Blog

  • Jalandhar News: युवक की मौत पर लड़की सहित 3 लोगों पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: युवक की मौत पर लड़की सहित 3 लोगों पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: संतोख पुरा में करण ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। करण की बहन ने पुलिस पर कार्रवाई ना करने के गंभीर आरोप लगाए है। बहन भावना ने तिलक नगर की रहने वाली श्वेता के परिवार पर भाई को परेशान करने के आरोप लगाए है। भावना ने कहाकि करण और श्वेता रिलेशन में था और करण ने श्वेता के परिवार से 60 हजार रुपए उधार में लिए थे। हालांकि उसने सारे पैसे लौटा दिए थे, लेकिन सिर्फ 20 हजार रुपए रह गए थे और वह बीते दिन लौटाने वाला था। आरोप है कि लड़की के परिजनो ने बीते दिन फोन करके भाई को परेशान करना शुरू कर दिया।

    जिसके बाद भाई ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। करण ने 18 और 17 हजार रुपए ऑनलाइन किए थे। थाना 8 की पुलिस को शिकायत दे दी गई है। परिवार का आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं आज करण का पुलिस की मौजूदगी में सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। भाई रवि ने कहाकि भाई को लड़की के परिजन काफी परेशान कर रहे थे और उसके खिलाफ थाना 5 में शिकायत दी थी। इस दौरान परेशान होकर उसने बीते दिन जीवनलीला समाप्त कर ली। पैसे लेने को लेकर परिवार को उस समय पता चला जब थाने से उसे फोन आया। जिसके बाद 20 हजार रुपए लड़की के परिवार को बीते दिन देने थे, लेकिन उससे पहले करण ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं थाना 8 के एएसआई निर्मल सिंह ने कहा कि उन्हें युवक के सुसाइड की सूचना मिली थी।

    परिवार के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि करण ने 27 तारीख को 17 हजार और 30 तारीख को 18 हजार रुपए लौटा दिए थे और अब 20 हजार रुपए देने बाकी थे, लेकिन लड़के से सुसाइड करके जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों के अनुसार गुरु नानक नगर की रहने वाली श्वेता से पैसे उधार लिए थे और उसके साथ करण की दोस्ती थी। इस मामले में पुलिस ने श्वेता, भाई गगन और मां मीनू पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक तीनों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

     

  • Punjab News: इस इलाके में गोमांस बरामद होने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में गोमांस बरामद होने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ के स्वराज नगर, संत माजरा कालॉनी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति घर से गेहूं पिसवाने के लिए गुरु नानक आटा चक्की पर गया, तो उसने गेहूं की बोरी दे दी। इस दौरान जब उसने गेहूं पिसने के लिए मशीन में डाली तो उसमें एक लिफाफा निकला। जब उसे खोलकर देखा गया तो उसमें गाय का मांस पाया गया। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। मौके पर कई दुकानदार और लोग जमा हो गए। जब यह जानकारी गौ-भक्तों तक पहुंची, तो शिवसेना हिंदुस्तान के अध्यक्ष निशान शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी बुलाया गया।

    वहीं इस मामले में चक्की मालिन ने बताया कि उनके पास राहत नाम के व्यक्ति की गेहूं पिसाई के लिए आई थी। उन्होंने जब गेहूं को पिसने के लिए मशीन में डाला तो उसमें बहुत बदबू आ रही थी। जब उन्होंने जांच की तो देखा कि एक संदिग्ध लिफाफा पड़ा हुआ है। जब लिफाफे को खोलकर देखा गया तो उसमें मांस के कुछ टुकड़े थे। जब लोग इकट्ठे हुए तो लोगों ने कहा कि ये गाय का मांस प्रतीत हो रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंचे शिवसेना प्रधान ने पुलिस को सूचित किया।

