ा हो गया है।
  • Handball Championship में Dance करना 12वीं की छात्रा को पड़ा महंगा, 10 मिनट बाद मौत

    Handball Championship में Dance करना 12वीं की छात्रा को पड़ा महंगा, 10 मिनट बाद मौत

    सीकरः जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, डांस करने के 10 मिनट बाद एक 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। वह डांस के बाद चलते-चलते अचानक बेहोश हो गई और जमीन पर गिर गई। डॉक्टर्स का मानना है कि कार्डियक अरेस्ट से छात्रा की मौत हुई है।

    जानकारी मुताबिक, 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक खाटूश्याम जी में आयोजित स्टेट लेवल हैंडबॉल चैंपियनशिप में गोविंदपुरा की सरकारी स्कूल की टीम शामिल हुई थी। जब मंगलवार को टीम गोविंदपुरा गांव लौटी तो डीजे के साथ रैली निकाली गई। इस रैली में छात्रा मोनिका मीणा (16) भी शामिल हुई थी। उसने रैली में डांस किया था। रैली पूरी होने के बाद सभी स्टूडेंट्स स्कूल की तरफ आ गए। मोनिका भी स्कूल आकर अपने क्लासरूम की तरफ जा रही थी। इस दौरान चलते-चलते अचानक वह बेहोश हो गई। साथी छात्राओं ने इसकी जानकारी स्टाफ को दी।

    स्कूल स्टाफ छात्रा को पलसाना हॉस्पिटल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉ. प्रभुदयाल बराला का कहना है कि मौत का कारण कार्डियक से जुड़ी प्रॉब्लम्स भी हो सकती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। मृतक छात्रा मोनिका के पिता बंशीधर की 13 साल पहले ही मौत हो गई थी। वह 4 बहनों में सबसे छोटी थी। मोनिका पढ़ाई में भी काफी होशियार थी। अब परिवार की सबसे छोटी बेटी की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है।

  • कर्ज लेकर गए 29 वर्षीय नौजवान को जबरन रूस फौज में किया भर्ती, परिवार ने लगाई गुहार

    कर्ज लेकर गए 29 वर्षीय नौजवान को जबरन रूस फौज में किया भर्ती, परिवार ने लगाई गुहार

    रोहतकः फरीदाबाद के दो युवकों की मौत के बाद हरियाणा के 3 और युवक रूस-यूक्रेन युद्ध में फंस गए हैं। इनमें से एक, रोहतक के जेठपुर (तैमूरपुर) गांव के 29 वर्षीय के संदीप कुमार ने अपने परिवार को एक वीडियो भेजा, जिसमें उन्होंने अपनी मौजूदा हालत बताई और मदद की अपील की। युवक को यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में जबरन धकेल दिया गया है। संदीप 23 सितंबर 2024 को स्टडी वीजा पर रूस गया था। वह वहां पढ़ाई के दौरान एक रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। इसी दौरान, उसे सेना में रसोइये की नौकरी का ऑफर दिया गया और उसे रूसी फौज में भर्ती करवा दिया गया। फिर उसे एक हथियार पकड़ा दिया गया।

    संदीप के मामा श्री भगवान ने कहा कि संदीप रूस में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। अब, फौज ने उसे हथियार पकड़ा दिए हैं और शहर से मात्र ढाई किलोमीटर दूर, कब्ज़े वाले यूक्रेनी क्षेत्र में भेज दिया है। संदीप के पिता बख्शी राम ने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। संदीप पाँच भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उसके पास बीए की डिग्री है। उसका बड़ा भाई झज्जर में हेयर ड्रेसर का काम करता है, जबकि दूसरा भाई गुरुग्राम में काम करता है। बड़ी बहन का तलाक हो गया है, जबकि दूसरी अपनी ससुराल वालों के साथ रह रही है।

    परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद में उन्होंने कर्ज़ लिया और संदीप को रूस भेजा था। रूस पहुंचने के बाद, संदीप ने परिवार को एक भी रुपया नहीं भेजा। घर की भी खस्ता हालत है। परिवार को उम्मीद थी कि संदीप जल्द ही कुछ पैसे भेजेगा और वे कर्ज चुका पाएंगे, पर उनके पुत्र को जबरन फौज में भर्ती कर दिया गया। परिवार ने सरकार से पुत्र की वापसी के लिए मदद की अपील की है।

  • Jalandhar News: पटाखों की दुकानों को लेकर निकाले जाने वाले ड्रॉ के भरवाए गए फार्म, देखें Live

    Jalandhar News: पटाखों की दुकानों को लेकर निकाले जाने वाले ड्रॉ के भरवाए गए फार्म, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के रेडक्रॉस भवन में पटाखा मार्किट लगाने को लेकर ड्रा निकाला जा रहा है। हालांकि प्रशासन द्वारा हर साल की तरह इस बार भी 20 व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। डीसीपी नरेश डोगरा की अगुवाई में व्यापारियों से अभी ड्राक के लिए फॉर्म भरवाए गए है। पटाखा व्यापारियों में मार्किट सजाने को लेकर निराशा पाई जा रही है। दरअसल, इस बार बर्ल्टन पार्क में पटाखों की बिक्री नहीं होगी। नगर निगम और प्रशासन अभी भी पटाखा मार्केट की साइट फाइनल नहीं कर पाया है। लम्मा पिंड चारा मंडी, खालसा स्कूल ग्राउंड के बाद शहीद बेअंत सिंह पार्क में मार्केट लगाने का विरोध हो गया।

