क्या बोले सर्जियो गोर
अमेरिका के राजदूत गोर ने ओवल ऑफिस में ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की। बता दें कि गोर ने इसी साल जनवरी में भारत में अमेरिकी राजूदत का पद संभाला है। इससे पहले उन्होंने व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनल ऑफिस के निदेशक के तौर पर भी काम किया है।गोर दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिका के विशेष दूत के तौर पर भी काम करते हैं। इससे पहले गोर ने कहा था कि दोनों देश फायदेमंद रणनीतिक आर्थिक संबंधों को विस्तारित करने के लिए अच्छी स्थिति में है। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और विशाल ऊर्जा जरुरतें अमेरिकी विशेषज्ञता के साथ पूरी तरह से मेल खाती है। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि दोनों देश सेमीकंडक्टर और जरुरी खनिजों के लिए लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण को प्राथमिकता दे रहे हैं। गोर ने चीन से तगड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अमेरिका के नेतृत्व वाली पैक्स सिलिका पहल में नई दिल्ली के शामिल होने का स्वागत किया है। भारत के साथ अमेरिका की रक्षा और सुरक्षा सहयोग के बारे में अमेरिकी राजदूत गोर ने कहा कि यह दोनों पक्षों के बीच साथ सबसे रणनीतिक रुप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उन्होंने क्वाड (अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त मंच) के ढांचे के अंतर्गत सहयोग का जिक्र किया है।Back in the U.S. for a few days. First stop, meeting with our GREAT President in the White House. The President deeply cares about the relationship between the U.S. and India! pic.twitter.com/MgVd6wiFG5
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) March 31, 2026

Leave a Reply