    जब पुलिस और लोग इकट्ठा होकर व्यक्ति के घर पहुंचे तो घर में मौजूद महिला ने घर को अंदर से बंद कर लिया और खुद को निर्दोष बताया। इस दौरान खूब हंगामा हुआ और लोगों ने उन पर कई आरोप जड़े, लेकिन महिला दरवाजा खोलने को तैयार ही नहीं थी। जब गौ-भक्तों और पुलिस ने पूछताछ की, तो महिला ने कहा कि हम लाइसेंस के तहत भैंस का मांस मंगवाते हैं, जिससे गौ-भक्तों का शक और भी गहरा हो गया। पुलिस टीम ने स्थिति को कंट्रोल किया। वहीं मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab में हुई Record Investment, Cabinet Minister Sanjeev Arora ने बताया अगले साल का Target, देखें वीडियो

    Punjab में हुई Record Investment, Cabinet Minister Sanjeev Arora ने बताया अगले साल का Target, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः नया फाइनेंशियल एयर शुरू होने पर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने चंडीगढ़ में लाइव होकर राज्य में हुई इनवेस्टमेंट को लेकर जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ जोगिंदरा ग्रुप के सीएमडी आदर्श गर्ग और डायरेक्टर निमित गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

    संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि वह फाइनेंशियल एयर की पहली इनवेस्टमेंट मंडी गोबिंदरगढ़ से शुरू करने जा रहे हैं जो 1100 करोड़ रुपए की जोगिंदरा ग्रुप के लिए की जा रही है। जोगिंदरा ग्रुप का स्टील प्लांट है और इस एक्सपेंशन के साथ 5 हजार करोड़ उनकी स्ट्रेंथ हो जाएगी। इस इनवेस्टमेंट का कुछ हिस्सा स्टील प्लांट और कुछ हिस्सा रिन्यूबल एनर्जी के लिए किया जाएगा। उन्होंने जोगिंदरा ग्रुप का धन्यावाद किया कि उन्होंने राज्य में इस तरह की एक्सपेंशन को यहां स्टार्ट किया। इसी के साथ उन्होंने बताया कि फाइनेंशियल एयर के खत्म होने तक 60 हजार 671 करोड़ रुपए इनवेस्टमेंट आई है जो पंजाब में पहले कभी नहीं आई जिसके चलते पंजाब सरकार ने इनवेस्टमेंट के मामले में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं अब जोगिंदरा ग्रुप की इनवेस्टमेंट से राज्य में इनवेस्टमेंट की बढ़िया शुरुआत हुई है।

    इस दौरान संबोधित करते हुए जोगिंदरा ग्रुप के सीएमडी आदर्श गर्ग ने बताया कि जो सरकार ने नई इनवेस्टमेंट पॉलिसी लान्च की है, उसने इंडस्ट्री में जान डाल दी है। इसी के चलते उन्होंने पंजाब में ही इनवेस्टमेंट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्टील प्लांट की तरक्की में थोड़ी कमी आ गई थी, लेकिन अब जब से मान सरकार आई है, उन्हें लग रहा है कि स्टील प्लांट फिर से नई बुलंदियों पर खड़ा होगा।

  • Punjab News: पुलिस नाके के पास से SBI की ATM मशीन उखाड़कर ले गए चोर

    Punjab News: पुलिस नाके के पास से SBI की ATM मशीन उखाड़कर ले गए चोर

    मानसाः जिले में चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं झुनीर कस्बे में पुलिस नाके से कुछ दूरी पर चोरों द्वारा एटीएम को निशाना बनाया गया। हैरानी की बात यह है कि बेखौफ चोर पुलिस नाके के पास लगे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम की मशीन को चोर उखाड़कर साथ ले गए। सुबह घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर जुटने लगे। आज सुबह यानी बुधवार को लोगों ने बैंक में घटना की सूचना दी। बैंक अधिकारियों ने जब एटीएम का निरीक्षण किया तो मशीन मौके से गायब मिली। इसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के सामने आने के बाद बैंक का सिक्योरिटी विभाग जांच में जुट गया है। एटीएम में कितना कैश था, इसकी जानकारी हासिल की जा रही है। इस बारे में बैंक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