    अब निगम पठानकोट बायपास पर ढाई एकड़ की प्राइवेट जमीन को लेकर मंजूरी का प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है। जिसके बाद ढाई एकड़ की प्राइवेट जमीन पर सफाई के प्रबंध शुरू हो गए है। निगम ने मार्केट के लिए फायर एनओसी दे दी है। लम्मा पिंड चारा मंडी में मार्केट के लिए इसलिए मना हुआ क्योंकि पास ही निगम वर्कशॉप है जहां 100 से अधिक वाहन खड़े रहते हैं। वहीं, खालसा स्कूल भीड़भाड़ वाले इलाके में है। यहां ट्रेफिक की भयंकर समस्या होनी थी। शहीद बेअंत सिंह पार्क के लिए पीएसआईईसी ने एनओसी नहीं दी।

    बताया गया कि पार्क के ऊपर से हाइटेंशन वायर निकलती हैं। इस बीच चौहकां कलां की भी बात उठी लेकिन कोई इस पर नहीं माना। निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का कहना है कि अब हमारा रुख पठानकोट बायपास की जमीन पर है। दूसरी ओर पटाखा व्यापारियों का कहना है कि हर साल उन्हें मार्किट लगाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दीवाली के पर्व को लेकर कम समय बचा है। इस बार भी पटाखा मार्किट को लेकर व्यापारियों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, व्यापारियों के पास करोड़ों का माल फंसा हुआ है।

  • Punjab News: BSF की संवेदनशील जानकारी Pakistan भेजने वाला युवक गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: BSF की संवेदनशील जानकारी Pakistan भेजने वाला युवक गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बीएसएफ और फौज की गुप्त जानकारियां पाकिस्तान भेजने पर पुलिस थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान दलजीत सिंह के रूप में हुई है।

    मामले संबंधी जानकारी देते थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि दलजीत सिंह और गुरदीप सिंह निवासी गांव रसूलपुर तथा गुरजंट सिंह उर्फ जंटी उर्फ गुरी निवासी गांव हकीमपुर थाना कलानौर फौज और बीएसएफ से संबंधित संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजते थे। उक्त आरोपियों ने ऑपरेशन सिंधूर के दौरान 15 अगस्त को भी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजी थी।

    इन तीनों अपराधियों के खिलाफ थाना डेरा बाबा नानक में मुकदमा नंबर 151 के तहत मामला दर्ज किया गया है और दलजीत सिंह से पूछताछ की जा रही है। एसएचओ डेरा बाबा नानक अशोक कुमार ने बताया कि एक जासूस को गिरफ्तार कर गुप्त सूत्रों के तहत मामला दर्ज करके जेल भेज दिया गया है और दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Actor Shahrukh Khan की बढ़ी मुसीबतें, इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने भेजा समन

    Actor Shahrukh Khan की बढ़ी मुसीबतें, इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने भेजा समन

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान मुसीबतों में घिरते नजर आ रहे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने आज एक्टर और उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और ओटोटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को मानहानि के मामले में समन जारी किया है। यह समन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े द्वारा दायर की गई याचिका पर जारी किया गया है। कोर्ट ने सभी पक्षों को अपने जवाब दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

    समीर वानखेड़े ने मांगे 2 करोड़ रुपये

    वानखेड़े का कहना है कि इस सीरीज में एक किरदार उन्हें दर्शाने की कोशिश करता है। यह किरदार एनसीबी अधिकारी की भूमिका में है और जिस दृश्य में इसको दिखाया गया है वह उन्हें बदनाम करने वाला है। उन्होंने अदालत से यह अनुरोधिक किया है कि शो का कंटेंट मानहानिकारक घोषित कर दिया जाए। इसके लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये का हर्जाना भी मांगा है। वानखेड़े ने यह दावा किया है कि शो जब से ऑन एयर हुआ है तब से उन्हें सोशल मीडिया पर अपमानजनक प्रतिक्रियाओं से जूझना पड़ रहा है। उनकी सावर्जनिक छवि को भी गंभीर नुकसान हुआ है। उनके अनुसार, शो न सिर्फ झूठा है बल्कि उनकी पेशेवर ईमानदारी पर भी सवाल उठा रहा है।

    छवि के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता

    मानहानि याचिका में वानखेड़े ने यह भी कहा है कि किसी भी क्रिएटिव या फिल्मी कल्पना की आड़ में किसी व्यक्ति की छवि के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। वानखेड़े ने यह भी बताया है कि शो में उनका नाम या पहचान का सीधा इस्तेमाल भले न किया हो परंतु दर्शकों के लिए यह साफ है कि किरदार उनकी जिंदगी से प्रेरित है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अपनी शुरुआती सुनवाई के दौरान सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर कहा है कि सात दिनों में जवाब दिया जाए। अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी जिसमें दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी।
  • Punjab News: केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना सचखंड श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना सचखंड श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसरः भारत सरकार के रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने अमृतसर स्थित सचखंड श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। इस अवसर पर उन्होंने श्री गुरु रामदास जी के गुरुपर्व पर श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने को अपने जीवन का एक सौभाग्यशाली क्षण बताया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं को बहुत सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर दरबार साहिब आकर मत्था टेकने का अवसर मिला।

    सोमन्ना ने कहा कि वे कल से ही अमृतसर के दौरे पर हैं और यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा भी ले रहे हैं। वह अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगे, ताकि प्रभावित लोगों के लिए तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके। अमृतसर जिले के कई गांव अभी भी मुश्किल हालात में हैं और लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    केंद्र सरकार पहले ही 1600 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है, लेकिन अगर और जरूरत पड़ी तो हम और भी धनराशि लाएंगे। मंत्री सोमन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की सेवा की जाएगी और बाढ़ राहत कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। मोदी सरकार पीड़ित लोगों की सेवा करने के लिए प्रयासरत हैं।