    हालांकि आशंका जताई जा रही है कि मशीन में अच्छी-खासी रकम हो सकती है, जिससे चोरी की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस आसपास लगे निगरानी उपकरणों की जांच कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही इलाके के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस नाके के पास इस तरह की वारदात हो सकती है, तो अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।

     

  • Punjab News: आहार Food Factory के Boiler में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: आहार Food Factory के Boiler में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः माछीवाड़ा में कुहाड़ा रोड पर भट्टियां गांव के पास देर रात आहार फूड फैक्ट्री के बॉयलर में आग लग गई। इस हादसे में फैक्टरी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी देते फैक्टरी के मैनेजर ने बताया कि देर रात 12.10 बजे फैक्टरी के बॉयलर में आग लगी थी।

    जिसेक बाद तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई। उन्होंने बताया कि लुधियाना और समराला समेत दमकल कर्मियों की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 7-8 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दरअसल, आग लगने के समय काम कर रहे सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। मैनेजर के अनुसार, कारखाने में आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

    वहीं एचआर और सिक्योरिटी अफसर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें देर रात बॉयलर में आग लगने की सूचना हेड गार्ड द्वारा दी गई। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम को सूचना दी गई। घटना के बाद दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने मिलकर कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया। घटना से भारी मात्रा में आर्थिक नुकसान हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • Jalandhar News: शराब का ठेका खुलने को लेकर लोगों का विरोध, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शराब का ठेका खुलने को लेकर लोगों का विरोध, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के मॉडल हाउस में शराब का ठेका ना खोलने को लेकर लोगों द्वारा विरोध किया गया। बताया जा रहा है कि इस ठेके को लेकर पहले भी कई बार विरोध हो चुका है। वहीं अब 31 मार्च को ठेके का लाइसेंस खत्म होने के बाद दोबारा से लाइसेंस मिलने पर ठेका खुल गया, जिसका अब लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। एएसआई दिलदार सिंह ने कहा कि लोगों द्वारा ठेका ना खुलने को लेकर विरोध किया जा रहा है। इस मामले को लेकर सुदेश भगत को अवगत करवाया गया है और उन्हें कहा गया है कि एक्साइज विभाग का मामला है और उससे वह मिलकर मामले को सुलझा सकते है और उन्हें बंद करने को लेकर पत्र दे सकते है।

    एएसआई ने कहा कि वह ठेके को बंद नहीं करवा सकते। अभी तक ठेके को लेकर लड़ाई झगड़े का कोई मामला नहीं हुआ है। वहीं ठेके के कर्मी मनोज कुमार ने कहा कि अमर का ठेका है और लोग कह रहे है कि अवैध रूप से ठेका चल रहा है, जबकि ठेका का लाइसेंस उनके पास है। मनोज ने कहा कि 4 महीने पहले छोटी सी दुकान का 60 हजार रुपए किराया अदा किया जाता था, लेकि अब वहां से हटाकर कुछ दूरी पर कम किराये में बड़ी दुकान मिल गई और यहां शराब का ठेका खोल लिया गया। मनोज ने कहाकि अब लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है और उनके पास 20 साल का ठेका है। लोगों का आरोप है कि यहां लड़ाई झगड़ा होता है, वहीं मनोज ने कहा कि थाना पास में ही है, ऐसे में पुलिस के पास अब तक लड़ाई झगड़े को लेकर कोई शिकायत क्यों नहीं गई।

    मनोज ने कहाकि एक्साइज विभाग की टीम को सूचित कर दिया गया है। एक्साइज विभाग के आने के बाद ठेका खोला जाएगा। वहीं इलाका निवासी राकेश का कहना है कि ठेका बंद करने को लेकर पहले भी कई बार विरोध किया गया। उस दौरान ठेका कर्मियों द्वारा कहा गया था कि 31 मार्च के बाद ठेका बंद कर दिया जाएगा, लेकिन अब दोबारा से ठेका खुल गया है। लोगों ने कहा कि अब इलाके में ठेका नहीं खोलने देंगे। वहीं ठेके को लेकर अब दोबारा से विरोध शुरू हो गया है। लोगों ने कहाकि अगर ठेका बंद नहीं किया गया तो इलाका निवासी डीसी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहाकि ठेके के पास मंदिर स्थित है और इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की हुई है। ऐसे में ठेके को लेकर अभी फैसला लंबित है। वहीं सुदेश भगत ने कहा कि वह इलाका निवासियों के साथ है और वह ठेके को खुलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मोहल्ले के बाहर ठेका खोलने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मोहल्ले में वह ठेका खोलने नहीं देंगे।

     

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोहालीः 19 वर्षीय युवक बंटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी मचा दी। मृतक बंटी, जो पेशे से पेंटर था, रोजी-रोटी कमाने के लिए उत्तर प्रदेश से मोहाली आया था और हाल ही में इस शहर में बस गया था।

    बंटी के पिता और उसकी बहन ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या उसके दोस्तों ने की है। पिता का कहना है कि बंटी के गले पर चोट के निशान मिले, जिससे प्रतीत हो रहा है कि उसके दोस्तों ने उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाकर गला घोंट दिया। इसके बाद, शव को फेंककर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को CCTV फुटेज से भी मिली है, जिसमें कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैद हैं। परिवार का कहना है कि बंटी के दोस्तों और मृतक के बीच पहले भी दो-तीन बार झगड़े हो चुके थे, जिससे हत्या के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। परिवार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही जांच पूरी की जाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।

    डीएसपी हरसिमरत सिंह बल ने बताया कि उन्हें एक युवक के मरने की सूचना मिली थी जिसके आधार पर 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई थी। अब मृतक के पिता को शक है कि उसके बेटे की हत्या हुई है जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के आरोपों की पुष्टि और कार्रवाई की जाएगी।

  • US Israel Iran War: जंग के बीच Donald Trump का बड़ा बयान, बोले – ‘अमेरिका और भारत में सब सही है’

    US Israel Iran War: जंग के बीच Donald Trump का बड़ा बयान, बोले – ‘अमेरिका और भारत में सब सही है’

    नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की है। ईरान से जारी जंग के बीच सर्जियो की अमेरिका में ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। ट्रंप से मिलने के बाद सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूएस भारत संबंधों को बहुत ज्यादा अहमियत देते हैं। गौर ने कहा कि – ‘कुछ दिनों के लिए अमेरिका वापिस लाया हूं। सबसे पहले व्हाइट हाउस में हमारे राष्ट्रपति से मुलाकात हुई। राष्ट्रपति अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को बहुत ज्यादा अहमियत देते हैं।

    क्या बोले सर्जियो गोर

    अमेरिका के राजदूत गोर ने ओवल ऑफिस में ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की। बता दें कि गोर ने इसी साल जनवरी में भारत में अमेरिकी राजूदत का पद संभाला है। इससे पहले उन्होंने व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनल ऑफिस के निदेशक के तौर पर भी काम किया है। गोर दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिका के विशेष दूत के तौर पर भी काम करते हैं। इससे पहले गोर ने कहा था कि दोनों देश फायदेमंद रणनीतिक आर्थिक संबंधों को विस्तारित करने के लिए अच्छी स्थिति में है। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और विशाल ऊर्जा जरुरतें अमेरिकी विशेषज्ञता के साथ पूरी तरह से मेल खाती है। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि दोनों देश सेमीकंडक्टर और जरुरी खनिजों के लिए लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण को प्राथमिकता दे रहे हैं। गोर ने चीन से तगड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अमेरिका के नेतृत्व वाली पैक्स सिलिका पहल में नई दिल्ली के शामिल होने का स्वागत किया है। भारत के साथ अमेरिका की रक्षा और सुरक्षा सहयोग के बारे में अमेरिकी राजदूत गोर ने कहा कि यह दोनों पक्षों के बीच साथ सबसे रणनीतिक रुप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उन्होंने क्वाड (अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त मंच) के ढांचे के अंतर्गत सहयोग का जिक्र किया है।
  • Punjab News: पंजाबी बाग में वूलन वेस्ट गोदाम में लगी आग, चपेट में आए कुछ घर, देखें वीडियो

    Punjab News: पंजाबी बाग में वूलन वेस्ट गोदाम में लगी आग, चपेट में आए कुछ घर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के टिब्बा रोड इलाके में स्थित पंजाबी बाग में वूलन वेस्ट के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग की तेज लपटों ने आसपास के 2 से 3 घरों को चपेट में ले लिया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए जा रहे है।

    मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग की तेज लपटों के कारण गोदाम का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। लोगों ने कहा कि तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी और लोगों का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि लोगों ने समय रहते वूलन वेस्टेज और कीमती सामान बाहर भी निकाल लिया।

    लोगों के मुताबिक आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आस-पास के कई घरों की दीवारों में आग की तपश के कारण दरारें आ गईं है। दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश जारी है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

  • Jalandhar News: National Match में 17 वर्षीय रागिनी ने जीता Gold Medal, देखें वीडियो

    Jalandhar News: National Match में 17 वर्षीय रागिनी ने जीता Gold Medal, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नेहरू गार्डन स्कूल की 17 वर्षीय स्टूडेंट ने जुडो के नेशनल मैच में गोल्ड मैडल हासिल करके जालंधर का नाम रोशन किया। मीडिया से बात करते हुए रागिनी ने बताया कि वह पढ़ाई करके यूपीएस की तैयारी करने के बारे में सोच रही थी। लेकिन उसके कभी नहीं सोचा था कि वह खेल में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगी। 17 वर्ष की आयु में रागिनी ढेर सारे मैडल हासिल किए है, वहीं अब नेशनल मैच में जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। रागिनी ने बताया कि नेहरू गार्डन स्कूल में जुडो के टीचर सुधीर से उसने ट्रेनिंग ली थी। जिसके बाद वह गेम में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई ड्रिस्ट्रिक और स्टेट लेवल मैच खेलने के बाद नेशनल में शानदार प्रदर्शन किया। रागिनी ने बताया कि वह अब 18 से 20 डिस्ट्रिक मैच और 15 से 17 स्टेट लैवल मैच खेल चुकी है।

    वहीं इस साल नेशनल लैवल में खेले गए मैच में गोल्ड मैडल हासिल किया है। इस दौरान 17 से 18 स्टेट के खिलाड़ी आए हुए थे। रागिनी ने बताया कि उसकी 5 फाइट हुई और उसने पांचों में जीत हासिल की। छोटी सी उम्र में भारी मात्रा में मेडल जीत चुकी है। रागिनी ने कहा कि खेल में पिता का अहम योगदान रहा है। उन्होंने खेल में उसे काफी सपोर्ट किया है और कभी खेल के लिए उसे मना नहीं किया। वहीं कोच सुरिंदर की मेहनत से वह मुकाम हासिल कर चुकी है। ऐसे में छतीसगढ़ और दिल्ली स्टेट से उसे ऑफर मिल चुकी है और उसे वहां पर प्रैक्टिस करने के लिए अपील की गई।

    रागिनी ने कहाकि उसकी यहां पर प्रैक्टि्स के दौरान कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रागिनी ने कहाकि नेशनल मैच में वह खुद के खर्चे पर मैच खेलने के लिए गई थी। इस दौरान पिता ने खर्च उठाया, हालांकि मेडल जीतने के बाद स्कूल द्वारा उसे सम्मानित किया गया। रागिनी ने अपील की है कि प्रशासन लोगों को खेल में आगे बढ़ने के लिए उनके खर्चे उठाए। दरअसल, कई खिलाड़ी पैसों की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ पाते। इस दौरान रागिनी ने कहा कि हरियाणा में प्रशासन द्वारा बच्चों की खेल का खर्च उठाया जाता है। उसकी वहां के खिलाड़ियों से बात भी हुई और उन्होंने बताया कि कोच सारा खर्च उठाते है। ऐसे में प्रशासन अगर बच्चों के खेल का खर्चा उठाएंगे तो उनका हौंसला बढ़ेगा और पंजाब का बच्चे नाम रोशन करेंगे।